RPMT Question Paper with Solution In Hindi

RPMT Question Paper with Solution In Hindi

जो उम्मीदवार राजस्थान प्री मेडिकल टेस्ट RPMT की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे RPMT परीक्षाओं के पिछले पेपरों से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अभ्यास उम्मीदवार के लिए अत्यधिक उपयोगी रहेगा .इसलिए अगर कोई उम्मीदवार RPMT एग्जाम की तैयारी कर रहे उन्हें इस पोस्ट में rpmt solved paper pdf RPMT Previous Year Question Paper RPMT Model Question Papers 2019 से रिलेटिड प्रश्न उत्तर दिए है .इन प्रश्नों को आप ध्यान से पढ़े और अपनी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाएं .हमारी वेबसाइट पर सभी सरकारी परीक्षाओं के साल्व्ड पेपर भी उपलब्ध हैं

प्रश्न. इलेक्ट्रॉनों का उत्सर्जन सम्भव है?

उत्तर..प्रकाश विद्युत प्रभाव द्वारा,तापायनिक प्रभाव द्वारा

प्रश्न. एक LC दोलित्र परिपथ में, संधारित्र पर अधिकतम आवेश Q है, जिस समय कुल ऊर्जा, विद्युत क्षेत्र व चुम्बकीय क्षेत्र में बराबर विभाजित होगी, उस समय संधारित्र पर आवेश होगा?

उत्तर..Q/√2

प्रश्न. 2 ऐम्पियर की धारा किसी चालक में प्रवाहित होने पर इसमें 10 सेकण्ड में 80 जूल ऊष्मा उत्पन्न करती है, चालक का प्रतिरोध है?

उत्तर..2 Ω

प्रश्न. दो अलग-अलग एकवर्णीय प्रकाश स्रोतों से प्राप्त प्रकाश तरंगें समीकरणों से दी जाती हैं y1 = sin ω t तथा y2 x 3cos ω t सही कथन है?

उत्तर..दोनों तरंगें कला सम्बद्ध नहीं हैं

प्रश्न. दो पत्थरों को समान चाल से परन्तु क्षैतिज से विभिन्न कोणों पर फेंका जाता है, उनके क्षैतिज परास समान हैं, एक पत्थर के प्रक्षेपण का कोण π/3 है तथा इसके द्वारा प्राप्त ऊँचाई 102 मी है, दूसरे पत्थर द्वारा प्राप्त महत्तम ऊँचाई मीटर में है?

उत्तर..34

प्रश्न. यदि किसी दीवार के दोनों पृष्ठों का तापान्तर 100°C से बढ़कर 200°C हो जाए तो इसकी ऊष्मा चालकता?

उत्तर..अपरिवर्तित रहेगी

प्रश्न. सिलिकॉन ट्रॉजिस्टर को चालू करने के लिये आधार तथा उत्सर्जक के बीच न्यूनतम विभवान्तर लगभग है?

उत्तर..1 वोल्ट

प्रश्न. किसी रूक्ष क्षैतिज सतह पर रखे 10 किग्रा के लकड़ी के ब्लॉक को कम से कम 49 न्यूटन का बल लगाकर गति की अवस्था में लाया जा सकता है, घर्षण गुणांक है?

उत्तर..0.5

प्रश्न. कौन-सी समीकरण y-अक्ष के अनुदिश चलने वाली तरंग को प्रदर्शित करती है?

उत्तर..x = A sin (ky – ωt)

प्रश्न. एक वस्तु लम्बाई के एक चिकने आनत तल पर रखी है, आनत तल के शीर्ष बिन्दु की ऊध्र्वाधर ऊँचाई 1 मी है, आनत तल को दिया गया क्षैतिज त्वरण ताकि वस्तु आनति के सापेक्ष स्थित रहे, है?

उत्तर..g/√l2 – 1)

प्रश्न. सरल लोलक का कोणीय आयाम 6% है, इसका डोरी में अधिकतम तनाव होगा?

उत्तर..mg (1 + 020)

प्रश्न. किसी रेडियोऐक्टिव प्रतिदर्श के औसत आयुकाल में?

उत्तर..अतिदर्श का लगभग ⅓ भाग विघटित हो जाता है?

प्रश्न. दो गुब्बारों में से एक को हीलियम (He) गैस तथा दूसरे को वायु से भरा जाता है, यदि इन गुब्बारों के दाब तथा ताप समान हैं तब प्रति एकांक आयतन में अणुओं की संख्या?

उत्तर..दोनों गुब्बारों में समान है?

प्रश्न. एक कैल्साइट क्रिस्टल के दो क्रमागत परमाणविक समतलों के बीच की दूरी 0.3 नैनोमीटर है, 0.3Å तरंगदैर्ध्य की x-किरणों के बैग प्रकीर्णन के लिये न्यूनतम कोण है?

उत्तर..2.86°

प्रश्न. नियत लम्बाई के किसी सरल लोलक का पृथ्वी की सतह पर आवर्तकाल T है,किसी सुरंग के भीतर इसका आवर्तकाल?

उत्तर..T से अधिक होगा

प्रश्न. एक धात्विक तार से प्रवाहित धारा ऊष्मा उत्पन्न करती है, इसका कारण है?

उत्तर..चालन इलेक्ट्रॉनों की धात्विक तार के परमाणुओं से टक्कर

प्रश्न. एक प्रकाश उत्सर्जन डायोड (LED) के सिरों पर विभवपात 2 वोल्ट है तथा 10 मिली ऐम्पियर की धारा प्रवाहित होती है, जब इसे एक प्रतिरोध R के साथ 6 वोल्ट की बैट्री पर प्रयोग करते हैं तब R का मान है?

उत्तर..400 ᘯ

प्रश्न. जब आप बर्फ के घन बनाते हो, तब जल की एण्ट्रॉपी

उत्तर..घट जाती है

प्रश्न. एक इंजन 100 किग्रा जल 10 मी की ऊँचाई पर 5 सेकण्ड में चढ़ा देता है, इंजन की दक्षता 60% है, यदि g = 10 मी/से, तो इंजन की क्षमता है?

उत्तर..3.3 किलोवाट

प्रश्न. एक धारामापी का प्रतिरोध 400 2 है व पूर्ण विक्षेप धारा 0.2 मिली ऐम्पियर है, इसको 3 ऐम्पियर परास वाले अमीटर में परिवर्तित करने के लिये कितने शन्ट प्रतिरोध की आवश्यकता होगी?

