Skip to content
Prashn patr
Prashn patr
  • Home
  • GK
  • Subjects
  • हिंदी
  • विज्ञान
  • Home
  • GK
  • Subjects
  • हिंदी
  • विज्ञान
Close

Search

Home/Subjects/संविधान का निर्माण के प्रश्न उत्तर

संविधान का निर्माण के प्रश्न उत्तर

संविधान का निर्माण के प्रश्न उत्तर

Framing the Constitution Question Answer  – इस पोस्ट में हम कक्षा 12 के छात्रों के लिए एनसीईआरटी इतिहास अध्याय 15 के प्रश्न उत्तर लेकर आये हैं। जो छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से करना चाहते हैं वे हमारे इस पोस्ट से अध्याय 15 संविधान का निर्माण के प्रश्न एवं उत्तरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारी वेबसाइट से आप NCERT BOOK के अध्याय 15 संविधान का निर्माण के सभी प्रश्न उत्तर विस्तृत रूप में उपलब्ध हैं जिसको पढ़कर छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं

Class 12th History Chapter 15. संविधान का निर्माण

संविधान का निर्माण के अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. भारतीय संविधान को कब सूत्रबद्ध किया गया? यह कब लागू हुआ?

उत्तर भारतीय संविधान को दिसंबर, 1946 से दिसंबर, 1949 के बीच सूत्रबद्ध किया गया। यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

प्रश्न 2. किन्हीं दो बिंदुओं के आधार पर भारतीय संविधान का महत्त्व बताइए।

उत्तर (1) भारतीय संविधान ने अतीत और वर्तमान के घावों पर मरहम लगाने और विभिन्न वर्गों, जातियों तथा समुदायों में बँटे भारतीयों को एक साझी राजनीतिक प्रणाली के अंतर्गत लाने में सहायता की है। |
(2) इस संविधान ने लंबे समय से चली आ रही ऊँच-नीच और अधीनता की संस्कृति में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में भी सहायता की है।

प्रश्न 3. संविधान निर्माण के समय पिछड़ी जातियों तथा भाषायी अल्पसंख्यकों की क्या-क्या माँग थी?

उत्तर (1) पिछड़ी जातियों के समूहों की माँग थी कि, ‘सवर्णो द्वारा दुर्व्यवहार’ पर रोक लगाई जाए और ‘‘विधायिका, सरकारी विभागों तथा स्थानीय निकायों में जनसंख्या के आधार पर सीटों के आरक्षण की व्यवस्था की जाए।
(2) भाषायी अल्पसंख्यक चाहते थे कि “मातृभाषा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता” मिले तथा भाषायी आधार पर प्रांतों का पुनर्गठन” किया जाए।

प्रश्न 4. संविधान सभा में अति महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छः सदस्य कौन-कौन से थे?

उत्तर (1) पं० जवाहरलाल नेहरू
(2) सरदार पटेल
(3) डॉ० राजेंद्र प्रसाद
(4) डॉ० बी० आर० अंबेडकर
(5) के० एम० मुंशी
(6) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर।

प्रश्न 5. संविधान सभा तथा संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष क्रमशः कौन-कौन थे?

उत्तर क्रमश: डॉ० राजेंद्र प्रसाद तथा डॉ० बी० आर० अंबेडकर।।

प्रश्न 6. संविधान सभा के सामने उद्देश्य प्रस्ताव कब और किसने पेश किया था? यह किस दृष्टि से एक ऐतिहासिक : प्रस्ताव था ?
अथवा
जवाहरलाल नेहरू के उद्देश्य प्रस्ताव’ को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव क्यों कहा जाता है? कोई दो कारण लिखिए।

उत्तर संविधान सभा के सामने ‘‘उद्देश्य प्रस्ताव” 13 दिसंबर, 1946 को जवाहरलाल नेहरू ने पेश किया था। यह एक ऐतिहासिक प्रस्ताव था क्योंकि इसमें स्वतंत्र भारत के संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी और वह फ्रेमवर्क सुझाया गया था जिसके अनुसार संविधान का कार्य आगे बढ़ाया जाना था।

प्रश्न 7. 19वीं शताब्दी में समाज-सुधारकों ने सामाजिक न्याय के लिए तथा कम्युनिस्टों तथा सोशलिस्टों ने आर्थिक न्याय के लिए क्या प्रयास किया? एक-एक बिंदु लिखिए।

उत्तर (1) समाज-सुधारकों ने बाल-विवाह का विरोध किया तथा विधवा-विवाह का समर्थन किया।
(2) कम्युनिस्टों तथा सोशलिस्टों ने मजदूरों तथा किसानों को एकजुट किया।

प्रश्न 8. संविधान सभा में पृथक् निर्वाचिका के पक्ष तथा विपक्ष में दिया गया एक-एक तर्क बताइए।

उत्तर पक्ष में तर्क-मद्रास के बी० पोकर बहादुर ने कहा कि देश के शासन में मुसलमानों की सार्थक भागीदारी के लिए पृथक् निर्वाचिका के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है।
विपक्ष में तर्क-सरदार पटेल ने पृथक् निर्वाचिका को देश में रक्तपात तथा विभाजन के लिए उत्तरदायी ठहराया।

प्रश्न 9. संविधान सभा अस्पृश्यों (अछूतों ) की समस्या का समाधान किन प्रावधानों द्वारा चाहती थी ?

