Online RRB JE Exam Practice Test In Hindi

Online RRB JE Exam Practice Test In Hindi

हर साल रेलवे विभाग में अलग-अलग पदों पर बहुत सारी नौकरियां निकलती है और उन नौकरियों के लिए बहुत सारे उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र देते हैं लेकिन सभी उम्मीदवार इस परीक्षा में पास नहीं हो पाते क्योंकि उनके पास पढ़ने के लिए कोई अच्छा मटेरियल नहीं होता या उन्हें बताने वाला नहीं होता कि उन्हें कैसी तैयारी करनी चाहिए किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उस परीक्षा के पिछले साल पूछे गए प्रश्नों को हल करके उस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए इसीलिए आज इस पोस्ट में हम आपको Free Online Test Series For Rrb Je RRB JE CBT-1 Free Mock Test RRB JE Previous Year Question Papers With Answers Railways Junior Engineer Exam Papers & Solutions से संबंधित महत्वपूर्ण कुछ प्रश्न और उनके उत्तर एक टेस्ट के रूप में दे रहे हैं अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो इसे शेयर जरूर करें.

[su_accordion]1. एक भार को पूर्ति से जोड़ा गया है। उस भार तथा पूर्ति के बीच एक धारा परिणामित्र (CT) तथा एक विभव परिणामित्र (PT) लगाए गए हैं। CT तथा PT के द्वितीयक पक्ष के शक्ति गुणांक का माप 0.5 है। तदनुसार यदि CTतथा PT की फेज कोण त्रुटियाँ 0.4° तथा 0.7° हों, तो भार का शक्ति गुणांक कितना होगा?[/su_accordion]
• Cos 61.1°
• Cos 60.3°
• Cos 58.99
• Cos 59.7°
[su_spoiler title=”Answer”]cos 61.1°[/su_spoiler][su_accordion]

2. A तथा B दो तार, जो एक ही पदार्थ के हैं, किन्तु भिन्न लम्बाई L तथा 2L के हैं, क्रमशःr तथा 27 त्रिज्या वाले हैं। तदनुसार उनके विशिष्ट प्रतिरोध का अनुपात कितना होगा? [/su_accordion]
• 1 : 2
• 1:4
• 1: 8
• 1 : 1
[su_spoiler title=”Answer”]1 : 1[/su_spoiler][su_accordion]

3. निम्न में कौनसा पदार्थ अर्ध चालक है?[/su_accordion]
• सिलिका
• क्रोमियम
• सेलेनियम
• बिस्मथ
[su_spoiler title=”Answer”]सेलेनियम[/su_spoiler][su_accordion]

4. एक ए सी, R-L-C परिपथ के श्रेणी अनुनाद पर क्या होता है? [/su_accordion]
• आरोपित वोल्टता, प्रेरणिक पात के बराबर होती है।
• आरोपित वोल्टता, प्रतिरोधी पात के बराबर होती है।
• आरोपित वोल्टता, धारिता पात के बराबर होती है।
• आरोपित वोल्टता, प्रतिरोधी पात से अधिक होती है।
[su_spoiler title=”Answer”]आरोपित वोल्टता, प्रतिरोधी पात के बराबर होती है। [/su_spoiler][su_accordion]

5. D.C, मशीनों के खम्भे अक्सर किस लिए पटलित किए जाते हैं?[/su_accordion]
• हिस्टेरिसिस हानि कम करने के लिए।
• भंवर धारा की हानि कम करने के लिए
• लोह भार कम करने के लिए।
• आर्मेचर प्रतिक्रिया कम करने के लिए
[su_spoiler title=”Answer”]भंवर धारा की हानि कम करने के लिए[/su_spoiler][su_accordion]

6. एक एक गैर-ज्यावक्रीय आवर्ती तरंगरूप DC घटक, Cosine घटक, यहाँ तक कि हार्मोनिकी से भी मुक्त है। तदनुसार तरंगरूप कैसा होगा?[/su_accordion]
• केवल अर्ध तरंग सममिति
• अर्ध तरंग तथा विषम फलन सममिति
• अर्ध तरंग तथा सम फलन सममिति
• केवल विषम फलन सममिति
[su_spoiler title=”Answer”]अर्ध तरंग तथा विषम फलन सममिति [/su_spoiler][su_accordion]

