Mock Test

UPSSSC VDO Study Material PDF Notes In Hindi

UPSSSC VDO Study Material PDF Notes In Hindi

जो उम्मीदवार UPSSSC VDO की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी में UPSSSC VDO Study Material जरुर पड़ेगी जिससे की उनकी तैयारी अच्छे से हो जाए .और परीक्षा अच्छे अंक प्राप्त कर सके .इसलिए BSSC Inter Level की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में upsssc vdo practice set in hindi pdf download UP Gram Vikas Adhikari Online Exam Quiz UPSSSC Previous Year Question Papers in hindi से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एक ऑनलाइन टेस्ट के रूप में दिए है . इसलिए UPSSSC VDO की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे ,यह उनके लिए फायदेमंद होंगे

1. ‘वह कार मेरी है’ इस वाक्य में कौन सा कारक है?

• करण
• सम्बन्ध
• सम्प्रदान
• अधिकरण
उत्तर. सम्बन्ध

2. ‘प्रतिदिनम्’ शब्द का समास विग्रह कीजिये?

• दिनं दिनं व
• दिनं दिने प्रति
• दिनम् दिनम्
• दिनं व दिनं
उत्तर. दिनं दिने प्रति

3. किस रस को रस राज कहा जाता है?

• श्रृंगार रस
• वीर रस
• शांत रस
• करुण रस
उत्तर. श्रृंगार रस

4. “सो सिवधनु मृनाल की नाई। तोरहूँ राम गणेउ गोसाई। इस पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग है?

• विभावना
• वक्रोक्ति
• अर्थन्तरन्यास
• उपमा
उत्तर. उपमा

5. महाश्वेता किसका पर्यायवाची है?

• लक्ष्मी
• सरस्वती
• पार्वती
• सीता
उत्तर. सरस्वती

6. ‘अपने मुँह मियां मिट्ठू बनना’ मुहावरा है –

• अपनी बातें छिपाना
• अपनी निंदा स्वयं करना
• अपनी प्रशंसा स्वयं करना
• अपनी चर्चा करना
उत्तर. अपनी प्रशंसा स्वयं करना

7. हिन्दी आकृति की दृष्टि से निम्नलिखित में से किस प्रकार की भाषा है?

• प्रश्लिष्ट योगात्मक
• आयोगात्मक
• श्लिष्ट योगात्मक
• अश्लिष्ट योगात्मक
उत्तर. श्लिष्ट योगात्मक

8. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें बहुवचन का प्रयोग हुआ है?

• लड़का कहता है।
• लड़के ने कहा
• लड़के लड़के से कहते हैं।
• लड़के ने लड़के से कहा।
उत्तर. लड़के लड़के से कहते हैं।

9. ‘नीलोत्पल’ शब्द में समास है –

• अव्ययीभाव
• तत्पुरुष
• कर्मधारय
• बहुव्रीहि
उत्तर. कर्मधारय

10. ‘बुढापा एक प्रकार का अभिशाप हैं।’ रेखांकित शब्द की संज्ञाः

• जातिवाचक
• भाववाचक
• व्यक्तिवाचक
• समूहवाचक
उत्तर. भाववाचक

11. “दैत्य+अरिः = दैत्यारिः’ एक उदाहरण है –

• व्यंजन संधि का
• स्वर संधि का
• विसर्ग संधि का
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. स्वर संधि का

12. “मिठास” शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग है?

• मीठा
• ठास
• आस
• प्यास
उत्तर. आस

13. निज़ भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय की शूल। इन पंक्तियों में कौन सा छन्द है?

• दोहा
• रोला
• चौपाई
• वरवै
उत्तर. दोहा

14. “सूर-सूर तुलसी शशि उडुगन केशवदास और कवि खद्योत सम हँह हँह करे प्रकास।’ इन पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?

• अनुप्रास
• यमक
• उत्प्रेक्षा
• विरोधाभास
उत्तर. यमक

15. अल्पप्राण ध्वनियों का समूह कौन है?

