Posted in

MP TET Online Model Test Paper in Hindi

21. रिया कक्षा-पिकनिक तय करने हेतु रिषभ से सहमत नहीं है। वह सोचती है कि बहुमत के अनुकूल बनाने के लिए नियमों का संशोधन किया जा सकता है। यह सहपाठी विरोध, पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

◉ विषमांग नैतिकता
◉ संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
◉ प्रतिक्रिया
◉ सहयोग की नैतिकता

Answer
सहयोग की नैतिकता

22. ध्वनि सम्बन्धी जागरूकता निम्नलिखित में से किस क्षमता से सम्बन्धित है?

◉ ध्वनि संरचना पर चिन्तन करना व उसमें हेर-फेर करना
◉ सही-सही व धाराप्रवाह बोलना
◉ जानना, समझना व लिखना
◉ व्याकरण के नियमों में दक्ष होना

Answer
ध्वनि संरचना पर चिन्तन करना व उसमें हेर-फेर करना

23. संज्ञानात्मक विकास निम्न में से किसके द्वारा समर्थित होता है?

◉ जितना सम्भव हो उतनी आवृत्ति से संगत और सुनियोजित परीक्षाओं का आयोजन करना
◉ उन गतिविधियों को प्रस्तुत करना जो पारम्परिक पद्धतियों को सुदृढ़ बनाती हैं
◉ एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना
◉ सहयोगात्मक की अपेक्षा वैयक्तिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना

Answer
एक समृद्ध और विविधतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना

24. कौन-सी शब्दावली प्रायः अभिप्रेरणा के साथ अन्तः बदलाव के साथ इस्तेमाल की जाती है?

◉ पुरस्कार (प्रेरक)
◉ संवेग
◉ आवश्यकता
◉ उत्प्रेरणा

Answer
आवश्यकता

25. कौन-सा सीखने की शैली का एक उदाहरण है?

◉ चाक्षुष
◉ संग्रहण
◉ तथ्यात्मक
◉ स्पर्श-सम्बन्धी

Answer
चाक्षुष

26. प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों को :::::::: से जुड़े प्रश्नों पर अधिक समय देने के लिए कहा जा सकता है?

◉ स्मरण
◉ समझ
◉ सर्जन
◉ विश्लेषण

Answer
सर्जन

27. प्रकृति-पोषण विवाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

◉ आनुवंशिकी एवं वातावरण
◉ व्यवहार एवं वातावरण
◉ वातावरण एवं जीव विज्ञान
◉ वातावरण एवं पालन-पोषण

Answer
आनुवंशिकी एवं वातावरण

28. प्रवाहपूर्णता, व्याख्या, मौलिकता और लचीलापन ::::::: के साथ सम्बन्धित तत्व हैं?

◉ प्रतिभा
◉ गुण
◉ अपसारी चिन्तन
◉ त्वरण

Answer
प्रतिभा

29. कौन-सा कौशल संवेगात्मक बुद्धि से सम्बन्धित है?

◉ याद करना
◉ गतिक प्रक्रमण
◉ विचार करना
◉ सहानुभूति देना

Answer
सहानुभूति देना

30. ::::::: प्रेरणाएँ अनुभूतियों के सन्तुष्टिकरण की अवस्थाओं तक पहुँचने और वैयक्तिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता को सम्बोधित करती हैं?

◉ प्रभावी
◉ भावात्मक
◉ संरक्षण-उन्मुखी
◉ सुरक्षा-उन्मुखी

Answer
भावात्मक

भाग II गणित

निर्देश (प्र.सं. 31-51) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
31. प्राथमिक स्तर के बच्चे दी गई आकृतियों को उनकी दिखावट के आधार पर वर्गीकृत करने के योग्य हैं। वेन हाइल के अनुसार, वे ज्यामितीय के :::::” पर हैं?
◉ मानसिक चित्रण स्तर
◉ विश्लेषणात्मक स्तर
◉ अनौपचारिक निगमन स्तर
◉ औपचारिक निगमन स्तर

Answer
मानसिक चित्रण स्तर

32. एक बच्चा मानसिक रूप से (27 + 38) को 65 के रूप में परिकलित करता है। जब उसे योग करने के अपने तरीके के बारे में व्याख्या करने के लिए कहा गया, तो उसने प्रतिक्रिया के रूप में कहा कि 38, 40 के नजदीक है इसलिए (27 + 40), 67 है, तो मैंने 65 को प्राप्त करने के लिए 2 घटा दिए। योग करने की यह युक्ति ••••••• है?

