रेलवे परीक्षा हल प्रश्न पत्र मॉडल टेस्ट पेपर – जो उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की विभिन्न परीक्षाओं जैसे RRB NTPC, RRB Group D, ALP, Technician, JE तथा अन्य रेलवे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए हल प्रश्न पत्र और मॉडल टेस्ट पेपर का अभ्यास करना बहुत जरूरी है। क्योंकि पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉडल टेस्ट पेपर हल करने से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक की अच्छी समझ मिलती है। इसलिए इस पोस्ट में हम आपके लिए रेलवे परीक्षा हल प्रश्न पत्र मॉडल टेस्ट पेपर, Railway Solved Question Paper, Railway Model Test Paper, Railway Practice Set, Railway Mock Test, Railway Objective Questions उपलब्ध करवा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
रेलवे परीक्षा हल प्रश्न पत्र माडल Test पेपर
प्रश्न 1. भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कब भाग लिया था?
(A) 1928 ई.
(B) 1930 ई.
(C) 1934 ई.
(D) 1938 ई.
उत्तर: 1934 ई.
प्रश्न 2. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के प्रथम महानिदेशक कौन थे?
(A) पास्कल लैमी
(B) पीटर सदरलैंड
(C) रेनाटो रुगीरो
(D) माइक मूर
उत्तर: पीटर सदरलैंड
प्रश्न 3. सीसा संचायक (Lead Storage) बैटरी में किस अम्ल का प्रयोग किया जाता है?
(A) नाइट्रिक अम्ल
(B) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(C) सल्फ्यूरिक अम्ल
(D) एसिटिक अम्ल
उत्तर: सल्फ्यूरिक अम्ल
प्रश्न 4. “अरब सागर की रानी” किस शहर को कहा जाता है?
(A) मुंबई
(B) कोच्चि (कोचीन)
(C) गोवा
(D) मंगलुरु
उत्तर: कोच्चि (कोचीन)
प्रश्न 5. डोलेराइट किस प्रकार की चट्टान है?
(A) अवसादी
(B) कायांतरित
(C) आग्नेय
(D) संगमरमर
उत्तर: आग्नेय
प्रश्न 6. पौधों का प्रकाश की ओर मुड़ना क्या कहलाता है?
(A) प्रकाश संश्लेषण
(B) फोटोट्रॉपिज्म
(C) भू-अनुवर्तन
(D) श्वसन
उत्तर: फोटोट्रॉपिज्म
प्रश्न 7. हिमालय कितनी समानांतर श्रेणियों में विभक्त है?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर: 3
प्रश्न 8. 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय विधान सभा में बम किसने फेंका था?
(A) चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह
(B) भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त
(C) राजगुरु और सुखदेव
(D) अशफाक उल्ला खाँ और रामप्रसाद बिस्मिल
उत्तर: भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त
प्रश्न 9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव सर्वप्रथम कहाँ पारित किया था?
(A) कराची अधिवेशन
(B) लखनऊ अधिवेशन
(C) लाहौर अधिवेशन
(D) कलकत्ता अधिवेशन
उत्तर: लाहौर अधिवेशन
प्रश्न 10. प्रेस की स्वतंत्रता किस अनुच्छेद से संबंधित है?
(A) अनुच्छेद 14
(B) अनुच्छेद 19(1)(क)
(C) अनुच्छेद 21
(D) अनुच्छेद 32
उत्तर: अनुच्छेद 19(1)(क)
प्रश्न 11. “चीन का मैनचेस्टर” किस शहर को कहा जाता है?
(A) बीजिंग
(B) शंघाई
(C) नानजिंग
(D) वुहान
उत्तर: शंघाई
प्रश्न 12. गोमतेश्वर की प्रसिद्ध मूर्ति कहाँ स्थित है?
(A) तमिलनाडु
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र
उत्तर: कर्नाटक
प्रश्न 13. “स्वप्नवासवदत्ता” के लेखक कौन हैं?
(A) कालिदास
(B) भवभूति
(C) भास
(D) बाणभट्ट
उत्तर: भास
प्रश्न 14. राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित करने वाला प्रथम शासक कौन था?
(A) इब्राहिम लोदी
(B) बाबर
(C) सिकंदर लोदी
(D) अकबर
उत्तर: सिकंदर लोदी
प्रश्न 15. दुर्लभ मुद्रा का आशय किससे है?
(A) विकासशील देशों की मुद्रा
(B) विकसित देशों की मुद्रा
(C) सोने की मुद्रा
(D) चाँदी की मुद्रा
उत्तर: विकसित देशों की मुद्रा
प्रश्न 16. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) गोदावरी
(B) नर्मदा
(C) कृष्णा
(D) कावेरी
उत्तर: कृष्णा
प्रश्न 17. गोखुर झील (Oxbow Lake) का निर्माण किससे होता है?
