Subjects

Class 8 Maths Chapter 3 – चतुर्भुजों को समझना

Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना (प्रश्नावली 3.2)

प्रश्न 1. निम्नलिखित आकृतियों में x का मान ज्ञात कीजिए –

हल : हम जानते हैं कि किसी बहुभुज के बाह्य कोणों की मापों का योग 360° होता है। इसलिए
(a) ∠???? + 125° + 125° = 360°
या ∠???? + 250° = 360°
या ∠x = 360° – 250°
या ∠x = 110° उत्तर
(b) ∠???? + 90° + 60° + 90° + 70° = 360°
या ∠???? + 310° = 360°
या ∠x = 360° – 310° = 50° उत्तर

प्रश्न 2. एक सम बहुभुज के प्रत्येक बाह्य कोण की माप ज्ञात कीजिए जिसकी
(i) 9 भुजाएँ (ii) 15 भुजाएँ हों।

हल : हम जानते हैं सम बहुभुज के सभी बाह्य कोणों की माप समान होती है तथा उनका योग 360° होता है इसलिए
(i) 9 भुजाओं वाले सम बहुभुज का प्रत्येक बाह्य कोण उत्तर
(ii) 15 भुजाओं वाले सम बहुभुज का प्रत्येक बाह्य कोण उत्तर

प्रश्न 3. एक सम बहुभुज की कितनी भुजाएँ होंगी यदि एक बाह्य कोण की माप 24° हो ?

हल : माना सम बहुभुज की भुजाओं की
संख्या = n
प्रश्नानुसार
या
अतः सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या = 15 उत्तर

प्रश्न 4. एक सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए यदि इसका प्रत्येक अंतःकोण 165° का हो ?

हल : माना सम बहुभुज की भुजाओं की
संख्या = n
n भुजाओं वाले सम बहुभुज के अंतःकोणों
का योग = (n – 2) x 180°
प्रश्नानुसार (n – 2) x 180° = n x 165°
180° x n – 360° = 165° x n
180° n – 360° = 165°n
(180° – 165°)n = 360°
15° x n = 360°

अतः सम बहुभुज की भुजाओं की संख्या = 24 उत्तर

प्रश्न 5. (a) क्या ऐसा सम बहुभुज संभव है जिसके प्रत्येक बाह्य कोण की माप 22° हो?
(b) क्या यह किसी सम बहुभुज का अंतःकोण हो सकता है ? क्यों ?

हल : (a) प्रत्येक बाह्य कोण 22° वाले
सम बहुभुज में भुजाओं की संख्या जो कि एक पूर्ण संख्या नहीं है।
अतः प्रत्येक बाह्य कोण की माप 22° वाला सम बहुभुज संभव नहीं है।
(b) यदि अंतःकोण = 22°
तो बाह्य कोण = 180° – 22° = 158°
भुजाओं की संख्या जो कि एक पूर्ण संख्या नहीं है।
प्रत्येक अंतःकोण की माप 22° वाला सम बहुभुज भी संभव नहीं है।

प्रश्न 6. (a) किसी सम बहुभुज में कम से कम कितने अंश का अंतःकोण संभव है ? क्यों ?
(b) किसी सम बहुभुज में अधिक से अधिक कितने अंश का बाह्य कोण संभव है ?

हल : (a) क्योंकि समबाहु त्रिभुज सबसे कम तीन भुजाओं का एक सम बहुभुज है, इसलिए इसके प्रत्येक अंतःकोण की न्यूनतम माप 60° है।
(b) क्योंकि सम बहुभुज का कम से कम अंतः कोण 60° है। इसलिए किसी सम बहुभुज का अधिक से अधिक बाह्य कोण (180° – 60%) = 120° होगा।

Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना Ex 3.1
Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना Ex 3.2
Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना Ex 3.3
Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना Ex 3.4

Class 8 Maths चतुर्भुजों को समझना के बहुविकल्पीय प्रश्न

Previous page 1 2 3 4Next page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button