◉ प्रत्यक्ष प्रतिरूपण
◉ पुनर्समूहीकरण
◉ प्रतिकारी
◉ संवृद्धिकारक

Answer
प्रतिकारी

33. गणित में प्रक्रमण सम्बन्धी प्रवाहपूर्णता का अर्थ है नियमों,सूत्रों और कलन विधियों/कलन गणित का ज्ञान होना और परिशुद्धता लचीलेपन एवं निपुणता के साथ उनका क्रियान्वयन करना। गणित में लचीलापन :::” की ओर संकेत करता है?

◉ समान प्रकरण से विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान करने की योग्यता
◉ समान निपुणता के साथ अंकगणित और ज्यामिति की समस्याओं का समाधान करने की योग्यता
◉ एक से अधिक उपागमों का प्रयोग करते हुए एक खास प्रकार की समस्या का समाधान करने की योग्यता
◉ परिशुद्धता के साथ समस्याओं का समाधान करने और सभी चरणों को लिखने की योग्यता

Answer
एक से अधिक उपागमों का प्रयोग करते हुए एक खास प्रकार की समस्या का समाधान करने की योग्यता

34. एक आयत और एक वर्ग के परिमाप बराबर हैं। वर्ग का परिमाप 96 सेमी है और आयत की चौड़ाई वर्ग की भुजा से 4 सेमी कम है, तब आयत के क्षेत्रफल (वर्ग सेमी में) का दोगुना किसके बराबर है?

◉ 560
◉ 960
◉ 1040
◉ 1120

Answer
1120

35. मानसिक गणित सम्बन्धी गतिविधियों महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि यह निम्नलिखित में से किसी एक के अवसर उपलब्ध कराती हैं?

◉ मानसिक संगणना सम्बन्धी प्रक्रियाओं का विकास क्योंकि शिक्षार्थी तेज गति से संख्याओं के परिकलन के बीच सम्बन्धों की पहचान करने की कोशिश करता है
◉ पेपर-पेन्सिल का उपयोग करते हुए कक्षा में प्रक्रियाओं को सीखने में निपुणता प्राप्त करना
◉ कलन विधि (एल्गोरिथ्म) को सीखने में निपुणता प्राप्त करना और कम समय में अधिक संख्या में समस्याओं का अभ्यास करना
◉ परिकलन में परिशुद्धता के साथ उनकी गति को बढ़ाने और परीक्षाओं में उनके निष्पादन में सुधार करने में मदद करना

Answer
मानसिक संगणना सम्बन्धी प्रक्रियाओं का विकास क्योंकि शिक्षार्थी तेज गति से संख्याओं के परिकलन के बीच सम्बन्धों की पहचान करने की कोशिश करता है

36. चार और दो-तिहाई समकोणों में डिग्रियों की संख्या है?

◉ 310
◉ 420
◉ 330
◉ 400

Answer
420

37. 19009 +11 और 9090 +11 से प्राप्त शेषफलों का गुणनफल है?

◉ 4
◉ 5
◉ 8
◉ 12

Answer
4

38. हस्तपरख प्रतिमान, स्थिर चित्र, लिखित प्रतीक, मौखिक और लिखित भाषा, वास्तविक संसार की स्थितियाँ अथवा सन्दर्भ •••••• को दर्शाने के पाँच तरीके हैं?

◉ गणितीय चिन्तन एवं विचार
◉ ज्यामितीय प्रमाण
◉ गणित की पाठ्यचर्या
◉ गणितीय शब्द-भण्डार

Answer
गणितीय चिन्तन एवं विचार

39. गुणनफल 1109 X 505 में से कौन-सी संख्या घटाई जाए ताकि 505050 प्राप्त हो?

◉ 49495
◉ 55005
◉ 54995
◉ 59495

Answer
54995

40. बोर्ड (Geo-Board) किसके शिक्षण का एक प्रभावी साधन है?

◉ आधारभूत ज्यामितीय अवधारणाओं जैसे किरणें, रेखाएँ और कोण
◉ ज्यामितीय आकृतियाँ और उनकी विशेषताएँ
◉ द्विविमा और त्रिविमा आकृतियों में अन्तर करना
◉ सममिति की अवधारणाएँ

Answer
ज्यामितीय आकृतियाँ और उनकी विशेषताएँ

0 thoughts on “MP TET Online Model Test Paper in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *