NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 12. घर्षण
NCERT Solutions Class 8 Science Chapter 12 घर्षण – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th विज्ञान अध्याय 12 (घर्षण) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस class 8th Science chapter 12. Friction की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.
| कक्षा: | 8th Class |
| अध्याय: | Chapter 12 |
| नाम: | घर्षण |
| भाषा: | Hindi |
| पुस्तक: | विज्ञान |
अभ्यास
[su_note]प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए[/su_note]
(क) घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच ………….. का विरोध करता है।
(ख) घर्षण पृष्ठों के ………….. पर निर्भर करता है।
(ग) घर्षण से ………….. उत्पन्न होती है।
(घ) कैरम बोर्ड पर पाऊडर छिड़कने से घर्षण ………….. हो जाता है।
(ङ) सप घर्षण स्थैतिक घर्षण से ………….. होता है।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (क) गति (ख) चिकनेपन (ग) ऊष्मा (घ) कम (ङ) कम।
[su_note]प्रश्न 2. चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सप घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए[/su_note]
(क) लोटनिक, स्थैतिक, सप
(ख) लोटनिक, सप, स्थैतिक
(ग) स्थैतिक, सप, लोटनिक
(घ) सप, स्थैतिक, लोटनिक।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (ग) स्थैतिक, सर्दी, लोटनिक।
[su_note]प्रश्न 3. आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे। समाचार-पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा[/su_note]
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर को सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया ।
(ख) समाचार-पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार-पत्र।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया।
[su_note]प्रश्न 4. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर्षण बल ऊपर की दिशा में लगता है।
[su_note]प्रश्न 5. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] हम जानते हैं कि चलने में सुगमता के लिए एक सीमा तक घर्षण होना वांछनीय है। साबुन का पानी गिरने से गीले हुए फर्श पर चलना कठिन हो जाता है क्योंकि इस अवस्था में चिकने साबुन के पानी की पतली परत बन जाती है। इस प्रकार अनियमितताओं का अंतः बंधन काफ़ी सीमा तक कम हो जाता है जिससे चलने में कठिनाई अनुभव होती है।
[su_note]प्रश्न 6. खिलाड़ी कीलदार जूते (स्पाइक्स) क्यों पहनते हैं ? व्याख्या कीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] कीलदार जूतों की फर्श पर पकड़ मजबूत होती है और वे फिसलने से बचाते हैं। इसलिए खिलाड़ी कीलदार । जूते पहनते हैं।
[su_note]प्रश्न 7. इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है ? कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] हम जानते हैं कि दाब बढ़ने से घर्षण बल भी बढ़ जाता है। सीमा अधिक घर्षण बल अनुभव करेगी क्योंकि, भारी पेटिका, हल्की पेटिका से अधिक दाब डालती है।
[su_note]प्रश्न 8. व्याख्या कीजिए, सप घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] जब वस्तु विराम अवस्था में होती है, तो वस्तु और धरती की सतह के बीच उन दोनों के पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण घर्षण अधिक होगा।
परंतु जब वस्तु गति की स्थिति में होती है, तो अनियमितताओं को एक-दूसरे में धंसने का अधिक अवसर नहीं मिलता, जिससे घर्षण कम होती है। इसलिए सप घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम होता है।
[su_note]प्रश्न 9. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकर शत्रु एवं मित्र दोनों हैं ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर्षण एक अनिवार्य हानिकारक बल है क्योंकि यह शत्रु भी है और मित्र भी है। यह एक मित्र है, क्योंकि यह सहायता करता है
(i) चलने में
(ii) मोटर और मशीन चलाने में
(iii) ब्रेक लगाने में।
यह एक शत्रु है, क्योंकि
(i) यह टूट-फूट का उत्तरदायी है।
(ii) ऊष्मा के रूप में ऊर्जा व्यय होती है।
(iii) मशीन की कार्यक्षमता कम करता है।
(iv) मशीनों के पुर्जी को स्नेहक लगाने से काफी मात्रा में धन व्यय होता है।
[su_note]प्रश्न 10. वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] तरल में गति कर रही वस्तु को उस पर लगे घर्षण बल को पार करने में ऊर्जा की क्षति होती है। इस ऊर्जा की क्षति को रोकने और सुगम गति के लिए मछली अथवा पक्षी, जैसी विशेष आकृतियों वाली वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. घर्षण बल किस दिशा में कार्यरत होता है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर्षण बल वस्तु पर लग रहे बल की दिशा से विपरीत दिशा में कार्यरत होता है।
