अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. रिक्त स्थान भरो[/su_note]
(2) बीज बोने के लिए ……………… का उपयोग किया जाता है।
(3) सिंचाई के लिए ……………… उपयोग में आता है।
(4) ……………… कटाई के काम आती है।
(5) …………… रसायन खरपतवार को नष्ट करते हैं।
(6) खेतों को पानी देने की विधि को ……………… कहते हैं।
(7) जब पौधे मुरझाने लगते हैं, तो ……………… की आवश्यकता होती है।
(8) पौधों का मुरझाना। ……………… के अभाव से होता है।
(9) वह भूमि जहां फसल उगाई जाती है, ……………… कहलाती है।
(10) पानी मिट्टी के छिद्रों में से नीचे की ओर ……………… है।
उत्तर-(1) रोपित (2) सीड-ड्रिल (3) रहट (4) दरांती (5) खरपतवार-नाशक (6) सिंचाई (7) सिंचाई (8) पानी (9) कृषि भूमि/खेत (10) रिसता ।
[su_note]प्रश्न 2. कृषि को परिभाषित करें।[/su_note]
उत्तर-कृषि (Agriculture)-खेतों में फसलों के उगाने की प्रक्रिया को कृषि कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 3. मुख्य खाद्य (Staple Food) क्या है?[/su_note]
उत्तर-मुख्य खाद्य-वे खाद्य पदार्थ जो हमारे आहार का मुख्य अंश हैं, मुख्य खाद्य (Staple food) कहलाते हैं।
जैसे-गेहूँ और चावल। यह बड़े-बड़े खेतों में अत्यधिक मात्रा में उगाए जाते हैं क्योंकि इनका अत्यधिक उपयोग होता है।
[su_note]प्रश्न 4. पौधे की उचित वृद्धि के लिए कौन-से कारक आवश्यक हैं ?[/su_note]
उत्तर- पौधे की उचित वृद्धि के लिए कारक
(i) वायु
(ii) सूर्य का प्रकाश
(iii) जल एवं पोषक तत्त्व।
[su_note]प्रश्न 5. एक उपज पकने में प्रायः कितना समय लेती है?[/su_note]
उत्तर-एक उपज को पकने में प्रायः 3-4 मास लगते हैं।
[su_note]प्रश्न 6. कटाई ऋतु से संबंधित त्योहारों के नाम लिखिए।[/su_note]
उत्तर-कटाई ऋतु से संबंधित त्योहार(i) पोंगल । (ii) बैसाखी (iii) होली (iv) दीवाली (v) नबान्या (vi) बीहू।
[su_note]प्रश्न 7. खरपतवार-नाशक (Weedicides) क्या हैं?[/su_note]
उत्तर-खरपतवार-नाशक-वे रासायनिक पदार्थ जो खरपतवार को हटाने और उनकी वृधि को नियंत्रित करने के लिए खेत पर छिड़के जाते हैं, खरपतवार-नाशक कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 8. पशुपालन (Animal Husbandry) क्या है?[/su_note]
उत्तर- पशुपालन-पालतू पशुओं के लिए भोजन, आवास और उचित देखभाल के अध्ययन को पशुपालन कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 9. फसल (Crop) क्या है?[/su_note]
उत्तर-फसल-एक ही किस्म के पौधे एक स्थान पर उगाने को फसल कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 10. देश की दो मुख्य फसलों के नाम लिखो।[/su_note]
उत्तर-गेहूँ, चावल।
[su_note]प्रश्न 11. उत्पाद (Produce) क्या है?[/su_note]
उत्तर-उत्पाद-खेतों अथवा जल में फसल को उगाने के पश्चात् जो पदार्थ मिलते हैं, उन्हें उत्पाद कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 12. ऋतुओं के आधार पर उपज कैसे वर्गीकृत की जाती है?[/su_note]
उत्तर-उपज का वर्गीकरण है-रबी और खरीफ उपज।
[su_note]प्रश्न 13. खरीफ फसल किस मानसून पर निर्भर करती है?[/su_note]
उत्तर-दक्षिण-पश्चिम मानसून।
[su_note]प्रश्न 14. खरीफ फसल (Kharif Crop) क्या है?[/su_note]
उत्तर-खरीफ फसल-जून-अक्तूबर में उगाई जाने वाली फसल, खरीफ फसल है। जैसे-धान, मक्का।
[su_note]प्रश्न 15. रबी फसल (Rabi Crop) क्या है?[/su_note]