उत्तर..0.0272

प्रश्न. एकदिशीय धारा वाले दो समान्तर चालकों के बीच आकर्षण बल लगने का कारण है?

उत्तर..उनके बीच विद्युत बल

प्रश्न. किसी दूरदर्शी में यदि अभिदृश्यक का व्यास अधिक होगा, तो

उत्तर..विर्भेदन क्षमता अधिक होगी

प्रश्न. एक गेंद को क्षैतिज से किसी कोण फर फेंका जाता है, जब यह भूमि पर वापस लौटती है तब उस क्षण उसके संवेग में कुल परिवर्तन है?

उत्तर..गैंद का भार x सम्पूर्ण उड्डयन काल

प्रश्न. सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण का आवर्तकाल 4 सेकण्ड है,t = 0 से कितने समय अन्तराल के पश्चात् इसका विस्थापन, आयाम का आधा होगा?

उत्तर..⅓ सेकण्ड

प्रश्न. एक ठोस गोला अपने व्यास के परितः कोणीय वेग ω से घूर्णन कर रहा है, यदि ठण्डा होने पर इसकी त्रिज्या, अपने प्रारम्भिक मान की 1/n हो जाती है, तो इसका कोणीय वेग हो जाएगा?

उत्तर..n2ω

प्रश्न. गैस में अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल तथा सर्वाधिक प्रायिक चाल है?

उत्तर..अंसमान

प्रश्न. 273K ताप तथा वायुमण्डलीय दाब पर बर्फ की स्लैब के पिघलने के दौरान

उत्तर..वायुमण्डल द्वारा बर्फ-जल निकाय पर किया गया कार्य धनात्मक है

प्रश्न. नाभिकीय रिएक्टर क्रान्तिक होता है, यदि गुणात्मक कारक k का मान है?

उत्तर..1

प्रश्न. समआयुतनिक प्रक्रम में’

उत्तर..△W = 0

प्रश्न. पानी से भरे एक टेंक की तली में एक छिद्र है, यदि तली पर कुल दाब 3 वायुमण्डल (1 वायुमण्डल = 10 5 न्यूटन मी) है, तब छिद्र से बहने वाले पानी का वेग है?

उत्तर..√400 मी/से

प्रश्न. उच्च आवृत्ति के लिये, संधारित्र का प्रतिरोध

उत्तर..निम्न होता है

प्रश्न. माना नीली, लाल, काली व सफेद रंग की चार वस्तुओं को एक साथ गर्म करके ठण्डा किया जाता है, कौन-सी वस्तु सबसे पहले ठण्डी होगी?

उत्तर..काली

प्रश्न. धारावाही वृत्ताकार लूप को एक तुल्य चुम्बकीय द्विध्रुव से बदल दिया जाता है, लूप की अक्ष के एक बिन्दु पर है?

उत्तर..अक्षीय स्थिति

प्रश्न. प्रकाश तरंगों के संचरण में दोलन की दिशा तथा ध्रुवण दिशा के बीच का कोण है?

उत्तर..0°

प्रश्न. L लम्बाई के एक वर्गाकार चालक लूप में धारा I प्रवाहित होती है, लूप के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र?

उत्तर..L के व्युत्क्रमानुपाती है

प्रश्न. जब एक बूंद, छोटी-छोटी बूंदों में टूटती है, तो?

उत्तर..ऊर्जा अवशोषित होती है?

प्रश्न. एक रेलगाड़ी ध्वनि की गति के 1/20 भाग से किसी स्थिर श्रोता की ओर गति करती है, यदि 1 सेकण्ड के अन्तराल पर रेलगाड़ी की सीटी एक विशेष प्रकार की ध्वनि उत्पन्न करती है, तो श्रोता को इन ध्वनियों के बीच कितना अन्तर प्रतीत होगा?

उत्तर..19/20 सेकण्ड

प्रश्न. द्रव्यमान m की एक गेंद v वेग से किसी दीवार से प्रत्यास्थतः संघट्ट करती है,तो इसके संवेग में परिवर्तन होगा?

उत्तर..MetvUe

प्रश्न. एक इलेक्ट्रॉन तथा प्रोट्रॉन एक चुम्बकीय क्षेत्र में लम्बवत् प्रवेश करते हैं, दोनों की गतिज़, ऊर्जा समान हैं, कौन-सा सत्य है?

उत्तर..इलेक्ट्रॉन का पथ कम वक्रीय है

प्रश्न. एक ठोस गोला समान ऊँचाई परन्तु भिन्न आनति के दो विभिन्न आनत समतलों से लुढ़कता है, इन दोनों स्थितियों में?

उत्तर..चाल समान होगी परन्तु नीचे आने का समय असमान होगा

प्रश्न. एक तीर को वायु में छोड़ा जाता है, इसकी परास 200 मी है व उड्डयन काल 5 सेकण्ड है, तो तीर के वेग का क्षैतिज घटक होगा?

उत्तर..40 मी/से

प्रश्न. एक R त्रिज्या के विलगित गोलीय चालक की धारिता, किसके समानुपाती होती है?

उत्तर..R

प्रश्न. ताप-विद्युत (thermoelectric) फ्रिज, किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?

उत्तर..पेल्टियर प्रभाव

प्रश्न. एक निश्चित ग्रह (जिसके चारों ओर वायुमण्डल नहीं है) पर एक प्रक्षेप्य के क्षैतिज तल के अनुदिश ऊँचाई y तथा दूरी x दी गयी है, y = (8t – 5t2) मी तथा x = 6t मी जहाँ t सेकण्ड में है, प्रक्षेपण का वेग है?

उत्तर..10 मी/से

प्रश्न. एक सूक्ष्मदर्शी को एक कागज के टुकड़े पर बने एक निशान पर फोकस किया जाता है तथा तब एक 3 सेमी मोटी तथा 1.5 अपवर्तनांक की कांच की एक पट्टी को निशान के ऊपर रखा जाता है, सूक्ष्मदर्शी को कितना खिसकाया जाये कि निशान पुनः फोकस में हो?

उत्तर..1 सेमी ऊपर

प्रश्न. यदि एक धनावेश को विभव क्षेत्र से उच्च विभव क्षेत्र में विस्थापित किया जाता है, तो विद्युत स्थितिज ऊर्जा?

