Class 7th Science Chapter 13 – गति एवं समय

Class 7th Science Chapter 13 – गति एवं समय

NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 13 गति एवं समय – सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 07 विज्ञान अध्याय 13 (गति एवं समय) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions for class 7th Science chapter 13. Motion and Time की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.अगर आप इस सलूशन को PDF फाइल के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे आपको इसका डाउनलोड लिंक भी दिया गया है.अगर आपको यह सलूशन पसंद आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए

(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) “मैरी गो राउंडं झूले में बच्चे की गति
(घ) “सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति

Ans.(क) दोलन गति,
(ख) सरल रेखा के अनुदिश गति,
(ग) वर्तुल गति,
(घ) दोलन गति,
(च) दोलन गति,
(छ) मरल रेखा के अनुदिश गति।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल mh में व्यक्त की जाती है।
Ans.(ख), (घ) एवं (च) सही नहीं हैं।
प्रश्न 3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?

हल- 20 दोलन पूरे करने में लगा समय = 32 सेकंड
1 दोलन को पूरा करने में लगा समय = 32/20 सेकंड

= 8/5 सेकंड
= 1.6 सेकंड
= 1.6 सेकंड उत्तर
प्रश्न 4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।

हल- दो स्टेशनों के बीच की कुल दूरी = 240 कि०मी०
कुल लगा समय = 4 घंटे
रेलगाड़ी की चाल = तय की गई कुल दूरी/लिया गया कुल समय
= 240 कि०मी०/4 घंटे
= 60 कि०मी०/घंटा
= 60 कि०मी०/घंटा उत्तर
प्रश्न 5. किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गई दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।

हल- 8:30 AM पर पथमापी का पाठ्यांक = 57321.0 कि०मी०
8:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक = 57336.0 कि०मी० ,
कार द्वारा तय की गई दूरी = 57336 – 57321
= 15 कि०मी०
कुल समय = 8:50 AM – 8:30 AM
= 20 मिनट
कार की चाल = दूरी /समय 15/20 कि०मी०/मिनट
0.75 कि०मी०/मिनट
= 45 कि०मी०/घंटा
= 45 कि०मी०/घंटा उत्तर
प्रश्न 6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल | 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।

हल कुल लगा समय = 15 मिनट = 900 सेकंड .
साइकिल की चाल = 2 m/s
घर से विद्यालय की दूरी = समय x चाल
= 900 x 2 = 1800 मीटर
= 1800 मीटर उत्तर
प्रश्न 7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार

हल–(क) नियत चाल से गति करती कार का दूरी-समय ग्राफ

7a

(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार का दूरी-समय ग्राफ समय

7b
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन-सा संबंध सही है?

(क) चाल = दूरी x समय
(ख) चाल = दूरी /समय
(ग) चाल = समय/दूरी
(घ) चाल = 1/दूरी 3 समय
Ans.(ख) सही है।
प्रश्न 9. चाल का मूल-मात्रक है

(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s
Ans.(घ) m/s
प्रश्न 10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी

(क) 100 km
(ख) 25 km
(ग) 15 km
(घ) 10 km
Ans.(ख) 25 km .
प्रश्न 11. मान लीजिए चित्र 13.3 तथा चित्र 13.4 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो रेखांकित नीली कार की चाल परिकलित कीजिए।

Ans.0.1 सेमी/सेकंड या 10 m/s

11
प्रश्न 12. चित्र 13.5 में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन ‘अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?

12a

Ans.वाहन-A.
प्रश्न 13. निम्नलिखित दूरी-समय ग्राफों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?

13a

13b

Ans.(iii)

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. गति किसे कहते हैं?

