Class 8 Maths Chapter 15 – आलेखों से परिचय

Class 8 Maths आलेखों से परिचय (प्रश्नावली 15.2)
प्रश्न 1. निम्न बिंदुओं को एक वर्गांकित कागज़ (Graph Sheet) पर अंकित कीजिए और जाँचिए कि क्या वे सभी एक सरल रेखा पर स्थित हैं?

(a) A(4,0), B(4, 2), C(4, 6), D(4, 2.5)
(b) P(1,1), Q(2,2), R(3, 3), S(4,4)
(c) K(2, 3), L(5, 3), M(5,5), N(2, 5)

हल : (a) दिए गए बिंदुओं A(4,0), B(4, 2), C(4, 6) तथा D(4, 2.5) को .x – अक्ष व y – अक्ष पर दर्शाने से तथा मिलाने से पता चलता है कि ये सभी एक सरल रेखा पर स्थित हैं।

1 9

(b) दिए गए बिंदुओं P(1, 1), Q(2, 2), R(3, 3) तथा S(4, 4) को ???? – अक्ष व y – अक्ष पर दर्शाने से तथा मिलाने से पता चलता है कि ये सभी एक सरल रेखा पर स्थित हैं।

2 9

(c) दिए गए बिंदुओं K(2, 3), L(5, 3), M(5, 5) तथा N(2,5) को x-अक्ष व y-अक्ष पर दर्शाने से तथा मिलाने से पता चलता है कि ये सभी एक सरल रेखा पर स्थित नहीं हैं।

3 8

प्रश्न 2. बिंदुओं (2, 3) तथा (3, 2) में से गुजरती हुई एक सरल रेखा खींचिए। उन बिंदुओं के निर्देशांक लिखिए जिन पर यह रेखा – अक्ष तथा y – अक्ष को प्रतिच्छेद करती है।

हल : बिंदुओं P(2,3) तथा Q(3,2) को ???? – अक्ष व y – अक्ष पर खींचने तथा मिलाने से रेखा PQ प्राप्त होती है जो ???? – अक्ष को बिंदु A(5, 0) तथा y-अक्ष को बिंदु B(0, 5) पर प्रतिच्छेदित करती है।

1 10

प्रश्न 3. आलेख में बनाई गई आकृतियों में प्रत्येक के शीर्षों के निर्देशांक लिखिए।

2 10

हल : आलेख में दर्शाई गई आकृतियों में से प्रत्येक के शीर्ष निम्नलिखित हैं
(i) आयत के

O(0,0), A(2,0), B(2, 3) तथा C(0, 3)
(ii) समांतर चतुर्भुज के –
P(4, 3), Q(6, 1), R(6, 5) तथा S(4, 7)
(iii) त्रिभुज के
L(7, 7), M(10, 8) तथा K(10, 5)

प्रश्न 4. निम्न कथनों में कौन-सा सत्य है तथा कौन-सा असत्य? असत्य को ठीक कीजिए।
(i) कोई बिंदु जिसका x – निर्देशांक शून्य है तथा y – निर्देशांक शून्येतर है, y – अक्ष पर स्थित होता है।
(ii) कोई बिंदु जिसका y – निर्देशांक शून्य है तथा ???? निर्देशांक 5 है, y – अक्ष पर स्थित होगा।
(iii) मूल बिंदु के निर्देशांक (0, 0) हैं।

हल : (i) सत्य।
(ii) असत्य-क्योंकि y – निर्देशांक शून्य तथा x – निर्देशांक वाला बिंदु ???? – अक्ष पर स्थित होता है।
(iii) सत्य।

Class 8 Maths आलेखों से परिचय (प्रश्नावली 15.3)

प्रश्न 1. उपयुक्त पैमाने प्रयोग करते हुए, निम्न तालिकाओं में दी गई राशियों के लिए आलेख बनाइए

(a) सेबों का मूल्य –

सेबों की संख्या12345
मूल्य (₹ में)510152025

(b) कार द्वारा तय की गई दूरी –

समय (घंटों में)6 बजे प्रातः7 बजे प्रातः8 बजे प्रातः9 बजे प्रातः
दूरी (km में)4080120160

(i) 7.30 बजे प्रातः व 8 बजे प्रातः के अंतराल में कार द्वारा कितनी दूरी तय की गई?
(ii) कार के 100 km दूरी तय कर लेने पर समय क्या था?
(c) जमा धन पर वार्षिक ब्याज –

जमा धन (₹ में)10002000300040005000
सा० ब्याज (र में)80160240320400

(i) क्या आलेख मूल बिंदु से गुज़रता है?
(ii) आलेख से ₹ 2500 का वार्षिक ब्याज ज्ञात कीजिए।
(ii) ₹ 280 व्याज प्राप्त करने के लिए कितना धन जमा करना होगा?

