Class 7th Science Chapter 16 Solutions – जल : एक बहुमूल्य संसाधन
NCERT Solutions for Science Class 7th Ch. 16 – जल : एक बहुमूल्य संसाधन – जो विद्यार्थी 7th में पढ़े रहे है वह सभी चाहते है की वह अच्छे अंको से पास हो .बहुत से विद्यार्थियों को साइंस के प्रश्नों उत्तरों में दिक्कत आती है .जिससे वह अच्छे अंक नहीं ले पाते .इसलिए हम आपको हमारी इस साईट पर सातवीं के सभी Chapter के प्रश्न उत्तरों को आसन भाषा में समझाया गया .इसलिए जो विद्यार्थी 7th में पढ़ रहे है ,उन्हें इस पोस्ट में Class 7th Chapter 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन के बारे आसन भाषा में बतया गया है ,ताकि विद्यार्थी को आसानी से समझ आ जाए .इसलिए 7th के विद्यार्थी को इस Chapter को ध्यान से पढना चाहिए ,ताकि उसे एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त क्र सके .
अभ्यास के प्रश्न-उत्तर
[su_note]प्रश्न 1. निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ हैं अथवा ‘असत्य'[/su_note]
(क) भौमजल विश्वभर की नदियों और झीलों में पाए जाने वाले जल से कहीं अधिक है।
(ख) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं।
(ग) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र स्रोत है।
(घ) वर्षा जल का चरम स्रोत है।
[su_label ]Ans.[/su_label](क) सत्य, (ख) असत्य, (ग) असत्य, (घ) सत्य।
[su_note]प्रश्न 2. समझाइए कि भौमजल की पुनः पूर्ति किस प्रकार होती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]नदियों, तालाबों आदि जल स्रोतों का जल मृदा में से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों पर भर। जाता है इसे अंतःस्पंदन कहते हैं। इसी प्रक्रम द्वारा भौमजल की पुनः पूर्ति होती है।
[su_note]प्रश्न 3. किसी गली में पचास घर हैं, जिनके लिए दस नलकूप (ट्यूबवैल) लगाए गए हैं। भौमजल स्तर पर इसका दीर्घावधि प्रभाव क्या होगा? ।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]नलकूप भूमिगत जल को बाहर निकालने का कार्य करते हैं। यदि दस नलकूप अपना कार्य करते हैं तो भूमिगत जल की मात्रा तेजी से घटती है जिसके कारण भौमजल स्तर निरंतर गिरता चला जाता है। लंबे समय तक इस प्रक्रिया के चलने से भूमिगत जल के स्रोतों में जल की भारी कमी हो सकती है और ऐसी भी स्थिति आ सकती है कि ट्यूबवैलों को बाहर निकालने के लिए जल ही न मिले।
[su_note]प्रश्न 4. मान लीजिए आपको किसी बगीचे का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी जाती है। आप जल का सदुपयोग करने के लिए क्या कदम उठाएँगे?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]किसी बगीचे के रखरखाव में जल का अपना महत्त्वपूर्ण योगदान है। जल की कम-से-कम मात्रा उपयोग में लाने हेतु निम्नलिखित उपायों की ओर ध्यान दिया जाना उचित है|
(1) बगीचे में ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपनाकर जल की बचत की जा सकती है।
(2) जल के अभाव में, बगीचे की सिंचाई फुव्वारा विधि से करना विवेकपूर्ण है।
(3) जल के पाइपों की ‘लीकेज’ को रोककर जल की बचत की जा सकती है।
(4) वर्षा जल संग्रहण के लिए बगीचे में गड्ढे खोदे जा सकते हैं।
(5) बगीचे में ऐसे ही पौधे उगाए जाएँ जिनको कम जल की आवश्यकता पड़े।
[su_note]प्रश्न 5. भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं-
(1) तेजी से बढ़ती जनसंख्या,
(2) उद्योगों की बढ़ती संख्या,
(3) कृषि क्रियाओं में बढ़ोतरी के साथ जल की अधिक खपत,
(4) जल संरक्षण की तरफ ध्यान न देना।
[su_note]प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की उचित शब्द भरकर पूर्ति कीजिए[/su_note]
(क) भौमजल प्राप्त करने के लिए ………………….. तथा….. का उपयोग होता है।
(ख) जल की तीन अवस्थाएँ …………………………… और ……….. ………… हैं।
(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत …………………….. कहलाती है।