Ans.जब वस्तुएँ समय के साथ अपने आस-पास की वस्तुओं की तुलना में लगातार अपनी स्थिति बदलती रहती हैं, तो इसे गति कहते हैं।
प्रश्न 2. कोई दो प्रकार की गतियों के नाम लिखें।
Ans.(1) सरल रेखीय गति, (2) वर्तुल गति।
प्रश्न 3. आवर्ती गति का दूसरा नाम क्या है?Ans.दोलन गति।
प्रश्न 4. झूले की गति का नाम लिखें।Ans.दोलनं गति।
प्रश्न 5. सीधी सड़क पर चलती बैलगाड़ी किस प्रकार की गति है?Ans.सरल रेखा के अनुदिश गति।
प्रश्न 6. चलती साइकिल के पैंडल की गति किस प्रकार की गति है?Ans.वर्तुल गति।
प्रश्न 7. अनियमित गति का उदाहरण दें।Ans.मच्छर की गति।
प्रश्न 8. सरल रेखीय गति का उदाहरण दें।Ans.वृक्ष से गिरता फल ।
प्रश्न 9. बैलगाड़ी की गति की तुलना में तीव्र गति का उदाहरण दें।Ans.सड़क पर तेज दौड़ती कार।
प्रश्न 10. सड़क पर तेज चाल से चलती बस की तुलना में मंद गति का उदाहरण दें।Ans.सड़क पर चलता पैदल यात्री।
प्रश्न 11. चाल किसे कहते हैं?Ans.किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।
प्रश्न 12. एक-समान चाल क्या है?Ans.किसी निश्चित समय में यदि वस्तु की चाल समान रहती है तो उस वस्तु की चाल को एक-समान चाल कहते हैं।
प्रश्न 13. असमान चाल क्या है?Ans.किसी निश्चित समय में यदि वस्तु की चाल समान नहीं रहती तो उस वस्तु की चाल को असमान चाल कहते हैं।
प्रश्न 14. एक-समान चाल के दो उदाहरण दें।Ans.(1) घड़ी की सुइयों की चाल, (2) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की चाल।
प्रश्न 15. असमान चाल के दो उदाहरण दें।Ans.(1) आनत सड़क पर एक साइकिल सवार की चाल, (2) फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ी की चाल।
प्रश्न 16. चाल का सूत्र लिखें।Ans.चाल = तय की गई कुल दूरी/लिया गया कूल समय
प्रश्न 17. समय का तात्पर्य क्या है?Ans.समय का तात्पर्य काल-अंतराल का माप है।
प्रश्न 18. गोलक किसे कहते हैं?Ans.धातु के गोले को गोलक कहते हैं।
प्रश्न 19. सरल लोलक की गति किस प्रकार की गति का उदाहरण है?Ans.दोलन गति का।
प्रश्न 20. सरल लोलक का आवर्तकाल किसे कहते हैं?Ans.सरल लोलक एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगाता है उसे सरल लोलक का आवर्तकाल कहते हैं।
प्रश्न 21. समय का मूल-मात्रक क्या है?Ans.सेकंड (s)।
प्रश्न 22. समय के बड़े मात्रक क्या हैं?Ans.मिनट और घंटा।
प्रश्न 23. चाल का मूल-मात्रक क्या है?Ans.m/s
प्रश्न 24. लोलक घड़ियों से पूर्व किस प्रकार की घड़ियाँ प्रचलित ?Ans.धूप घड़ी, जल घड़ी और रेत घड़ी।
प्रश्न 25. चाल और दूरी ज्ञात होने पर समय का सूत्र क्या है?Ans.समय = दूरी/चाल।
प्रश्न 26. किसी वाहन की चाल किस उपकरण से मापी जा सकती है?Ans.चालमापी (स्पीडोमीटर) द्वारा।।
प्रश्न 27. वाहन द्वारा तय की गई दूरी कैसे मापी जाती है?Ans.पथमापी अर्थात् ओडोमीटर द्वारा।

इस पोस्ट में आपको कक्षा 7 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर गति एवं समय Class 7 Notes NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 13 Motion and time नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 7th चैप्टर 13. गति और समय Class 7 Science in hindi Medium chapter 13. गति और समय CBSE Notes for Class 7 Science chapter 13. गति और समय in hindi class 7 science chapter 13 notes ncert solutions for class 7 science chapter 13 extra questions class 7 science chapter 13 question answer Class 7 Science Chapter 13 Motion and Time ,NCERT 7th Main Gati aur Samay से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 7 Science

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top