7. एक प्रतिरोधक और दूसरा परिपथ अवयव, डीसी वोल्टता V के पार, एक श्रेणी में जुड़े हैं। उसमें दूसरे अवयव के पार वोल्टता आरम्भ में V है और बाद में शून्य हो जाती है। तदनुसार दूसरा अवयव पूर्णत: क्या है?[/su_accordion]
• प्रेरकत्व
• धारिता
• B तथा D दोनों
• प्रतिरोध
[su_spoiler title=”Answer”]प्रेरकत्व[/su_spoiler][su_accordion]

8. एक विभवमापी का प्रयोग करते हुए निम्न प्रतिरोध के मापन में निम्न पाठन-परिणाम प्राप्त हुए : अज्ञात प्रतिरोध के पार वोल्टता की कमी = 0.531 वोल्ट 0.1 ओहम मानक प्रतिरोध को श्रृंखला में अज्ञात प्रतिरोध से जोड़ने पर वोल्टता की कमी =1.083 वोल्ट तदनुसार अज्ञात प्रतिरोधक का मान क्या होगा? [/su_accordion]
• 53.1 Milliohm
• 49.03 Milliohm
• 108.3 Milliohm
• 20.4 Milliohm
[su_spoiler title=”Answer”]49.03 Milliohm[/su_spoiler][su_accordion]

9. एक शुद्ध अर्ध चालक में ताप संतुलन के अन्तर्गत छिद्रों की संख्या तथा चालन-इलेक्ट्रॉनों की संख्या के बीच का अनुपात कितना होता है?[/su_accordion]
• 2
• ½
• अनंत
• 1
[su_spoiler title=”Answer”]1[/su_spoiler][su_accordion]

10. 250 आर्मेचर चालक वाला एक लैप कुंडलित Dc जनित्र 1200 Rpm पर चलता है। यदि उसकी जनित Emf, 200 V हो, तो उस Dc जनित्र का प्रचालन फ्लक्स कितना होगा? [/su_accordion]
• 0.02 Wb
• 0.08 Wb
• 0.04 Wb
• 0.06 Wb
[su_spoiler title=”Answer”]0.04 Wb[/su_spoiler][su_accordion]

11. तीन प्रतिरोध, जिनमें प्रत्येक 5ᘯ है. स्टार में जोड़े गए हैं। तदनुसार उनके अनुरूप डेल्टा-प्रतिरोधों का मान कितना होगा? [/su_accordion]
• 15ᘯ प्रत्येक
• 1.5ᘯ प्रत्येक
• 2.5ᘯ प्रत्येक
• उपरोक्त में से कोई नहीं
[su_spoiler title=”Answer”]15ᘯ प्रत्येक [/su_spoiler][su_accordion]

12. एक श्रेणी R-L-C परिपथ 1 MHz पर अनुनादी है। तदनुसार 1.1 MHz आवृत्ति पर, परिपथ प्रतिबाधा कैसी होगी? [/su_accordion]
• प्रेरणिक
• प्रतिरोधक
• R, L तथा C के आपेक्षिक आयाम पर आधारित
• धारक
[su_spoiler title=”Answer”]प्रेरणिक[/su_spoiler][su_accordion]

13. आभासी भार की व्यवस्था में, वाटमीटर के अंशांकन परीक्षण में, ऊर्जा का उपभोग किस कारण कम हो जाता है?[/su_accordion]
• परीक्षण सेट में लोड की अनुपस्थिति
• धारा-कुंडली के पार निम्न वोल्टता-पूर्ति का पृथक उपयोग
• दोनों कुंडली के बीच किसी उभयनिष्ठ बिन्दु का न होना
• धारा कुंडली तथा दाब कुंडली में हानि की कमी
[su_spoiler title=”Answer”]परीक्षण सेट में लोड की अनुपस्थिति[/su_spoiler][su_accordion]

14. निम्नलिखित वोल्टता तथा धारा तरंगों के बीच का फेज अन्तर कितना है? V = 311 Sin (100????T+30)° वोल्ट I = 17 Sin (100????T-20)° ऐम्पियर [/su_accordion]
• 30°
• 20°
• 50°
• 10°
[su_spoiler title=”Answer”]50° [/su_spoiler][su_accordion]