• क, ख, ग
• च, ज, न
• त, थ, न
• ट, ठ, ण
उत्तर. च, ज, न

16. ‘अतः’ शब्द का समानार्थी पहचानिए?

• अन्यथा
• अतएव
• परिणामत
• अस्तु
उत्तर. परिणामत

17. बहुव्रीहि समास का उदाहरण कौन सा है?

• पंचवटी
• करोड़पति
• चतुर्भुज
• चरण कमल
उत्तर. चतुर्भुज

18. ‘जो शीघ्र ही किसी बात या युक्ति को सोच ले’ उसे कहेंगे?

• सहमति
• व्युत्पन्नमति
• प्रत्युत्पन्नमति
• सम्मति
उत्तर. प्रत्युत्पन्नमति

19. उच्चारण का संधि-विच्छेद होगा?

• उच् + आरण
• उतः + चारण
• उत् + चारण
• उचः + चारण
उत्तर. उत् + चारण

20. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य को चुनिए?

• राम रोटी खाया है ।
• राम ने रोटी खाया है।
• राम ने रोटी खाई है।
• राम रोटी खा लिया है।
उत्तर. राम ने रोटी खाई है।

21. ‘संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी’ यह संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?

• अनुच्छेद 343
• अनुच्छेद 344
• अनुच्छेद 345
• अनुच्छेद 346
उत्तर. अनुच्छेद 343

22. ‘अंतरंग’ का सही विलोम है?

• बहुरंग
• बहिरंग
• सबरंग
• कुरंग
उत्तर. बहिरंग

23. सुमित्रानन्दन पंत को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?

• स्वर्णधूलि
• लोकायतन
• युगवाणी
• चिदम्बरा
उत्तर. चिदम्बरा

24. धोखे भरे आधुनिक समाज में . . . . . . की प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

• प्रत्यावर्तन
• प्रवंचन
• प्रवचन
• प्रवर्तन
उत्तर. प्रवंचन

25. ‘कला का अंतिम और सर्वोच्च ध्येय सौन्दर्य है’ वाक्य में कितने विशेषण हैं?

• एक
• चार
• पाँच
• तीन
उत्तर. तीन

26. ‘आचार’ का विलोम शब्द है?

• अनाचार
• आनाचार
• अत्याचार
• विचार
उत्तर. अनाचार

27. जहाँ उपमेय का निषेध करके उपमान का आरोप किया जाय, वहाँ होता है?

• रूपक अलंकार
• उत्प्रेक्षा अलंकार
• अपह्नुति अलंकार
• उपमा अलंकार
उत्तर. रूपक अलंकार

28. अमी का तत्सम रूप है?

• अमिय
• अमृत
• अम्रत
• अमीय
उत्तर. अमृत

29. ‘स्वाभाविक’,’स्वागत’-इन दोनों शब्दों में कौन सा उपसर्ग है?

• दोनों में ‘स्व’ है।
• दोनों में ‘सु’ है।
• दोनों में क्रमशः ‘स्व’ और ‘सु’ है।
• दोनों में क्रमशः ‘सु’ और ‘स्व’ है।
उत्तर. दोनों में क्रमशः ‘स्व’ और ‘सु’ है।

30. “सखिन्ह सहित हरषी अति रानी। सूखत धानु पराजनु पानी। इस पंक्ति में अलंकार है?

• संभावना
• विभावना
• उत्प्रेक्षा
• श्लेष
उत्तर. उत्प्रेक्षा

31. “निसदिन बरसत नैन हमारे” इस पंक्ति में किस रस का वर्णन है?

• वीर
• भयानक
• वात्सल्य
• श्रृंगार
उत्तर. श्रृंगार

32. निम्नलिखित बोलियों में से कौन-सी बोली उत्तर प्रदेश में समान्यता नहीं बोली जाती?