उत्तर..बढ़ेगी

प्रश्न. एक बिन्दु जो कि विराम में है, x-अक्ष की ओर गतिमान है, इसका त्वरण समय के साथ समीकरण α = (6t + 5) मी/से2 के अनुसार बदलता है, यदि यह मूल बिन्दु से प्रारम्भ करता है, तो 2 सेकण्ड में चली गयी दूरी है?

उत्तर..18 मी

प्रश्न. व्यंजकों में से कौन सरल आवर्त प्रगामी तरंग को प्रदर्शित करता है?

उत्तर..α sin (ω t – k x)

प्रश्न. दो उपग्रह A व B, ग्रह P के चारों ओर 4R व R त्रिज्या के कक्षकों में घूम रहे हैं, यदि उपग्रह A की चाल 3v हो तो उपग्रह B की चाल होगी?

उत्तर..6v

प्रश्न. यदि E = ऊर्जा, G = गुरुत्वाकर्षण नियतांक, I = आवेग तथा M = द्रव्यमान,तब GIM2/E2 की विमाएँ इनमें से किसके समान हैं?

उत्तर..समय

प्रश्न. जब एक p -n संधि डायोड को विपरीत बायसित किया जाता है, तब

उत्तर..अवक्षय क्षेत्र बढ़ जाता है?

प्रश्न. एक अन्तरिक्ष यात्री 630 किमी की ऊँचाई पर 8 किमी/से2 की चाल से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है, यदि पृथ्वी की त्रिज्या 6400 किमी है, तब अन्तरिक्ष यात्री का त्वरण है?

उत्तर..9.10 मी/से2

प्रश्न. अनुनाद की अवस्था में LCR परिपथ का शक्ति गुणांक होता है?

उत्तर..1.0

प्रश्न. एक विद्युत पंखा बन्द कमरे में चालू किया जाता है, कमरे में वायु

उत्तर..गर्म होगी

प्रश्न. रुद्धोष्म प्रक्रम के दौरान एक गैस का दाब इसके परम ताप की तृतीय घात केअनुक्रमानुपाती पाया जाता है, गैस के लिये अनुपात Cp/Cv का मान है?

उत्तर..3/2

प्रश्न. किसी नाभिक के स्थायित्व के लिये?

उत्तर..प्रति न्यूक्लिऑन बन्धन ऊर्जा अधिक होनी चाहिए

प्रश्न. एक 5 मी लम्बे व 3 मिमी व्यास वाले एल्यूमीनियम (Y =7×10 10 न्यूटन/मी2) के तार से 40 किग्रा का द्रव्यमान लटका है, यदि एक कॉपर (Y = 12×10 10 न्यूटन/मी) का तार जिसकी लम्बाई एल्यूमीनियम के तार के समान व इससे समान द्रव्यमान लटका है, तो लम्बाई में समान वृद्धि के लिये, इसका व्यास (मिमी में) होगा?

उत्तर..2.3

प्रश्न. लाल रंग के कांच के टुकड़े को अंधेरे में रक्त तप्त होने तक गर्म किया जाता है तो यह प्रतीत होगा?

उत्तर..हरा

प्रश्न. प्रशिक्षण के दौरान एक अन्तरिक्ष यात्री 5 मी लम्बाई की क्षैतिज भुजा के एक सिरे पर एक सीट पर बैठा हुआ घूर्णन कर रहा है, यदि वह 9 ग्राम का त्वरण सहन कर सकता है तब प्रति सेकण्ड कितने परिक्रमण पूरे किये जा सकते हैं (g=10 मी/से2)?

उत्तर..0.675 चक्र/से

प्रश्न. द्रव्यमान m व 2m की दो वस्तुओं की गतिज ऊर्जाये समान हैं, तो उनके रेखीय संवेगों का अनुपात होगा?

उत्तर..1/√2

प्रश्न. किस ताप पर, जल का पृष्ठ तनाव न्यूनतम होगा?

उत्तर..75°C

प्रश्न. दो प्रतिरोधक तारों के लिये, जो समान्तर क्रम में जुड़े हैं, तुल्य प्रतिरोध 6/5 ᘯ है, जब एक तार टूट जाता है तब प्रभावी प्रतिरोध 22 है टूटे हुए तार का प्रतिरोध?

उत्तर..3Ω

प्रश्न. मृदु व कठोर X-किरणों में अन्तर होता है?

उत्तर..आवृत्ति का

प्रश्न. किस चाल पर, पानी का शीर्ष वेग 40 सेमी (पारा) के शीर्ष दाब के बराबर होता है?

उत्तर..10.3 मी/से

प्रश्न. अपवर्तन में प्रकाश तरंगें एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर अपने पथ से मुड़ जाती हैं क्योंकि दूसरे माध्यम में?

उत्तर..चाल भिन्न होती है

प्रश्न. एक बिन्दु स्रोत एक बिना अवशोषक माध्यम में सभी दिशाओं में समान रूप से ध्वनि उत्सर्जित कर रहा है, दो बिन्दु P तथा Q स्रोत से क्रमश: 2 मीटर तथा 3 मीटर की दूरी पर हैं, P तथा Q पर तरंगों की तीव्रताओं का अनुपात है?

उत्तर..9:4

प्रश्न. दो समान्तर बड़ी तथा पतली धातु की चादरों के पृष्ठ आवेश घनत्व (σ = 26.4×10-12 कूलॉम/मी2) समान तथा चिन्ह में विपरीत हैं, इन चादरों के बीच विद्युत क्षेत्र है?

उत्तर..3 न्यूटन/कूलॉम

प्रश्न. किसी व्यक्ति का दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब उससे लम्बा है, तो इससे प्रदर्शित होता है कि प्रयुक्त दर्पण?

उत्तर..अवतल है

प्रश्न. दो गोलीय दृढ़ पिंडों के मध्य अप्रत्यास्थ टक्कर के लिये?

उत्तर..रेखीय संवेग संरक्षित रहता है

प्रश्न. संतत उत्सर्जन स्पेक्ट्रम में, उत्सर्जित तरंगदैर्ध्य परास निर्भर करती है?

उत्तर..स्रोत के ताप पर

प्रश्न. चश्मा पहनने वाले व्यक्ति सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किस प्रकार करते हैं?

