Class 8 Maths Chapter 15 – आलेखों से परिचय

Class 8 Maths Chapter 15 – आलेखों से परिचय

NCERT Solutions Class 8 Maths Chapter 15 आलेखों से परिचय – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th गणित अध्याय 15.(आलेखों से परिचय) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 8 Maths Chapter 15. Introduction to Graphs की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसे आप अच्छे से पढ़े यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .हमारी वेबसाइट पर Class 8 Mathematics के सभी चेप्टर के सलुसन दिए गए है .

Class Class 8
Subject Maths
Chapter Chapter 15
Chapter Name आलेखों से परिचय

NCERT Solutions For Class 8 गणित Chapter 15 आलेखों से परिचय

Class 8 Maths आलेखों से परिचय (प्रश्नावली 15.1)

प्रश्न 1. निम्न आलेख, किसी अस्पताल में एक रोगी का प्रति घंटे लिया गया तापमान दर्शाता है –

(a) रोगी का तापमान 1 बजे दोपहर क्या था?
(b) रोगी का तापमान 38.5°C कब था?
(c) इस पूरे अंतराल में रोगी का तापमान दो बार एक समान ही था। ये दो समय, क्या-क्या थे?
(d) 1:30 बजे दोपहर रोगी का तापमान क्या था? इस निष्कर्ष पर आप कैसे पहुँचे?
(e) किन अंतरालों में रोगी का तापमान ‘बढ़ने का रुझान’ दर्शाता है?

हल : दर्शाए गए आलेख से पता चलता है कि – (a) रोगी का तापमान दोपहर 1 बजे 36.5°C था।
(b) रोगी का तापमान 38.5°C दोपहर 12 बजे था।
(c) दोपहर 1 बजे तथा दोपहर 2 बजे रोगी का तापमान एक समान (36.5°C) था।
(d) दोपहर 1:30 बजे रोगी का तापमान 36.5°C था क्योंकि दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच में x – अक्ष पर स्थित बिंदु दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे को दर्शाने वाले बिंदुओं से समदूरस्थ है, इसलिए यह दोपहर 1 बजकर 30 मिनट का समय प्रदर्शित करेगा। इसी प्रकार, y – अक्ष पर 36°C और 37°C के बीच का बिंदु 36.5°C को प्रदर्शित करेगा।
(e) प्रातः 9 बजे से प्रातः 10 बजे तक, प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक, दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोगी का तापमान ‘बढ़ने का रुझान’ दर्शाता है।

प्रश्न 2. एक निर्माता कंपनी की विभिन्न वर्षों में की गई बिक्री निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई है

(a) (i) वर्ष 2002 में (ii) वर्ष 2006 में कितनी बिक्री थी?
(b) (i) वर्ष 2003 में (ii) वर्ष 2005 में कितनी बिक्री थी?
(c) वर्ष 2002 तथा वर्ष 2006 की बिक्रियों में कितना अंतर था?
(d) किस अंतराल में बिक्रियों का यह अंतर सबसे अधिक था?

हल : दर्शाए गए आलेख से पता चलता है कि –
(a) (i) वर्ष 2002 में कंपनी की बिक्री = ₹ 4 करोड़
(ii) वर्ष 2006 में कंपनी की बिक्री = ₹ 8 करोड़
(b) (i) वर्ष 2003 में कंपनी की बिक्री = ₹ 7 करोड़
(ii) वर्ष 2005 में कंपनी की बिक्री = ₹ 10 करोड़
(c) वर्ष 2002 तथा वर्ष 2006 की बिक्रियों में अंतर = ₹ (8-4) करोड़ = ₹ 4 करोड़
(d) वर्ष 2005 के अंतराल में बिक्रियों का अंतर सबसे अधिक था।

प्रश्न 3. वनस्पति-विज्ञान के एक प्रयोग में, समान प्रयोगशाला परिस्थितियों में दो पौधे A तथा B उगाए गए। तीन सप्ताहों तक उनकी ऊँचाइयों को हर सप्ताह के अंत में मापा गया। परिणामों को निम्न आलेख में दर्शाया गया है

(a) (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे A की ऊँचाई कितनी थी?
(b) (i) 2 सप्ताह बाद (ii) 3 सप्ताह बाद पौधे B की ऊँचाई कितनी थी?
(c) तीसरे सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई कितनी बढ़ी?
(d) दूसरे सप्ताह के अंत से तीसरे सप्ताह के अंत तक पौधे B की ऊँचाई कितनी बढ़ी?
(e) किस सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी?
(f) किस सप्ताह में पौधे B की ऊँचाई सबसे कम बढ़ी?
(g) क्या किसी सप्ताह में दोनों पौधों की ऊँचाई समान थी? पहचानिए।

