Mock Test

RSMSSB NTT Sample Question Papers in Hindi

101. निम्नलिखित में से कौन-सी मानसिक विकास संबंधी विशेषता नहीं है?

• जिज्ञासा की प्रवृत्ति प्रचुर मात्रा में
• रट कर याद करने की प्रवृत्ति
• रचनात्मक प्रवृत्ति की प्रचुर मात्रा
• सहयोगात्मक अभिवृत्ति
Answer
सहयोगात्मक अभिवृत्ति

102. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहाँ परिभाषित किया जा सकता है ?

• खेल का मैदान
• घर
• ऑडिटोरियम
• विद्यालय एवं कक्षा
Answer
विद्यालय एवं कक्षा

103. निम्नलिखित में से कौन-सा बालक के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाला कारक नहीं है ?

• परिवार में गरीबी
• कक्षा में नींद आना।
• स्नेह का अभाव
• पारिवारिक क्लेश
Answer
कक्षा में नींद आना।

104. शिक्षा के विकासशील प्रतिमान के अनुसार बालक के समाजीकरण का उद्देश्य है

• बच्चों को व्यापक सामाजिक आदतों और अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शिक्षा देना।
• बालक को एक समूह का सक्रिय सदस्य बनाना और सामाजिक कौशलों का विकास करना।
• बालक को बिना प्रश्न उठाए सामाजिक नियमों की अनुपालना करना सिखाना।
• बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि को अनदेखा करते हुए शिक्षित करना।
Answer
बालक को एक समूह का सक्रिय सदस्य बनाना और सामाजिक कौशलों का विकास करना।

105. रचनात्मकता आमतौर पर जुडी होती हैः

• अलग सोच से
• अभिसारी सोच से
• मॉडलिंग
• अनुकरण
Answer
अभिसारी सोच से

106. मोहित को बच्चों को पढ़ाना पसंद है इसलिए वह बी.एड. की प्रवेश परीक्षा के लिए खूब परिश्रम से तैयारी कर रहा है। वह अभिप्रेरित है।

• आंतरिक रूप से
• बाह्य रूप से
• सक्रिय रूप से
• बौद्धिक रूप से
Answer
आंतरिक रूप से

107. किसी बच्चे का विद्यालय के मैदान में खेलते हुए निरीक्षण करना, किस प्रकार का निरीक्षण है?

• औपचारिक
• अनौपचारिक
• सहभागी
• उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer
अनौपचारिक

108. स्वलीनता में शामिल है।

• चाक्षुष विकलांगता
• अतिसक्रियता
• धीमा शारीरिक विकास
• संबंध जोड़ने की निर्योग्यता
Answer
संबंध जोड़ने की निर्योग्यता

109. इनमें से कौन-सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चों की नहीं

• निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ
• अंतर्दृष्टिपूर्वक समस्याओं का समाधान करना
• उच्चतर श्रेणी की मानसिक प्रक्रियाएँ
• उच्च आत्म क्षमता
Answer
निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ

110. उपचारात्मक विधि का प्रयोग जिनके लिए किया जाता है,वे हैं।

• सामान्य बच्चे
• समस्यात्मक बच्चे
• सामान्य तथा समस्यात्मक बच्चे
• प्रभावशाली बच्चे
Answer
समस्यात्मक बच्चे

111. विकास को प्रभावित करने वाला वातावरणीय कारक कौन-सा नहीं है?

• शिक्षा की गुणवत्ता
• शारीरिक गठन
• पोषक आहार की गुणवत्ता
• संस्कृति
Answer
शारीरिक गठन

112. निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण बहिर्मुखी व्यक्तित्व का नहीं है ?

• मिलनसार
• नेतृत्व शक्ति
• आक्रामक स्वभाव
• दिवास्वप्न देखने वाला
Answer
दिवास्वप्न देखने वाला

113. निम्नलिखित में से कौन-सा विशिष्ट बालकों का प्रकार नहीं माना जाता है?

• धीमी गति से सीखने वाले
• सृजनशील बालक
• शारीरिक रूप से विकलांग
• साधन-संपन्न बालक
Answer
साधन-संपन्न बालक

114. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही मिलान वाला युग्म है?