उत्तर-रबी फसल-नवंबर-अप्रैल में उगाई जाने वाली फसल, रबी फसल है। यह मानसून पर निर्भर नहीं करती। उदाहरण-गेहूँ, फलीदार पौधे जैसे–चना (Gram)।
[su_note]प्रश्न 16. कृषि पद्धतियां (Agricultural Practices) क्या हैं?[/su_note]
उत्तर-कृषि पद्धतियां-फसल उगाने के लिए सामयिक अवधि में किसान द्वारा किए गए क्रिया-कलाप, कृषि पद्धतियां कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 17. कृषि औजार (Impliments) क्या हैं?[/su_note]
उत्तर-कृषि औज़ार-कृषि पद्धतियों में उपयोग आने वाले औजार, कृषि औजार कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 18. पौधे मिट्टी में से क्या ग्रहण करते हैं?[/su_note]
उत्तर-जल और खनिज।
[su_note]प्रश्न 19. फसल उगाने से पहले जुताई क्यों आवश्यक है?[/su_note]
उत्तर-जुताई से मिट्टी पोली होती है। इसमें वायु का फैलाव हो जाता है और नमी रखने की क्षमता बढ़ती है।
[su_note]प्रश्न 20. भूमि को समतल करने के लिए कौन-सा औजार उपयोग में आता है?[/su_note]
उत्तर- पाटल।
[su_note]प्रश्न 21. बीजों द्वारा उगने वाली तीन फसलों के नाम लिखो।[/su_note]
उत्तर-गेहूँ, मक्का, जौ।
[su_note]प्रश्न 22. पौधे के कायिक भागों से उगने वाली दो फसलों के नाम लिखो।[/su_note]
उत्तर-आलू, गन्ना। .
[su_note]प्रश्न 23. मिट्टी में अधिक गहराई पर बीजे गए बीज क्यों नहीं पनपते ?[/su_note]
उत्तर-क्योंकि गहराई में नमी और वायु उपलब्ध नहीं होती।
[su_note]प्रश्न 24. बुआई क्या है?[/su_note]
उत्तर-बुआई-हाथों द्वारा बीजों को खेत में छिड़कना बुआई कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 25. बुआई के लिए सीड-ड्रिल कैसे मददगार है?[/su_note]
उत्तर-सीड-ड्रिल से बीज उचित गहराई में बोए जाते हैं।
[su_note]प्रश्न 26. पौधशाला (Nursery) क्या है?[/su_note]
उत्तर-पौधशाला-एक छोटे क्षेत्र में बीजों से उगाए छोटे पौधों को उखाड़कर खेतों में रोपित करते हैं। इस क्षेत्र को पौधशाला कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 27. बुआई के समय किस फसल के लिए खड़ा पानी आवश्यक है?[/su_note]
उत्तर-धान।
[su_note]प्रश्न 28. सिंचाई (Irrigation) की परिभाषा लिखें।[/su_note]
उत्तर-सिंचाई-उचित समय अंतराल पर पौधों को पानी देने की प्रक्रिया सिंचाई कहलाती है।
[su_note]प्रश्न 29. फसल को अधिक पानी देने से क्या हानि होती है?[/su_note]
उत्तर-अधिक पानी से मिट्टी में वायु की मात्रा कम हो जाती है, जिससे जड़े नष्ट हो जाती हैं।
[su_note]प्रश्न 30. जल मग्नता (Water logging) का क्या कारण है?[/su_note]
उत्तर-अधिक सिंचाई।
[su_note]प्रश्न 31. पतन क्या है?[/su_note]
उत्तर-पतन-वर्षा के साथ तेज़ हवाओं से उपज का गिरना पतन कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 32. खेत खाली छोड़ना (Field Fallowing) क्या है?[/su_note]
उत्तर-खेत पर उपज न बोना खेत खाली छोड़ना कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 33. जैविक खाद (Organic Manure) क्या है?[/su_note]
उत्तर-जैविक खाद-पौधों और पशु अपशिष्ट से प्राप्त जैविक पदार्थ, जैविक खाद कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 34. फसल-चक्रण (Crop Rotation) कैसे किया जाता है?[/su_note]
उत्तर-फसल चक्रण-मिट्टी के पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक फसल के बाद दूसरी अन्य फसल को उगाया जाता है।