15. यदि एक चुम्बकीय पदार्थ की छड़ की लम्बाई 20% बढ़ा दी जाती है और उसका अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 20% कम कर दिया जाता है, तो उसके प्रतिष्टम्भ पर क्या प्रभाव पड़ेगा? [/su_accordion]
• 67% बढ़ जाएगा
• 50% बढ़ जाएगा
• यथावत रहेगा
• 33% कम हो जाएगा
[su_spoiler title=”Answer”]50% बढ़ जाएगा[/su_spoiler][su_accordion]

16. एक पोटेंशियोमीटर एक डीसी परिपथ के दो बिन्दुओं के बीच की वोल्टता मापने के काम में लाया जाता है, तो वोल्टता 1.2 V पाई जाती है। इसी को वोल्टमीटर से मापने पर, वह 0.9V पाई जाती है। वोल्टमीटर का प्रतिरोध 60 K2 है। तदनुसार दोनों बिन्दुओं के बीच निवेश प्रतिरोध कितना होगा? [/su_accordion]
• 80kᘯ
• 60kᘯ
• 20kᘯ
• 45kᘯ
[su_spoiler title=”Answer”]20kᘯ[/su_spoiler][su_accordion]

17. एक विद्युत लोह को 230V,400 W,50Hz पर निर्धारित किया गया है। तदनुसार 230 V का वोल्टता निर्धारण क्या प्रकट करता है? [/su_accordion]
• शिखर मान
• Rms मान
• शिखर से शिखर तक का मान
• औसत मान
[su_spoiler title=”Answer”]rms मान[/su_spoiler][su_accordion]

18. एक श्रेणी वाला R-L-C परिपथ, किस आवृत्ति पर चालू करने पर इकाई शक्ति-गुणक वाला होगा? [/su_accordion]
• 1/√/(LC)
• 1/(2????√LC)
• LC
• 1/(LC)
[su_spoiler title=”Answer”]1/(2????√LC)[/su_spoiler][su_accordion]

19. एक फेज वाले परिणामित्र में, पूर्ण भार पर ताँबा हानि 600 वाट है। तदनुसार पूर्ण भार के आधे पर, ताँबा हानि कितनी होगी?[/su_accordion]
• 300 वाट
• 150 वाट
• 75 वाट
• 600 वाट
[su_spoiler title=”Answer”]150 वाट [/su_spoiler][su_accordion]

20. तारा त्रिकोण में, तीन फेज वाली प्रेरण-मोटर के प्रवर्तन के समय प्रवर्तन-वोल्टता कितनी कम हो जाती है?[/su_accordion]
• सामान्य वोल्टता की 1/√3 गुनी
• सामान्य वोल्टता की √3 गुनी
• सामान्य वोल्टता की 3 गुनी
• सामान्य वोल्टता की ⅓ गुनी
[su_spoiler title=”Answer”]सामान्य वोल्टता की 1/√3 गुनी [/su_spoiler][su_accordion]

21. एक दिष्टकारी परिपथ में फिल्टर का प्राथमिक कार्य क्या है? [/su_accordion]
• दिष्टकारी निर्गम में विषम हार्मोनिकों को निरुद्ध करना
• निर्गम वोल्टता के DC स्तर को नियंत्रित करना
• दिष्टकृत निर्गम से ऊर्मिकाएँ हटाना
• AC निविष्ट विचलनों को न्यूनतम करना
[su_spoiler title=”Answer”]दिष्टकृत निर्गम से ऊर्मिकाएँ हटाना [/su_spoiler][su_accordion]

22. विद्युतचुम्बकीय बल आघूर्ण, फ्लक्स तथा धारा की अन्योन्यक्रिया से उत्पन्न होता है। उसमें फ्लक्स तथा धारा के बीच का कोण 45° होता है। यदि यह कोण 30° कर दिया जाए, तो फ्लक्स 100% बढ़ जाता है और धारा 25% कम हो जाती है। तदनुसार बल आघूर्ण पर क्या प्रभाव पड़ता है?[/su_accordion]
• मूल का 66.7% कम हो जाता है।
• मूल का 183.7% बढ़ जाता है।
• मूल का 81.6% कम हो जाता।
• मूल का 54.4% कम हो जाता है।
[su_spoiler title=”Answer”]मूल का 183.7% बढ़ जाता है।[/su_spoiler][su_accordion]

23. सामान्यतः तापमान बढ़ने पर विद्युतरोधनों के प्रतिरोधकों पर क्या प्रभाव पड़ता है?[/su_accordion]
• अपरिवर्तित रहते हैं
• घटते हैं।
• तेजी से बढ़ते हैं
• धीरे-धीरे बढ़ते हैं।
[su_spoiler title=”Answer”]घटते हैं।[/su_spoiler][su_accordion]