• अवधी
• ब्रज
• मैथिली
• खड़ी बोली
उत्तर. मैथिली

33. निम्नलिखित शब्दों में से एक का अर्थ ‘तेल’ भी है?

• प्रणय
• प्रीति
• स्नेह
• अनुराग
उत्तर. स्नेह

34. तद्भव शब्द है?

• शकट
• घात
• कॉच
• गोपाल
उत्तर. कॉच

35. ‘प्रत्यक्ष’ में संधि है?

• गुण
• दीर्घ
• अयादि
• यण
उत्तर. यण

36. निम्नलिखित में से एक शब्द की वर्तनी अशुद्ध है –

• उज्ज्वल
• कवयित्री
• कवियित्री
• मोक्ष
उत्तर. कवियित्री

37. इनमें से किस छन्द में प्रथम व अंतिम शब्द समान होता है?

• छप्पय
• कुण्डलिनी
• इन्द्रवज्रा
• उपजाति
उत्तर. कुण्डलिनी

38. खड़ी बोली में सर्वप्रथम लोककवि कौन माने जाते हैं?

• रामधारी सिंह दिनकर
• सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
• श्याम नारायण पाण्डेय
• मैथिली शरण गुप्त
उत्तर. मैथिली शरण गुप्त

39. ‘कड़ाही से गिरा चूल्हे में आ पड़ा’ का भाव है –

• एक विपत्ति से छूटकर दूसरी में आ पड़ना
• कड़ाही और चूल्हा पास-पास होता है।
• एक बार भूल होती है तो बार-बार होती है।
• कड़ाही चूल्हे में गिर गई
उत्तर. एक विपत्ति से छूटकर दूसरी में आ पड़ना

40. निम्नलिखित में पुलिंग शब्द नहीं है?

• रत्न
• मोती
• नकल
• बचपन
उत्तर. नकल

41. ‘बघेली’ बोली का सम्बन्ध किस उपभाषा से है?

• राजस्थानी
• पूर्वी हिन्दी
• बिहारी
• पश्चिमी हिन्दी
उत्तर. पूर्वी हिन्दी

42. ‘जिस पर अनुग्रह किया गया हो’ वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शुद्ध एक शब्द है?

• अनुग्रहीत
• अनुगृहीत
• अनुग्रही
• अनुग्रहित
उत्तर. अनुगृहीत

43. निम्नलिखित में घोड़ा का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

• अश्व
• सैन्धव
• घोटक
• यातुधान
उत्तर. यातुधान

44. विकास के लिए आर्थिक…..आवश्यक होती है।

• विविधता
• आत्मनिर्भरता
• सक्षमता
• बहुलता
उत्तर. आत्मनिर्भरता

45. किसी संकेतिक भाषा में, ‘Sa De Ke Mi’ का अर्थ ”You Are Not Well’ और ‘Sa Ke Lami’ का अर्थ ”They Are Not Well’ हो, तो इस भाषा में ‘You’ के लिए कौन सा सांकेतिक कोड का प्रयोग किया जायेगा?

• Mi
• La
• Sa
• De
उत्तर. De

46. अक्षर समूहों के निम्नलिखित अनुक्रम में क्या लापता है? Abc, Dfh, ?, Ptx

• Jmp
• Ikm
• Ilo
• Imq
उत्तर. Ilo

47. दिये गये चार विकल्पों में से तीन किसी प्रकार से एक जैसे हैं बताएँ इनमें से कौन-सा एक ऐसा है जो अन्य तीन से भिन्न है?

• 3, 99
• 5, 75
• 7, 94
• 6, 108
उत्तर. 5, 75

48. 65 छात्रों की एक कक्षा में 39 लड़कियाँ हैं। इन लड़कियों का औसत वजन 60 किग्रा. है, और पूर्ण कक्षा का औसत वजन 64 किग्रा. है। कक्षा के लड़कों का औसत वजन क्या है?