• मूर्त संक्रियात्मक बच्चा – संधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
• मूर्त संक्रियात्मक बच्चा – संधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
• शैशवावस्था – तर्क का अनुप्रयोग और अनुमान लगाने में सक्षम
• पूर्वसंक्रियात्मक बच्चा – निगमनात्मक विचार
Answer
मूर्त संक्रियात्मक बच्चा – संधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य

115. निम्नलिखित में से किसका विकास किशोरावस्था में नहीं होता है?

• अहं केंद्रिकता
• अभिरूचियाँ
• तर्कशक्ति
• प्रेक्षण की योग्यता
Answer
अहं केंद्रिकता

116. एक . . .. . . . .में वास्तविक संसार की समस्याओं से संबंधित जटिल परियोजनाओं पर काम करते समय कौशलों और विद्यार्थियों को एक-दूसरे के कौशलों का प्रयोग करना चाहिए।

• परम्परागत
• रचनात्मक
• अध्यापक-केंद्रित
• सामाजिक-रचनावादी
Answer
सामाजिक-रचनावादी

117. बाल विकास किसकी आपसी जिम्मेदारी है?

• अभिभावकों और शिक्षक दोनों की
• सामाजिक और सांस्कृतिक कारकों की
• वंशानुक्रम और वातावरण दोनों की
• केवल शिक्षकों की
Answer
वंशानुक्रम और वातावरण दोनों की

118. एक बालक की संज्ञानात्मक शक्तियाँ जैसे कल्पना-शक्ति,बुद्धि निर्णय लेने की क्षमता, आदि का संबंध है बालक के

• शारीरिक विकास से
• सामाजिक विकास से
• सर्वांगीण विकास से
• मानसिक विकास से
Answer
मानसिक विकास से

119. सहपाठियों का दबाव कब सबसे अधिक प्रभाव डालता है?

• प्रारंभिक बाल्यावस्था
• मध्य बाल्यावस्था
• प्रारंभिक किशोरावस्था
• उत्तर किशोरावस्था
Answer
उत्तर किशोरावस्था

120. निम्नलिखित में से कौन-सा मानसिक वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

• सीखना
• परिपक्व
• सीखना तथा परिपक्व दोनों
• सामाजिक मानदंड
Answer
सीखना तथा परिपक्व दोनों

121. निम्नलिखित में से कौन-सा बाल विकास का सिद्धांत है?

• परिपक्वता और अनुभव के बीच अंतःक्रिया के कारण विकास होता है।
• अनुभव विकास का एकमात्र निर्धारक है।
• विकास पुनर्बलन और दण्ड के द्वारा निर्धारित होता है।
• विकास प्रत्येक बालक की गति की सटीक भविष्यवाणी कर सकता है।
Answer
परिपक्वता और अनुभव के बीच अंतःक्रिया के कारण विकास होता है।

122. विकास की अवस्था में एक बालक आत्म-केंद्रित होता है।

• शैशव
• प्रारंभिक बाल्यकाल
• किशोरावस्था
• वयस्क
Answer
शैशव

123. निचली कक्षा में शिक्षण की खेल विधि जिस पर आधारित है, वह है।

• शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम
• शिक्षण की विधियों के सिद्धांत
• विकास और वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत
• शिक्षण के समाजशास्त्रीय सिद्धांत
Answer
विकास और वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत

124. निम्नलिखित में से किसे अभिप्रेरित शिक्षण का संकेत माना जा सकता है?

• कक्षा में अधिकतम उपस्थिति
• शिक्षक द्वारा दिया गया उपचारात्मक कार्य
• छात्रों द्वारा पूछताछ
• कक्षा में निस्तब्ध शांति
Answer
छात्रों द्वारा पूछताछ

125. समय के साथ बच्चों में होने वाले संभाषण का विकास निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?

• व्यवहारात्मक
• सांस्कृतिक
• बौद्धिक
• सामाजिक
Answer
व्यवहारात्मक

Previous page 1 2 3 4 5 6 7Next page

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button