उत्तर..वें अपना चश्मा उतार देते हैं

रसायन विज्ञान

प्रश्न. Ga की त्रिज्या Al से कम होती है क्योंकि?

उत्तर..अधिकतम परिरक्षण प्रभाव

प्रश्न. एक बन्द अवरोधक पात्र में, ताप बढ़ाने के लिये द्रव को पैडल से हिलाया जाता है तो, कौन-सा सही है?

उत्तर..ΔE = W ≠ 0, q= 0

प्रश्न. PCl5 का अस्तित्व है, किन्तु NCl5 का नहीं, क्योंकि?

उत्तर..नाइट्रोजन में रिक्त d-कक्षक नहीं होते

प्रश्न. नॉर्मल विलयन है?

उत्तर..एक लीटर में एक ग्राम तुल्यांक

प्रश्न. एक ऐल्किल हैलाइड, जिसे उसके ग्रिग्नार्ड अभिकर्मक से बनाया गया है, जल के साथ गरम करने पर प्रोपेन देता है, मौलिक ऐल्किल हैलाइड होगा?

उत्तर..प्रोपाइल ब्रोमाइड

प्रश्न. HI, H2 एवं i2 को एक बन्द पात्र में लिया गया, साम्यावस्था पर H2 के मोलों की संख्या 0.2 है तो साम्यावस्था पर I2 तथा HI के मोलों की संख्या ज्ञात कीजिये?

उत्तर..1.2, 1.6

प्रश्न. कौन-सा युग्म, पीले अमोनियम सल्फाइड द्वारा पृथक किया जाता है?

उत्तर..cds, As2S3

प्रश्न. Sn2+ के एक मेल द्वारा अपचयित, K2Cr2o7 के मोलों की संख्या होती है?

उत्तर..⅓

प्रश्न. नौसादर है?

उत्तर..NH4Cl

प्रश्न. CaOCI2 की विरंजन क्षमता का कारण है?

उत्तर..नवजात ऑक्सीजन

प्रश्न. नाइट्रोजन तथा कार्बन मोनोऑक्साइड के समान द्रव्यमानों को एक पात्र में मिलाया गया, गैसीय मिश्रण का कुल दाब वायुमण्डलीय है, मिश्रण में नाइट्रोजन का आंशिक दाब ज्ञात कीजिये?

उत्तर..0.50 वायुमण्डलीय

प्रश्न. रेडियोएक्टिव पदार्थ का अर्द्ध-आयु काल 4 दिन है तो 2 दिन में विघटित पदार्थ की मात्रा होगी?

उत्तर..1/√2

प्रश्न. STP पर, गैस की संपीड्यता इकाई से कम घेती है, इसलिये?

उत्तर..Vm <22.4 L

प्रश्न. कौन, लीबिग प्रक्रम द्वारा मापा जाता है?

उत्तर..C और H

प्रश्न. लोहे को जंग लगने से बचाने के लिये, किस पेन्ट का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर..Pb3O4

प्रश्न. Ag2S से सिल्वर निष्कासित करने में प्रयुक्त अभिकर्मक है?

उत्तर..O2 की उपस्थिति में NaCN

प्रश्न. कौन-सा नाइट्रोजन का ऑक्साइड सबसे अधिक ऊष्मीय स्थिर होता है?

उत्तर..NO

प्रश्न. इण्डेन है?

उत्तर..व्यवसायिक ब्यूटेन, आइसो-ब्यूटेन और प्रोपेन का मिश्रण

प्रश्न. ग्लूकोस, फेनिल हाइड्राजीन की अधिक मात्रा से क्रिया करके बनाता है?

उत्तर..ग्लूकोसाजोन

प्रश्न. किस तत्व की इलेक्ट्रॉन बन्धुता सबसे अधिक होती है?

उत्तर..Cl2

प्रश्न. बेन्जीन में बन्ध क्रम है?

उत्तर..1.5

प्रश्न. सबसे अधिक आयनन ऊर्जा वाला तत्व है?

उत्तर..Li

प्रश्न. लिथोफोन है?

उत्तर..BaSO4 + ZnS

प्रश्न. कौन HCl से H विस्थापित नहीं करता?

उत्तर..Cu

प्रश्न. किसकी स्वर्ण संख्या सबसे कम होती है?

उत्तर..जिलैटिन

प्रश्न. किसी यौगिक में c, H तथा N भार के अनुसार 9:1: 3.5 के अनुपात मेंउपस्थित है, यदि यौगिक का अणुभार 108 है, तो यौगिक का अणु-सूत्र होगा?

उत्तर..C6H8N2

प्रश्न. CIF3 में उपस्थित संकरण है?

उत्तर..sp3 d

प्रश्न. हाइड्राइड आयन का इलेक्ट्रॉनिक वितरण है?

उत्तर..1s2

प्रश्न. नाभिकीय रिऐक्टर में प्रयुक्त ईंधन है?

उत्तर..रैडियम

प्रश्न. निनहाइड्रिन से अभिकृत करने पर, कौन नीला रंग देता है?

उत्तर..प्रोटीन,पेप्टाइड,α-ऐमीनो अम्ल|

प्रश्न. किसका आकार सबसे छोटा है?

उत्तर..Mg2+

प्रश्न. एक परखनली जिसमें अमोनियामय Cu2Cl2 है, में CH4,C2H2 तथा C2H4 गैस प्रवाहित की जाती है, ज्ञात कीजिये कौन-सी गैस परखनली से बाहर निकलेगी?

उत्तर..C2H4 और CH4

प्रश्न. एल्किल आइसोसायनाइड में σ तथा T बन्ध होते हैं?

उत्तर..9σ, 3π

प्रश्न. कौन-सी गैस कृत्रिम श्वसन में प्रयोग की जाती है?

उत्तर..O2,CO2,He

प्रश्न. O2 अणु में उपस्थित अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है?

उत्तर..दो

प्रश्न. रेडियोएक्टिव तत्व का अर्द्ध-आयु काल है?

उत्तर..0.693/k

प्रश्न. किसके साथ ल्यूकास अभिकर्मक सबसे तेजी से क्रिया करता है?

उत्तर..2-मेथिल-प्रोपेनॉल-2

प्रश्न. किसी धातु के हाइड्रॉक्साइड के 1.520 ग्राम जलाने पर 0.995 ग्राम ऑक्साइड देता है, धातु का तुल्यांकी भार ज्ञात कीजिये?