• 69
• 66
• 68
• 70
उत्तर. 70

49. दिए गए विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो निम्नलिखित शब्द के अक्षरों से नहीं बनाया जा सकताः SUPERINTENDENT

• DENTIST
• PERTINENT
• TEENER
• RETENTION
उत्तर. RETENTION

50. एक कार्यालय में, ग्रेड A और ग्रेड B वाले अधिकारी थे। प्रत्येक अधिकारी ने अपने ग्रेड में अधिकारियों की संख्या के बराबर रुपये का योगदान किया। यदि कुल संग्रह राशि 196 रु थी तो कार्यालय में अधिकारियों की कुल संख्या कितनी थी?

• 10
• 11
• 16
• 14
उत्तर. 14

51. दी गई श्रृंखला में कौन सी संख्या गलत है, 11, 5, 20, 12, 40, 26, 74,54

• 5
• 20
• 40
• 26
उत्तर. 40

52. दी गई श्रृंखला में कौन सी संख्या गलत है, 3, 13, 31, 58, 91,111

• 111
• 58
• 31
• 91
उत्तर. 58

53. P Q R S T पांच लड़के हैं। P, T से लंबा है। Q, R से छोटा है। P, S से लम्बा लेकिन Q, से छोटा है तो सर्वाधिक लम्बा कौन है?

• P
• Q
• R
• इनमें से कोई नहीं
उत्तर. R

54. जिस प्रकार ‘कक्षा’ का सम्बन्ध ‘छात्र’ से है उसी प्रकार ‘प्रेक्षागृह’ का सम्बन्ध किससे है?

• नाटक
• अभिनेता
• दर्शक
• गायक
उत्तर. दर्शक

55. पांच व्यक्ति एक कतार में खड़े हैं। दो व्यक्तियों में एक अंतिम छोर पर एक व्यक्ति प्रोफेसर तथा दूसरा एक व्यवसायी है। विद्यार्थी के दाहिने एक एडवोकेट खड़ा है। व्यवसायी के बांए एक लेखक है। विद्यार्थी प्रोफेसर एवं एडवोकेट के मध्य में खड़ा है। बांए से गिनते हुए लेखक किस स्थान पर है?

• प्रथम
• द्धितीय
• तृतीय
• चतुर्थ
उत्तर. चतुर्थ

56. श्री राव अपने पुत्र से आयु में 12 गुना बड़े हैं। 8 वर्ष बाद श्री राव अपने पुत्र से 4 गुना बड़े होगे। श्री राव की वर्तमान आयु क्या है?

• 48 वर्ष
• 32 वर्ष
• 36 वर्ष
• 40 वर्ष
उत्तर. 36 वर्ष

57. दिए गए विकल्पों में से कौन श्रृंखला को पूरा करेगा? L-Nln-Inlnll-Inlln-N

• Nnll
• Innl
• Llnl
• Ninl
उत्तर. Llnl

58. आज पिता की आयु अपने पुत्र की आयु से तीन गुनी है। 10 वर्ष पहले, पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की । पाँच गुनी थी। आज पुत्र की आयु क्या है?

• 20 वर्ष
• 30 वर्ष
• 25 वर्ष
• 15 वर्ष
उत्तर. 20 वर्ष

59. यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘-‘, ‘C’ का अर्थ ‘X’, तथा ‘D’ का अर्थ ‘÷’, हो, तो 14C 14A 6B 16D 4=?

• 288
• 1208
• 254
• 63
उत्तर. 254

60. यदि 1 जनवरी 2001 को रविवार था तो 1 जनवरी 2003 को कौन सा दिन था?

• बुधवार
• शनिवार
• मंगलवार
• रविवार
उत्तर. मंगलवार

61. 31 विद्यार्थियों की कक्षा में रूचि और रूपा का क्रमांक ऊपर से क्रमशः 7वाँ और 11वाँ है। बताएँ कि इनका क्रमांक नीचे से क्रमशः कितना होगा?

