Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

NCERT Solutions Class 8 Science Chapter 3.संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 3 (संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for class 8 Science chapter 3 Synthetic Fibres and Plastics की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch. 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

पाठ्य -पस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं ?

उत्तर- कुछ रेशे संश्लेषित कहलाते हैं क्योंकि ये प्राकृतिक स्रोतों द्वारा प्राप्त नहीं होते। उन्हें मानव द्वारा बनाया जाता है। संश्लेषित रेशों की कच्ची सामग्री पेट्रो-रसायनों से मिलती है, जो जीवाश्म ईंधन, पेट्रोलियम आदि से बनते हैं।

प्रश्न 2. सही उत्तर को चिनित (V) कीजिए

रेयान एक संश्लेषित रेशा नहीं है, क्योंकि :
(क) इसका रूप रेशम समान होता है।
(ख) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जाता है।
(ग) इसके रेशों को प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।
उत्तर-(ख) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 3. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) संश्लेषित रेशे …………… अथवा …………… रेशे भी कहलाते हैं।
(ख) संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किये जाते हैं, जो …………… कहलाता है।
(ग) संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक …………… है।
उत्तर- (क) मानव निर्मित, कृत्रिम रेशे (ख) पेट्रोरसायन । (ग) संश्लेषित रेशा।।

प्रश्न 4. नाइलॉन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइए जो नाइलॉन रेशे की प्रबलता दर्शाती हों।

उत्तर- पेराशूट, तंबू, रस्से

प्रश्न 5. खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।

उत्तर- खाद्य पदार्थ संचायन हेतु प्लास्टिक पात्रों के लाभ
(i) यह भोजन, पानी और वायु से क्रिया नहीं करते।
(ii) यह मजबूत और हल्के होते हैं।
(iii) यह विभिन्न आकार, रूप और रंग में उपलब्ध हैं।

प्रश्न 6. थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक के मध्य अंतर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक में अंतर

थर्मोप्लास्टिकथर्मोसेटिंग प्लास्टिक
(i) यह आसानी से मुड़ सकता है।

(ii) गर्म करने पर इसका आकार बदल जाता है।

(iii) इसका पुनः उपयोग किया जा सकता है।

(iv) गर्म करने पर इसे किसी भी साँचे में ढाला जा सकता है। उदाहरण-पी वी सी (PVC), पॉलिथीन।

(i) यह आसानी से मुड़ नहीं सकता।

(ii) उष्मा का इस पर कोई प्रभाव नहीं होता।

(iii) इसका पुन: उपयोग नहीं होता।

(iv) इसको गर्म करने पर केवल एक बार ही साँचे में ढाला जा सकता है। उदाहरण-बेकलॉइट, मैलामाइन।

प्रश्न 7. समझाइए, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाए जाते हैं.
(क) डेगची के हत्थे (ख) विद्युत् प्लग/ स्विच/ प्लग बोर्ड।

उत्तर- (क) डेगची के हत्थे- थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से बनाए जाते हैं, क्योंकि प्लास्टिक विद्युत् का कुचालक, अग्नि और उष्मा को सह लेते हैं।
(ख) विद्युत् प्लग/ स्विच/ प्लग बोर्ड थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से बनाए जाते हैं, क्योंकि यह प्लास्टिक विद्युत् कुचालक और चिरस्थायी होता है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित पदार्थों को पुनः चक्रित किये जा सकते हैं” और ”पुनः चक्रित नहीं किये जा सकते हैं’ में वर्गीकृत कीजिए ।
टेलीफोन यंत्र, प्लास्टिक खिलौने, कुकर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, बाल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत् तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत् स्विच। :

उत्तर- पुनः चक्रित किए जा सकते हैं-खिलौने, सामग्री लाने वाले थैले, बाल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत् तारों के प्लास्टिक आवरण।
पुनः चक्रित नहीं किए जा सकते हैं-टेलीफोन यंत्र, कुकर के हत्थे, विद्युत् स्विच।

प्रश्न 9. राणा गर्मियों के लिए कमीनें खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीनें खरीदनी चाहिए या संश्लेषित ? कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।

