Subjects

Class 8 Maths Chapter 8 – राशियों की तुलना

Class 8 Maths Chapter 8 – राशियों की तुलना

NCERT Solutions Class 8 Maths Chapter 8 राशियों की तुलना –  जो उम्मीदवार आठवी कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें राशियों की तुलना के बारे में पता होना बहुत जरूरी है . राशियों की तुलना कक्षा 8 गणित के अंतर्गत आता है. इसके बारे में 8th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 8th गणित अध्याय 8 (राशियों की तुलना ) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions For Class 8 Maths Chapter 8. Comparing Quantities की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.8 राशियों की तुलना के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

Class Class 8
Subject Maths
Chapter Chapter 8
Chapter Name राशियों की तुलना

NCERT Solutions For Class 8 गणित Chapter 8 राशियों की तुलना

Class 8 Maths राशियों की तुलना के बहुविकल्पीय प्रश्न

Class 8 Maths राशियों की तुलना (प्रश्नावली 8.1)

प्रश्न 1. निम्नलिखित का अनुपात ज्ञात कीजिए –
(a) एक साइकिल की 15 km प्रतिघंटे की गति का एक स्कूटर की 30 km प्रतिघंटे की गति से।
(b) 5 m का 10 km से
(c) 50 पैसे का ₹ 5 से
Answer

(a) यहाँ पर
साइकिल की गति = 15 km प्रति घंटा
स्कूटर की गति = 30 km प्रति घंटा
∴ साइकिल की गति : स्कूटर की गति = 15 : 30
= 1 : 2 उत्तर
(b) हम जानते हैं कि 10 km = 10 x 1000 m = 10000 m
∴ 5 m : 10 km = 5 m : 10000 m
= 1 : 2000 उत्तर
(c) हम जानते हैं कि ₹ 5 = 5 x 100 पैसे = 500 पैसे
50 पैसे : ₹ 5 = 50 पैसे : 500 पैसे
= 1 : 10 उत्तर

प्रश्न 2. निम्नलिखित अनुपातों को प्रतिशत में परिवर्तित कीजिए – (a) 3 : 4 (b) 2 : 3
Answer

(a) यहाँ पर

उत्तर

(b) यहाँ पर

उत्तर

उत्तर

प्रश्न 3. 25 विद्यार्थियों में से 72% विद्यार्थी गणित में रुचि रखते हैं। कितने प्रतिशत विद्यार्थी गणित में रुचि नहीं रखते हैं?
Answer

जितने विद्यार्थी गणित में रुचि रखते हैं = 25 का 72%


जितने विद्यार्थी गणित में रुचि नहीं रखते हैं = 25 – 18 = 7

उनका प्रतिशत है विद्यार्थी उत्तर

प्रश्न 4. एक फुटबॉल टीम ने कुल जितने मैच खेले उनमें से 10 में जीत हासिल की। यदि उनकी जीत का प्रतिशत 40 था तो उस टीम ने कुल कितने मैच खेले?
Answer

माना टीम द्वारा खेले गए कुल मैचों की संख्या = x
तो प्रश्नानुसार
x का 40% = 10

या

अतः टीम द्वारा खेले गए कुल मैचों की संख्या = 25 उत्तर

प्रश्न 5. यदि चमेली के पास अपने धन का 75% खर्च करने के बाद ₹ 600 बचे तो ज्ञात कीजिए कि उसके पास शुरू में कितने ₹ थे?
Answer

माना चमेली के पास कुल राशि = ₹ x
चमेली द्वारा खर्च की गई राशि = 75%
∴ चमेली के पास शेष राशि = (100 – 75)% = 25%

प्रश्नानुसार

x का 25% = 600

या

अतः चमेली के पास कुल राशि = ₹ 2400 उत्तर

प्रश्न 6. यदि किसी शहर में 60% व्यक्ति क्रिकेट पसंद करते हैं, 30% फुटबाल पसंद करते हैं और शेष अन्य खेल पसंद करते हैं, तो ज्ञात कीजिए कि कितने प्रतिशत व्यक्ति अन्य खेल पसंद करते हैं ? यदि कुल व्यक्ति 50 लाख हैं तो प्रत्येक प्रकार के खेल को पसंद करने वाले व्यक्तियों की यथार्थ संख्या ज्ञात कीजिए।
Answer

यहाँ पर

क्रिकेट पसंद करने वाले व्यक्ति = 60%
फुटबाल पसंद करने वाले व्यक्ति = 30%
अन्य खेल पसंद करने वाले व्यक्ति = [100 – (60 + 30)]%
= [100 – 90]%
= 10%

व्यक्तियों की कुल संख्या = 50 लाख
= 50,00,000

अतः क्रिकेट पसंद करने वाले व्यक्ति = 60/100 x 50,00,000
= 30,00,000 = 30 लाख

फुटबाल पसंद करने वाले व्यक्ति = 30/100×50,00,000
= 15,00,000
= 15 लाख

अन्य खेल पसंद करने वाले व्यक्ति = 10/100×50,00,000
= 5,00,000 = 5 लाख

Class 8 Maths राशियों की तुलना के बहुविकल्पीय प्रश्न

1 2 3Next page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button