Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. वन्य क्षेत्र की सफाई की आवश्यकता क्यों पड़ी?
Ans.वन्य क्षेत्र की सफाई की आवश्यकता कारखाना स्थापित करने के लिए पड़ी।
प्रश्न 2. हरे फेफड़े किन्हें कहा जाता है?
Ans.हरे फेफड़े वनों को कहा जाता है।
प्रश्न 3. वनों का एक महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
Ans.वन जल शोधक तंत्र के रूप में कार्य करते हैं।
प्रश्न 4. वन वातावरण को क्या प्रदान करते हैं?
Ans.वन वातावरण को शांति व ठंडक प्रदान करते हैं।
प्रश्न 5. वनों में अचानक पक्षियों व जंतुओं द्वारा विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न करना किस बात की चेतावनी होती है?
Ans.वनों में अचानक पक्षियों व जंतुओं द्वारा विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न करना वनों में किसी खतरे के आने की चेतावनी होती है।
प्रश्न 6. सघन वनों के दो वासी जंतुओं के नाम लिखें।
Ans.सघन वनों के दो वासी जंतुओं के नाम बाइसन, शूकर हैं।
प्रश्न 7. वन जंतुओं को क्या प्रदान करते हैं?
Ans.वन जंतुओं को आश्रय या आवास प्रदान करते हैं।
प्रश्न 8. वनों में पाए जाने वाले दो पादपों के नाम लिखें।
Ans.वनों में पाए जाने वाले दो पादपों के नाम सेमल, बाँस हैं।
प्रश्न 9. वनों से प्राप्त सामग्री से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखें।
Ans.वनों से प्राप्तं सामग्री से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम प्लाईवुड, कागज हैं।
प्रश्न 10. दो वन उत्पादों के नाम लिखें।
Ans.दो वन उत्पाद गोंद, जड़ी-बूटियाँ हैं।
प्रश्न 11. वितान या कैनोपी किसे कहते हैं?
Ans.वनों में ऊँचे वृक्षों की शाखाएँ कम ऊँचाई वाले वृक्षों के ऊपर छत की तरह आकृति बना लेती हैं, जिसे वितान कहते हैं।
प्रश्न 12. अधोतल किसे कहते हैं?
Ans.वनों में विभिन्न ऊँचाइयों पर क्षैतिज परतें वृक्षों के द्वारा बनाई जाती हैं, इन्हें अधोतल कहते हैं।
प्रश्न 13. वनों में सबसे नीचे कौन-से पौधे होते हैं?
Ans.वनों में सबसे नीचे शाकीय पौधे होते हैं।
प्रश्न 14. पुष्पों पर मंडराने वाले कीट-पतंगे किस कार्य में सहायक होते हैं?
Ans.पुष्पों पर मंडराने वाले कीट-पतंगे परागण में सहायक होते हैं।
प्रश्न 15. मृत व सूखी क्षयमान पत्तियाँ व घास आदि से कौन-सा पदार्थ बनता है?
Ans.मृत व सूखी क्षयमान पत्तियाँ व घास से ह्यूमस (जीवांश) पदार्थ बनता है।
प्रश्न 16. सभी जंतु भोजन के लिए किन पर आश्रित होते हैं?
Ans.सभी जंतु भोजन के लिए पादपों पर आश्रित होते हैं।
प्रश्न 17. खाद्य श्रृंखला किसे कहते हैं?
Ans.भोजन ऊर्जा स्थानांतरण के लिए एक जीवन दूसरे जीवन का उपयोग करता है, इसे खाद्य श्रृंखला कहते हैं।
प्रश्न 18. खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण दें।
Ans.घास । हिरण । शेर।
प्रश्न 19. खाद्य श्रृंखला के एक घटक को अलग करने पर क्या होता है?
Ans.खाद्य श्रृंखला के एक घटक को अलग करने पर पूरी खाद्य श्रृंखला प्रभावित हो जाती है।
प्रश्न 20. अपघटक किसे कहते हैं?
Ans.पादपों और जंतुओं के मृत शरीर को छूमस में परिवर्तित करने वाले सूक्ष्मजीवों को अपघटक कहते हैं।
प्रश्न 21. घास, कीट, मेंढक, सर्प, गिद्ध इन जीवों को खाद्य श्रृंखला बनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध करें।
Ans.घास’ → कीट → मेंढक → सर्प → गिद्ध।
प्रश्न 22. जलीय खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण दीजिए।
Ans.जलीय खाद्य श्रृंखला का उदाहरणकाई → प्रोटोजोआ → छोटी मछली → बड़ी मछली
प्रश्न 23. वन में मृत जानवरों को खाने वाले दो जंतुओं के नाम लिखें।
Ans.गिद्ध, कौआ, गीदड़ वन में मृत जानवरों को खाने वाले जंतु हैं।
प्रश्न 24. पादप किस प्रक्रम में ऑक्सीजन मुक्त करते हैं?
Ans.पादप प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
प्रश्न 25. जल चक्र में किस वन्य कारक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है?
Ans.जल चक्र में वनों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
प्रश्न 26. वन्य जंतु कहाँ आश्रय पाते हैं?
Ans.वन्य जंतु सघन वनों में आश्रय पाते हैं।
प्रश्न 27. वन अधिकारी किन चिह्नों द्वारा जंतुओं की पहचान करते हैं?
Ans.वन अधिकारी जंतुओं की लीद व पद-चिह्नों द्वारा जंतुओं की पहचान करते हैं।
प्रश्न 28. वन्य पेड़ों के बीजों को प्रकीर्णित करने में सहायक कारक का नाम लिखें।
Ans.वन्य पेड़ों के बीजों को प्रकीर्णित करने में सहायक कारक वन्य जंतु हैं।
प्रश्न 29. गतिक सजीव इकाई का एक उदाहरण दें।
Ans.वन गतिक सजीव इकाई का एक उदाहरण है।
प्रश्न 30. मृदा अपरदन को रोकने का एक उपाय लिखें।
Ans.वन. मृदा-अपरदन को रोकते हैं।
प्रश्न 31. वन कटने से वायु में किस अवयव की मात्रा बढ़ जाएगी?
Ans.वन कटने से वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी।

इस पोस्ट में आपको ncert solutions for class 7 science chapter 17 extra questions forest our lifeline class 7 questions forest our lifeline class 7 notes class 7 science chapter 17 forest our lifeline forest our lifeline class 7 extra questions with answers कक्षा 7 वीं एनसीईआरटी विज्ञान अध्याय 17 ‘वन: हमारे लाइफलाइन कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 17 के लिए एनसीईआरटी समाधान नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 7 साइंस चैप्टर 17 – वन : हमारी जीवन रेखा से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Science

1 thought on “Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top