• 20वाँ और 21वाँ
• 25वाँ और 21वाँ
• 21वाँ और 20वाँ
• 26वाँ और 20वाँ
उत्तर. 25वाँ और 21वाँ

62. यदि 1=1, 2=3, 3=5 और 4 = 7 है, तो 5 = ?

• 9
• 7
• 5
• 8
उत्तर. 9

63. दिए गए विकल्पों में से कौन श्रृंखला को पूरा करेगा? QJRIS,TGUFV, WDXCY

• NMPKS
• MNNMQ
• N M O L P
• N MO MR
उत्तर. N M O L P

64. सात व्यक्तियों F, E, N, J, P, M एवं L के संयुक्त परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं। F घरेलू महिला है एवं E उसका पति है। N की पत्नी J है। F की पौत्री L है। E, J का ससुर है एवं P का पिता है। N का पुत्र M है। एवं M, L का भाई है J, P से किस प्रकार संबंधित है।

• बहन
• भाभी
• भांजी
• चचेरी बहन
उत्तर. भाभी

65. यदि गगनज्योत का वेतन हाफिज के वेतन से 776 गुना है और सईद का वेतन हाफिज के वेतन से 8/7 गुना है, तो गगनज्योत और सईद के वेतन का अनुपात क्या होगा।

• 49:48
• 3:4
• 4:3
• 48:49
उत्तर. 49:48

66. कुछ लोगों में 6,500 को बराबर-बराबर बाँटा गया यदि 15 लोग अधिक होते तो प्रत्येक को ‘ 30 कम मिलते। लोगों की प्रारंभिक संख्या ज्ञात कीजिए।

• 50
• 55
• 40
• 45
उत्तर. 50

67. यदि 7+3= 421,11+7= 477, 9+5= 445 है, तो 6+2= ?

• 444
• 412
• 475
• 487
उत्तर. 412

68. एक आदमी ने एक लड़के को दिखाया और कहा,वह मेरी पत्नी की भाभी का बेटा है, लेकिन मैं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हूँ।” उस आदमी का बेटा उस लड़के से किस प्रकार संबंधित है?

• फुफेरा भाई
• भाई
• चाचा/मामा
• भतीजा
उत्तर. फुफेरा भाई

69. 8 सेमी भुजा वाले एक ठोस घन को चारों तरफ से लाल रंग से रंगा जाता है। उसके बाद उसे 2 सेमी भुजा वाले छोटे घनाकार खण्डों में काट दिया जाता है। कितने छोटे घनों की सिर्फ एक सतह रंगी हुई है?

• 16
• 24
• 8
• 32
उत्तर. 24

70. एक छात्र ने एक संख्या का गुणा 7/4 के बजाय 4/7 से कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि कितनी होगी?

• 206.25 प्रतिशत
• 67.35 प्रतिशत
• 33.67 प्रतिशत
• 103.13 प्रतिशत
उत्तर. 67.35 प्रतिशत

71. बेरोजगारी समस्या से गरीबी बढ़ती है क्योंकि

• गरीबी-रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या बढ़ती है।
• जनसंख्या तेजी से बढ़ती है।
• मुद्रास्फीति (Inflation) की दर बढ़ती है।
• ब्याज दर बढ़ती है।
उत्तर. गरीबी-रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या बढ़ती है।

72. पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था?

• उसकी घुड़सवार सेना
• उसकी सैन्य कुशलता
• तुलगमा प्रथा
• अफगानों की आपसी फूट
उत्तर. तुलगमा प्रथा

73. अति लोकप्रिय धार्मिक पत्रिका कल्याण’ प्रकाशित होती है?

• मथुरा से
• ऋषिकेश से
• गोरखपुर से
• वाराणसी से
उत्तर. गोरखपुर से

74. 21वें राष्ट्रमण्डल खेल में कितने खेलों को शामिल किया गया था?

• 20
• 19
• 21
• 18
उत्तर. 19

75. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा का नाम बताएं?

