Class 7th Science Chapter 14 – विद्युत धारा और इसके प्रभाव
सातवीं कक्षा में हर साल लाखो उम्मीदवार पढ़ते और अपनी परीक्षा की तैयारी करते है जो उम्मीदवार 7th कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें विद्युत धारा और इसके प्रभाव के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 7th कक्षा के विज्ञान एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 14 (विद्युत धारा और इसके प्रभाव) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 14 Electric Current and its Effects की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.
अभ्यास के प्रश्न-उत्तर
[su_note]प्रश्न 1. विद्युत परिपथों के निम्नलिखित अवयवों को निरूपित करने वाले प्रतीक अपनी नोटबुक पर खचिएसंयोजक तार, स्विच ऑफ’ की स्थिति में, विद्युत बल्ब, विद्युत सेल, स्विच ‘ऑन’ की स्थिति में तथा बैटरी।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत अवयवों के प्रतीक अवयव का नाम
| अवयव | प्रतीक |
| (i) संयोजक तार | |
| (ii) स्विच ‘ऑफ’ की स्थिति में | |
| (iii) विद्युत् बल्ब | |
| (iv) विद्युत् सेल | |
| (v) स्विच ‘आन’ की स्थिति में | |
| (vi) बैटरी |
[su_note]प्रश्न 2. चित्र 14.1 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ को निरूपित करने के लिए परिपथ आरेख खचिए।[/su_note]

[su_label ]Ans.[/su_label]परिपथ का आरेख

[su_note]प्रश्न 3. चित्र 14.3 में चार सेल दिखाए गए हैं। रेखाएँ खींचकर यह निर्दिष्ट कीजिए कि चार सेलों के टर्मिनलों को तारों द्वारा संयोजित करके आप बैटरी कैसे बनाएँगे?[/su_note]


[su_note]प्रश्न 4. चित्र 14.5 में दर्शाए गए परिपथ में बल्ब दीप्त नहीं हो पा रहा है। क्या आप इसका कारण पता लगा। सकते हैं? परिपथ में आवश्यक परिवर्तन करके बल्ब को प्रदीप्त कीजिए।[/su_note]

[su_label ]Ans.[/su_label]इसका प्रमुख कारण है कि सेलों का संयोजन उचित नहीं किया गया है। सेलों की बैटरी बनाते समय एक सेल का धन ध्रुव दूसरे सेल के ऋण ध्रुव से जुड़ा होना चाहिए, जबकि उक्त चित्र में सेलों के धन ध्रुव-धन ध्रुव से जुड़े हैं। इसका उचित संयोजन निम्न चित्र में दर्शाया गया है
चित्र 14.6 : सेलों का उचित संयोजन

[su_note]प्रश्न 5. विद्युत धारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत धारा के प्रभाव-
(1) विद्युत धारा का तापीय प्रभाव; जैसे विद्युत प्रैस ।
(2) विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव; जैसे विद्युत घंटी।
(3) विद्युत धारा का प्रकाशीय प्रभाव; जैसे विद्युत बल्ब।
[su_note]प्रश्न 6. जब किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को ‘ऑन करते हैं, तो तार के निकट रखी चुंबकीय सुई अपनी उत्तर–दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है। स्पष्ट कीजिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जब हम किसी तार से धारा प्रवाहित करने के लिए स्विच को ऑन करते हैं तो तार में चुंबकीय प्रभाव उत्पन्न हो जाता है और निकट रखी चुंबकीय सुई अपनी उत्तर–दक्षिण स्थिति से विक्षेपित हो जाती है क्योंकि चुंबकीय सुई, चुंबकीय प्रभाव से प्रभावित हो जाती है।
[su_note]प्रश्न 7. यदि चित्र में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में स्विच को ‘ऑफ’ किया जाए, तो क्या चुंबकीय सुई विक्षेप दर्शाएगी?[/su_note]

