Class 7th Science Chapter 8 – पवन, तूफान और चक्रवात

Class 7th Science Chapter 8 – पवन, तूफान और चक्रवात

NCERT Solutions for Class 7 Science 8. पवन, तूफान और चक्रवात – जो विद्यार्थी 7th कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अपनी कक्षा में अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे एडमिशन या किसी नौकरी के लिए फॉर्म अप्लाई करने में कोई दिक्कत न आए .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 8 (पवन, तूफान और चक्रवात) का सलूशन दिया गया है जोकि एक सरल भाषा में दिया है . क्योंकि किताब से कई बार विद्यार्थी को प्रश्न समझ में नही आते .इसलिए यहाँ NCERT Solutions for Class 7th Chapter 8 Winds, storms and cyclones दिया गया है. जो विद्यार्थी सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें इसे अवश्य देखना चाहिए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Ch .8 पवन, तूफान और चक्रवात है के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) पवन _ वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के _तापन के कारण उत्पन्न होती है।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट__ वायु ऊपर उठती है, जबकि _ वायु नीचे आती है।
(घ) वायु दाब के क्षेत्र से_ दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

उत्तर.(क) गतिशील (ख) असमान (ग) गर्म; ठंडी (घ) अधिक; कम।। .
प्रश्न 2. किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।
उत्तर.किसी दिए गए स्थान पर पर्वन की गति की दिशा का पता निम्नलिखित दो विधियों द्वारा लगाया जा सकता है

(1) एक सूखे पत्ते को वायु में छोड़कर उसकी गतिशीलता के द्वारा।
(2) ऊपर उठते हुए धुएँ की दिशा को देखकर।

प्रश्न-3. ऐसे कोई दो अनुभव बताइए, जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायु दाब डालती है (अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अतिरिक्त)।
उत्तर.निम्नलिखित दो उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि वायु दाब डालती है

(1) गुब्बारे में वायु भरने पर गुब्बारे का फूलना।
(2) गतिशील वायु के कारण दरवाजे व खिड़कियों के परदों का हिलना।

प्रश्न 4. आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियाँ हों लेकिन रोशनदान न हों? अपने उत्तर का कारण समझाइए।
उत्तर.नहीं, हम ऐसा घर नहीं खरीदना चाहेंगे जिसमें खिड़कियाँ हों, लेकिन रोशनदान न हों; क्योंकि रोशनदानों की सहायता से कमरे की गर्म वायु बाहर निकलती है तभी ठंडी वायु खिड़कियों की सहायता से अन्दर प्रवेश करती है। इसके अतिरिक्त रोशनदान उचित गतिशील वायु से घर को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
प्रश्न 5. समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं?
उत्तर.कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन-पट्टों में छिद्र वायु के गुजर जाने के लिए किए जाते हैं। ताकि विज्ञापन-पट्ट कम दाब के कारण सुरक्षित खड़ा रहे।
प्रश्न 6. यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे?
उत्तर.यदि हमारे गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए तो हम निम्नलिखित प्रकार से अपने पड़ोसियों की सहायता कर सकते हैं

(1) प्रत्येक को आने वाले उस खतरे से आगाह करके; जो कि मौसम विभाग द्वारा प्रसारित हो।
(2) सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाकर।
(3) पीने के लिए उचित पानी की व्यवस्था करके।
(4) खाने के लिए उचित भोजन की व्यवस्था करके।
(5) प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान करके।

प्रश्न 7. चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर.चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से निम्नलिखित प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है

(1) चक्रवात चेतावनी सेवा व्यवस्था का उचित प्रबंध करना।
(2) चक्रवात से बचने के लिए चक्रवात आश्रयों का निर्माण करना।
(3) पीने के लिए उचित पानी की व्यवस्था करना।
(4) खाने के लिए उचित भोजन की व्यवस्था करना।
(5) उचित प्राथमिक उपचार की सुविधा करना।
(6) लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए उचित यातायात साधनों की उचित व्यवस्था करना।

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती?

(क) चेन्नई, (ख) मेंगलुरू (मंगलोर), (ग) अमृतसर, (घ) पुरी।

उत्तर.(ग) अमृतसर।
प्रश्न 9. नीचे दिए गए वक्तव्यों में से कौन-सा सही है?

(क) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
(ख) ग्रीष्मकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।
(ग) चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्र और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।
(घ) भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है।

