TET, CTET UPTET Solved Question Paper in Hindi
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है.जिसके तहत उम्मीदवारों को primary teacher class I-V और Upper primary teacher class VI-VIII की नियुक्ति के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होता है.इसलिए जो उम्मीदवार TET, CTET UPTET की परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन सभी को इस पोस्ट up tet solved paper 2017 uptet question paper 2017 in hindi uptet 2017 question paper 2 से संबंधित पिछले साल के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .जो टेट की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है .इसलिए इन्हें आप अच्छे से पढिए यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे .
भाग। बाल विकास व शिक्षाशास्त्र
प्रश्न.1.समावेशी शिक्षा मानती है कि हमें ••••••• के अनुरूप बदलना है?
उत्तर.व्यवस्था/बच्चे
प्रश्न.2.“जन-संचार माध्यम समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।” नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा सबसे उपयुक्त कथन है?
उत्तर.जन-संचार माध्यमों की पहुँच बढ़ रही है और जन-संचार माध्यम अभिवृत्तियों, मूल्यों और विश्वासों को प्रभावित करता है
प्रश्न.3.’प्रकृति-पोषण’ विवाद में प्रकृति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर.जैविकीय विशिष्टताएँ या वंशानुक्रम सूचनाएँ
प्रश्न.4.बच्चों में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होती है। इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक की भूमिका है?
उत्तर.सुगमकर्ता की
प्रश्न.5.बच्चों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से किस कथन से वाइगोत्स्की सहमत होते?
उत्तर.बच्चे समवयस्कों और वयस्कों के साथ सामाजिक अन्तःक्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं
प्रश्न.6.नवीन जानकारी को शामिल करने के लिए वर्तमान स्कीमा (अवधारणा) में बदलाव की प्रक्रिया ••••••• कहलाती है?
उत्तर.आत्मसात्करण
प्रश्न.7.विकास •••••• से …….’ की ओर बढ़ता है?
उत्तर.सामान्य, विशिष्ट
प्रश्न.8.निम्नलिखित में से कौन-सा सृजनात्मकता से सम्बन्धित है?
उत्तर.अपसारी चिन्तन
प्रश्न.9.जब एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे हैं, यह दर्शाता है कि अध्यापक है?
उत्तर.लिंग (जेण्डर) पक्षपाती
प्रश्न.10.बच्चे होते है?
उत्तर.जिज्ञासु प्राणी होते हैं जो अपने चारों ओर के जगत को खोजने के लिए अपने ही तर्कों और क्षमताओं का उपयोग करते हैं
प्रश्न.11.कौन-सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चों की नहीं है?
उत्तर.निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ
प्रश्न.12.मध्य बाल्यावस्था में भाषा •••••के बजाय ••••• अधिक है?
उत्तर.समाजीकृत, अहंकेन्द्रित
प्रश्न.13.निम्नलिखित में से कौन-सा समाजीकरण का एक प्रमुख कारक है?
उत्तर.परिवार
प्रश्न.14.बाल केन्द्रित शिक्षा में शामिल है?
उत्तर.बच्चों के लिए हस्तपरक गतिविधियाँ
प्रश्न.15.सुरेश सामान्य रूप से एक शान्त कमरे में अकेले पढ़ना चाहता है, जबकि मदन एक समूह में अपने मित्रों के साथ पढ़ना चाहता है। यह उनके में विभिन्नता के कारण है?
उत्तर.अधिगम शैली
प्रश्न.16. प्राथमिक विद्यालय शिक्षक को अपने शिक्षार्थियों को अभिप्रेरित करने के लिए निम्नलिखित में से किस रणनीति को अपनाना चाहिए?
उत्तर.बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पाने के उद्यम में सहायता करना
प्रश्न.17.कोहलबर्ग के सिद्धान्त के पूर्व-परम्परागत स्तर के अनुसार,कोई नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति निम्नलिखित में से किस तरफ प्रवृत्त होगा?
उत्तर.अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड
प्रश्न.18.शैशवकाल की अवधि है?
उत्तर.जन्म से 2 वर्ष तक
प्रश्न.19.जब वयस्क सहयोग से सामंजस्य कर लेते हैं, तो वे बच्चे के वर्तमान स्तर के प्रदर्शन को सम्भावित क्षमता के स्तर के प्रदर्शन की तरफ प्रगति क्रम को सुगम बनाते हैं, इसे कहा जाता है?
