Mock Test

MPPSC Assistant Registrar Question Paper 2018 With Answer Key

81. अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(A) पेरिस
(B) लंदन
(C) एथेन्स
(D) लोसान

उत्तर. – (D)

82. करम मैलेन्सुरी (Karam Mallensuri) ने किस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था?

(A) एथेन्स, 2004
(B) बीजिंग, 2008
(C) सिडनी, 2000
(D) लंदन, 2012

उत्तर. – (C)

83. ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम भारत को किस व्यक्तिगत खेल में कांस्य पदक मिला ?

(A) तीरंदाजी (Archery)
(B) कुश्ती (Wrestling)
(C) बैडमिंटन (Badminton)
(D) शूटिंग (Shooting)

उत्तर. – (B)

84. 2028 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक कहाँ आयोजित किए जाएंगे?

(A) पेरिस
(B) लॉस एंजिल्स
(C) टोक्यो
(D) मॉस्को

उत्तर. – (B)

85. ‘थॉमस कप’ किस खेल से सम्बन्धित है ?

(A) बास्केटबाल
(B) वॉलीबाल
(C) फुटबाल
(D) बैडमिंटन

उत्तर. – (D)

86. निम्नलिखित में से किसने भीमबेटका (Bhimbetka) की गुफाओं को खोजा?

(A) एम के धवलीकर
(B) वी एस. वाकणकर
(C) डी आर भण्डारकर
(D) एच डी. सांकलिया

उत्तर. – (B)

87. निम्नलिखित में से कौनसा मध्य प्रदेश का ताम्र-पाषाणिक स्थल नहीं है?

(A) कैयथा (Kaytha)
(B) नवदाटोली (Navadatoli)
(C) एरण (Eran)
(D) जोरवे (Jorwe)

उत्तर. – (D)

88. सुमेलित कीजिए

. पुरावशेष स्थल
(a) भव्य प्रवेश द्वार 1. साची
(b) वराह अवतार के रूप में विष्णुप्रतिमा 2. उदयगिरी
(c) वराह प्रतिमा 3. एरण
(d) हेलियोडोरस स्तम्भ 4. बेसनगर
कूट :
(a) (b) (c) (d)
(A) 1 2 3 4
(B) 1 3 2 4
(C) 3 2 1 4
(D) 4 3 2 1

उत्तर. – (A)

89. शासक, जो चंदेल राजवश (Chandel Dynasty) से सम्बन्धित नहीं है

(A) वाक्पति
(B) यशोवर्मन
(C) विजयपाल
(D) देवपाल

उत्तर. – (D)

90. सुभद्रा कुमारी चौहान के बारे में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए

1. उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ था और उनका विवाह खंडवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह चौहान के साथ हुआ था.
2. कविता ‘वीरों का कैसा हो बसंत’ उनके द्वारा रचित है.
3. 1948 में कार दुर्घटना में उनका निधन हुआ.
उपर्युक्त में से कौनसा/कौनसे कथन सत्य हैं ?
(A) केवल 3
(B) केवल 1
(C) 1 तथा 3
(D) 1, 2 तथा 3

उत्तर. – (D)

91. कौनसा सुमेलित नहीं है ?

(A) खजुराहो नृत्य समारोह 2017 – खजुराहो
(B) मालवा उत्सव 2018 – इन्दौर
(C) तानसेन समारोह 2017 – ग्वालियर
(D) लोकरंग समारोह 2018 – जबल

उत्तर. – (D)

92. जिला, जो भगोरिया जनजाति उत्सव से सम्बन्धित नहीं है

(A) झाबुआ
(B) ग्वालियर
(C) धार
(D) खरगोन

उत्तर. – (B)

93. निम्नलिखित में से कौनसा टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) नहीं है ?

(A) संजय-डुब्री राष्ट्रीय पार्क
(B) सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क
(C) कान्हा राष्ट्रीय पार्क
(D) माधव राष्ट्रीय पार्क

उत्तर. – (D)

94. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र (Coal Region) है

(A) सिंगरौली
(B) सोहागपुर
(C) कोरबा
(D) उमरिया

उत्तर. – (B)

95. सर्वाधिक जनजाति आबादी वाला जिला है –

(A) शहडोल
(C) बालाघाट
(B) मण्डला
(D) झाबुआ

उत्तर. – (D)

96. चटकोरा नृत्य मध्य प्रदेश की किस जनजाति का लोक-नृत्य है ?

(A) भील
(B) कोरकू
(C) सहरिया
(D) गोण्ड

उत्तर. – (B)

97. ताप्ति नदी मध्य प्रदेश के किस जिले से उद गमित होती है ?

(A) बैतूल
(B) बालाघाट
(C) छिंदवाड़ा
(D) होशंगाबाद

उत्तर. – (A)

98. मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल की अवधि के आधार पर मध्य प्रदेश के अधोलिखित मुख्यमंत्री को अवरोही क्रम (सर्वाधिक अवधि सर्वप्रथम) में व्यवस्थित कीजिए

1. प्रकाशचन्द्र सेठी
2. अर्जुन सिंह
3. दिग्विजय सिंह
4. शिवराज सिंह चौहान
सही कूट चुनिए
(A) 4, 1, 3, 2
(B) 1, 2, 3, 4
(C) 4, 1, 2, 3
(D) 4, 3, 2, 1

उत्तर. – (D)

99. मध्य प्रदेश के निम्नलिखित शिखरों को आरोही क्रम (सबसे छोटी सर्वप्रथम) में व्यवस्थित कीजिए

1. धूपगढ़
2. चौरागढ़
3. अमरकटक
4. कलुमार/सद भावना शिखर
सही कूट चुनिए
(A) 3, 2, 4, 1
(B) 1, 4, 2, 3
(C) 3, 4, 2, 1
(D) 4, 3, 2, 1

उत्तर. – (D)

100. कपिल धारा जल प्रपात मध्य प्रदेश के किस जिले में है ?

(A) रीवा
(B) शहडोल
(C) अनूपपुर
(D) हरदा

उत्तर. – (C)

Previous page 1 2 3 4 5 6 7 8Next page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button