[su_label ]Ans.[/su_label]नहीं, क्योंकि उक्त विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का कोई भी स्रोत (सेल या बैटरी) विद्यमान नहीं है।
[su_note]प्रश्न 8. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए[/su_note]
(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लंबी रेखा, उसके ………………………………… टर्मिनल को निरूपित करती है।
(ख) दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को …….. ………….. कहते हैं।
(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते हैं, तो इसका …………
तप्त (लाल) हो जाता है।
(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को ………………………………….. कहते हैं।
[su_label ]Ans.[/su_label](क) धनात्मक, (ख) बैटरी, (ग) फिलामेंट, (घ) फ्यूज।
[su_note]प्रश्न 9. निम्नलिखित कथनों पर सत्य अथवा असत्य अंकित कीजिए[/su_note]
(क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं। (सत्य/असत्य)
(ख) जब किसी फ्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य/असत्य)
(ग) विद्युत चुंबक, चुंबकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य)
(घ) विद्युत घंटी में विद्युत चुंबक होता है। (सत्य/असत्य)
[su_label ]Ans.[/su_label](क) असत्य, (ख) सत्य, (ग). असत्य, (घ) सत्य।
[su_note]प्रश्न 10. क्या विद्युत चुंबक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है ? स्पष्ट कीजिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]नहीं, क्योंकि प्लास्टिक चुंबकीय पदार्थ नहीं है और चुंबक अचुंबकीय पदार्थों (प्लास्टिक) को अपनी ओर आकर्षित नहीं करता। इसीलिए प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को चुंबकीय प्रभाव द्वारा अलग करना संभव नहीं है।
[su_note]प्रश्न 11. मान लीजिए कि कोई विद्युत मिस्त्री आपके घर के विद्युत परिपथ में कोई मरम्मत कर रहा है। वह ताँबे के एक तार को फ्यूज के रूप में उपयोग करना चाहता है। क्या आप उससे सहमत होंगे? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]नहीं, क्योंकि ताँबे की तार का गलनांक फ्यूज की तार के समान नहीं होता बल्कि अधिक होता है। फ्यूज की तार मिश्रधातु से इसीलिए तैयार की जाती है ताकि विद्युत परिपथ में यह तार आवश्यकता पड़ने पर पिघल जाए। इससे विद्युत परिपथ भंग हो जाता है और विद्युत परिपथ को किसी प्रकार की हानि नहीं होती।
[su_note]प्रश्न 12. जुबैदा ने चित्र में दर्शाए अनुसार एक सेल होल्डर बनाया तथा इसे एक स्विच और एक बल्ब से जोड़कर कोई विद्युत परिपथ बनाया। जब उसने स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में किया, तो बल्ब दीप्त नहीं हुआ। परिपथ में संभावित दोष को पहचानने में जुबैदा की सहायता कीजिए।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत परिपथ में संभावित दोष निम्नलिखित हो सकते हैं
(1) सेलों का संयोजन उचित प्रकार से न किया हो अर्थात् एक सेल का धन ध्रुव दूसरे सेल के धन ध्रुव से न जुड़ा हो।
(2) स्विच भली-भांति बंद न हो।
(3) विद्युत बल्ब फ्यूज हो।
यदि जुबैदा उपरोक्त कमियों को अच्छी प्रकार से चैक कर लेगी तब निश्चित रूप से बल्ब दीप्त हो जाएगा।
[su_note]प्रश्न 13. चित्र 14.9 में दर्शाए गए विद्युत परिपथ में
(क) जब स्विच ऑफ’ की स्थिति में है, तो क्या कोई भी बल्ब दीप्त होगा? ।
(ख) जब स्विच को ‘ऑन’ की स्थिति में लाते हैं, तो बल्बों A, B तथा C के दीप्त होने का क्रम क्या होगा?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label](क) नहीं, कोई भी बल्ब दीप्त नहीं होगा।
(ख) बल्ब A पहले फिर बल्ब B और सबसे अंत में बल्ब C दीप्त होगा, क्योंकि तीनों बल्ब श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। अर्थात् एक के बाद दूसरा और दूसरे के बाद तीसरा बल्ब जुड़ा है।
अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न
[su_note]प्रश्न 1. सेल किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]ऐसी युक्ति जिससे विद्युत धारा प्राप्त की जा सके, सेल कहलाती है।
[su_note]प्रश्न 2. सेल के कितने टर्मिनल होते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]दो-धन व ऋण टर्मिनल।
[su_note]प्रश्न 3. विद्युत सेल का प्रतीक लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]-E
[su_note]प्रश्न 4. सेल के प्रतीक में लंबी रेखा किसको निरूपित करती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]धन टर्मिनल को।
[su_note]प्रश्न 5. छोटी व मोटी रेखा किस टर्मिनल को निरूपित करती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]ऋण टर्मिनल को।
[su_note]प्रश्न 6. – चिह्न किसका प्रतीक है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]स्विच ऑन का प्रतीक है।
[su_note]प्रश्न 7. स्विच ऑफ का प्रतीक क्या है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]— –
[su_note]प्रश्न 8. बैटरी किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]दो या दो से अधिक सेलों के संयोजन को बैटरी कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 9. संयोजक तार का प्रतीक लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]=-=
[su_note]प्रश्न 10. ()- किसका प्रतीक है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत बल्ब का।
[su_note]प्रश्न 11. बैटरी का प्रतीक लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]HE
[su_note]प्रश्न 12. ऐसी दो विद्युत युक्तियों के नाम लिखें जिनमें बैटरी का उपयोग किया जाता है।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label](1) टॉर्च, (२) रेडियो।
[su_note]प्रश्न 13. बैटरी में सेलों के टर्मिनल को सही रूप में जोड़ने का कौन-सा ढंग है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]एक सेल का धन टर्मिनल दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से जोड़ा जाता है।
[su_note]प्रश्न 14. ट्रक व इनवर्टरों में प्रयुक्त होने वाली बैटरियों को बैटरी क्यों कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]क्योंकि इनमें दो से अधिक सेल प्रयुक्त किए जाते हैं।