उत्तर संविधान सभा चाहती थी कि-(1) अस्पृश्यता का उन्मूलन किया जाए।
(2) हिंदू मंदिरों को सभी जातियों के लिए खोल दिया जाए।
(3) निम्न जातियों को विधायिकाओं तथा सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाए।

प्रश्न 10. संविधान में केंद्र को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए क्या-क्या प्रावधान किए गए? कोई तीन तर्क लिखिए।

उत्तर (1) केंद्रीय सूची में बहुत अधिक विषय रखे गए।
(2) खनिज पदार्थों तथा प्रमुख उद्योगों पर केंद्रीय सरकार का नियंत्रण रखा गया।
(3) अनुच्छेद 356 में गवर्नर की सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार को राज्य सरकार के सभी अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार दिया गया।

प्रश्न 11. प्रांतों को अधिक शक्तियाँ देने के विरोध अथवा मज़बूत केंद्र के पक्ष में दिए गए कोई दो तर्क बताइए।

उत्तर (1) बहुत-से सदस्यों का कहना था कि केंद्र की शक्तियों में भारी वृधि की जानी चाहिए ताकि वह सांप्रदायिक हिंसा को रोक सके।
(2) संयुक्त प्रांत के एक सदस्य बालकृष्ण शर्मा ने यह तर्क दिया कि केवल शक्तिशाली केंद्र ही देश के हित में योजना बना सकेगा, एक उचित शासन-व्यवस्था स्थापित कर सकेगा और देश की विदेशी आक्रमणों से रक्षा कर सकेगा।

प्रश्न 12. भाषा किस प्रकार धार्मिक पहचान की राजनीति का हिस्सा बन गई?
उत्तर हिंदी तथा उर्दू के एक-दूसरे से दूर जाने से भाषा धार्मिक पहचान की राजनीति का हिस्सा बन गई। हिंदी को संस्कृतनिष्ठ बनाने का प्रयास किया गया और इसे हिंदुओं की भाषा माना जाने लगा। दूसरी ओर उर्दू भाषा फ़ारसी के निकट आती गई और यह मुसलमानों की पहचान बन गई।

प्रश्न 13. संविधान सभा की भाषा समिति ने राष्ट्रभाषा के प्रश्न हिंदी के बारे में क्या सुझाव दिया था?

उत्तर संविधान सभा की भाषा समिति का सुझाव था कि हिंदी को राष्ट्रभाषा की बजाए राजभाषा बनाया जाए। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि
(1) देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भारत की राजकीय भाषा होगी।
(2) पहले 15 साल तक सरकारी कार्यों में अंग्रेज़ी का प्रयोग जारी रहेगा। परंतु प्रत्येक प्रांत को इसके लिए कोई एक क्षेत्रीय भाषा चुनने का अधिकार होगा।

प्रश्न 14. भारतीय संविधान के किन दो अभिलक्षणों पर काफ़ी सीमा तक सहमति थी?

उत्तर (1) प्रत्येक वयस्क भारतीय नागरिक को मताधिकार देना।
(2) धर्म-निरपेक्षता पर बल।

प्रश्न 15. भारतीय संविधान का पूर्ण वयस्क मताधिकार का अभिलक्षण किस दृष्टि से अनूठा था?

उत्तर अन्य देशों में पूर्ण वयस्क मताधिकार एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम था जिसमें महिलाओं को सबसे बाद में मताधिकार मिल पाया। परंतु भारत में यह अधिकार आरंभ से ही अपने आप में पूर्ण था।

प्रश्न 16. संविधान में दिए गए कौन-कौन से मूल अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करते हैं?

उत्तर (1) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार। (2) सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार। (3) समानता का अधिकार।

 

इस पोस्ट में आपको class 12 संविधान का निर्माण के प्रश्न उत्तर संविधान निर्माण Notes PDF Class 12 History Chapter 15 Notes in Hindi संविधान निर्माण Notes PDF Class 12 Class 12 History Chapter 15 mcq question answer class 12 history chapter 15 important questions class 12 history chapter 15 questions and answers कक्षा 12 इतिहास अध्याय 15 महत्वपूर्ण सवाल से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Tags:

Class 12 Historyclass 12 history chapter 15 notesclass 12 history chapter 15 pdf in hindiसंविधान का निर्माण के प्रश्न उत्तर
Author

prashnpatr

Follow Me
Other Articles
Previous

Class 12th History Chapter 15. संविधान का निर्माण

Next

Haryana CET Previous year Question Paper pdf In Hindi

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Html Questions And Answers Pdf In Hindi
  • ICT MCQ Questions And Answers Pdf In Hindi
  • Dca Question Paper With Answer PDF In Hindi PDF Download
  • Yoga Questions And Answers Pdf In Hindi
  • Rajbhasha Question And Answer In Hindi Pdf Download

Recent Comments

  1. elvish on Class 6 Social Science History Chapter 3 – आरंभिक नगर
  2. elvish on Class 6 Social Science History Chapter 2 – आखेट खाद्य संग्रह से भोजन उत्पादन तक
  3. Punit on वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Class 10th Economics Chapter 4. Solution
  4. Shaily on ITI में Admission के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे
  5. Uday on झारखंड पुलिस की परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Categories

  • Collage
  • Course
  • GK
  • Grammar
  • Mock Test
  • Subjects
  • विज्ञान
  • हिंदी

You May Have Missed

Html Questions And Answers Pdf In Hindi

prashnpatr
By prashnpatr
July 28, 2026

ICT MCQ Questions And Answers Pdf In Hindi

prashnpatr
By prashnpatr
July 28, 2026

Dca Question Paper With Answer PDF In Hindi PDF Download

prashnpatr
By prashnpatr
July 27, 2026

Yoga Questions And Answers Pdf In Hindi

prashnpatr
By prashnpatr
September 23, 2024
Copyright 2026 — Prashn patr. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme