NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 13. ध्वनि
जो विद्यार्थी आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है . उन्हें Science के बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि बहुत से विद्यार्थी Science में कमजोर होते है .इसलिए उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8th विज्ञान अध्याय 13 (ध्वनि) का सलूशन दिया गया है. इस Class 8th Science Chapter 13 Sound की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर सभी सभी 8 कक्षा के Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. अगर आपको इसमें कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है
पुस्तक के प्रश्न अभ्यास
[su_note]प्रश्न 1. सही उत्तर चुनिएध्वनि संचरित हो सकती है ।[/su_note]
(क) केवल वायु या गैसों में
(ख) केवल ठोसों में
(ग) केवल द्रवों में
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।
उत्तर. (घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।
[su_note]प्रश्न 2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की संभावना है[/su_note]
(क) छोटी लड़की की
(ख) छोटे लड़के की ।
(ग) पुरुष की ।
(घ) महिला की ।
उत्तर. (ग) पुरुष की।
[su_note]प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ पर निशान लगाइए[/su_note]
(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाली दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं।
(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है, तो ध्वनि मंद होती है।
(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है।
(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी, तारत्व उतना ही अधिक होगा।
(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं।
(छ) शोर प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्कता उत्पन्न कर सकता है।
उत्तर. (क) T (ख) F (ग) F (घ) T (ङ) F (च) F (छ) T.
[su_note]प्रश्न 4. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए[/su_note]
(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ………. कहते हैं।
(ख) प्रबलता कंपन के ……….. से निर्धारित की जाती है।
(ग) आवृत्ति का मात्रक ……….. है।
(घ) अवांछित ध्वनि को ……….. कहते हैं।
(ङ) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ………. से निर्धारित होती है।
उत्तर. (क) आवर्तकाल (ख) आयाम (ग) हट्र्ज (घ) शोर (ङ) आवृत्ति ।
[su_note]प्रश्न 5. एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल और आवृत्ति ज्ञात कीजिए। हल-दोलनों की संख्या = 40 दोलनों के लिए लगा कुल समय = 4 सेकंड[/su_note]
आवृत्ति = दोलनों की संख्या 40 /समय (सेकंड में) 4
= 40/4
= 10 Hz. उत्तर
आवर्तकाल = 1/आवत्ति
= 1/10
= 0.1 सेकंड उत्तर
[su_note]प्रश्न 6. एक मच्छर अपने पंखों को 500 कंपन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है ?[/su_note]
हल
आवृत्ति = 500 कंपन प्रति सेंकड = 500 Hz
आवर्तकाल = ?
हम जानते हैं, आवर्तकाल =1/आवत्ति
= 1/500
= 2×1 / 2×500
= 2 x 10-3 सेकंड उत्तर
[su_note]प्रश्न 1. निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है[/su_note]
(क) ढोलक (ख) सितार (ग) बाँसुरी।
उत्तर.
वाद्ययंत्र | कंपित भाग |
(क) ढोलक
(ख) सितार (ग) बाँसुरी |
तानित झिल्ली
तानित तार वायु-स्तंभ |
[su_note]प्रश्न 8. शोर तथा संगीत में क्या अंतर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है ?[/su_note]
उत्तर. शोर और संगीत में अंतर
शोर | संगीत |
(i) यह अप्रिय ध्वनि है।
(ii) यह कष्टदायक है। (iii) इससे स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। |
(i) यह प्रिय ध्वनि है।
(ii) यह सुखद है। (iii) स्वास्थ्य समस्याओं से इसका कोई संबंध नहीं। |
हाँ, संगीत उस अवस्था में शोर बनता है, जब यह बहुत ऊँचा होता है अर्थात् इसकी तीव्रता अधिक होती है।
[su_note]प्रश्न 9. अपने वातावरण में शोर प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।[/su_note]
उत्तर. शोर प्रदूषण के स्रोत
(i) वाहनों का शोर
(ii) लाऊडस्पीकर
(iii) चलित मशीनें
(iv) पटाखे
(v) वातानुकूलक
(vi) रेडियो अथवा टेलीविज़न
(vii) रसोई के उपकरण
(viii) खोंमचे वाले।
[su_note]प्रश्न 10. वर्णन कीजिए कि शोर प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है ?[/su_note]