[su_note]प्रश्न 15. विद्युत परिपथ में जुड़े स्विच की किस स्थिति (ऑफ या ऑन) में बल्ब दीप्त होता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]ऑन की स्थिति में।
[su_note]प्रश्न 16. स्विच को परिपथ में कहाँ जोड़ा जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]परिपथ में कहीं पर भी।
[su_note]प्रश्न 17. परिपथ को बंद कब कहा जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]स्विच ऑन की स्थिति में।
[su_note]प्रश्न 18. परिपथ अधूरा कब होता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]स्विच ऑफ की स्थिति में।
[su_note]प्रश्न 19. बल्ब में लगी पतली तार क्या कहलाती है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]फिलामेंट या तंतु।
[su_note]प्रश्न 20. क्या फिलामेंट के टूटने की स्थिति में परिपथ पूरा होता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]नहीं, फिलामेंट के टूटने की स्थिति में परिपथ अधूरा होता है।
[su_note]प्रश्न 21. विद्युत धारा का तापीय प्रभाव किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जब किसी तार में से विद्युत धारा गुजारी जाती है तो तार गर्म हो जाती है, इसे विद्युत धारा का तापीय प्रभाव कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 22. विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित एक उपकरण का नाम लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत हीटर।
[su_note]प्रश्न 23. विद्युत तार का ऊष्मीय प्रभाव किन बातों पर निर्भर करता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]तार की लंबाई और मोटाई पर।
[su_note]प्रश्न 24. विद्युत बल्ब में क्या अवांछनीय है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]बल्ब से ऊष्मा का निकलना।
[su_note]प्रश्न 25. CFL का पूरा नाम लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]संहत प्रतिदीप्त लैंप (Compact Fluorescent Lamp)।
[su_note]प्रश्न 26. CFL उपयोग करने का क्या लाभ है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]इनके उपयोग करने से विद्युत की क्षति को कम किया जा सकता है।
[su_note]प्रश्न 27. विद्युत फ्यूज किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत परिपथ की सुरक्षा की युक्ति को विद्युत फ्यूज कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 28. शॉर्ट सर्किट अर्थात् लघुपथन से क्या अभिप्राय है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का कम प्रतिरोध से होकर बह जाना शॉर्ट सर्किट कहलाता है।
[su_note]प्रश्न 29. शॉर्ट सर्किट की एक हानि लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]विद्युत परिपथ नष्ट हो जाता है और आग लग सकती है।
[su_note]प्रश्न 30. आजकल फ्यूज के स्थान पर किस युक्ति का उपयोग किया जाता है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]परिपथ विच्छेदक (MCBs) का।
[su_note]प्रश्न 31. MCBs किस प्रकार उपयोगी होते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जब किसी परिपथ में विद्युत धारा सुरक्षा सीमा से अधिक हो जाती है ये स्विच स्वतः ऑफ हो जाते हैं।
[su_note]प्रश्न 32. हमें हमेशा किस प्रकार के फ्यूजों का उपयोग करना चाहिए?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]ISI चिह्न वाले।
[su_note]प्रश्न 33. विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव क्या है?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जब किसी तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो वह चुंबक की भांति व्यवहार करता है, इसे विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 34. विद्युत चुंबक किसे कहते हैं?[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]जब किसी नर्म लोहे के टुकड़े में से विद्युत धारा गुजारी जाती है तो नर्म लोहे के टुकड़े में चुंबक के गुण आ । जाते हैं, जिसे विद्युत चुंबक कहते हैं।
[su_note]प्रश्न 35. विद्युत चुंबक के दो उपयोग लिखें।[/su_note]
[su_label ]Ans.[/su_label]इनका उपयोग विद्युत घंटी व विद्युत क्रेन में किया जाता है।
NCERT Solutions for Class 7 Science
- Class 7th Science Chapter 1 – पादपों में पोषण
- Class 7th Science Chapter 2. प्राणियों में पोषण
- Class 7th Science Chapter 3 – रेशों से वस्त्र तक
- Class 7th Science Chapter 4 –ऊष्मा
- Class 7th Science Chapter 5 – अम्ल, क्षारक और लवण
- Class 7th Science Chapter 6 – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
- Class 7th Science Chapter 7 – मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन
- Class 7th Science Chapter 8 – पवन, तूफान और चक्रवात
- Class 7th Chapter 9. मृदा
- Class 7th Science Chapter 10 – जीवों में श्वसन
- Class 7th Science Chapter 11 – जंतुओं और पादप में परिवहन
- Class 7th Science Chapter 12 – पादप में जनन
- Class 7th Science Chapter 13 – गति एवं समय
- Class 7th Science Chapter 14 – विद्युत धारा और इसके प्रभाव
- Class 7th Science Chapter 15 – प्रकाश
- Class 7th Science Chapter 16 Solutions – जल : एक बहुमूल्य संसाधन
- Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा
- Class 7th Science Chapter 18 Solutions – अपशिष्ट जल की कहानी
इस पोस्ट में आपको Class 7 Science Chapter 14 Electric Current and its Effects class 7 science chapter 14 pdf class 7 science chapter 14 notes ncert class 7 science chapter 14 notes ncert solutions for class 7 science chapter 14 extra questions एनसीईआरटी समाधान कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 14 विद्युत धारा एवं इसके प्रभाव Class 7th Science Solutions Chapter 14 विद्युत धारा और इसके प्रभाव. से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.