(A) हिमनद से
(B) ज्वालामुखी से
(C) नदी के घुमावदार पथ से
(D) समुद्री लहरों से
उत्तर: नदी के घुमावदार पथ से
प्रश्न 18. मानचित्रों में नदियों को किस रंग से दर्शाया जाता है?
(A) लाल
(B) हरा
(C) नीला
(D) पीला
उत्तर: नीला
प्रश्न 19. गोवा राज्य का गठन किस संविधान संशोधन द्वारा हुआ था?
(A) 42वाँ
(B) 44वाँ
(C) 52वाँ
(D) 56वाँ
उत्तर: 56वाँ
प्रश्न 20. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह किस उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है?
(A) मद्रास उच्च न्यायालय
(B) कलकत्ता उच्च न्यायालय
(C) दिल्ली उच्च न्यायालय
(D) मुंबई उच्च न्यायालय
उत्तर: कलकत्ता उच्च न्यायालय
प्रश्न 21. बडागा जनजाति मुख्य रूप से किस राज्य में निवास करती है?
(A) कर्नाटक
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) आंध्र प्रदेश
उत्तर: तमिलनाडु
प्रश्न 22. जायकवाड़ी परियोजना किस नदी पर स्थित है?
(A) कृष्णा
(B) गोदावरी
(C) नर्मदा
(D) ताप्ती
उत्तर: गोदावरी
प्रश्न 23. RNA मुख्य रूप से किसके संश्लेषण को नियंत्रित करता है?
(A) वसा
(B) कार्बोहाइड्रेट
(C) एंजाइम/प्रोटीन
(D) विटामिन
उत्तर: एंजाइम/प्रोटीन
प्रश्न 24. शून्य डिग्री अक्षांश को क्या कहा जाता है?
(A) कर्क रेखा
(B) मकर रेखा
(C) प्रधान मध्याह्न रेखा
(D) विषुवत रेखा
उत्तर: विषुवत रेखा
प्रश्न 25. सुपरसोनिक विमान वायुमंडल की किस परत को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं?
(A) क्षोभमंडल
(B) समतापमंडल
(C) आयनमंडल
(D) बहिर्मंडल
उत्तर: आयनमंडल
प्रश्न 26. कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के पानी को किस रंग का बना देती है?
(A) लाल
(B) पीला
(C) दूधिया
(D) हरा
उत्तर: दूधिया
प्रश्न 27. भारत में प्रथम डाकघर कब खोला गया था?
(A) 1727 ई.
(B) 1757 ई.
(C) 1854 ई.
(D) 1905 ई.
उत्तर: 1727 ई.
प्रश्न 28. स्लेट किस चट्टान का रूपांतरित रूप है?
(A) ग्रेनाइट
(B) बेसाल्ट
(C) शेल
(D) संगमरमर
उत्तर: शेल
प्रश्न 29. पौधों की रैखिक वृद्धि दर मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?
(A) बैरोमीटर
(B) ऑक्सेनोमीटर
(C) हाइड्रोमीटर
(D) लैक्टोमीटर
उत्तर: ऑक्सेनोमीटर
प्रश्न 30. विश्व की सर्वाधिक सक्रिय भूकंपीय पेटी किस महासागर के चारों ओर स्थित है?
(A) हिंद महासागर
(B) अटलांटिक महासागर
(C) प्रशांत महासागर
(D) आर्कटिक महासागर
उत्तर: प्रशांत महासागर
प्रश्न 31. भारत में पहली बार रुपया का सिक्का किसके शासनकाल में ढाला गया था?
(A) अकबर
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) शेरशाह सूरी
(D) बाबर
उत्तर: शेरशाह सूरी
प्रश्न 32. उष्णकटिबंधीय चिरहरित वन सामान्यतः कितनी वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं?
(A) 50 सेमी से कम
(B) 100 सेमी से कम
(C) 200 सेमी या अधिक
(D) 75–100 सेमी
उत्तर: 200 सेमी या अधिक
प्रश्न 33. हेलेनिस्टिक कला का प्रभाव किस भारतीय कला शैली में दिखाई देता है?
(A) मथुरा कला
(B) अमरावती कला
(C) गंधार कला
(D) पल्लव कला
उत्तर: गंधार कला
प्रश्न 34. मानव आँख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिंब बनता है?
(A) आभासी और सीधा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और उल्टा
(D) वास्तविक और उल्टा
उत्तर: वास्तविक और उल्टा
प्रश्न 35. पवन के निक्षेपण से क्या बनते हैं?