• सरोजिनी नायडू
• पण्डिता रामाबाई
• अरुणा आसफ अली
• ऐनी बेसेन्ट
उत्तर. ऐनी बेसेन्ट

76. निम्नलिखित में किसका योगदान होमरूल लीग की स्थापना में नहीं था?

• बालगंगाधर तिलक
• ऐनी बेसेन्ट
• एम. सुबह्मण्यम अय्यर
• टी. ए. अल्कॉट
उत्तर. टी. ए. अल्कॉट

77. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत सरकार का दायित्व है कि वह बाह्य आक्रमण एवं आन्तरिक अशान्ति से राज्यों की रक्षा करें?

• 355
• 356
• 352
• 360
उत्तर. 355

78. ‘चिपको आन्दोलन सम्बन्धित है –

• पादप संरक्षण से
• बाघ परियोजना से
• घड़ियाल परियोजना से
• पादप प्रजनन से
उत्तर. पादप संरक्षण से

79. खाने का नमक (NaCl) किससे बनता है?

• कमजोर अम्ल और कमजोर क्षार से
• मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से
• कमजोर अम्ल और मजबूत क्षार से
• मजबूत अम्ल और कमजोर क्षार से
उत्तर. मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से

80. किस वर्ष ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना हुई?

• सन् 1920 में
• सन् 1924 में
• सन् 1928 में
• सन् 1930 में
उत्तर. सन् 1924 में

81. जल की स्थायी कठोरता का कारण है?

• कैल्शियम कार्बोनेट
• कैल्शियम तथा मैग्नीशियम के क्लोराइड और सल्फेट
• सोडियम तथा पोटेशियम के क्लोराइड और सल्फेट
• उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर. कैल्शियम तथा मैग्नीशियम के क्लोराइड और सल्फेट

82. अभी हाल में किसे कर्नाटक राज्य का उप-मुख्यमंत्री चुना गया है?

• डॉ. पी. परमेश्वरम्
• टी.के. प्रसाद
• टी. राघवन
• डॉ. जी. परमेश्वरम्
उत्तर. डॉ. जी. परमेश्वरम्

83. लिंग-सहलग्नता की खोज प्रथम बार किसने की थी?

• कास्ल ने
• डौब्हान्सकी ने
• मूलर ने
• मोरगन ने
उत्तर. मोरगन ने

84. प्रसिद्ध चरकुला नृत्य संबंधित है?

• अवध से
• बुन्देलखण्ड से
• ब्रजभूमि से
• रुहेलखण्ड से
उत्तर. ब्रजभूमि से

85. भारत की जनगणना-2011 के आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में शिशु लिंगानुपात सर्वाधिक है?

• छत्तीसगढ़
• हरियाणा
• उत्तर प्रदेश
• पंजाब
उत्तर. छत्तीसगढ़

86. भारत में लोकपाल एवं लोकायुक्त की स्थापना का सुझाव दिया था?

• ठक्कर आयोग ने
• सरकारिया आयोग ने
• प्रशासनिक सुधार आयोग ने
• विधि आयोग ने
उत्तर. प्रशासनिक सुधार आयोग ने

87. भारत में अधिकांशतः बेरोजगारी है?

• प्रौद्योगिकीय (Technological)
• चक्रीय (Cyclical)
• संघर्ष सम्बन्धी (Frictional)
• संरचनात्मक (Structural)
उत्तर. संरचनात्मक (Structural)

88. भारत में जैव विविधता की दृष्टि से संतृप्त क्षेत्र निम्न में से कौन सा है?

• पूर्वी घाट
• पश्चिमी घाट
• थार का रेगिस्तान
• बंगाल की खाड़ी
उत्तर. पश्चिमी घाट

89. धौलपुर पावर परियोजना आधारित होगी?

• लिग्नाइट पर
• पानी पर
• सौर ऊर्जा पर
• गैस पर
उत्तर. गैस पर

90. मिर्च (Chilli) में रंग का विकास होता है?

