Class 8th Science Chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वे अपनी क्लास में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए . जो विद्यार्थी 8th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 15. (कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं) के लिए सलूशन दिया गया है.जोकि एक सरल भाषा में दिया है .क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 8th Chapter 15. Some Natural Phenomena दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास
[su_note]प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता?[/su_note]
(क) प्लास्टिक का पैमाना
(ख) तांबे की छड़
(ग) फूला हुआ गुब्बारा ।
(घ) ऊनी वस्त्र।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (ख) ताँबे की छड़।
[su_note]प्रश्न 2. जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़[/su_note]
(i) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं।
(ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
(iii) तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं।
(iv) ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा धनावेशित हो जाता है।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (ii) धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।
[su_note]प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने ‘T’ तथा गलत कथनों के सामने ‘Fलिखिए[/su_note]
(क) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(क) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(ख) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(ग) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता।
(घ) भूकंप की भविष्यवाणी की जा सकती है।
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (क) F (ख) T (ग) F (घ) F.
[su_note]प्रश्न 4. सर्दियों में स्वैटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है। व्याख्या कीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] स्वैटर उतारते समय घर्षण के कारण स्वैटर आवेशित हो जाता है। इन आवेशों के एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण हुए आकर्षण/प्रतिकर्षण के कारण चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है।
[su_note]प्रश्न 5. जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छूते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है, व्याख्या कीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] मानव शरीर विद्युत् का चालक है। जब किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छुआ जाता है, तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है और वस्तु अनावेशित हो जाती है।
[su_note]प्रश्न 6. उस पैमाने का नाम लिखिए जिस पर भूकंप की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। इस पैमाने पर किसी भूकंप का माप 3 है। क्या इसे भूकंपलेखी (सीसमोग्राफ़ी) से रिकॉर्ड किया जा सकेगा? क्या इससे अधिक हानि होगी?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] रिक्टर पैमाने पर भूकंपों की विनाशी ऊर्जा मापी जाती है। यह पैमाना रेखिक नहीं है।
रिक्टर पैमाने पर 3 का मान सिसमोग्राफी द्वारा रिकार्ड किया जा सकता है, परंतु यह भूकंप बहुत दुर्बल होता है। और इससे अधिक हानि नहीं होती।
[su_note]प्रश्न 7 . तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] तड़ित से सुरक्षा के उपाय
(1) तड़ित की गरज सुनते ही किसी मकान अथवा भवन में चले जाएँ।
(2) तड़ित समय यदि वाहन में हैं, तो वाहन की खिड़कियां व दरवाजे बंद कर लें।
(3) तड़ित समय यदि खुले में है तो सिमट कर बैठ जाएं और सिर को घुटनों और हाथों के बीच रखें।
[su_note]प्रश्न 8. आवेशित गुब्बारा दूसरे आवेशित गुब्बारे को प्रतिकर्षित करता है, जबकि अनावेशित गुब्बारे द्वारा आकर्षित किया जाता है। व्याख्या कीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] एक ही तरह के पदार्थ आवेशित होने पर समान रूप से आवेशित होते हैं। सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं। इसलिए दो आवेशित गुब्बारे, सजातीय होने के कारण प्रतिकर्षण करते हैं। एक आवेशित और एक अनावेशित गुब्बारा विजातीय होने के कारण आकर्षित होते हैं।
[su_note]प्रश्न 9. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] आवेशित वस्तु की पहचान करने वाला उपकरण विद्युत्दर्शी कहलाता है।
विद्युत्दर्शी बनाना- एक शीशे के जार के मुँह के साइज से बड़े गत्ते के टुकड़े में पेपर क्लिप खोल कर लगाते हैं। इसमें एल्यूमीनियम की दो बारीक पत्तियाँ गत्ते के लंबवत् लगाते हैं और इसे जार में फिट कर देते हैं।

[su_note]प्रश्न 10. भारत के उन तीन राज्यों (प्रदेशों ) की सूची बनाइए जहाँ भूकंप के झटके अधिक संभावित हैं?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] भारत के अति भूकंप आशंकित राज्यों के नाम
(1) कच्छ का रन ।
(2) राजस्थान
(3) सिंध-गंगा के मैदान