(घ) भूमि जल के अवस्रवण के प्रक्रम को ………. ……….. कहते हैं।
[su_label ]Ans.[/su_label](क) कुएँ, नलकूप, (ख) ठोस, द्रव, गैस, (ग) जलभर, (घ) अंतःस्पंदन।
[su_note]प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक जल की कमी के लिए उत्तरदायी नहीं है?[/su_note]
(क) औद्योगीकरण में वृद्धि :
(ख) बढ़ती जनसंख्या
(ग) अत्यधिक वर्षा
(घ) जल संसाधनों का कुप्रबंधन
[su_label ]Ans.[/su_label](ग) अत्यधिक वर्षा
[su_note]प्रश्न 8. सही विकल्प का चयन कीजिए[/su_note]
(क) विश्व की सभी झीलों और नदियों में जल की कुल मात्रा नियत (स्थिर) रहती है।
(ख) भूमिगत जल की कुल मात्रा नियत रहती है।
(ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
(घ) विश्व में जल की कुल मात्रा नियत है।
[su_label ]Ans.[/su_label](ग) विश्व के समुद्रों और महासागरों में जल की कुल मात्रा नियत है।
[su_note]प्रश्न 9. भौंमजल और भौमजल स्तर को दिखाते हुए एक चित्र बनाइए। उसे चिनित कीजिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]

अति-लघुत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।
[su_note]प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुझाई गई जल की न्यूनतम मात्रा कितनी है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुझाई गई जल की न्यूनतम मात्रा 50 लिटर प्रति व्यक्ति है।
[su_note]प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय अलवण जल वर्ष कब मनाया गया?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]अंतर्राष्ट्रीय अलवण जल वर्ष 2003 में मनाया गया।
[su_note]प्रश्न 4. पृथ्वी की सतह का लगभग कितना भाग जल से ढका है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग जल से ढका है।
[su_note]प्रश्न 5. दो प्राकृतिक जल-स्रोतों के नाम लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]महासागर व नदियाँ दो प्राकृतिक जल स्रोत हैं।
[su_note]प्रश्न 6. मानव उपयोग के योग्य कौन-सा जल माना गया है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]मानव उपयोग के योग्य अलवण जल (ताजा जल) माना गया है।
[su_note]प्रश्न 7. पृथ्वी पर उपलब्ध जल की कुल मात्रा का कितना भाग अलवण जल है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]पृथ्वी पर उपलब्ध जल की कुल मात्रा का लगभग 0.006% अलवण जल है।
[su_note]प्रश्न 8. जल कितनी अवस्थाओं में पाया जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जल तीन अवस्थाओं में पाया जाता है—ठोस (बर्फ), द्रव (जल), गैसीय (भाप)।
[su_note]प्रश्न 9. जनसंख्या का एक बड़ा भाग जल आपूर्ति कहाँ से करता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जनसंख्या का एक बड़ा भाग जल आपूर्ति कुँओं, नलकूपों व हैंड-पम्पों से करता है।
[su_note]प्रश्न 10. भौमजल किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल स्तर के नीचे पाया जाने वाला जल भौमजल कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 11. भौमजल स्तर किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भूमि के अंदर मृदा व चट्टानों का ऊपरी भाग जहाँ जल पाया जाता है, भौमजल स्तर कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 12. अंतःस्यंदन किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भूमि में जल का रिसाव अंतःस्यंदन कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 13. जलभर किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]संचित भौमजल के भंडारों को जलभर कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 14. भौमजल को कैसे प्राप्त किया जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल को नलकूपों के द्वारा प्राप्त किया जाता है।