24. एक संतुलित 3 फेज वाली प्रणाली में, एक वाटमीटर की धारा कुंडली लाइन 1 में निविष्ट की गई है और विभव कुंडली लाइन 2 तथा 3 के पार लगाई गई हैं। तदनुसार यदि वाटमीटर का पठन 100 W हो, तो 3 फेज के भार द्वारा कितनी प्रतिघाती शक्ति ली जाएगी?[/su_accordion]
• 141.4 VAR
• 173.2VAR
• 50 VAR
• 100 VAR
[su_spoiler title=”Answer”]173.2VAR [/su_spoiler][su_accordion]

25. AC संचालित वैद्युत यांत्रिक संपत्रि में, खट-खट की समस्या कैसे दूर की जाती है? [/su_accordion]
• वैद्युत चुम्बक को ध्रुव-फलक पर ताँबे की छादन-पट्टी रखकर
• चालक के अनुप्रस्थ काट को बढ़ाकर
• चालक सामग्री के रूप में ताँबे की बजाय ऐलुमिनियम का प्रयोग करके
• वैद्युत चुम्बक क्रोड का पटलन करके
[su_spoiler title=”Answer”]वैद्युत चुम्बक को ध्रुव-फलक पर ताँबे की छादन-पट्टी रखकर [/su_spoiler][su_accordion]

26. 3 फेज वाली प्रेरण-मोटर के सर्पण को किस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है?[/su_accordion]
• रोटर शक्ति निवेश/रोटर ताँबा हानि
• रोटर ताँबा हानि/रोटर क्रोड हानि
• रोटर ताँबा हानि/रोटर शक्ति निवेश
• रोटर ताँबा हानि/कुल निवेश शक्ति
[su_spoiler title=”Answer”]रोटर ताँबा हानि/रोटर शक्ति निवेश[/su_spoiler][su_accordion]

27. आवृत्ति के विपरीत अंकित किसी लोह-चुम्बकीय क्रोड में प्रति आवृत्ति-इकाई की लोह-हानि कैसी होती है? [/su_accordion]
• अचर
• धनात्मक प्रवणता वाली सरल रेखा
• ऋणात्मक प्रवणता वाली सरल रेखा
• परवलय
[su_spoiler title=”Answer”]धनात्मक प्रवणता वाली सरल रेखा[/su_spoiler][su_accordion]

28. चौंध किस कारण उत्पन्न होती है?[/su_accordion]
• अत्यधिक ज्योतिर्मयता के कारण
• (A) तथा (D) में, कोई नहीं
• (A) तथा (D) दोनों के कारण
• दृष्टि-क्षेत्र में अत्यधिक प्रकाश वैषम्य के कारण
[su_spoiler title=”Answer”](A) तथा (D) दोनों के कारण[/su_spoiler][su_accordion]

29. एक संतुलित -3 फेज वाले परिपथ में, दो वाटमीटरों की विधि से शक्ति के मापन में, यदि दोनों वाटमीटरों का पाठन एकसमान हो, तो परिपथ का शक्ति गुणांक कितना होगा? [/su_accordion]
• 0.8 आगे
• शून्य
• इकाई
• 0.8 पीछे
[su_spoiler title=”Answer”]इकाई[/su_spoiler][su_accordion]

30. FET क्या होते हैं? [/su_accordion]
• द्विध्रुवीय उपकरण
• एकध्रुवीय या द्विध्रुवीय
• इनमें से कोई नहीं
• एकध्रुवीय उपकरण
[su_spoiler title=”Answer”]एकध्रुवीय उपकरण[/su_spoiler][su_accordion]

31. किसी थाइराइट तड़ित निरोधक में प्रतिरोध कैसा रहता है?[/su_accordion]
• प्रयुक्त वोल्टता के अनुसार रैखिकत: घटता है।
• निम्न धारा पर उच्च तथा उच्च धारा पर निम्न होता है।
• निम्न धारा पर निम्न तथा उच्च धारा पर उच्च होता है।
• प्रयुक्त वोल्टता के अनुसार रैखिकत: बढ़ता है।
[su_spoiler title=”Answer”]निम्न धारा पर उच्च तथा उच्च धारा पर निम्न होता है। [/su_spoiler][su_accordion]