• लाइकोपाइन के कारण
• केप्सेन्थिन के कारण
• केप्सैसिन के कारण
• बीटा-केरोटिन के कारण
उत्तर. केप्सेन्थिन के कारण

91. प्रकाश संश्लेषण में सूर्य के प्रकाश की कौनसी रश्मियों का पर्णहरित (Chlorophyll) द्वारा सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?

• लाल
• पीला
• हरा
• नीला
उत्तर. लाल

92. हरित क्रान्ति में प्रयुक्त मुख्य पादप (फसल) कौन सा था?

• जैपोनिका चावल
• भारतीय चावल
• एमर गेहूँ
• मैक्सिकन गेहूँ
उत्तर. एमर गेहूँ

93. यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय है?

• ब्रूसेल्स
• कोपेनहेगन
• बॉन
• पेरिस
उत्तर. ब्रूसेल्स

94. ‘न्याय दर्शन’ के प्रवर्तक थे?

• गौतम
• कणाद
• कपिल
• बादरायण
उत्तर. गौतम

95. किस सुल्तान के काल में खालसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई?

• गयासुद्दीन बलबन
• अलाउद्दीन खिलजी
• मोहम्मद बिन तुगलक
• फिरोजशाह तुगलक
उत्तर. अलाउद्दीन खिलजी

96. प्रत्येक पंचायत का कार्यकाल पाँच वर्षों का होगा –

• अपनी पहली बैठक की तिथि से
• पंचायत के चुनाव कराने की अधिसूचना जारी होने की तिथि से
• चुनाव परिणामों की घोषणा की तिथि से
• निर्वाचित सदस्यों द्वारा पद की शपथ लेने की तिथि से
उत्तर. अपनी पहली बैठक की तिथि से

97. निम्नलिखित में से किसने 1872 में नेटिव मैरिज एक्ट को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?

• देवेन्द्र नाथ टैगोर
• ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
• केशव चन्द्र सेन
• श्याम चन्द्र दास
उत्तर. केशव चन्द्र सेन

98. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है। और खम्भात की खाड़ी में गिरती है?

• पार्वती नदी
• लूनी नदी
• माही नदी
• जवाई नदी
उत्तर. माही नदी

99. आजकल सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली ‘इनपुट डिवाइस’कौनसी है?

• मदरबोर्ड
• सेण्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट
• की-बोर्ड
• सेमीकण्डक्टर
उत्तर. की-बोर्ड

100. समुद्र तल पर पृथ्वी के केन्द्र के सबसे निकट स्थान है?

• उत्तरी ध्रुव
• मकर रेखा
• कर्क रेखा
• भूमध्य रेखा
उत्तर. उत्तरी ध्रुव

101. नदी में जल प्रदूषण के निर्धारण के लिए घुली हुई मात्रा मापी जाती है?

• क्लोरीन की
• नाइट्रोजन की
• ओजोन की
• ऑक्सीजन की
उत्तर. ऑक्सीजन की

102. सेन्ट्रल एरिड जोन रिसर्च इन्स्टीट्यूट स्थित है।

• हैदराबाद में
• जोधपुर में
• अहमदाबाद में
• बंगलौर में
उत्तर. जोधपुर में

103. वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारत के वस्तुगत आयात लगभग था?

• 460 अरब डॉलर
• 400 अरब डॉलर
• 200 अरब डॉलर
• 260 अरब डॉलर
उत्तर. 460 अरब डॉलर

104. कुनैन जो मलेरिया के लिए एक प्रमुख औषधि है, वह प्राप्त होती है?

• सिनकोना से
• बैक्टीरिया से
• यीस्ट से
• शैवाल
उत्तर. सिनकोना से

105. अप्रैल, 2018 में राष्ट्रमण्डल राष्ट्रों के राष्ट्रप्रमुखों का सम्मेलन (CH0GMI) आयोजित किया गया?

• रवांडा
• समोवा
• लंदन
• माल्टा
उत्तर. लंदन

106. पत्तियां क्यों हरे दिखते हैं?