[su_note]प्रश्न 15. भौमजल की पुनः पूर्ति किसके द्वारा की जाती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल की पुनः पूर्ति वर्षा जल के रिसाव द्वारा की जाती है।
[su_note]प्रश्न 16, भौमजल स्तर गिरने के दो प्रमुख कारण लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल स्तर गिरने के दो प्रमुख कारण हैं—जनसंख्या प्रसार, बढ़ते हुए उद्योग।
[su_note]प्रश्न 17. किस क्षेत्र में जल का उपयोग सर्वाधिक होता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]कृषि क्षेत्र में जल का उपयोग सर्वाधिक होता है।
[su_note]प्रश्न 18. भौमजल के बारे में सबसे बड़ा संकट क्या है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]भौमजल स्तर निरंतर तेजी से नीचे गिर रहा है।
[su_note]प्रश्न 19. हमारे देश में जल के असमान वितरण का उदाहरण दें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]देश के कुछ क्षेत्रों में एक ही समय में बाढ़ व सूखा होना।
[su_note]प्रश्न 20. जल प्रबंधन की प्रमुख विशेषता क्या है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]पाइपों द्वारा जल का वितरण।।
[su_note]प्रश्न 21. जल कुप्रबंधन का एक उदाहरण दें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]पाइपों से जल का रिसाव।।
[su_note]प्रश्न 22. भौमजल स्तर की पुनः पूर्ति का एक उपाय लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जल संग्रहण या वर्षा जल संग्रहण।
[su_note]प्रश्न 23. हमारे देश में जल संग्रहण की प्राचीन परंपरा का एक उदाहरण दें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]हमारे देश में जल संग्रहण की प्राचीन परंपरा का एक उदाहरण बावड़ियों का निर्माण है।
[su_note]प्रश्न 24. सिंचाई की उस विधि का नाम लिखें जिसमें कम जल की आवश्यकता हो।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]सिंचाई की उस विधि का नाम ड्रिप सिंचाई विधि है जिसमें कम जल की आवश्यकता होती है।
[su_note]प्रश्न 25. पौधों को जल की आवश्यकता क्यों होती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]पौधे मृदा से पोषकों को विलयन (घोल) रूप में ही ग्रहण कर सकते हैं जिसमें जल की आवश्यकता होती है।
इस पोस्ट में आपको एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 16 जल : एक बहुमूल्य संसाधन NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 16 – Water: A Precious Resource class 7 science chapter 16 question answer water a precious resource class 7 questions and answers cbse class 7 science chapter 16 question answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.
NCERT Solutions for Class 7 Science in Hindi
- Class 7th Science Chapter 1 – पादपों में पोषण
- Class 7th Science Chapter 2. प्राणियों में पोषण
- Class 7th Science Chapter 3 – रेशों से वस्त्र तक
- Class 7th Science Chapter 4 –ऊष्मा
- Class 7th Science Chapter 5 – अम्ल, क्षारक और लवण
- Class 7th Science Chapter 6 – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- Class 7th Science Chapter 7 – मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
- Class 7th Science Chapter 8 – पवन, तूफान और चक्रवात
- Class 7th Chapter 9. मृदा
- Class 7th Science Chapter 10 – जीवों में श्वसन
- Class 7th Science Chapter 11 – जंतुओं और पादप में परिवहन
- Class 7th Science Chapter 12 – पादप में जनन
- Class 7th Science Chapter 13 – गति एवं समय
- Class 7th Science Chapter 14 – विद्युत धारा और इसके प्रभाव
- Class 7th Science Chapter 15 – प्रकाश
- Class 7th Science Chapter 16 Solutions – जल : एक बहुमूल्य संसाधन
- Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा
- Class 7th Science Chapter 18 Solutions – अपशिष्ट जल की कहानी
Nice thank you