उत्तर. सहयोग देना
प्रश्न.20.एक औसत बुद्धि वाला बच्चा यदि भाषा को पढ़ने एवं समझने में कठिनाई प्रदर्शित करता है, तो यह संकेत देता है। कि बच्चा ‘ का लक्षण प्रदर्शित कर रहा है?
उत्तर.पठन-अक्षमता (डिस्लेक्सिया)
प्रश्न.21.बच्चे किस प्रकार से सीखते हैं? नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा इस प्रश्न के विषय में सही नहीं है?
उत्तर.बच्चे केवल कक्षा में सीखते हैं
प्रश्न.22.पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की •••••• अवस्था में है?
उत्तर.पूर्व संक्रियात्मक
प्रश्न.23.कौन-सा बाल विकास का एक सिद्धान्त नहीं है?
उत्तर.सभी विकास तथा अधिगम एकसमान गति से आगे बढ़ते हैं
प्रश्न.24.बच्चों को समूह कार्य देना एक प्रभावी शिक्षण रणनीति है,क्योंकि
उत्तर.सीखने की प्रक्रिया में बच्चे एक-दूसरे से सीखते हैं और परस्पर सहायता भी करते हैं
प्रश्न.25.शिक्षार्थियों (अधिगमकर्ता) की वैयक्तिक विभिन्नताओं के सन्दर्भ में शिक्षिका को चाहिए?
उत्तर.विविध प्रकार की अधिगम परिस्थितियों को उपलब्ध कराना
प्रश्न.26.बच्चों की त्रुटियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
उत्तर.बच्चों की त्रुटियाँ उनके सीखने की प्रक्रिया का अंग हैं
प्रश्न.27.कक्षा-अध्यापक ने राघव को अपनी कक्षा में अपने की-बोर्ड पर स्वयं द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत बजाते हुए देखा। कक्षा-अध्यापक ने विचार किया कि राघव में •••••• बुद्धि उच्च स्तरीय थी?
उत्तर.संगीतमय
प्रश्न.28.निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन करने का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है?
उत्तर.आकलन शिक्षण-अधिगम में अन्तर्निहित प्रक्रिया है
भाग II गणित
प्रश्न.29.लकड़ी के बक्सों में 10290 पुस्तकों को पैक करना है। यदि एक बक्से में 98 पुस्तकें पैक हो सकती हैं और एक बक्से का मूल्य ₹ 518 है, तो पुस्तकों को पैक करने में बक्सों का कुल मूल्य है?
उत्तर.₹ 54390
प्रश्न.30.दस हजार + दस सौ + दस दहाई बराबर है?
उत्तर.11100
प्रश्न.31.चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अधिगम उद्देश्य दिया गया है। विद्यार्थी दशमलव वाली दो संख्याओं की, जोकि दशमलव के दो स्थान तक हैं, को क्रम में रखने और उनकी तुलना करने की योग्यता रखता है।” यह अधिगम का उद्देश्य उल्लेख करता है?
उत्तर.विषयात्मक ध्येय
प्रश्न.32.12112 को 11 से और 13223 को 13 से भाग देने पर प्राप्त शेषफलों का योग है?
उत्तर.3
प्रश्न.33.गणित की कक्षा में सम्प्रेषण का उल्लेख किस क्षमता का विकास करना है?
उत्तर.गणितीय विचार को सुव्यवस्थित, संचित और स्पष्ट करना
प्रश्न.34.निम्नलिखित में से कौन-सा खुला अन्त वाला प्रश्न है?
उत्तर.आप 15 को 3 से गुणा किस प्रकार करेंगे?
प्रश्न.35.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 सिफारिश करता है। कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केन्द्र होना चाहिए?
उत्तर.कक्षा-कक्ष में की गई पढ़ाई को विद्यार्थियों की दैनिक जिन्दगी से जोड़ने में सहायता करना
प्रश्न.36.56431 में 6 के स्थानीय मान तथा 4 के अंकित मान में अन्तर है?
उत्तर.5996
प्रश्न.37.6 घण्टों में सेकण्डों की संख्या निम्नलिखित में से किसकी मिनटों की संख्या के बराबर है?
उत्तर.15 दिन
प्रश्न.38.निम्नलिखित में से कौन-सा संख्या की समझ का महत्त्वपूर्ण पहलू नहीं है?