उत्तर- राणा को सूती कमीनें खरीदनी चाहिए। क्योंकि
(i) सूती कमीजें छिद्र युक्त होती हैं।
(ii) सूती कमीजें पसीना सोखकर शरीर को सूखा रखती हैं जबकि संश्लेषित कमीजें न तो पसीना सोखती हैं और न ही छिद्रयुक्त होती हैं।

प्रश्न 10. उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।

उत्तर- प्लास्टिक असंक्षारक है-यह हवा, पानी आदि से क्रिया नहीं करता अर्थात् संक्षारक नहीं है। उदाहरण के लिए-
(i) विभिन्न रसायन प्लास्टिक बोतलों में संचयित किए जाते हैं।
(ii) पानी, प्लास्टिक की बोतलों में रखा जाता है।
(iii) आचार और खाद्य पदार्थ प्लास्टिक पात्रों में भंडारित किए जाते हैं।

प्रश्न 11. क्या दाँत साफ करने के बुश का हैंडल और शूक (ब्रिस्टल) एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए ? अपना उत्तर स्पष्ट करिए।

उत्तर- शूक दाँतों की सफ़ाई के लिए है जबकि हैंडल सहारे के लिए है। शूक नरम लचकीले, मजबूत होने चाहिए, जबकि हैंडल सख्त और मजबूत होना चाहिए। इसलिए, ब्रुश का हैंडल और शूक विभिन्न पदार्थों के बनाने चाहिए।

प्रश्न 12. “जहाँ तक संभव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए” इस कथन पर सलाह दीजिए।

उत्तर- प्लास्टिक, एक बहुत ही उपयोगी पदार्थ है, परंतु यह पर्यावरण हितैषी नहीं है क्योंकि न तो यह जल्दी जलता है और न ही प्राकृतिक जीवाणुओं द्वारा आसानी से अपघटित होता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए इसका उपयोग जहां तक संभव हो कम करना चाहिए।

प्रश्न 13. ‘संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।” टिप्पणी कीजिए।

उत्तर- प्राकृतिक रेशे प्राकृतिक स्रोतों से मिलते हैं परंतु संश्लेषित रेशे दूसरे पदार्थों से तैयार किए जाते हैं। इसलिए संश्लेषित रेशे प्राकृतिक उपज पर निर्भर नहीं हैं। अतः संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक है।

प्रश्न 14. यह प्रदर्शित करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन करिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है।

उत्तर- क्रियाकलाप- कुछ थर्मोप्लास्टिक की वस्तुएँ लीजिए जैसे ( A पॉलिथीन, पी०वी०सी०, नाइलॉन, पॉलिसटाइरीन आदि। चित्र में दर्शाए परिपथ को पूर्ण कीजिए और दोनों टर्मिनलों के बीच नाइलॉन का टुकड़ा रखिए। यदि
तांबे की बल्ब प्रकाशित हो जाये तो समझ लें कि विद्युत् को सुचालक है, नहीं तो कुचालक। अब यह क्रिया अन्य पदार्थों के साथ दोहराएं। प्रत्येक पदार्थ से बल्ब प्रकाशित नहीं होता है। इससे यह सिद्ध होता है कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है।
IMG 6716 1

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. कुछ प्राकृतिक रेशों के नाम लिखिए।

उत्तर-कपास, ऊन, रेशम

प्रश्न 2. एक प्राकृतिक बहुलक का नाम लिखो।

उत्तर-सेलूलोज।

प्रश्न 3. उस रेशे का नाम बताएँ जो कि रेशम जैसा है परंतु मानव निर्मित है।

उत्तर-रेयॉन।

प्रश्न 4. काष्ठ लुगदी से कौन-सा रेशा प्राप्त होता है ?

उत्तर-रेयॉन।

प्रश्न 5. नाइलॉन कौन-से वर्ष में बनाया गया ?

उत्तर-1931 में।

प्रश्न 6. कोयला, वायु और जल से कौन-सा रेशा निर्मित किया जाता है ?

उत्तर-नाइलॉन ।

प्रश्न 7. किस रेशे से पैराशूट और तंबू बनाए जाते हैं ?

उत्तर-नाइलॉन ।

प्रश्न 8. PET क्या है ?

उत्तर-यह पॉलिएस्टर की एक किस्म है जिसका उपयोग बोतलें, बर्तन, फिल्म तार के निर्माण में किया जाता है।

प्रश्न 9. पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने वाले रस्से नाइलॉन से क्यों बनाए जाते हैं ?

