विज्ञान

Class 8th Science Chapter 16. – प्रकाश

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. क्या कोई अंधेरे में देख सकता है ?
उत्तर.नहीं।

प्रश्न 2. हमें देखने के लिए किस वस्तु की आवश्यकता होती है ?
उत्तर.प्रकाश।

प्रश्न 3. किन्हीं दो दीप्त वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर.(i) सूर्य, (ii) विद्युत् बल्ब।

प्रश्न 4. क्या चंद्रमा दीप्त पिंड है अथवा अदीप्त ?
उत्तर.अदीप्त पिंड।

प्रश्न 5. प्रतिबिंब कहीं दिखाई देता है ?
उत्तर.दर्पण में।

प्रश्न 6. कौन-से पृष्ठ दर्पण बन सकते हैं ?
उत्तर.कोई भी पॉलिश किया हुआ अथवा चमकीला पृष्ठ।

प्रश्न 7. यदि आप दर्पण के सम्मुख खड़े हों और आप अपना प्रतिबिंब देख रहे हों। आपको और आपके प्रतिबिंब में कितनी दूरी है ?
उत्तर.वस्तु की दर्पण से दूरी = प्रतिबिंब की दर्पण से दूरी । इसलिए हम अपने प्रतिबिंब से दुगुनी दूरी पर हैं।

प्रश्न 8. जब प्रकाश की किरण दर्पण पर अभिलंब रूप में गिरती है, तो आपतन कोण कितना होता है ?
उत्तर.शून्य।

प्रश्न 9. किन्हीं दो वस्तुओं के नाम लिखो जो सफेद प्रकाश को कई रंगों में विभाजित करती हैं।
उत्तर.पानी के बुलबुले, CD का पृष्ठ, प्रिज्म ।

प्रश्न 10. प्रकाश के सात रंगों के नाम लिखो।
उत्तर.लाल, केसरी, पीला, हरा, नीला, नील, बैंगनी।

प्रश्न 11. सात रंगों की प्राकृतिक उदाहरण क्या है ?
उत्तर.इंद्र धनुष।

प्रश्न 12. सफेद आवरण (Sclerotic) का मानव नेत्र में क्या कार्य है ?
उत्तर.सफेद आवरण नेत्र को आकार और आंतरिक भागों की दुर्घटनाओं से रक्षा करता है।

प्रश्न 13. पक्ष्नाभ पेशी (Culary muscle) का मानव नेत्र में क्या कार्य है ?
उत्तर.पक्ष्माभ पेशी नेत्र लेंस को स्थिर रखती है और नेत्र लेंस को अपने फोकस में परिवर्तन लाने में सहायक होती है।

प्रश्न 14. क्या नैत्र लैंस का फोक्स अनिश्चित है ?
उत्तर.नहीं। मानव नेत्र लेंस का फोकस अनिश्चित है। यह पक्ष्माभ पेशी द्वारा बदलता रहता है।

प्रश्न 15. शलाकाओं (Rods) का मानव नेत्र में काम लिखिए।
उत्तर.शलाकाएँ प्रकाश की तीव्रता के लिए सुग्राही हैं। अधिक प्रकाश की तीव्रता से शलाकाएँ अधिक उत्तेजित होती हैं।

प्रश्न 16. शंकु (Cones) क्या है ?
उत्तर.रेटिना पर शंकु रंगों के संवेदक हैं। यदि शंकु कम मात्रा में या नहीं हैं, तो व्यक्ति रंगांधता (colour blind) से ग्रसित होता है।

प्रश्न 17. अंधराता का मूल कारण क्या है ?
उत्तर.शंकुओं का कम मात्रा में अथवा न होना।

प्रश्न 18. बिल्लियाँ और चमगादड़ रात्रि में कैसे देख पाते हैं ?
उत्तर.इनके रेटिना पर शलाकाओं की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए यह मंद से मंद प्रकाश में भी देख पाते हैं।

प्रश्न 19. चलचित्र पर्दे पर बिंब किस दर से परिवर्तित होते हैं ?
उत्तर.25 बिंब/सेकंड और इससे अधिक।

प्रश्न 20. नेत्र के रेटिना पर कौन-से प्रकाश सुग्राही अंग हैं ?
उत्तर.शंकु और शल्काएँ।

प्रश्न 21. उस यंत्र का नाम बताओ जिससे एक बौना व्यक्ति भीड़ में से ऊपर देख सकता है ?
उत्तर.परिदर्शी (पेरिस्कोप) (Periscope)।

इस पोस्ट में आपको class 8 Science chapter 16 Light class 8 science chapter 16 solutions class 8 science chapter 16 notes class 8 science chapter 16 question answer class 8 science chapter 16 question answer in hindi नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 16. प्रकाश CBSE Class 8 Science Chapter 16 – Light प्रकाश कक्षा 8 सवाल और जवाब class 8 vigyan notes ncert solutions for class 8 science in hindi medium कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 16 नोट्स से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 8 Science

Previous page 1 2

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button