उत्तर..9

प्रश्न. बर्फ के पिघलने के लिये प्रयुक्त परिस्थितियाँ हैं?

उत्तर..निम्न ताप व उच्च दाब

प्रश्न. सोडियम एसीटेट के जल-अपघटन पर प्राप्त होता है?

उत्तर..क्षारीय विलयन

प्रश्न. सबसे कम आयनित लवण है?

उत्तर..Agcl

प्रश्न. फिनोल तथा बेन्जोइक अम्ल को किसके द्वारा पृथक किया जा सकता है?

उत्तर..NaHCO3

प्रश्न. 0.5N H2SO4 के 100 cm3 को डेसीनॉर्मल सान्द्रता वाला विलयन बनाने के लिये कितना जल डालना होगा?

उत्तर..400 cm3

प्रश्न. अक्रिय गैसों के क्वथनांक व हिमांक में अन्तर होता है?

उत्तर..बहुत कम

प्रश्न. कौन-सा फेहलिंग विलयन के साथ क्रिया नहीं करता है?

उत्तर..CH3COCH3

प्रश्न. किसके परीक्षण के लिये K2HgI4 प्रयोग किया जाता है?

उत्तर..NH4+

प्रश्न. तत्व की परमाणु संख्या समान होती है?

उत्तर..इलेक्ट्रॉनों के

प्रश्न. कौन-सा लुईस अम्ल नहीं है?

उत्तर..AlCl3. 6H2O

प्रश्न. नीला थोथा है?

उत्तर..CuSO4.5H2O

प्रश्न. एनिलीन, CHCls तथा KOH के साथ गर्म करने पर देती है?

उत्तर..फेनिल आइसोसायनाइड

प्रश्न. Ca(NO3)2 का वान्ट हॉफ कारक होता है?

उत्तर..तीन

प्रश्न. इलेक्ट्रॉनों की कमी वाला अणु है?

उत्तर..BF3

प्रश्न. अरहीनियस प्लॉट में, अन्तः खण्ड बराबर होता है?

उत्तर..-Eα/R

प्रश्न. रेडियोएक्टिव धातु है?

उत्तर..Ra

प्रश्न. ज्यामितीय समावयवता पायी जाती है?

उत्तर..2-ब्यूटीन

प्रश्न. एल्डिहाइड NH2. NH2 के साथ बनाता है?

उत्तर..हाइड्राजोन

प्रश्न. प्राकृतिक रबर बहुलक होता है?

उत्तर..आइसोप्रीन का

प्रश्न. लोहे की निष्क्रियता का कारण है?

उत्तर..Fe3O4

प्रश्न. HCHO, NH3 से क्रिया करके देता है?

उत्तर..यूरोट्रोपीन

प्रश्न. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया में, ऊष्मा का?

उत्तर..उत्सर्जन होता है

प्रश्न. कौन-सी अक्रिय गैस द्रवीकरण पर असामान्य व्यवहार प्रदर्शित करती है?

उत्तर..He

प्रश्न. 100 u He में He परमाणुओं की संख्या होती है?

उत्तर..25 x1.6 x 10 – 24 x 6.023 x 10 23

प्रश्न. हाइड्रोजन का रेडियोएक्टिव समस्थानिक है?

उत्तर..ट्राइटियम

प्रश्न. फिनोल, Br2 से अभिक्रिया करके देता है?

उत्तर..2, 4, 6-ट्राइब्रोमोफिनोल

प्रश्न. धनायनिक जल विच्छेदन से निम्न विलयन प्राप्त होता है?

उत्तर..अम्लीय

प्रश्न. ऐक्रोलीन के निर्माण में आवश्यक यौगिक है?

उत्तर..ग्लिसरॉल

प्रश्न. अमलगम का सबसे आवश्यक अवयव है?

उत्तर..Hg

प्रश्न. किस यौगिक में रेखांकित कार्बन, बन्ध निर्माण के लिये केवलsp3-संकरित ऑर्बिटलों का प्रयोग करता है?

उत्तर..CH3CH2OH

प्रश्न. टर्शरी ब्यूटाईल ऐल्कोहॉल है?

उत्तर..2-मैथिल प्रोप-2-ऑल

प्रश्न. गैलविन सैल में एनोड है?

उत्तर..ऋणात्मक इलैक्ट्रोड

प्रश्न. किस अभिकर्मक द्वारा आयोडीन का परीक्षण होता है?

उत्तर..स्टार्च

प्रश्न. H2S2O8 में सल्फर की ऑक्सीकरण संख्या है?

उत्तर..+ 21

प्रश्न. H2O2 में H-O-O बन्ध कोण होता है?

उत्तर..94.8°

प्रश्न. गैसों के विसरण के लिये कौन-सा सम्बन्ध सही है?

उत्तर..r ∝ 1/√d

प्रश्न. KrF2 में Kr के चारों ओर घूमते हुए इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है?

उत्तर..8

प्रश्न. किस यौगिक का शोधन भाप-आसवन विधि द्वारा किया जाता है?

उत्तर..एनिलीन

प्रश्न. कौन-सी गैस युद्ध में प्रयोग की जाती है?

उत्तर..CCl3. NO2

प्रश्न. कौन अम्ल मार्जक की तरह कार्य करता है?

उत्तर..H2SO4

प्रश्न. एसिटोन, सान्द्र H2SO4 के साथ आसवित करने पर बनाता है?

उत्तर..मैसिटिलीन

प्रश्न. प्रकाशीय समावयवता प्रदर्शित करता है?

उत्तर..ब्यूटेनॉल-2

प्रश्न. 0.1 N CHCOOH की वियोजन की दर है, (Kअम्ल =1×10 – 5)?

उत्तर..10-2

प्रश्न. जब हाइड्रोजन अणु अपने परमाणुओं में अपघटित होता है, तब किस अवस्था में सबसे अधिक मात्रा में हाइड्रोजन परमाणु प्राप्त होते हैं?

उत्तर..उच्च ताप और कम दाब

जीव विज्ञान

प्रश्न. प्लाज्मा झिल्ली के तरल मोजेक मॉडल में?

उत्तर..फॉस्फोलिपिड द्विआण्विक पर्त का मध्य भाग बनाते हैं

प्रश्न. आवृतबीजी पादपों में पराग नलिका नर युग्मकों को किसमें मुक्त करती है?