हल : (a) दिए गए आँकड़ों को आलेख पर दर्शाने के लिए हम सेबों की संख्या को ???? – अक्ष पर तथा उनके मूल्य को y – अक्ष पर दर्शाते हुए A(1,5), B(2, 10),C(3, 15), D(4,20) तथा E(5,25) बिंदु आलेखित करते हैं जिन्हें मिलाने पर सरल रेखा AE प्राप्त होती है।

3 9

(b) दिए गए आँकड़ों को आलेख पर दर्शाने के लिए हम समय (घंटों में) को ???? – अक्ष पर तथा दूरी (km में) को y – अक्ष पर दर्शाते हुए P(6, 40), Q(7,80),R(8, 120) तथा S(9.160) बिंदु आलेखित करते हैं जिन्हें मिलाने पर सरल रेखा PS प्राप्त होती है।

(i) 7.30 बजे प्रातः से 8 बजे प्रातः के अंतराल में कार द्वारा तय की गई दूरी = (120 – 100) km = 20 km
(ii) कार के 100 km दूरी तय कर लेने पर समय 7.30 प्रातः था।

4 2

(c) दिए गए आँकड़ों को आलेख पर दर्शाने के लिए हम जमा धन (₹ में) को ???? – अक्ष पर तथा साधारण ब्याज (₹ में) को y – अक्ष पर दर्शाते हुए A(1000, 80), B(2000, 160), C(3000, 240), D(4000, 320) तथा E(5000, 400) बिंदु आलेखित करते हैं जिन्हें मिलाने पर सरल रेखा AE प्राप्त होती है। अब ।

(i) हाँ, आलेख मूल बिंदु से गुजरता है।
(ii) आलेख अनुसार ₹ 2500 का वार्षिक ब्याज ₹ 200 है।
(iii) आलेख अनुसार ₹ 280 वार्षिक ब्याज प्राप्त करने के लिए हमें ₹ 3500 धन जमा करना होगा।

5 2

प्रश्न 2. निम्न तालिकाओं के लिए आलेख खींचिए।

(i)

वर्ग की भुजा (cm में)233.556
परिमाप (cm में)812142024

क्या यह रैखिक आलेख है?
(ii)

वर्ग की भुजा (cm में)23456
क्षेत्रफल (cm2में)49162536

क्या यह रैखिक आलेख है?

हल : (i) दिए गए आँकड़ों को आलेख पर दर्शाने के लिए हम वर्ग की भुजा (cm में) को ???? – अक्ष पर तथा परिमाप (cm में) को y – 2 अक्ष पर A(2, 8), B(3, 12), C(3.5, 14), D(5, 20) तथा E(6, 24) द्वारा आलेखित करके तथा मिलाने से सरल रेखा AE प्राप्त करते हैं अर्थात् यह एक रैखिक आलेख है।

6

(ii) दिए गए आँकड़ों को आलेख पर दर्शाने के लिए हम वर्ग की भुजा (cm में) को ???? – अक्ष पर तथा क्षेत्रफल (cm में) को y-अक्ष पर P(2,4), Q(3,9), R(4, 16), S(5,25) तथा T(6,36) द्वारा आलेखित करके तथा मिलाने से वक्र रेखा प्राप्त होती है अर्थात् यह एक रैखिक आलेख नहीं है।

7

इस पोस्ट में आपको Class 8 Chapter 15 Introduction to Graphs NCERT Solutions Class 8 Maths Chapter 15 आलेखों से परिचय एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 गणित अध्याय 15 – आलेखों से परिचय ncert solutions for class 8 maths chapter 15 pdf class 8 maths exercise 15.3 solution class 8 maths chapter 15 extra questions कक्षा 8 गणित पाठ 15 आलेखों से परिचय की प्रश्नावली 15.2 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

NCERT Solutions For Class 8 Maths (Hindi Medium)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top