उत्तर-अपनी प्रबलता के कारण।

प्रश्न 10. प्लास्टिक की कुछ विशेषताएँ बताइए।

उत्तर-प्लास्टिक में पुनर्चक्रण, पुन:उपयोग, रंगने, पिघलने, शीटें और तारे बनाने वाले गुण होते हैं।

प्रश्न 11. पॉलिथीन और PVC क्या है ?

उत्तर-यह एक थर्मोप्लास्टिक है।

प्रश्न 12. बेकलाइट किस प्लास्टिक का उदाहरण है ?

उत्तर-थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का।

प्रश्न 13. टेफ्लॉन कहाँ उपयोग होता है ?

उत्तर-टेफ्लॉन का उपयोग न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों में होता है।

प्रश्न 14. थर्मोप्लास्टिक की दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर-(i) पॉलिथीन (ii) पी० वी० सी०।

प्रश्न 15. गर्म पानी से प्लास्टिक की बोतलों का आकार क्यों बिगड़ जाता है ?

उत्तर-प्लास्टिक की बोतलें थर्मोप्लास्टिक की बनी होती हैं, जो गर्म करने से पिघल जाती हैं।

प्रश्न 16. कौन-सा थर्मोसेटिंग प्लास्टिक वाष्पनशील, उष्मारोधक और अग्नि पूफ है ?

उत्तर-मेलामॉइन।

प्रश्न 17. कारों, वायुयानों आदि में धातुओं की जगह प्लास्टिक क्यों उपयोग किया जाता है ?

उत्तर–क्योंकि यह धातुओं की अपेक्षा हल्का होता है।

प्रश्न 18. प्लास्टिक पात्र उपयोग करने में आसान क्यों है ?

उत्तर-प्लास्टिक पात्र हल्के, सस्ते, मजबूत और आसानी से संभाले जा सकते हैं।

प्रश्न 19. किन्हीं दो अनिम्नकरणीय पदार्थों के नाम बताओ।

उत्तर-(1) प्लास्टिक (2) धातु के बर्तन।

प्रश्न 20. प्राकृतिक रेशों की जगह कृत्रिम रेशों का उपयोग करने के दो कारण लिखिए।

उत्तर-चिरस्थायित्व और उपलब्धता।

प्रश्न 21. कृत्रिम रेशों का एक मुख्य हानिकारक गुण क्या है ?

उत्तर-यह गर्म करने पर पिघल जाता है। .

प्रश्न 22. निम्नीकरण पदार्थ क्या है ?

उत्तर-निम्नीकरण पदार्थ-वे पदार्थ जिनका जीवाणुओं द्वारा अपघटन नहीं होता, उन्हें अविघटनशील पदार्थ कहते हैं।

प्रश्न 23. शाकाहारी की मौत और नालियों का अवरुद्ध करने के लिए कौन-सा पदार्थ उत्तरदायी है ?

उत्तर-प्लास्टिक के थैले।

प्रश्न 24. 4R सिद्धांत क्या है ?

उत्तर-उत्पादन कम करना (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse), पुन:चक्रण (Recycle) और पुनः प्राप्ति (Recover) ।

प्रश्न 25. प्लास्टिक अविघटनकारी है। क्या यह पर्यावरण हितैषी है अथवा पर्यावरण शत्रु है ?

उत्तर-पर्यावरण शत्रु।

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions for Class 8th Science chapter- 3. संश्लेषित तन्तु एवं प्लास्टिक संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक के प्रश्न उत्तर क्लास ८ साइंस चैप्टर ३ नोट्स NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 3 Synthetic Fibres and Plastics synthetic fibres and plastics class 8 questions answers class 8 science chapter 3 notes ncert solutions for class 8 science chapter 3 extra questions class 8 science chapter 3 question answer study rankers synthetic fibres and plastics class 8 in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

3 thoughts on “Class 8th Science Chapter 3 – संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक”

  1. सर आपको बहुत-बहुत बहुत-बहुत धन्यवाद सर आप ऐसे ही और पोस्ट डालते रहिए ऐसे मुझे जल्दी याद हो जाता है सब कुछ and thank you sir

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top