(4) कश्मीर।
[su_note]प्रश्न 11. मान लीजिए आप घर से बाहर हैं तथा भूकंप के झटके लगते हैं। आप अपने बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतेंगे?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] घर के बाहर भूकंप के झटकों से बचाव
(1) भवन, वृक्ष, विद्युत् लाइनों से दूर किसी खुले स्थान पर लेट जाएं।
(2) कार या बस में से बाहर न निकलें।
(3) कार या बस को खुले स्थान की ओर ले जाएं।
[su_note]प्रश्न 12. मौसम विभाग यह भविष्यवाणी करता है कि किसी निश्चित दिन तड़ित झंझा की संभावना है और मान लीजिए उस दिन आपको बाहर जाना है। क्या आप छतरी लेकर जाएँगे ? व्याख्या कीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] तड़ित झंझा में बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है और छतरी लेकर निकलना तो अधिक घातक है, क्योंकि ऊँचे भवन, विद्युत् तारें, काले रंग की वस्तुएँ तड़ित झंझा को आकर्षित करती हैं। इसलिए इन सबसे दूर रहना ही अक्लमंदी है
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. ऍबर क्या है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] ऐंबर एक प्रकार की रेजिन (राल) (Resin) है।
[su_note]प्रश्न 2. ऐंबर को अधिक देर रगड़ने से क्या होता है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] एक चिंगारी उत्पन्न होती है।
[su_note]प्रश्न 3. किस वैज्ञानिक ने दर्शाया कि तड़ित और चिंगारी एक ही परिघटना है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रेंकलिन।
[su_note]प्रश्न 4. क्या होता है, जब प्लास्टिक पैमाने को सूखे बालों में रगड़ कर कागज के टुकड़ों के पास लाते हैं?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] पैमाना टुकड़ों को आकर्षित करता है।
[su_note]प्रश्न 5. आवेशित वस्तुओं के कुछ उदाहरण दीजिए।[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] (i) सूखे बालों में रगड़ा हुआ प्लास्टिक पैमाना।
(ii) पॉलिथीन से रगड़ी हुई प्लास्टिक रिफिल।
(iii) ऊनी कपड़े से रगड़ा हुआ गुब्बारा।
[su_note]प्रश्न 6. जब दो ऊनी कपड़े से रगड़े गए दो गुब्बारे एक-दूसरे के पास लाए जाते हैं, तो क्या होता है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
[su_note]प्रश्न 1. कौन-से आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] असमान अथवा विजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
[su_note]प्रश्न 8. आवेश कितनी प्रकार के होते हैं?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] आवेश दो प्रकार के होते हैं-(1) ऋणावेश और (2) धनावेश।
[su_note]प्रश्न 9. बालों में रगड़ी प्लास्टिक कंघी कागज के टुकड़ों को आकर्षित क्यों करती है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] क्योंकि कंघी आवेशित हो गई है।
[su_note]प्रश्न 10. दो विजातीय बादलों के एक-दूसरे के संपर्क में आने से क्या होता है?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] तड़ित उत्पन्न होती है।
[su_note]प्रश्न 11. क्या मानव शरीर विद्युत् का चालक है या नहीं?[/su_note]
[su_label ]उत्तर.[/su_label] विद्युत् का चालक है।
- Class 8th Science Chapter 1 – फसल उत्पादन एवं प्रबंध
- Class 8th Science Chapter 2 – सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
- Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
- Class 8th Science Chapter 4 – पदार्थ : धातु और अधातु
- Class 8th Science Chapter 5 – कोयला और पेट्रोलियम
- Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला
- Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
- Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य
- Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन
- Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर
- Class 8th Science Chapter 11 – बल तथा दाब
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 12. घर्षण
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 13. ध्वनि
- Class 8th Science Chapter 14 Solutions – विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
- Class 8th Science Chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
- Class 8th Science Chapter 16. – प्रकाश
- Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार
- Class 8th Science Chapter 18. – वायु तथा जल का प्रदूषण
इस पोस्ट में आपको Class 8 Science hindi Medium 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएं ,कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ कक्षा 8 सवाल और जवाब NCERT Class VIII Science Chapter 15 Some Natural Phenomena ,some natural phenomena class 8 pdf some natural phenomena class 8 questions and answers pdf some natural phenomena class 8 extra questions with answers ,class 8 science notes chapter 15 some natural phenomena से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.