उत्तर.(क) शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती है।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. 29 अक्तूबर, 1999 के उड़ीसा चक्रवात का पवन वेग क्या था?
उत्तर.29 अक्तूबर, 1999 के उड़ीसा चक्रवात का पवन वेग 260 km प्रति घंटा था।
प्रश्न 2. उड़ीसा में 18 अक्तूबर 1999 के चक्रवात में कितने लोग बेघर हुए थे?
उत्तर.उड़ीसा में 18 अक्तूबर, 1999 के चक्रवात में 7,00,000 लोग बेघर हुए थे।
प्रश्न 3. पवन किसे कहते हैं?
उत्तर.गतिशील वायु को पवन कहते हैं।
प्रश्न 4. किसी गर्म पानी के टिन के आधे भरे बंद डिब्बे पर ठंडा पानी डालने से क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. किसी गर्म पानी के टिन के आधे भरे बंद डिब्बे पर ठंडा पानी डालने से डिब्बे का आकार विरूपित हो जाता है।
प्रश्न 5. पानी में नौका किस दिशा में चलाना आसान होता है? पवन की दिशा में अथवा पवन की विपरीत दिशा में।
उत्तर.पानी में नौका पवन की दिशा में चलाना आसान होता है।
प्रश्न 6. क्या आपको पवन की दिशा के प्रतिकूल साइकिल चलाने में कठिनाई का अनुभव होता है?
उत्तर.हाँ, पवन की दिशा के प्रतिकूल साइकिल चलाने में कठिनाई का अनुभव होता है।
प्रश्न 7. साइकिल के टायर की ट्यूब के भीतर हवा क्या करती है?
उत्तर.साइकिल के टायर की ट्यूब के भीतर हवा उचित वायु-दाब बनाती है।
प्रश्न 8. पवन का वेग बढ़ने पर वायु-दाब पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर.पवन का वेग बढ़ने पर वायु-दाब घट जाता है।
प्रश्न 9. क्या आप फेंक मारकर कागज़ की पट्टी को उड़ा सकते हैं?
उत्तर. हाँ, हम फेंक मारकर कागज़ की पट्टी को उड़ा सकते हैं।
प्रश्न 10. भवनों की कमजोर छत से तीव्र वेग की पवन गुजरने से क्या होता है?
उत्तर.भवनों की कमजोर छत से तीव्र वेग की पवन गुजरने से कमजोर छत उड़ जाती है।
प्रश्न 11. गर्म किए जाने पर वायु प्रसार पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर.गर्म किए जाने पर वायु का प्रसार बढ़ जाता है।
प्रश्न 12. किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरें को गर्म जल में रखने पर गुब्बारा क्यों फूल जाता है?
उत्तर.किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को गर्म जल में रखने पर गुब्बारा गर्मी के कारण वायु प्रसार बढ़ने से फूल जाता है।
प्रश्न 13. किसी क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को ठंडे जल में रखने पर गुब्बारा पिचक क्यों जाता है?
उत्तर.क्वथन नली के मुँह पर गुब्बारा बाँधने से तथा उसके दूसरे सिरे को ठंडे जल में रखने पर गुब्बारा तापमान कम होने से वायु के सिकुड़ जाने से पिचक जाता है।
प्रश्न 14. गर्म वायु ठंडी वायु की अपेक्षा कैसी होती है?
उत्तर.गर्म वायु ठंडी वायु की अपेक्षा हल्की होती है।
प्रश्न 15. भारत में शीतकाल मानसून किस दिशा से आती है?
उत्तर.भारत में शीतकाल मानसून उत्तर पश्चिम दिशा से आती है।
प्रश्न 16. यदि झंझा के साथ तड़ित (बिजली) भी गिरे तो उसे क्या कहते हैं?
उत्तर.यदि झंझा के साथ तड़ित (बिजली) भी गिरे तो उसे तड़ित झंझावात कहते हैं।
प्रश्न 17. चक्रवात के तापमान और आर्द्रता में वृद्धि करने वाले दो कारक लिखिए।
उत्तर.चक्रवात के तापमान और आर्द्रता में वृद्धि करने वाले दो कारक वायु वेग और वायु दिशा हैं।
प्रश्न 18. किसी चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है, इसे क्या कहा जाता है?
उत्तर.चक्रवात का केंद्र एक शांत क्षेत्र होता है उसे झंझा का नेत्र कहा जाता है।
प्रश्न 19. चक्रवात के नेत्र का व्यास कितना होता है?
उत्तर.चक्रवात के नेत्र का व्यास 10 से 30 कि०मी० तक होता है।
प्रश्न 20. चक्रवात पृथ्वी तल से किस ऊँचाई पर स्थित वायुमंडल में वायु का तेजी से घूर्णन करता पिंड होता है?
उत्तर.चक्रवात पृथ्वी तल से 10 से 15 कि०मी० की ऊँचाई पर वायुमंडल में वायु का तेजी से घूर्णन करता पिंड होता है।
प्रश्न 21. अमेरिकी महाद्वीप में चक्रवात को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर.अमेरिकी महाद्वीप में चक्रवात को हरिकेन के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 22. फिलीपीन्स और जापान में चक्रवात को किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर.फिलीपीन्स और जापान में चक्रवात को टाइफून के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 23. टॉरनेडो से क्या अभिप्राय है?
उत्तर.टॉरनेडो गहरे रंग के कीपाकार बादल होते हैं।
प्रश्न 24. पवन के वेग की माप करने वाले उपकरण का नाम लिखें।
उत्तर.पवन के वेग की माप करने वाले उपकरण का नाम वायुमापी है।
प्रश्न 25. चक्रवात चेतावनी को कम-से-कम कितने घंटे पहले जारी कर दिया जाता है?
उत्तर.चक्रवात चेतावनी को कम-से-कम 24 घंटे पहले जारी कर दिया जाता है।

इस पोस्ट में आपको class 7 science chapter 8 Winds, storms and cyclones winds storms and cyclones class 7 worksheets with answers wind storms and cyclones class 7 notes ncert class 7 science chapter 8 extra questions नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 7th चैप्टर 8. पवन, तूफान और चक्रवात Class 7 Science chapter 8. पवन, तूफान और चक्रवात in hindi Medium से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Science

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top