उत्तर. शोर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव
(i) नींद कम आना
(ii) उच्च रक्तचाप
(iii) उत्सुकता
(iv) आंशिक श्रवण अशक्तता (Partial deafness)।
[su_note]प्रश्न 11. आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे ? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।[/su_note]
उत्तर. माता-पिता को सड़क से तीन गली दूर वाला मकान खरीदना चाहिए क्योंकि सड़क वाले मकान की कई हानियाँ हैं। जैसे –
(i) मकान के पास से गुजरते हुए वाहनों का अत्यधिक शोर
(ii) वाहनों से निकला धुआँ और धूल।
(iii) ट्रैफिक बाधा के समय ऊँचे हॉर्मों का शोर।
[su_note]प्रश्न 12. मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।[/su_note]

[su_note]प्रश्न 13. आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं ?[/su_note]
उत्तर. प्रकाश का वेग 3 x 108 m/s है, जबकि ध्वनि का वेग 340 m/s है। इसलिए तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक ही समय तथा एक समान दूरी पर होने पर भी तड़ित प्रकाश से पहले दिखाई देगी और मेघगर्जन बाद में सुनाई देगी।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. ध्वनि क्या है ?[/su_note]
उत्तर. ध्वनि ऊर्जा का रूप है, जो सुनने की क्षमता प्रदान करती है।
[su_note]प्रश्न 2. ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है ?[/su_note]
उत्तर. कंपित वस्तुओं द्वारा ध्वनि उत्पन्न होती है।
[su_note]प्रश्न 3. क्या ध्वनि निर्वात में संचरित होगी ?[/su_note]
उत्तर. नहीं, इसे संचारित होने के लिए माध्यम चाहिए।
[su_note]प्रश्न 4. क्या ध्वनि गैसों में संचरित होती है ?[/su_note]
उत्तर. हाँ।
[su_note]प्रश्न 5. क्या ध्वनि द्रवों में संचरित होती है ?[/su_note]
उत्तर. हाँ।
[su_note]प्रश्न 6. क्या ध्वनि ठोसों में संचरित होती है ?[/su_note]
उत्तर. हाँ।
[su_note]प्रश्न 7. ध्वनि की तीव्रता किन कारकों पर निर्भर करती है ?[/su_note]
उत्तर. ध्वनि की तीव्रता कंपित वस्तु के आयाम पर निर्भर करती है।
[su_note]प्रश्न 8. यदि एक वस्तु एक सेकंड में 10 दोलन करती है तो उसकी आवृत्ति क्या है ?[/su_note]
उत्तर. 10 Hz.
[su_note]प्रश्न 9. ध्वनि लकड़ी या जल किस में तेज़ चलती है ?[/su_note]
उत्तर. ठोसों में ध्वनि द्रवों की अपेक्षा तेज़ चलती है। इसलिए लकड़ी में ध्वनि अधिक तेज चलती है।
[su_note]प्रश्न 10. ध्वनि उत्पन्न होती है, जब वस्तुएँ …….. करती हैं।[/su_note]
उत्तर. ध्वनि उत्पन्न होती है, जब वस्तुएँ कंपन करती हैं।
[su_note]प्रश्न 11. एक सेकंड में दोलनों की संख्या …….. कहलाती है।[/su_note]
उत्तर. एक सेकंड में दोलनों की संख्या आवृत्ति कहलाती है।
[su_note]प्रश्न 12. हमारे कर्ण ध्वनि की उस आवृत्ति को ग्रहण करते हैं जो ………. से अधिक और ……… से कम होती है।[/su_note]
उत्तर. हमारे कर्ण ध्वनि की उस आवृत्ति को ग्रहण करते हैं, जो 20 Hz से अधिक और 20,000 Hz से कम होती है।
[su_note]प्रश्न 13. मनुष्य शरीर के उस भाग का नाम बताओ, जिसमें ध्वनि उत्पन्न होती है ?[/su_note]
उत्तर. वाक्यंत्र अथवा कंठ (Larynx)।
[su_note]प्रश्न 14. ध्वनि का कौन-सा गुण विभिन्न ध्वनियों को पहचानने में सहायक हैं?[/su_note]
उत्तर. ध्वनि के गुण जो विभिन्न ध्वनियों को पहचानने में सहायक हैं-तारत्व और तीक्ष्णता।
[su_note]प्रश्न 15. मानव कानों के लिए श्रव्य की आवृत्ति का परास क्या है ?[/su_note]
उत्तर. 20 Hz से 20,000 Hz तक।
[su_note]प्रश्न 16. तारत्व को परिभाषित करें।[/su_note]
उत्तर. तारत्व-कंपन की आवृत्ति ध्वनि के तारत्व का माप है।
[su_note]प्रश्न 17. किसकी आवृत्ति अधिक होगी ? भिनभिनाते मच्छर की अथवा गरजते शेर की।[/su_note]
उत्तर. भिनभिनाते मच्छर की ध्वनि की आवृत्ति शेर के गरजने की आवृत्ति से अधिक होगी।
[su_note]प्रश्न 18. निम्न आवृत्तियों को बढ़ते क्रम में लिखिए। (i) बच्चे की ध्वनि (ii) मानव नर की ध्वनि (iii) औरत की ध्वनि।[/su_note]
उत्तर. मानव नर की ध्वनि < औरत की ध्वनि < बच्चे की ध्वनि।
[su_note]प्रश्न 19. हम आवाज़ कैसे सुन पाते हैं ?[/su_note]
उत्तर. जब ध्वनि की तरंगें हमारे कानों को छूती हैं, तो यह कर्ण पट्ट (Ear drum) से टकराती हैं, जहाँ कंपन उत्पन्न होता है। ये कंपन छोटी हड्डियों द्वारा मस्तिष्क तक भेज दिए जाते हैं और हम सुन पाते हैं।
[su_note]प्रश्न 20. पुरुषों में वाक् तंतुओं की लंबाई कितनी होती है ?[/su_note]
उत्तर. लगभग 20 mm.