हल : दर्शाए गए आलेख से पता चलता है कि –
(a) (i) 2 सप्ताह बाद पौधे A की ऊँचाई = 7cm;
(ii) 3 सप्ताह बाद पौधे A की ऊँचाई = 9cm
(b) (i) 2 सप्ताह बाद पौधे B की ऊँचाई = 7cm
(ii) 3 सप्ताह बाद पौधे B की ऊँचाई = 10cm
(c) तीसरे सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई जितनी बढ़ी = (9-7) cm = 2 cm
(d) दूसरे सप्ताह के अंत से तीसरे सप्ताह के अंत तक पौधे B की ऊँचाई जितनी बढ़ी = (10 – 7) cm = 3 cm
(e) दूसरे सप्ताह में पौधे A की ऊँचाई सबसे अधिक बढ़ी।
(f) पहले सप्ताह में पौधे B की ऊँचाई सबसे कम बढ़ी।
(g) दूसरे सप्ताह के अंत में दोनों पौधों की ऊँचाई समान (7 cm) थी।

प्रश्न 4. निम्न आलेख, किसी सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए पूर्वानुमानित तापमान तथा वास्तविक तापमान दर्शाता है

(a) किस दिन पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान था?
(b) सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान क्या था?
(c) सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान क्या था?
(d) किस दिन वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अंतर सर्वाधिक था?

हल : दर्शाए गए आलेख को देखने से पता चलता है कि
(a) मंगलवार, शुक्रवार तथा रविवार को पूर्वानुमानित तापमान व वास्तविक तापमान समान थे।
(b) सप्ताह में पूर्वानुमानित अधिकतम तापमान 35°C था।
(c) सप्ताह में वास्तविक न्यूनतम तापमान 15°C था।
(d) बृहस्पतिवार को वास्तविक तापमान व पूर्वानुमानित तापमान में अंतर सर्वाधिक था।

प्रश्न 5. निम्न तालिका प्रयोग कर एक रैखिक आलेख बनाइए –

(a) विभिन्न वर्षों में किसी पर्वतीय नगर में हिमपात के दिनों की संख्या –

वर्ष 2003 2004 2005 2006
दिन 8 10 5 12

(b) विभिन्न वर्षों में एक गाँव में, पुरुषों व स्त्रियों की संख्या (हज़ारों में)

वर्ष 2003 2004 2005 2006 2007
पुरुषों की संख्या 12 12.5 13 13.2 13.5
स्त्रियों की संख्या 11.3 11.9 13 13.6 12.8

 

हल : (α) दी गई तालिका के ग्राफ को दर्शाने के लिए हम ???? – अक्ष पर वर्ष तथा y – अक्ष पर दिन लेंगे।

(b) दी गई तालिका के ग्राफ को दर्शाने के लिए हम ???? – अक्ष पर वर्ष तथा y – अक्ष पर पुरुषों व स्त्रियों की संख्या (हज़ारों में) दर्शाएँगे –

प्रश्न 6. एक डाकिया किसी नगर के पास ही स्थित एक उपनगर में एक व्यापारी को पार्सल पहुँचाने के लिए साइकिल पर जाता है। विभिन्न समयों पर नगर से उसकी दूरियाँ निम्न आलेख द्वारा दर्शाई गई हैं।
(a) ???? – अक्ष पर समय दर्शाने के लिए क्या पैमाना प्रयोग किया गया है?
(b) उसने पूरी यात्रा के लिए कितना समय लिया?
(c) व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी कितनी है?
(d) क्या, डाकिया रास्ते में कहीं रुका? विवरण दीजिए।
(e) किस अंतराल में उसकी चाल सबसे अधिक थी?

हल : दर्शाए गए आलेख को देखने से पता चलता है कि

(α) x – अक्ष पर समय दर्शाने के लिए 4 इकाई = 1 घंटा लिया गया है।
(b) डाकिए द्वारा पूरी यात्रा के लिए लिया गया समय = (11:30 – 8:00) = 3:30 घंटे =

(c) व्यापारी के स्थान की नगर से दूरी = 22 km
(d) हाँ, डाकिया रास्ते में रुका। यह आलेख के क्षैतिज भाग (प्रातः 10 बजे से प्रातः 10:30 तक) से प्रदर्शित होता है। (e) प्रातः 8 बजे से प्रातः 9 बजे के अंतराल में डाकिए की चाल – अधिक थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top