Class 9 Maths Chapter 7 – त्रिभुज

Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.2

1. एक समद्विबाहु त्रिभुज ABC में, जिसमें AB = AC है, ∠B और ∠C के समद्विभाजक परस्पर बिंदु 0 पर प्रतिच्छेद करते हैं। और 0 को मिलाया गया है। दर्शाइए कि :
(i) OB = 0C
(ii) A0 कोण A को समद्विभाजित करता है।

हल : (i) ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें AB = AC
∠C = ∠B
[त्रिभुज में समान भुजाओं के सम्मुख कोण समान होते हैं।]

⇒ ∠OCA + ∠OCB = ∠OBA + ∠OBC
⇒ ∠OCB + ∠OCB = ∠OBC + ∠OBC
∵ OB, ∠B को समद्विभाजित करता है।
∴ ∠OBA = ∠OBC
और OC, ∠C को समद्विभाजित करता है।
∴ ∠OCA = ∠OCB
⇒ 2∠OCB = 2∠OBC
⇒ ∠OCB = ∠OBC
अब, △OBC में,
∠OCB = ∠OBC [ऊपर सिद्ध किया है]
∴ OB = OC
[समान कोणों की सम्मुख भुजाएँ]
(ii) अब △AOB और △AOC में,
AB = AC [दिया है]
∠OBA = ∠OCA
∠B = ∠C

BO, ∠B और CO, ∠C को समद्विभाजित करता है।
∠OBA = ∠OCA
OB = OC [(i) में सिद्ध किया है]
∴ △AOB ≌ △AOC [SAS सर्वांगसमता नियम से]
⇒ ∠OAB = ∠OAC [सर्वांमसम त्रिभुजों के संगत भाग]
अतः, AO; ∠A को समद्विभाजित करता है।

2. △ABC में, AD भुजा BC का लंब समद्विभाजक है। (देखिए आकृति) दर्शाइए △ ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है।

हल : △ABD और △ACD में,
BD = CD [∵ AD, BC को समद्विभाजित करता है। (दिया है)]
∠ADB = ∠ADC = प्रत्येक 90°[∵ AD ⊥ BC (दिया है)]
AD = AD [उभयनिष्ठ]
∴ △ABD ≌ △ACD [SAS सर्वांगसम नियम से]
⇒ AB = AC [सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग]
इसलिए, ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।

3. ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें बराबर भुजाओं AC और AB पर क्रमशः शीर्षलंब BE और CF खींचे गए हैं। (देखिए आकृति) दर्शाइए कि ये शीर्षलंब बराबर हैं।

हल : △ABE और △ACF में,
∠A = ∠A [उभयनिष्ठ]
∠AEB = ∠AFC (प्रत्येक = 90°) [दिया है।
AB = AC [दिया है।
∴ △ABE ≌ △ACF [AAS सर्वांगसमता नियम से]
इसलिए BE = CF [सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग]
दूसरे शब्दों में समान भुजाओं पर खींचे गए शीर्षलंब समान होते हैं।

4. ABC एक त्रिभुज है जिसमें AC और AB पर खींचे गए शीर्षलंब BE और CF बराबर हैं (देखिए आकृति) दर्शाइए कि :
(i) △ABE ≌ △ACF
(ii) AB = AC, अर्थात् △ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।

हल : △ABE और △ACF में,
∠A = ∠A [उभयनिष्ठ]
∠AEB = ∠AEC [प्रत्येक = 90°]
[∵ BE ⊥ AC और CF ⊥ AB (दिया है)]
BE = CF [दिया है।
(i) ∴ △ABE ≌ △ACF [AAS सर्वांगसमता नियम से)
(ii) इसलिए, AB = AC (सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत भाग)
अर्थात्, △ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है।

