व्यास सम्मान विजेताओं की सूची (1991-2019 तक) Vyas Samman winners list (1991-2019)

व्यास सम्मान विजेताओं की सूची (1991-2019 तक) Vyas Samman winners list (1991-2019)

Vyas Samman Information in Hindi – आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में पुरस्कार से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि पुरस्कार समान्य ज्ञान का एक पार्ट है. इसलिए यदि कोई उमीदवार किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तेयारी कर रहे है तो उसे पुरस्कार सबंधित समान्य ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम यंहा व्यास सम्मान विजेताओं के बारे में बतायेंगे.  यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको व्यास सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है. हमारी वेबसाइट पर सभी पुरस्कार के बारे में बताया गया है .जहाँ से आप अपनी तैयारी कर सकते है .

व्यास सम्मान किसे कहते है?

व्यास सम्मान भारतीय साहित्य में किये गये योगदान के लिए दिया जाने वाला ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा साहित्य सम्मान है। इस पुरस्कार को 1991 में के. के. बिड़ला फाउंडेशन ने प्रारंभ किया था। पहला व्यास सम्मान वर्ष 1991 में रामविलास शर्मा की कृति ‘भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी’ के लिए दिया गया था।

व्यास सम्मान का संक्षिप्त विवरण (vyas samman Details in Hindi)

पुरस्कार का वर्ग साहित्य
स्थापना वर्ष 1991
पुरस्कार राशि 3.50 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह
प्रथम विजेता रामविलास शर्मा (1991)
आखिरी विजेता नासिरा शर्मा (2019)
विवरण ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा साहित्य सम्मान

व्यास सम्मान 2019

प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को साल 2019 के ‘व्यास सम्मान’ के लिए चुना गया है. नासिरा शर्मा को साल 2014 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए वर्ष 2019 का व्यास सम्मान दिया जाएगा.

यह सम्मान हरेक साल भारतीय भाषाओं के लेखक तथा कवि को दिया जाता है. यह निर्णय हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध विद्वान डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया. चयन समिति में प्रो. रामजी तिवारी, ममता कालिया, प्रो. राजेन्द्र गौतम, अरुणा गुप्ता और सुरेश रितुपर्ण शामिल हैं.

पहला व्यास सम्मान

प्रसिद्ध आलोचक डॉ. रामविलास शर्मा को साल 1991 में पहला व्यास सम्मान मिला था. यह पुरस्कार साल 2018 के लिए चर्चित कवि लीलाधरी जगूड़ी को दिया गया था. कवि लीलाधरी जगूड़ी को यह सम्मान साल 2013 में प्रकाशित उनके कविता संग्रह ‘जितने लोग उतने प्रेम’ के लिए दिया गया था.

व्यास सम्मान से सबंधित जानकारी

  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पिछले 10 वर्षों के भीतर प्रकाशित हिन्दी की कोई भी साहित्यिक कृति को दिया जाता है।
  • समिति की राय में यदि किसी वर्ष कोई भी कृति व्यास सम्मान के लिए अपेक्षित स्तर की न हो तो उस वर्ष पुरस्कार न देने का भी प्रावधान है।
  • व्यास सम्मान के नियमों के अनुसार कृति साहित्य की किसी विधा में हो सकती है। सृजनात्मक साहित्य के अतिरिक्त अन्य विधाओं जैसे- आत्मकथा, ललित निबंध, समीक्षा व आलोचना, साहित्य और भाषा का इतिहास आदि पुस्तकों पर भी विचार किया जाता है।
  • भविष्य में सम्मानित लेखक की किसी अन्य कृति पर विचार नहीं किया जाता है।
  • सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता, लेकिन चयन समिति में विचार-विमर्श आरम्भ हो जाने के बाद यदि प्रस्तावित कृति के लेखक की मृत्यु होने पर कृति पर विचार किया जा सकता है।
  • व्यास सम्मान की विशिष्टता यह है कि इसे साहित्यकार को केंद्र में न रखकर साहित्यिक कृति को दिया जाता है।

वर्ष 1991 से अब तक व्यास सम्मान विजेताओं की सूची: (vyas samman 1991-2019 winner name)

वर्ष साहित्यकार का नाम कृति/उपन्यास/काव्य
2019 नासिरा शर्मा उपन्यास कागज़ की नाव (पेपर बोट) के लिए
2018 लीलाधर जगूड़ी जितने लोग उतने प्रेम (काव्य संग्रह)
2017 ममता कालिया ‘दुक्खम – सुक्खम (उपन्यास)
2016 सुरेंद्र वर्मा काटना शमी का वृक्ष: पद्मपखुरी की धार से (उपन्यास)
2015 डॉ. सुनीता जैन क्षमा (काव्य संग्रह)
2014 कमल किशोर गोयनका प्रेमचंद की कहानियों का काल-क्रमानुसार अध्ययन
2013 विश्वनाथ त्रिपाठी व्योमकेश दरवेश (संस्मरण)
2012 नरेन्द्र कोहली न भूतो न भविष्यति (उपन्यास)
2011 रामदरश मिश्र आम के पत्ते (काव्य संग्रह)
2010 विश्वनाथ प्रसाद तिवारी फिर भी कुछ रह जायेंगे
2009 अमरकांत इन्हीं हथियारों से
2008 मन्नू भंडारी एक कहानी यह भी (आत्मकथा)
2007
2006 परमानंद श्रीवास्तव कविता का अर्थात
2005 चंद्रकांता कथा सतिसार (उपन्यास)
2004 मृदुला गर्ग कठगुलाब (उपन्यास)
2003 चित्रा मुद्गल आवां (उपन्यास)
2002 कैलाश वाजपेयी पृथ्वी का कृष्णपक्ष (प्रबंध काव्य)
2001 रमेश चंद्र शाह आलोचना का पक्ष
2000 गिरिराज किशोर पहला गिरमिटिया (उपन्यास)
1999 श्रीलाल शुक्ल बिसरामपुर का संत (उपन्यास)
1998 गोविन्द मिश्र पाँच आँगनों वाला घर (उपन्यास)
1997 केदारनाथ सिंह उत्तर कबीर तथा अन्य कविताएँ
1996 प्रो. राम स्वरूप चतुर्वेदी हिन्दी साहित्य और संवेदना का विकास
1995 कुँवर नारायण कोई दूसरा नहीं (काव्य संग्रह)
1994 धर्मवीर भारती सपना अभी भी (काव्य संग्रह)
1993 गिरिजाकुमार माथुर मैं वक़्त के हूँ सामने (काव्य संग्रह)
1992 डॉ. शिव प्रसाद सिंह नीला चाँद (उपन्यास)
1991 रामविलास शर्मा भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिन्दी

नोट: वर्ष 2007 में किसी कृति को व्यास सम्मान से सम्मानित नहीं किया गया।

इस पोस्ट में व्यास सम्मान विजेताओं की सूची Vyas Samman Awardees in Hindi vyas samman 2019 winner vyas samman 2018 winner vyas samman award 2019 winner vyas samman 2019 winner name 2019 का व्यास सम्मान व्यास सम्मान पुरस्कार 2019 व्यास सम्मान की विशेषताएं और महत्वपूर्ण तथ्य व्यास सम्मान से सम्मानित व्यक्तियों के नाम एवं वर्ष की सूची (1991 से 2019 तक) Quick Info About Vyas Samman in Hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top