उत्तर..संहायक कोशिका में

प्रश्न. हरित ऊतक (chlorenchyma) विकसित होता है?

उत्तर..मॉस के बीजाणु सम्पुट में

प्रश्न. परखनली शिशु (test tube baby) का अर्थ है?

उत्तर..ऊतक संवर्धन द्वारा विकसित बच्चा

प्रश्न. चार अरीय संवहन पूल पाए जाते हैं?

उत्तर..द्विबीजपत्री मूल में

प्रश्न. ‘क्रिसमस रोग’ (Christmas disease) का दूसरा नाम है?

उत्तर..हीमोफीलिया-B

प्रश्न. अपचयित अकार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण से ऊर्जा प्राप्त करने वाले जीव कहलाते हैं?

उत्तर..रसायन स्वपोषित

प्रश्न. कौन-से पादप में बीज तो बनता है लेकिन पुष्प नहीं?

उत्तर..चीड़

प्रश्न. कौन-सा कथन सत्य है?

उत्तर..वाहिकायें बहुकोशिकीय होती हैं तथा इनकी गुहा चौड़ी होती है?

प्रश्न. कौन-सी फसल भारत में नयी दुनिया (उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका) से लायी गयी

उत्तर..काजू , आलू , रबर

प्रश्न. किसी समष्टि में यादृच्छिक आनुवंशिक अपसरण (random genetic drift) सम्भवतः होता है?

उत्तर..अनुवंशिक रूप से अधिक विभिन्न जीवों के फलस्वरूप

प्रश्न. किसी जाति के सदस्यों के लिए सत्य कथन है?

उत्तर..अन्तः प्रजनन

प्रश्न. एक मनुष्य किसी रोग से ग्रस्त है, और वह एक समान्य स्त्री से विवाह करता है, उसके तीन पुत्रियाँ तथा 5 पुत्र जन्म लेते हैं, इनमें से सभी पुत्रियाँ पिता के रोग से ग्रस्त थी जबकि सभी पुत्र सामान्य थे, इस रोग की जीन है?

उत्तर..लिंग सहलग्न प्रभावी

प्रश्न. प्रतीप बीजाण्ड में बीजाण्डद्वार की स्थिति किस तरफ होती है?

उत्तर..नीचे

प्रश्न. कौन-सा प्रकाश श्वसन के विषय में असत्य कथन है?

उत्तर..यह C4 पौधों का एक मुख्य लक्षण है?

प्रश्न. अब तक खोजे गए जीवाश्मों के अनुसार मानव की उत्पत्ति और विकास किस स्थान से प्रारम्भ हुआ?

उत्तर..अफ्रीका

प्रश्न. कौन-से देश में सबसे अधिक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जित होती है?

उत्तर..यू एस ए

प्रश्न. आम का खाने योग्य भाग है?

उत्तर..मध्य फलभित्ति

प्रश्न. समान निकेत (niche) में स्थित दो जातियाँ अधिक समय तक एक साथ वास नहीं कर सकती’ यह नियम है?

उत्तर..प्रतिस्पर्धात्मक निष्कासन नियम (competitive exclusion principle)

प्रश्न. जीवाणु में प्लाज्मिड है?

उत्तर..बाह्य गुणसूत्रीय पदार्थ

प्रश्न. विसरित छिद्रयुक्त काष्ठ (diffuse porous Wood) मुख्य लक्षण हैं?

उत्तर..ऊष्ण (tropic) जलवायु में उगने वाले पौधों का

प्रश्न. प्रकाश संश्लेषण के लिए प्रकाश ऊर्जा को कौन-सा पदार्थ ग्रहण करता है?

उत्तर..पर्णहरित

प्रश्न. ड्रोसोफिला में लिंग निर्धारण होता है?

उत्तर..X-गुणसूत्रों की संख्या एवं ओटोसोम के समूह के अनुपात द्वारा

प्रश्न. सरीसृप (reptiles) किस महाकल्प में प्रभावी थे?

उत्तर..मसोजोइक महाकल्प में

प्रश्न. डबलरोटी बनते समय किसकी CO2 निकलने से यह छिद्रित हो जाती है?

उत्तर..यीस्ट

प्रश्न. CAM पौधों के रन्ध्र?

उत्तर..रात में खुलते हैं ओर दिन में बन्द हो जाते हैं

प्रश्न. लम्बी अस्थि के सिरे पर कौन-सी उपास्थि होती है?

उत्तर..कांचाभ उपास्थि

प्रश्न. कौन-सा युग्म सुमेलित है?

उत्तर..डाउन सिन्ड्रोम – 21 वाँ गुणसूत्र

प्रश्न. पौधों के शुष्क भाग का एक बड़ा हिस्सा रखता है?

उत्तर..कीर्बन, हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन

प्रश्न. कीट परागित पुष्प तथा परागणकर्ता में किस प्रकार का सम्बन्ध होता है?

उत्तर..सहोपकारिता (mutualism)

प्रश्न. आवृतबीजियों में चारों लघुबीजाणुओं के चतुष्क को परिबद्ध करने वाली भित्ति बनी होती है?

उत्तर..कैलोस

प्रश्न. पाँच जगत (five kingdom) वर्गीकरण के आधार पर आर्चिया (archaea) एवं नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवों (nitrogen fixing organisms) को आप किस जगत में वर्गीकृत करेगें?

उत्तर..मोनेरा

प्रश्न. सिस्टेमिक्र हृदय (systemic heart) सम्बन्धित है?

उत्तर..निम्न कशेरूकियों में सम्पूर्ण हृदय

प्रश्न. कौन-सा जोडा समेलित नहीं है?

उत्तर..विटामिन – B2- प्लैग्रा

प्रश्न. तीन जीन a, b, c हैं, a तथा b के मध्य क्रॉसिंग ओवर प्रतिशतता 20%, b तथा c के मध्य 28% तथा a व c के मध्य 8% है, तो इन तीनों जीनों की गुणसूत्र पर व्यवस्था होगी?

उत्तर..b, a, c

प्रश्न. एक Fr पीढ़ी के पादप का जीन प्रारूप “AABbCC” है, जब इसका स्वपरागण करवाया जाता है, तो F,- पीढ़ी में लक्षण प्रारूप अनुपात (phenotypic ratio) क्या होगा?