[su_note]प्रश्न 35. किस फसल को नाइट्रोजन उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती और क्यों?[/su_note]
उत्तर-फलीदार पौधों को नाइट्रोजन उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि उनकी जड़ों में उपस्थित बैक्टीरिया वायु की नाइट्रोजन को स्थिर कर सकते हैं।
[su_note]प्रश्न 36. दो फलीदार पौधों के नाम लिखिए।[/su_note]
उत्तर-बरसीम और चना।
[su_note]प्रश्न 37. खरपतवार (Weeds) क्या है ?[/su_note]
उत्तर-खरपतवार-उपज के अतिरिक्त सभी पौधे जो अवांछित हैं खरपतवार कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 38. निराई (Weeding) क्या है ?[/su_note]
उत्तर-खरपतवार हटाने की प्रक्रिया निराई है।
[su_note]प्रश्न 39. निराई क्यों आवश्यक है ?[/su_note]
उत्तर-खरपतवार मिट्टी से पोषक तत्त्व ग्रहण करती है। यह पौधे जल और प्रकाश की स्पर्धा से फसल की वृद्धि रोकते हैं।
[su_note]प्रश्न 40. खरपतवारी नाशकों के स्थान पर कौन-से रसायन उपयोग में आ रहे हैं ?[/su_note]
उत्तर-शाकनाशी (Herbicides)।
[su_note]प्रश्न 41. कीट (Pests) क्या हैं ?[/su_note]
उत्तर-कीट (Pests)-फसलों को नष्ट करने वाले जीव, कीट कहलाते हैं।
[su_note]प्रश्न 42. कीटनाशक (Pesticides) क्या हैं ?[/su_note]
उत्तर-कीटनाशक-कीटों को नष्ट करने वाले रसायन कीटनाशक हैं।
[su_note]प्रश्न 43. किन्हीं दो कीटों के नाम लिखो।[/su_note]
उत्तर-टिड्डी (Locust)%
- Class 8th Science Chapter 1 – फसल उत्पादन एवं प्रबंध
- Class 8th Science Chapter 2 – सूक्ष्मजीव मित्र एवं शत्रु
- Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
- Class 8th Science Chapter 4 – पदार्थ : धातु और अधातु
- Class 8th Science Chapter 5 – कोयला और पेट्रोलियम
- Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला
- Class 8th Science Chapter 7 – पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण
- Class 8th Science Chapter 8 – कोशिका- संरचना एवं प्रकार्य
- Class 8th Science Chapter 9 – जंतुओं में जनन
- Class 8th Science Chapter 10 – किशोरावस्था की ओर
- Class 8th Science Chapter 11 – बल तथा दाब
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 12. घर्षण
- NCERT Solutions for Science Class 8th Chapter 13. ध्वनि
- Class 8th Science Chapter 14 Solutions – विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
- Class 8th Science Chapter 15. कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ
- Class 8th Science Chapter 16. – प्रकाश
- Class 8th Science Chapter 17. – तारे एवं सौर परिवार
- Class 8th Science Chapter 18. – वायु तथा जल का प्रदूषण
इस पोस्ट में आपको नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 1– फसल उत्पादन एवं प्रबंध ,फसल उत्पादन एवं प्रबंधन के प्रश्न उत्तर एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 1.फसल उत्पादन एवं प्रबंध class 8 science chapter 1 notes ncert science book class 8 chapter 1 questions answers class 8 science chapter 1 in hindi crop production and management class 8 questions and answers ncert से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.