5. ABC और DBC समान आधार BC पर स्थित दो समद्विबाहु त्रिभुज हैं। (देखिए आकृति) दर्शाइए कि
∠ABD = ∠ACD है।

हल : समद्विबाहु △ABC में,
AB = AC [दिया है]
∴ ∠ACB = ∠ABC … (i)
[समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
साथ ही, समद्विबाहु △BCD में,
BD = DC
∴ ∠BCD = ∠CBD [समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
(i) और (ii) के संगत पक्षों को जोड़ने पर
∠ACB + ∠BCD = ∠ABC + ∠CBD
⇒ ∠ACD = ∠ABD
या ∠ABD = ∠ACD [यही सिद्ध करना]

6. ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें AB = AC है। भुजा BA बिंदु D तक इस प्रकार बढ़ाई गई है कि AD = AB है (देखिए आकृति)। दर्शाइए कि ∠BCD एक समकोण है।

हल : समद्विबाहु त्रिभुज ABC में,
AB = AC
∴ ∠ACB = ∠ABC
[समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
अब AD = AB [रचना से]
परंतु AB = AC [दिया है]
∴ AD = AB = AC
⇒ AD = AC
अब △ADC में,
AD = AC
⇒ ∠ADC = ∠ACD … (ii)
[△ADC में समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
आकृति से हमें प्राप्त होता है :
∠BAC + ∠CAD = 180° … (iii)
(रैखिक युग्म)
[जैसा कि हम जानते हैं कि त्रिभुज का बहिष्कोण अंतः सम्मुख कोणों के योगफल के बराबर होता है।]
∴ △ABC
∠CAD = ∠ABC + ∠ACB
= ∠ACB + ∠ACB
[(i) के प्रयोग से]
⇒ ∠CAD = 2∠ACB … (iv)
इसी प्रकार, △ADC के लिए ;
∠BAC = ∠ACD + ∠ADC
(जैसा कि हम जानते हैं कि त्रिभुज का बहिष्कोण अंत: सम्मुख कोणों के योगफल के बराबर होता है।
= ∠ACD + ∠ACD [(ii) के प्रयोग से]
⇒ ∠BAC = 2∠ACD
(iii), (iv) और (v), से हमें प्राप्त होता है।
2∠ACB + 2∠ACD = 180°
या, 2(∠ACB + ∠ACD) = 180°
या
⇒ ∠BCD = 90°
अतः ∠BCD एक समकोण है।

7. ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें ∠A = 90° और AB = AC है। ∠B और ∠C ज्ञात कीजिए।

हल : ABC एक समकोण त्रिभुज है, जिसमें
∠A = 90°
और AB = AC
△ABC में,
AB = AC
⇒ ∠C = ∠B … (i)
[समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
अब, △ABC में,
∠A + ∠B + ∠C = 180° [कोण योगफल गुण)
⇒ 90° + ∠B + ∠B = 180°
[∵ ∠A = 90° (दिया है) और ∠B = ∠C (i) से]
⇒ 2∠B = 180° – 90°
⇒ 2∠B = 90°

⇒ ∠B = 45°
साथ ही, ∠C = ∠B
⇒ ∠C = 45°

8. दर्शाइए कि किसी समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 60° होता है।

हल : मान लीजिए ABC एक समबाहु त्रिभुज है।
∴ AB = BC = AC ….(a)
AB = BC [पहला तथा दूसरा पद लेने पर]

⇒ ∠C = ∠A … (i)
[समान भुजाओं के सम्मुख कोण)
इसलिए,
AB = AC [(a) का पहला तथा तीसरा पद लेने पर
⇒ ∠C = ∠B … (ii)
[समान भुजाओं के सम्मुख कोण]
(i) और (ii) से हमें प्राप्त होता है।
∠A = ∠B = ∠C … (iii)
अब △ABC में … (iv)
∠A + ∠B + ∠C = 180°
[कोण योगफल गुण]
⇒ ∠A + ∠A + ∠A = 180°
⇒ 3∠A = 180

⇒ ∠A = 60°
(iii) से ; ∠A = ∠B = ∠C
⇒ ∠A = ∠B = ∠C = 60°
अतः, समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण 60° होता है।

Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.1
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.2
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.3
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.4
Class 9 Mathematics त्रिभुज Ex 7.5

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top