(A) डेल्टा और मुहाना
(B) बालूका स्तूप और लोएस
(C) हिमोढ़ और सर्क
(D) जलप्रपात और घाटी
उत्तर: बालूका स्तूप और लोएस
प्रश्न 36. कन्हेरी गुफाओं की संख्या लगभग कितनी है?
(A) 50
(B) 75
(C) 100
(D) 150
उत्तर: 100
प्रश्न 37. ली आयोग (Lee Commission) की स्थापना कब हुई थी?
(A) 1919 ई.
(B) 1921 ई.
(C) 1923 ई.
(D) 1928 ई.
उत्तर: 1923 ई.
प्रश्न 38. “दुर्गेशनंदिनी” उपन्यास के लेखक कौन हैं?
(A) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(B) बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
(C) शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
(D) प्रेमचंद
उत्तर: बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय
प्रश्न 39. चिरहरित वन सामान्यतः कितनी वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं?
(A) 50–100 सेमी
(B) 100–150 सेमी
(C) 150–200 सेमी
(D) 200–300 सेमी
उत्तर: 200–300 सेमी
प्रश्न 40. गायकवाड़ वंश किस रियासत का शासक था?
(A) ग्वालियर
(B) बड़ौदा
(C) हैदराबाद
(D) जयपुर
उत्तर: बड़ौदा
प्रश्न 41. हुंडरू जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
(A) दामोदर
(B) सोन
(C) स्वर्णरेखा
(D) कोसी
उत्तर: स्वर्णरेखा
प्रश्न 42. फालुजा (Fallujah) किस देश में स्थित है?
(A) ईरान
(B) सीरिया
(C) इराक
(D) तुर्की
उत्तर: इराक
प्रश्न 43. मूल्य वर्धित कर (VAT) किस प्रकार का कर है?
(A) प्रत्यक्ष कर
(B) अप्रत्यक्ष कर
(C) संपत्ति कर
(D) आयकर
उत्तर: अप्रत्यक्ष कर
प्रश्न 44. मानव शरीर कार्य करने के लिए मुख्य रूप से किस ऊर्जा का उपयोग करता है?
(A) नाभिकीय ऊर्जा
(B) स्थितिज ऊर्जा
(C) रासायनिक ऊर्जा
(D) सौर ऊर्जा
उत्तर: रासायनिक ऊर्जा
प्रश्न 45. कच्चे फलों को पकाने के लिए किस गैस का उपयोग किया जाता है?
(A) ऑक्सीजन
(B) नाइट्रोजन
(C) एथिलीन
(D) हाइड्रोजन
उत्तर: एथिलीन
प्रश्न 46. संथाल किस प्रजाति के लोग माने जाते हैं?
(A) मंगोलॉइड
(B) आर्य
(C) द्रविड़
(D) नीग्रिटो
उत्तर: द्रविड़
प्रश्न 47. साइमन कमीशन भारत में किस वायसराय के शासनकाल में आया था?
(A) लॉर्ड रीडिंग
(B) लॉर्ड इरविन
(C) लॉर्ड लिनलिथगो
(D) लॉर्ड वेवल
उत्तर: लॉर्ड इरविन
प्रश्न 48. पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?
(A) लियाकत अली खान
(B) अयूब खान
(C) मोहम्मद अली जिन्ना
(D) याह्या खान
उत्तर: मोहम्मद अली जिन्ना
प्रश्न 49. भारत के लिए संविधान निर्माण का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया था?
(A) कांग्रेस पार्टी
(B) मुस्लिम लीग
(C) स्वराज पार्टी
(D) हिंद महासभा
उत्तर: स्वराज पार्टी
प्रश्न 50. सिखों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव को किस मुगल शासक ने मृत्युदंड दिया था?
(A) अकबर
(B) औरंगज़ेब
(C) शाहजहाँ
(D) जहाँगीर
उत्तर: जहाँगीर
इस पोस्ट में दिए गए Railway Questions Answers, Railway Solved Papers in Hindi, RRB NTPC Model Paper, Railway Group D Question Paper, RRB ALP Practice Set, Railway Previous Year Questions, Railway General Knowledge Questions, Railway Reasoning Questions, Railway Mathematics Questions, Railway General Science Questions, Railway Exam तैयारी प्रश्न, Railway मॉडल पेपर, Railway Mock Test in Hindi, Railway Online Test Series आदि आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। यदि आप RRB NTPC, Group D, ALP, Technician, JE, RPF Constable, RPF SI या अन्य किसी रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपको यह प्रश्न उत्तर अच्छे लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और किसी भी सवाल के लिए नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।






Bahut badiya
Are u sure ki ye questions ayege hi…..??????
Railway ka exam kb tk hoga btao please help me
Gs kaise strong kiya jaye
Group d me questions aise hi ate h
Group d me aisa hi questions aye h