• सारे वर्गों को प्रतिबिंब करना
• हरे वर्ण का प्रतिबिंब एवं बचे वर्गों का अवशोषण
• पत्तों पर प्रकाश का कोई प्रभाव नहीं
• केवल हरे पर्ण का अवशोषण
उत्तर. हरे वर्ण का प्रतिबिंब एवं बचे वर्गों का अवशोषण

107. पपीते में प्रचुरता होती है –

• विटामिन A की
• विटामिन B की
• विटामिन C की
• विटामिन E की
उत्तर. विटामिन A की

108. बैसिलस थूरिनजिएन्सिस का उपयोग होता है?

• जैविक खाद
• जैविक कीटनाशक
• रासायनिक खाद
• रासायनिक कीटनाशक
उत्तर. जैविक कीटनाशक

109. निम्नलिखित में से किस फसल में उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ा उत्पादक नहीं है?

• आलू
• चावल
• गन्ना
• गेहूं
उत्तर. चावल

110. विजयनगर के उस पहले शासक की पहचान करें जिसने बहमनियों से गोवा को छीना?

• हरिहर-प्रथम
• हरिहर-द्वितीय
• बुक्का-प्रथम
• देवराय-द्वितीय
उत्तर. हरिहर-द्वितीय

111. गर्म रुधिर वाले जन्तु वे होते हैं, जो अपने शरीर के तापक्रम को

• वातावरण के तापक्रम से नीचा रखते हैं।
• वातावरण के तापक्रम से ऊँचा रखते हैं।
• हमेशा एक सा बनाये रखते हैं।
• वातावरण के तापक्रम के बराबर बनाये रखते हैं।
उत्तर. हमेशा एक सा बनाये रखते हैं।

112. ‘मसालों का बागान’ कहा जाने वाला राज्य है।

• केरल
• कर्नाटक
• तमिलनाडु
• गुजरात
उत्तर. केरल

113. भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?

• भारत का राष्ट्रपति
• संसद
• भारत का मुख्य न्यायमूर्ति
• विधि आयोग
उत्तर. संसद

114. जय प्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान किस सन्दर्भ में मिली?

• भारत छोड़ो आन्दोलन
• कांग्रेस समाजवादी दल की स्थापना
• भूदान आन्दोलन
• उनको कांग्रेस कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाना
उत्तर. भारत छोड़ो आन्दोलन

115. निम्नलिखित में से कौन सा एक चाय में नहीं पाया जाता है?

• थीन
• कैफिन
• टैनिन
• मार्फीन
उत्तर. मार्फीन

116. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-सफा’ क्या था?

• एक दानशाला
• एक खैराती अस्पताल
• एक पुस्तकालय
• तीर्थयात्रियों के लिए एक अतिथि गृह
उत्तर. एक खैराती अस्पताल

117. निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व परमाणु ईंधन की श्रेणी में नहीं आता है?

• कैडमियम
• थोरियम
• प्लूटोनियम
• यूरेनियम
उत्तर. कैडमियम

118. रमन इफेक्ट” के प्रयोग से यह विकसित किया गया है –

• धूप के चश्मे
• अंतरिक्ष यान
• अणु बम
• गुप्तचर जांच यंत्र
उत्तर. धूप के चश्मे

119. राष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धी विवाद का मामला भेजा जाता है?

• सर्वोच्च न्यायालय को
• निर्वाचन मण्डल को
• निर्वाचन आयोग को
• संसद को
उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय को

इस पोस्ट में आपको UP VDO Study Material PDF In Hindi UP Gram Vikas Adhikari Online Mock Test UPSSSC VDO model paper ग्राम विकास अधिकारी पेपर pdf यूपीएसएसएससी वीडीओ Solved Paper upsssc vdo question paper 2016 pdf vdo exam paper in hindi UPSSSC VDO general hindi previous year exam से संबंधित प्रश्न उत्तर एक टेस्ट में दिए है .इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़े अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button