उत्तर..3:1

प्रश्न. जैकब तथा मोनॉड ने ई. कोलाई में लैक्टोस उपापचय का अध्ययन किया तथा ऑपेरॉन सिद्धान्त प्रस्तुत किया
ऑपेरॉन सिद्धान्त किसके लिए लागू होता है?

उत्तर..समस्त प्रोकैरियोट्स के लिये

प्रश्न. आनुवंशिक कोड का अपह्रास (degeneration of a genetic code) सूचित करता है?

उत्तर..एक कोडोन के तीसरे सदस्य को

प्रश्न. पर्णरंध्रों का खुलना व बन्द होना किसके कारण होता है?

उत्तर..द्वार कोशिकाओं में स्फीति दाब के परिवर्तन के कारण

प्रश्न. समान जीनोटाइप या फीनोटाइप के जोड़ों के मध्य दो संकरण जिनमें से एक में युग्मकों का स्रोत विपरीत (reverse) कर दिया जाता है, कहलाता है?

उत्तर..व्युत्क्रम संकरण (reciprocal cross)

प्रश्न. आनुवंशिक कोड शब्द कोष (Genetic code dictionary) में सभी आवश्यक 20 अमीनों अम्लों हेतु कितने कोडोन प्रयोग किये जाते हैं?

उत्तर..61

प्रश्न. समजात संरचनाओं (homologous structure) की सही व्याख्या है?

उत्तर..आन्तरिक संरचना में असमान लेकिन कार्य में समान अंग

प्रश्न. बीज प्रसुप्ति का कारण है?

उत्तर..एब्सिसिक एसिड

प्रश्न. किस जन्तु में तंत्रिका कोशिका होती है, लेकिन मस्तिष्क अनुपस्थित होता है?

उत्तर..हाइड्रा

प्रश्न. जड़ का शीर्षस्थ विभज्योजक (apical meristem) उपस्थित होता है?

उत्तर..सभी जड़ों में

प्रश्न. अमीबा तथा पैरामीशियम जैसे प्रोटोजोअन जन्तुओं में जल नियमन के लिए अंगक (organelle) पाया जाता है जिसका नाम है?

उत्तर..संकुचनशील रिक्तिका

प्रश्न. जन्तु एवं उसके श्वसन अंगों के निम्न चार जोड़े हैं?

उत्तर..डॉल्फिन (dolphin) – त्वचा (skin)

प्रश्न. नींबू के फल में पायी जाने वाली रसीली रोम जैसी (juicy hair like) संरचना विकसित होती हैं?

उत्तर..अन्त: भित्ति (endocarp) से

प्रश्न. भूमि-फलनी (geocarpi) फल है?

उत्तर..मूंगफली

प्रश्न. हृदय की धड़कन की उत्पत्ति का आवेश उत्पन्न होता है?

उत्तर..एस ए नोड से

प्रश्न. लम्बे उपवास (fasting) के दौरान, शरीर द्वारा कार्बनिक पदार्थों का उपयोग किस क्रम में होगा?

उत्तर..पहले कार्बोहाइड्रेट, उसके बाद वसा तथा अन्त में प्रोटीन

प्रश्न. रूपान्तरण प्रयोग सबसे पहले किस जीवाणु प किया गया

उत्तर..डिप्लोकोकस न्यूमोनी

प्रश्न. आनुवंशिक विचलन किसमें होता है?

उत्तर..छोटी पृथक्कृत समष्टि में

प्रश्न. कोई जीन प्रभावी तब कहा जाता है जब वह

उत्तर..समयुग्मजी तथा विषयुग्मजी अवस्था दोनों में अपना प्रभाव प्रकट करे

प्रश्न. किस प्रकार के जल प्रदूषण के सूचक (indicators) के रूप में एसचैरिसिया कोलाई (Escherichia coli) का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर..मल सम्बन्धी पदार्थों (faecal matters)

प्रश्न. लसिका (lymph) के लिए में से कौन-सा कथन सत्य है?

उत्तर..कुछ प्रोटीन तथा रक्ताणु को छोड़कर रक्त के सभी घटक

प्रश्न. जल अपघटनकारी एन्जाइम जो कम pH पर कार्य करते हैं, कहलाते हैं?

उत्तर..हाइड्रोलेस

प्रश्न. भ्रूणीय विकास के दौरान, अग्र/पश्च, पृष्ठ/अधर, या मध्य त्रज्य (medial axis)/पाश्र्व त्रज्य (lateral axis) में ध्रुवता (polarity) का होना कहलाता है?

उत्तर..एक्सिस फार्मेशन (axis formation)

प्रश्न. समसूत्री विभाजन में तर्क मुख्यतः किस प्रोटीन की बनी होती है?

उत्तर..एक्टिन

प्रश्न. वाहिकायें पायी जाती हैं?

उत्तर..अधिकांश आवृतबीजियों तथा कुछ अनावतृबीजियों में

प्रश्न. बीजाणुओं द्वारा जनन करने वाले पौधे जैसे मॉस, फर्न, सामान्य रूप से किस समूह में रखे जाते हैं?

उत्तर..क्रिप्टोगेम्स

प्रश्न. कक्षस्थ कलिका तथा शीर्षस्थ कलिका किसकी क्रियाशीलता से निकलती है?

उत्तर..शीर्षस्थ विभज्योतक

प्रश्न. विदलन के लिए सत्य है?

उत्तर..कोशिकाओं का आकार घटता है?

प्रश्न. जीवाण्क्रिक पारक्रमण (transduction) के लिए कौन-सा कथन सत्य है?

उत्तर..वाइरस के द्वारा कुछ जीनों का एक जीवाणु से दूसरे जीवाणु में स्थानान्तरण

प्रश्न. कौन जीवित जीवाश्म है?

उत्तर..साइकस

प्रश्न. प्रयोगशाला में समसूत्री विभाजन के अध्ययन के लिए सबसे अच्छी सामग्री है?

उत्तर..मूल शीर्ष

प्रश्न. किसी डी एन ए में यदि थायमीन की मात्रा 20% है, तो गुआनिन की मात्रा क्या होगी?

उत्तर..30%

प्रश्न. कौन-सा लक्षण आवृतबीजियों में अपवाद-रहित रूप से पाया जाता है?

उत्तर..द्विनिषेचन

प्रश्न. कौन-सी रचना, एक गुणसूत्र में एक से अधिक तथा पाँच से कम पायी जाती है?

