KVS PGT Hindi Free Mock Test 2023

[su_accordion] ‘निपुणिका’ हजारी प्रसाद द्विवेदी के किस उपन्यास की नारी पात्र है?
[/su_accordion](A) अनामदास का पोथा
(B) पुनर्नवा
(C) बाणभट्ट की आत्मकथा
(D) चारु चन्द्रलेख
[su_spoiler title=”Answer”] बाणभट्ट की आत्मकथा

[/su_spoiler][su_accordion] विज्ञापन के निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा कथन असंगत है?
[/su_accordion](A) विज्ञापन द्वारा उत्पाद का प्रचार-प्रसार ताकि लक्षित उपभोक्ता का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
(B) उत्पाद की खूबियों को आम उपभोक्ता तक निःशुल्क पहुँचाना।
(C) वर्गीकृत उपभोक्ता के अनुसार विक्रय के लक्ष्यों को निर्धारित करना ।
(D) उत्पाद निर्माता द्वारा विज्ञापन के कंटेंट का निर्धारण करना कि उस विज्ञापन में क्या जाएगा और उसको कितना लाभ होगा ।
[su_spoiler title=”Answer”] उत्पाद की खूबियों को आम उपभोक्ता तक निःशुल्क पहुँचाना।

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है?
[/su_accordion](A) शरणार्थी
(B) कारावास
(C) तल्लीन
(D) परमाणु
[su_spoiler title=”Answer”] तल्लीन

[/su_spoiler][su_accordion] कहानी लेखन में निम्नलिखित में से किस तत्व की आवश्यकता नहीं होती?
[/su_accordion](A) भाषा शैली और प्रस्तुति की मौलिकता
(B) अनुभव और संवेदना की प्रमाणिकता
(C) वर्णनात्मकता और संवाद
(D) यथासंभव तुक और लय का ध्यान
[su_spoiler title=”Answer”] यथासंभव तुक और लय का ध्यान

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से मात्रिक छंद कौन-सा नहीं है?
[/su_accordion](A) हरिगीतिका
(B) रोला
(C) दोहा
(D) मन्दाक्रान्ता
[su_spoiler title=”Answer”] मन्दाक्रान्ता

[/su_spoiler][su_accordion] जिन शब्दों के एक से अधिक वाच्यार्थ हो सकते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
[/su_accordion](A) विलोमार्थी
(B) समानार्थी
(C) अनेकार्थी
(D) एकार्थी
[su_spoiler title=”Answer”] अनेकार्थी

[/su_spoiler][su_accordion] जहाँ कारण के अभाव में भी कार्य की उत्पत्ति का वर्णन हो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?
[/su_accordion](A) विभावना
(B) असंगति
(C) विशेषोक्ति
(D) निदर्शना
[su_spoiler title=”Answer”] विभावना

[/su_spoiler][su_accordion] दृश्य तत्व साहित्य की किस विधा का अनिवार्य वैशिष्ट्य है?
[/su_accordion](A) उपन्यास
(B) कविता
(C) नाटक
(D) कहानी
[su_spoiler title=”Answer”] नाटक

[/su_spoiler][su_accordion] ‘काव्यशोभायाः कर्तारोधर्मा गुणाः’ – काव्यगुण की उपर्युक्त परिभाषा किस आचार्य ने दी ?
[/su_accordion](A) आचार्य पंडितराज जगन्नाथ
(B) आचार्य वामन
(C) आचार्य आनन्दवर्द्धन
(D) आचार्य भामह
[su_spoiler title=”Answer”] आचार्य वामन

[/su_spoiler][su_accordion] “तुम बहुत अच्छे बच्चे हो ।” इस वाक्य में कौन-सा पदबंध विशेषण पदबंध है?
[/su_accordion](A) बहुत अच्छे
(B) तुम अच्छे
(C) अच्छे बच्चे हो
(D) तुम बच्चे हो
[su_spoiler title=”Answer”]अच्छे बच्चे हो

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित अलंकारों में से अर्थालंकार कौन-सा है?
[/su_accordion](A) वीप्सा
(B) श्लेष
(C) अप्रस्तुत प्रशंसा
(D) वक्रोक्ति
[su_spoiler title=”Answer”] अप्रस्तुत प्रशंसा

[/su_spoiler][su_accordion] ‘शब्दार्थो सहितौ काव्यम्’ – काव्य की उक्त परिभाषा किस आचार्य की है?
[/su_accordion](A) आचार्य भामह
(B) आचार्य रुद्रट
(C) आचार्य कुन्तक
(D) आचार्य मम्मट
[su_spoiler title=”Answer”] आचार्य भामह

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित रचनाओं में से किस रचना के काव्य-नायक राम हैं?
[/su_accordion](A) रश्मिरथी
(B) विष्णुप्रिया
(C) कनुप्रिया
(D) संशय की एक रात
[su_spoiler title=”Answer”] संशय की एक रात

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की नहीं है?
[/su_accordion](A) आत्मजयी
(B) सात गीत वर्ष
(C) अंधायुग
(D) ठेले पर हिमालय
[su_spoiler title=”Answer”] आत्मजयी

[/su_spoiler][su_accordion] ‘निराला’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
[/su_accordion](A) अभावों की तीव्र एवं मर्मान्तक व्यथा कहीं भी व्यक्त नहीं हुई है
(B) कविता में आध्यात्मिकता और रहस्यवादी भावना के दर्शन होते हैं
(C) अधिकांश रचनाएँ पौराणिक आख्यानों पर केंद्रित हैं
(D) कविताओं में भारतीय परम्परा और गौरवशाली मूल्यों का अभाव है
[su_spoiler title=”Answer”] कविता में आध्यात्मिकता और रहस्यवादी भावना के दर्शन होते हैं

[/su_spoiler][su_accordion] किस काव्यग्रंथ की भूमिका में सुमित्रानन्दन पंत ने भाषा, अलंकार, छंद, शब्द और भाव के सामरस्य पर विचार व्यक्त किए हैं?
[/su_accordion](A) लोकायतन
(B) वीणा
(C) पल्लव
(D) युगान्त
[su_spoiler title=”Answer”] पल्लव

[/su_spoiler][su_accordion] काव्य में लोकमंगल की अवधारणा के स्थापक कौन थे?
[/su_accordion](A) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B) आचार्य शान्तिप्रिय द्विवेदी
(C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(D) आचार्य नन्द दुलारे वाजपेयी
[su_spoiler title=”Answer”] आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

[/su_spoiler][su_accordion] 50. निम्नलिखित में से कौन-सी गीतिकाव्य की विशेषता नहीं है?
[/su_accordion](A) कोमलकान्त पदावली
(B) वस्तु व्यापार वर्णन
(C) स्वानुभूति की अभिव्यक्ति
(D) संगीतात्मकता
[su_spoiler title=”Answer”] वस्तु व्यापार वर्णन

[/su_spoiler][su_accordion] ‘विज्ञान गीता’ के रचयिता कौन हैं?
[/su_accordion](A) महाराज बीरबल
(B) नरोत्तमदास
(C) केशवदास
(D) सुन्दरदास
[su_spoiler title=”Answer”] केशवदास

[/su_spoiler][su_accordion] मीराबाई की उपासना पद्धति किस प्रकार की थी ?
[/su_accordion](A) माधुर्यभाव की
(B) सख्यभाव की
(C) दास्यभाव की
(D) शांतभाव की
[su_spoiler title=”Answer”] माधुर्यभाव की

[/su_spoiler][su_accordion] जिन दिन देखे वै कुसुम गई सो बीति बहार । अब अलि रही गुलाब में अपत कँटीली डार ।। यह प्रसिद्ध दोहा किस कवि का है?
[/su_accordion](A) ग्वाल कवि
(B) बिहारी
(C) भिखारीदास
(D) रसलीन
[su_spoiler title=”Answer”] बिहारी

[/su_spoiler][su_accordion] छायावाद के सन्दर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
[/su_accordion](A) अभिव्यंजना की दृष्टि से अभिधात्मक शैली की प्रधानता छायावादी काव्य की मुख्य विशेषता है
(B) छायावाद प्रेम, सौन्दर्य और यौवन की कविता है
(C) छायावादी काव्य में अनुभूति की प्रधानता के कारण उसे स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह माना गया है
(D) छायावादी काव्य में व्यक्तिगत प्रणय की भावभूमि करुणा से लेकर आनन्द तक फैली हुई है
[su_spoiler title=”Answer”] अभिव्यंजना की दृष्टि से अभिधात्मक शैली की प्रधानता छायावादी काव्य की मुख्य विशेषता है

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन-सा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का मौलिक नाटक नहीं है?
[/su_accordion](A) विषस्य विषमौषधम्
(B) चन्द्रावली
(C) पाखंड विडंबन
(D) प्रेमयोगिनी
[su_spoiler title=”Answer”] पाखंड विडंबन

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता द्विवेदी युगीन काव्य की नहीं है?
[/su_accordion](A) सुधारवाद
(B) काव्यभाषा के रूप में खड़ी बोली की प्रतिष्ठा
(C) स्वानुभूति की प्रत्यक्ष विवृत्ति
(D) इतिवृत्तात्मकता
[su_spoiler title=”Answer”] स्वानुभूति की प्रत्यक्ष विवृत्ति

[/su_spoiler][su_accordion] ” रीतिकाल के सर्वांग निरूपक कवि वे हैं जिन्होंने काव्य के समस्त अंगों का विवेचन अपने ग्रंथों में किया है । ” अतः निम्नलिखित में से रीतिकाल का कौन-सा ऐसा कवि नहीं है जिसकी गणना सर्वांग निरूपक कवियों में की जाती है?
[/su_accordion](A) देव
(B) मतिराम
(C) चिन्तामणि
(D) कुलपति मिश्र
[su_spoiler title=”Answer”] मतिराम

[/su_spoiler]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top