उत्तर.संरक्षण
प्रश्न.39.हारुन एक फल की दुकान पर गया। उसने डेढ़ दर्जन केले ₹ 2.50 प्रति केला की दर से, साढ़े तीन किलो सेब ₹ 57.60 प्रति किलो की दर से, डेढ़ किलो आम ₹ 75.40 प्रति किलो की दर से और 750 ग्राम अंगूर ₹ 120 प्रति किलो की दर से खरीदे। यदि उसने फलविक्रेता को ₹ 500 का एक नोट दिया हो, तो उसे विक्रेता से वापस मिलेंगे?
उत्तर.₹ 50.30
प्रश्न.40.84 के सभी धनात्मक गुणनखण्डों का योग, जो 7 के गुणज, हैं, निम्न है?
उत्तर.196
प्रश्न.41.जब दिल्ली में समय 8:49pm है, तब सिडनी में समय अगले दिन का 1:19 am है। यदि दिल्ली में समय 11:19 am है, तो सिडनी में क्या समय होगा?
उत्तर.3 : 49 pm
प्रश्न.42.एक मानचित्र पर आधा सेन्टीमीटर, भूमि पर 125 किमी को दर्शाता है। यदि दो नगरों की बीच की दूरी भूमि पर 2000 किमी है, तो मानचित्र पर उनके बीच की दूरी होगी?
उत्तर.8 सेमी
प्रश्न.43.यदि एक शिक्षार्थी को संख्याओं और परिकलन में समस्या हो रही है, तो उसमें असमर्थता हो सकती है, जिसका नाम है?
उत्तर.गणितीय-अक्षमता (डिस्कैल्कुलिया)
प्रश्न.44.किसी आयत की लम्बाई, 80 सेमी परिमाप वाले एक वर्ग की भुजा की दोगुनी है। यदि आयत की चौड़ाई 20 सेमी है, तो आयत का क्षेत्रफल (सेमी में) वर्ग के क्षेत्रफल से अधिक है?
उत्तर.400
प्रश्न.45.यदि एक शिक्षार्थी पूर्णांकों, भिन्नों और दशमलव संख्याओं पर चारों आधारभूत संक्रियाएँ सम्पन्न करने में समर्थ है, तो वह
उत्तर.संक्रियात्मक अवस्था में है
प्रश्न.46.प्राथमिक स्तर पर शिक्षार्थियों के लिए व्यावहारिक उपकरणों का महत्त्व है, क्योंकि यह बहुत मदद करते हैं?
उत्तर.मूल गणितीय संकल्पनाओं को समझने के लिए
प्रश्न.47.कक्षा में ‘सममिति’ और ‘परावर्तन’ की ज्यामितीय संकल्पनाओं की वृद्धि के लिए निम्नलिखित में से कौन-से व्यवहार-कौशल उपकरणों की आवश्यकता है?
उत्तर.बिन्दु शीट (डॉट पेपर)
प्रश्न.48.रेनू अपने 9 मी लम्बे तथा 7 मी चौड़े कमरे के फर्श पर टाइलें लगाना चाहती है। टाइलों के निम्न साइजों में से, वह कौन-सी खरीदे जिससे कि फर्श पर टाइलें किसी टाइल को काटे बगैर लग जाएँ?
उत्तर.35 सेमी x 45 सेमी
प्रश्न.49.’वैन हिले के ज्यामितीय स्तर के अनुसार जो विद्यार्थी आकृतियों को दिखावट के अनुसार वर्णित और वर्गीकृत कर सकते हैं, वे हैं?
उत्तर. स्तर 0-मानसिक चित्रण
प्रश्न.50.किसी विद्यालय में 660 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों का दो-तिहाई लड़के हैं। लड़कों की संख्या का तीन-चौथाई खिलाड़ी हैं और लड़कियों की संख्या का एक-चौथाई खिलाड़ी हैं। विद्यालय में कुल खिलाड़ियों की संख्या है?
उत्तर.385
प्रश्न.51.30, 36 और 42 के सबसे छोटे सार्वगुणज तथा सबसे बड़े सार्वगुणनखण्ड का गुणनफल है?
उत्तर.7560
प्रश्न.52.कक्षा || के कुछ विद्यार्थियों को हासिल वाले दो अंकों की संख्याओं के जोड़ में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का कारण है।
उत्तर.पुनर्समूहीकरण की प्रक्रिया की समझ का अभाव
प्रश्न.53.अध्यापक ने कक्षा IV के छात्रों को 36 टाइल दीं और उन्हें सभी सम्भव आयतों में व्यवस्थित करने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी संकल्पना को सम्बोधित नहीं किया जा सकता है?