उत्तर..अन्तः खण्ड (telomere)

प्रश्न. जब जीनों का एक समूह सहलग्नता (linkage) दर्शाता है तब

उत्तर..ये स्वतन्त्र अपव्यूहन नहीं दर्शाते

प्रश्न. लिंग सहलग्न रोग का उदाहरण है?

उत्तर..वर्णान्धता

प्रश्न. शरीर में किसी चोटग्रस्त भाग से निरन्तर रक्त स्राव किसकी कमी के कारण होता है?

उत्तर..विटामिन-के

प्रश्न. क्लोरोफिल अणु के पोरफायरिन चक्र (porphyrin ring) के केन्द्र में कौन-सा तत्व विद्यमान होता है?

उत्तर..मैग्नीशियम

प्रश्न. जैव नाइट्रोजन स्थिरीकरण में कौन-सा लवण मुख्य भूमिका अदा करता है?

उत्तर..मोलिब्डेनम (molybdenum)

प्रश्न. कैंसर कोशिकाएँ आसानी से विकिरणों द्वारा नष्ट की जा सकती है, इसका कारण है?

उत्तर..तेज कोशिका विभाजन

प्रश्न. आर एन ए सम्बन्धन के पश्चात् कौन-सा एंजाइम एक्जोन खण्डों को पुनःजोड़ता है?

उत्तर..आर एन ए लाइगेस

प्रश्न. मेण्डल द्वारा अध्ययन किये गये मटर में कौन सा लक्षण अप्रभावी था?

उत्तर..बीज का हरा रंग

प्रश्न. बहुप्रभावी (pleiotropic) जीन का उदाहरण है?

उत्तर..दांत्र कोशिका अरक्तता

प्रश्न. कौन-सा एन्जाइम डी एन ए के खण्डों को जोड़ने में प्रयुक्त होता है?

उत्तर..लाइगेस

प्रश्न. नर मनुष्य में गंजापन, मूंछ एवं दाढ़ी के लक्षण उदाहरण हैं?

उत्तर..लिंग सीमित लक्षणों के

प्रश्न. रेन्वियर की पर्वसंधि के लिये कौन-सा कथन सही है?

उत्तर..माइलिन आच्छद् असतत् होती है

प्रश्न. अभिसारी विकास (convergent evolution) दर्शाता है?

उत्तर..कुत्ता मछली एवं व्हेल

प्रश्न. पुष्पीय पादप में आर्चिस्पोरियम (archesporium) से बनती है?

उत्तर..दोनों भित्ति एवं स्पोरोजीनस कोशिकाएँ

प्रश्न. अतिकायता (acromegaly) किसके कारण होती है?

उत्तर..एस टी एच की अधिकता से

प्रश्न. वन्य जीवों की संख्या में निरन्तर कमी होती जा रही है, इसका मुख्य कारण है?

उत्तर..आवासों का नष्ट होना

प्रश्न. प्रदूषित जल में कौन अनुपस्थित होता है?

उत्तर..स्टोन फ्लाई का लारवा

प्रश्न. किस खोज पर नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया?

उत्तर..x-किरणों द्वारा लिंग सहलग्न अप्रभावी घातक उत्परिवर्तनों का प्रेरण (X-rays induce sex linked recessive lethal mutations)

प्रश्न. मुख्य रूप से कौन-से प्रकार के हॉर्मोन, मानव में मासिक चक्र को निर्धारित करते हैं?

उत्तर..एफ एस एच, एल एच, एस्ट्रोजन

प्रश्न. कौन-सा वर्णक लाल व सुदूर-लाल प्रकाश को अवशोषित करता है?

उत्तर..फायटोक्रोम

प्रश्न. डार्विन ने ‘प्राकृतिक वरण सिद्धान्त’ में कार्बनिक विकास (organic evolution) के सन्दर्भ में किसकी भूमिका पर विश्वास नहीं किया था?

उत्तर..विछिन्न विभिन्नाएँ (discontinuous variations)

प्रश्न. प्रकाश संश्लेषण में प्रकाशिक क्रिया से प्राप्त ऊर्जा किस रूप में अप्रकाशिक क्रिया में स्थानान्तरित होती है?

उत्तर..ATP

प्रश्न. गोबर गैस संयत्र में काम में आने वाले जीवाणु हैं?

उत्तर..मेथनोजन

प्रश्न. गन्ने के पौधे में 14CO2 स्थिरीकरण मैलिक अम्ल (Malic acid) में होता है, इस प्रक्रिया में उपयोग होने वाले एन्जाइम हैं?

उत्तर..फास्फोइनॉल पाइरुविक एसिड कार्बोक्सिलेस

प्रश्न. कौन-से दो नाम एक ही क्रिया को दर्शाते हैं?

उत्तर..ट्राइकार्बोक्सिलिक चक्र और साइट्रिक अम्ल चक्र

प्रश्न. मक्का के दाने की एल्यूरोन परत (aleuronelayer) में मुख्यतया होता है?

उत्तर..प्रोटीन

प्रश्न. किसकी खोज के कारण आनुवंशिक अभियन्त्रिकी में डी एन ए का हेर-फेर सम्भव हो सका?

उत्तर..स्ट्रीक्शन एण्डोन्यूक्लियेस द्वारा

प्रश्न. कौन-सा जोड़ा एक जन्तु एवं उससे सम्बन्धित घटना को दर्शाता है?

उत्तर..मस्का (Musca) , – पूर्ण कायान्तरण (complete metamorphism)

प्रश्न. हरे पौधों में बोरॉन सहायक होता है?

उत्तर..शर्करा स्थानान्तरण में

प्रश्न. फसली पदार्थों के भण्डारण की अवस्था में कौन विषैले पदार्थ स्रावित नहीं करता है?

उत्तर..कोलिटोट्राइकम

प्रश्न. जब चूहे के दोनों अण्डाशयों को हटा दिया जाता है तो रूधिर में कौन-सा हार्मोन कम हो जाता है?

उत्तर..एस्ट्रोजन

इस पोस्ट में Rajasthan Pre Medical Test RPMT Question Paper with answer RPMT Free Mock Test RPMT Previous Year Question Papers Answers RPMT Sample Paper PDF RPMT पिछला वर्ष प्रश्न पत्रों के उत्तर RPMT क्वेश्चन पेपर इन हिंदी 2019 RPMT Question Paper In Hindi 2019 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top