Subjects

Class 9 Maths Chapter 7 – त्रिभुज

Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.4

1. दर्शाइए कि समकोण त्रिभुज में कर्ण सबसे लंबी भुजा होती है।

हल : मान लीजिए ABC एक समकोण त्रिभुज है जिसमें B पर समकोण है। हमने सिद्ध करना है कि कर्ण AC, सबसे लंबी भुजा होती है।

समकोण ∆ABC में,
⇒ ∠A + ∠B + ∠C = 180°
∠A + 90° + ∠C = 180° [∵ ∠B = 90°] ⇒ ∠A + ∠C = 180° – 90° = 90°
∠A + ∠C = 90°
और ∠B = 90°
⇒ ∠B > ∠C और ∠B > ∠A
जैसा कि हम जानते हैं कि त्रिभुज में बड़े कोण के सम्मुख भुजा बड़ी होती है।
AC > AB और AC > BC
दूसरे शब्दों में, समकोण त्रिभुज में कर्ण सबसे लंबी भुजा होती है।

2. आकृति में, ∆ABC की भुजाओं AB और AC को क्रमशः बिंदुओं P और Q तक बढ़ाया गया है। साथ ही, ∠PBC < ∠QCB, है। दर्शाइए कि : AC > AB है।

हल : ∠ABC + ∠PBC = 180° …(i) [रैखिक युग्म]

∠ACB + ∠QCB = 180° …(ii)
[रैखिक युग्म अभिगृहीत] (i) और (ii) से हमें प्राप्त होता है,
∠ABC + ∠PBC = ∠ACB + ∠QCB …(iii)
परंतु ∠PBC < ∠QCB (दिया है) …(iv) ∴ (iv) को (iii) में प्रयोग करने पर, ∠ABC > ∠ACB
अब ∆ABC में,
∠ABC > ∠ACB [ऊपर (iv) में सिद्ध किया है।] ∴ AC > AB [∵ बड़े कोण के सम्मुख भुजा बड़ी होती है।

3. आकृति में, ∠B < ∠A और ∠C < ∠D है। दर्शाइए कि : AD < BC है।

हल : ∆AOB में,
∠B < ∠A [दिया है] या ∠A > ∠B
इसलिए, OB > OA
[∵ बड़े कोण के सम्मुख भुजा बड़ी होती है।] ∆COD में,
∠C < ∠D [दिया है] या, ∠D > ∠C
∴ OC > OD …(ii)
[∵ बड़े कोण के सम्मुख भुजा बड़ी होती है।] (i) और (ii) को जोड़ने पर हमें प्राप्त होता है :
OB + OC > OA + OD
⇒ BC > AD
या AD < BC [सिद्ध किया] 4. AB और CD क्रमशः एक चतुर्भुज ABCD की सबसे छोटी और सबसे बड़ी भुजाएँ हैं (देखिए आकृति)। दर्शाइए कि : ∠A > ∠C और ∠B > ∠D है।
हल : दिया है : ABCD एक चतुर्भुज है। जिसमें AB सबसे छोटी भुजा और CD सबसे बड़ी भुजा है।
सिद्ध करना है : ∠A > ∠C और ∠B > ∠D
रचना : A और C तथा B और D को मिलाइए।
उपपत्ति: ∆ABC में AB सबसे छोटी भुजा है।
∴ BC > AB
⇒ ∠1 > ∠2 …(i)
[∵ बड़ी भुजा के सम्मुख कोण बड़ा होता है।

∆ADC में, CD सबसे बड़ी भुजा है।
∵ CD > AD
⇒ ∠3 > ∠4 …(ii)
(i) और (ii), को जोड़ने पर।
∠1 + ∠3 > ∠2 + ∠4
⇒ ∠A > ∠C [यही सिद्ध करना है (1)] अब ∆ADB में, AB सबसे छोटी भुजा है।
∵ AD > AB
⇒ ∠5 > ∠6 …(iii)
और ∆BCD में, CD सबसे बड़ी भुजा है।
∵ CD > BC
⇒ ∠7 > ∠8 …(iv)
(iii) और (ii), को जोड़ने पर
∠5 + ∠7 > ∠6 + ∠8
∠B > ∠D [यही सिद्ध करना है 2)] अतः, ∠A > ZC और ∠B > ∠D [यही सिद्ध करना है।

5. आकृति में, PR > PQ है और PS कोण QPR को समद्विभाजित करता है। सिद्ध कीजिए कि ∠PSR > ∠PSQ है।

हल :

∆PQR
PR > PQ [दिया है] ∴ ∠PQR > ∠PRQ
[बड़ी भुजा के सम्मुख कोण बड़ा होता है। …(1)
पुनः ∠1 = ∠2
[∵ PS, ∠P का समद्विभाजक है। …(2)
∴ ∠PQR + ∠1 > ∠PRQ + 22 …(3)
परंतु ∠PQS + ∠1 + ∠PSQ = ∠PRS + ∠2 + ∠PSR = 180°
[त्रिभुज के कोणों का योगफल 180° होता है।
⇒ ∠PQR + ∠1 + ∠PSQ = ∠PRQ + ∠2 + ∠PSR …(4)
[∵ ∠PRS = ∠PRQ और ∠PQS = ∠PQR] (3) और (4), से हमें प्राप्त होता है।
∠PSQ < ∠PSR या, ∠PSR > ∠PSQ |

6. दर्शाइए कि एक रेखा पर एक दिए हुए बिंदु से, जो उस रेखा पर स्थित नहीं है, जितने रेखाखंड खींचे जा सकते हैं उनमें लंब रेखाखंड सबसे छोटा होता है।

हल : दिया है : l एक रेखा है और P एक बिंदु है जो l पर स्थित नहीं है। PM ⊥ l है।
M से भिन्न कोई बिंदु N; रेखा l पर है। (आकृति देखिए)

सिद्ध करना है : PM < PN उपपत्ति : ∆PMN में, ∠M एक समकोण है। N एक न्यूनकोण है। [त्रिभुज का कोण गुणधर्म] ∴ ∠M > ∠N
.:. PN > PM [बड़े कोण की सम्मुख भुजा] या, PM < PN
अतः एक रेखाखंड पर, एक दिए बिंदु से जो उस रेखा पर नहीं है, खींचे गए सभी रेखाखंडों में से लंब रेखाखंड सबसे छोटा होता है।

Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.1
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.2
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.3
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.4
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.5

Previous page 1 2 3 4 5Next page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button