उत्तर.आयतन
प्रश्न.54.प्राथमिक स्तर पर गणित की अच्छी पाठ्य-पुस्तक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर.उसमें अवधारणाओं का परिचय सन्दर्भो के द्वारा दिया जाना चाहिए
प्रश्न.55.कक्षा V में गणित के पीरियड में यह वाद-विवाद रखा गया शून्य सबसे अधिक प्रभावशाली संख्या है।” यह क्रियाकलाप बच्चे को प्रोत्साहित करता है?
उत्तर.विश्लेषण और सम्प्रेषण में
भाग III पर्यावरण अध्यन
प्रश्न.56.किसी क्रियाकलाप के लिए समूह बनाते हुए सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को चाहिए कि वह ?
उत्तर.सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करे
प्रश्न.57.शिक्षार्थियों का आकलन करते समय पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका को निम्नलिखित में से क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर.बच्चों के कार्य के केवल कुछ पक्षों पर ध्यान केन्द्रित करना
प्रश्न.58.कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक का एक पाठ ‘उसी से ठण्डा उसी से गर्म’ डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा लिखी गई एक कहानी है। उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी कई कहानियाँ लिखी हैं। अपनी मृत्यु के समय वे थे?
उत्तर.भारत के राष्ट्रपति
प्रश्न.59.कोई व्यक्ति 30 अगस्त, 2015 को किसी एक्सप्रेस ट्रेन में अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन 13.30 बजे अहमदाबाद से छूटी और 1 सितम्बर, 2015 को 7:30 बजे त्रिवेन्द्रम पहुँची। यदि अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम के बीच की दूरी 2268 किमी है, तो इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन की औसत चाल थी?
उत्तर.15 मी/से
प्रश्न.60.पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के सन्दर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?
उत्तर.तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना
प्रश्न.61.घरों की नीचे दी गई विशिष्टताओं पर विचार कीजिए।A. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं।B. पेड़ के तनों की लकड़ी से बनी ढालू छतें।C. पत्थर के खम्भों पर जमीन से लगभग 10-12 फुट ऊँचाई पर बने घर।D. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवारें।E. लकड़ी के फर्श। लेह और लद्दाख के घरों में ऊपर दी गई कौन-कौन-सी विशिष्टताएँ पाई जा सकती हैं?
उत्तर.A, D, E
प्रश्न.62.पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति निम्नलिखित का समर्थन नहीं करती?
उत्तर.बच्चे कम गलतियाँ करें
प्रश्न.63.निम्नलिखित में से कौन बीज नहीं है?
उत्तर.साबूदाना
प्रश्न.64.कक्षा IV की एक शिक्षिका, शिक्षार्थियों से कहती है कि वे अपने कार्य-पत्रक, अवलोकन-रिपोर्ट और सत्र में एकत्रित की गई सामग्री को एक फोल्डर में डाल दें। इन फोल्डरों को ”•••••” कहा जा सकता है।
उत्तर.पोर्टफोलियो
प्रश्न.65.निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी रुके या इकट्ठा हुए | पानी से हो सकती है?
उत्तर.मलेरिया
प्रश्न.66.ऐस्किमो अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण बर्फ से करते हैं। इसका क्या कारण है?
उत्तर.बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है
प्रश्न.67.गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गया अपनी रेलयात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित में से किस नदी को पार करने की सम्भावना नहीं है?
उत्तर.गंगा
प्रश्न.68.खाद्य संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक नहीं है?
उत्तर.दूध-पनीर
प्रश्न.69.रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते हैं जो उसके गृह नगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न है। उसने केरल में कौन-से वृक्ष देखे होंगे?
उत्तर.नारियल
प्रश्न.70.हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा ‘ठण्डा रेगिस्तान’ है?
उत्तर.लद्दाख
प्रश्न.71.एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाने से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी?
उत्तर.शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल/विवरण तैयार करना
प्रश्न.72.कक्षा V की शिक्षिका के रूप में आप ईंधन के संरक्षण प्रकरण को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किस संसाधन । के उपयोग को सर्वश्रेष्ठ पाते हैं?
उत्तर.समाचार-पत्र
प्रश्न.73.पर्यावरण अध्ययन की एक शिक्षिका निम्नलिखित कारणों से अपनी कक्षा का प्रारम्भ कुछ मुख्य प्रश्न पूछते हुए करती है। सबसे कम प्राथमिकता वाला कारण कौन-सा है, उसे चुनिए?