[su_note]प्रश्न 2. साइकिल की ब्रेक लगाते हुए उसे सड़क पर चलना मुश्किल हैं। क्यों ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] सर्षी घर्षण, लोटनिक घर्षण से अधिक होता है।
[su_note]प्रश्न 3. लुढ़कता हुआ गेंद कुछ समय बाद रुक क्यों जाता है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] गेंद और धरती की सतहों के मध्य घर्षण बल के कारण गेंद रुक जाता है क्योंकि यह बल गति का प्रतिरोध करता है।
[su_note]प्रश्न 4. घर्षण क्या है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर्षण-यह एक प्रतिरोध है, जो एक वस्तु की गति के सापेक्ष दूसरी वस्तु की गति को कम करता है।
[su_note]प्रश्न 5. टायर वृत्तीय क्यों बनाए जाते हैं ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] लोटनिक घर्षण सर्दी घर्षण से कम होता है।
[su_note]प्रश्न 6. घर्षण स्व:अनुकूलित होता है। क्या यह सत्य है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] जब तक वस्तु गति करती है, घर्षण बल स्वयं को इस प्रकार अनुकूलित करता है ताकि यह लगाए गए बल के समान और उल्ट दिशा में हो।
[su_note]प्रश्न 7. कौन-सी अधिक चिकनी है-गीली मिट्टी अथवा सीमेंट फर्श ।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] गीली मिट्टी।
[su_note]प्रश्न 8. कमानीदार तुला (Spring Balance) किस काम आती है ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] कमानीदार तुला एक ऐसा यंत्र है, जिस से वस्तु पर लगे गुरुत्वीय बल को मापा जाता है.
[su_note]प्रश्न 9. टाँगा चलाते समय अधिक बल क्यों चाहिए ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] शुरू में घोड़े को टाँगा के घर्षण बल पर काबू पाने के लिए और उसको संवेग देने के लिए (गतिज ऊर्जा की वृद्धि) अधिक बल लगाना पड़ता है। इसके बाद केवल घर्षण बल पर काबू पाने के लिए बल लगाना पड़ता है।
[su_note]प्रश्न 10. घर्षण बल के कुछ उदाहरण दीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] दैनिक जीवन में घर्षण बल के निम्नलिखित उदाहरण हैं-
(i) एक बड़े कमरे के चिकने फर्श पर गेंद ज्यादा दूरी तक लुढ़कती है जबकि खुरदरे फर्श पर कम दूरी तय करती है।
(ii) कमरे की पॉलिश की गई टाइलों पर चलने वाला व्यक्ति डरता है विशेषकर जब टाइलें गीली हों।
(iii) यदि कैरम बोर्ड पृष्ठ पर बोरिक पाऊडर छिड़का जाता है तो गोटियाँ आराम से और अधिक दूरी तक सरकती
(iv) वाहन चालक द्वारा ब्रेक लगाने से वाहन रुक जाता है।
[su_note]प्रश्न 11. घर्षण ऊष्मा पैदा करता है। कैसे ?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न होती है। इसे निम्न उदाहरणों द्वारा दर्शाया जा सकता है-
(i) हाथों को परस्पर रगड़ने से हाथ गर्म हो जाते हैं।
(ii) माचिस की तीली रगड़ने से आग उत्पन्न होती है।
(iii) मिक्सर का जार, कुछ देर चलने के बाद गर्म हो जाता है।
- Class 8th Science Chapter 1 – फसल उत्पादन एवं प्रबंध
- Class 8th Science Chapter 2 – सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
- Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
- Class 8th Science Chapter 4 – पदार्थ : धातु और अधातु
- Class 8th Science Chapter 5 – कोयला और पेट्रोलियम
- Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला
- Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
- Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य
- Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन
- Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर
- Class 8th Science Chapter 11 – बल तथा दाब
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 12. घर्षण
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 13. ध्वनि
- Class 8th Science Chapter 14 Solutions – विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
- Class 8th Science Chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
- Class 8th Science Chapter 16. – प्रकाश
- Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार
- Class 8th Science Chapter 18. – वायु तथा जल का प्रदूषण
इस पोस्ट में आपको नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 12. घर्षण ,Class 8 Science Chapter 12 Friction (अध्याय 12: घर्षण) NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 12 Friction class 8 science chapter 12 question answer class 8 science friction notes friction class 8 ncert pdf से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.