[su_note]प्रश्न 21. अप्रिय ध्वनि को ……… कहते हैं ?[/su_note]
उत्तर. शोर ।
[su_note]प्रश्न 22. वाद्ययंत्रों द्वारा कैसी ध्वनि उत्पन्न होती है ?[/su_note]
उत्तर. संगीतमयी (मधुर)।
[su_note]प्रश्न 23. ध्वनि की प्रबलता का मात्रक क्या है ?[/su_note]
उत्तर. डेसीबल (dB)।
[su_note]प्रश्न 24. किसी एक वाद्य यंत्र का नाम लिखें जो मधुर ध्वनि उत्पन्न करता है ?[/su_note]
उत्तर. हारमोनियम/गिटार/पिआनो।
[su_note]प्रश्न 25. श्रवण अश्क्तता किसे कहते हैं ?[/su_note]
उत्तर. ध्वनियों का न सुन पाना श्रवण अशक्तता है।
[su_note]प्रश्न 26. श्रवण अशक्तता के कारण क्या हैं ?[/su_note]
उत्तर. श्रवण रोग, चोट, आयु और ऊँचा शोर ।
[su_note]प्रश्न 27. शोर के उदाहरण दो।[/su_note]
उत्तर. (i) फैक्टरी में मशीनों की ध्वनियाँ (ii) ऊँची आवाज में लाऊडस्पीकर ।
[su_note]प्रश्न 28. किस मात्रक पर ध्वनि हानिकारक हो जाती है ?[/su_note]
उत्तर. 80 dB से अधिक।
[su_note]प्रश्न 29. शोर प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है ?[/su_note]
उत्तर. वाहन।
[su_note]प्रश्न 30. कौन-से प्राकृतिक सजीव शोर प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण हैं ?[/su_note]
उत्तर. पेड़-पौधे।
[su_note]प्रश्न 31. शोर प्रदूषण (Noise-pollution) क्या है ?[/su_note]
उत्तर. वातावरण में अत्यधिक व अवांछित ध्वनियाँ, शोर प्रदूषण कहलाती हैं।
- Class 8th Science Chapter 1 – फसल उत्पादन एवं प्रबंध
- Class 8th Science Chapter 2 – सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
- Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
- Class 8th Science Chapter 4 – पदार्थ : धातु और अधातु
- Class 8th Science Chapter 5 – कोयला और पेट्रोलियम
- Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला
- Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
- Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य
- Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन
- Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर
- Class 8th Science Chapter 11 – बल तथा दाब
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 12. घर्षण
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 13. ध्वनि
- Class 8th Science Chapter 14 Solutions – विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
- Class 8th Science Chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
- Class 8th Science Chapter 16. – प्रकाश
- Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार
- Class 8th Science Chapter 18. – वायु तथा जल का प्रदूषण
इस पोस्ट में हमने आपको नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 13. ध्वनि Class 8 Science in hindi Medium chapter 13. ध्वनि NCERT Class VIII Science Chapter 13 Sound chapter 13 sound class 8 notes ncert solutions for class 8 science chapter 14 sound class 8 science chapter 13 in hindi ,ncert solutions for class 8 science chapter 13 extra questions कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 13 के लिए एनसीईआरटी समाधान से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.