उत्तर. शिक्षार्थियों का चिन्तन सीमित किया जा सकता है।
प्रश्न.74.निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता बरगद के पेड़ की जड़ों की नहीं है?
उत्तर.जड़े भोजन का भण्डारण करती हैं
प्रश्न.75.बच्चों के द्वारा सब्जी बाजार से इकट्ठी की गई निम्नलिखित सामग्री में से उन्हें पहचानिए जिनके भीतर बीज होते हैं। आलू, टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, प्याज, खीरा
उत्तर.टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, खीरा
प्रश्न.76.प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं होनी चाहिए?
उत्तर.यह परिभाषाओं और अमूर्त अवधारणाओं की व्याख्या करने पर ध्यान केन्द्रित करती है
प्रश्न.77.प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में ‘समुदाय सीखने-सिखाने का एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि
उत्तर.यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है।
प्रश्न.78.नीता आन्ध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?
उत्तर.पोचमपल्ली और कलमकारी
प्रश्न.79.प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सम्बन्धित नहीं है?
उत्तर.विज्ञान के आधारभूत प्रत्ययों और सिद्धान्तों को रटकर याद कर लेना
भाग IV हिन्दी (भाषा)
प्रश्न.80.सुकरात को अपना काम न करने देने की स्थिति कठोर दण्ड जैसी प्रतीत होती, क्योंकि?
उत्तर.उसे जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने में रोक दिया गया होता
प्रश्न.81.पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में ::::::: पठन को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
उत्तर.वैयक्तिक
प्रश्न.82.प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे-अपनी ”””, अपने अनुभव, दुनिया के देखने का अपना दृष्टिकोण आदि।
उत्तर.भाषा
प्रश्न.83.भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है?
उत्तर.बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास
प्रश्न.84.विद्यालय के बाहर का जीवन और वहाँ प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भाषा सीखने के लिए आवश्यक प्रेरणा देते हैं, क्योंकि
उत्तर.समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।
प्रश्न.85.समग्र भाषा पद्धति पर आधारित कक्षा?
उत्तर.बच्चों के भाषायी विकास की स्पष्ट समझ पर बल देती है
प्रश्न.86.समावेशी कक्षा में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भाषा-शिक्षक के रूप में आपकी मुख्य जिम्मेदारी शरापर नहीं है?
उत्तर.बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना
प्रश्न.87.प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर.अर्थ का निर्माण
प्रश्न.88.पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे
उत्तर.स्व-अभिवयक्ति जानते हैं
प्रश्न.89.भाषा की पाठ्य-पुस्तक में सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष है?
उत्तर.पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन
प्रश्न.90.सुरभि अकसर ‘ड़ वाले शब्दों को गलत तरीके से उच्चारित करती है। आप क्या करेंगे?
उत्तर.उसे सहजता के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे
प्रश्न.91. व्याकरण-शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है?
उत्तर.पहले उदाहरण प्रस्तुत करना
प्रश्न.92. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है?
उत्तर. भाषा-प्रयोग की कुशलता पर अधिकार
प्रश्न.93.भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि
उत्तर.स्वयं भाषा-शिक्षक की भाषा प्रभावी हो
प्रश्न.94.बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं है?
उत्तर.कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना
प्रश्न.95.डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है?
उत्तर.जम्मू कश्मीर
प्रश्न.96.‘बाँगरू’ बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है?
उत्तर.खड़ीबोली
प्रश्न.97.पंच-परमेश्वर किसकी रचना हैँ?
उत्तर.प्रेमचंद की
प्रश्न.98.भारत के किस प्रान्त में कोंकणी भाषा बोली जाती है?
उत्तर.महाराष्ट्र तथा गोवा
प्रश्न.99.प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया?
उत्तर.पिंगल भाषा
प्रश्न.100.‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा को कहा जाता है?
उत्तर.खड़ीबोली
TET तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में hindi ke tet ke question, uptet hindi notes ,up tet 2018 previous year solved question यू पी टेट मॉडल पेपर uptet question paper 2019, with answer in hindi solved TET Question Papers 1 and Paper 2 टीईटी मॉडल पेपर ,टी ई टी मॉडल पेपर 2017 TET सॉल्वड प्रश्न पत्र से संबंधित सॉल्वड पेपर दिया गया है. तो इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.