32. घरेलू ऊर्जा मीटर कैसा होता है? [/su_accordion]
• समाकलन यंत्र
• अभिलेख यंत्र
• इनमें से कोई नहीं
• सूचक यंत्र
[su_spoiler title=”Answer”]समाकलन यंत्र [/su_spoiler][su_accordion]

33. F वर्ग के विद्युत-रोधन के लिए अधिकतम तापमान की सीमा कितनी है? [/su_accordion]
• 155°C
• 130°C
• 120°C
• 105°C
[su_spoiler title=”Answer”]155°C[/su_spoiler][su_accordion]

34. एक 3 फेज वाले परिणामित्र का प्राथमिक डेल्टा में और द्वितीयक, स्टार में जुड़ा है। उसका द्वितीयक से प्राथमिक का प्रति फेज वर्तन-अनुपात 6 है। तदनुसार प्राथमिक वोल्टता 200V के लिए। उसकी द्वितीयक वोल्टता कितनी होगी?[/su_accordion]
• 58V
• 2078 V
• 693 V
• 1200 V
[su_spoiler title=”Answer”]2078 V[/su_spoiler][su_accordion]

35. जब कोई संधारित्र, मीटर के माध्यम से निस्सृत होता है, तो 1 माइक्रो कूलाम/डिग्री के बराबर स्थिरांक वाला प्राक्षेपिक गैल्वैनोमीटर 22.5° क्षेप देता है। तदनुसार यदि 15V की बैटरी, संधारित्र के पुनः पूरण के काम में लाई जाए, तो संधारण का मान कितना होगा?[/su_accordion]
• 15μF
• 22.5μF
• 10μF
• 1.5μF
[su_spoiler title=”Answer”]1.5μF[/su_spoiler][su_accordion]

36. लोह चुम्बकीय क्रोड में भंवर-धारा की हानि किसकी समानुपाती [/su_accordion]
• आवृत्ति का व्युत्क्रम
• आवृत्ति का वर्ग
• आवृत्ति का वर्गमूल
• आवृत्ति
[su_spoiler title=”Answer”]आवृत्ति का वर्ग[/su_spoiler][su_accordion]

37. दो मीटरों X तथा Y को, पूरे पैमाने पर विक्षेप के लिए क्रमशः 40 MA तथा 50 MA की जरूरत थी। तदनुसार स्थिति क्या है? [/su_accordion]
• Y,X से ज्यादा संवेदनशील है ।
• दोनों एक समान संवेदनशील हैं।
• टिप्पणी के लिए आँकड़े अपर्याप्त हैं।
• X, Yसे ज्यादा संवेदनशील है।
[su_spoiler title=”Answer”]X, Yसे ज्यादा संवेदनशील है।[/su_spoiler][su_accordion]

38. किसी स्वत: परिणामित्र में, जिसमें एक सोडियम वाष्प लैंप का प्रयोग किया गया हो, उच्च परिणाम किसका होगा?[/su_accordion]
• परिणमन अनुपात
• कुंडली प्रतिरोध
• कुंडलियों को क्षरण प्रतिघात
• VA निर्धारण
[su_spoiler title=”Answer”]कुंडलियों को क्षरण प्रतिघात[/su_spoiler][su_accordion]

39. प्रतिदीप्ति नली वाले परिपथ में उच्च वोल्टता प्रोत्कर्ष किससे उत्पन्न होता है? [/su_accordion]
• चोक
• तापक
• इलेक्ट्रोड
• प्रवर्तक
[su_spoiler title=”Answer”]चोक[/su_spoiler][su_accordion]

40. वि ऊर्जा की SI इकाई कौनसी है?[/su_accordion]
• वोल्ट ऐम्पियर सेकण्ड
• वाट सेकण्ड
• जूल
• KWh
[su_spoiler title=”Answer”]जूल[/su_spoiler][su_accordion]

41. किसी तुल्यकालिक मशीन की पूर्णतः पिच कुंडली के लिए पिच-गुणांक कितना होगा?[/su_accordion]
• 1.0
• 0.5
• 0.9
• 0.0
[su_spoiler title=”Answer”]1.0[/su_spoiler][su_accordion]

42. निम्न में कौनसी मोटरें AC तथा DC दोनों पर संतोषप्रद ढंग से कार्य कर सकती हैं?[/su_accordion]
• तुल्यकालिक मोटर
• श्रेणी मोटर
• शंट मोटर
• प्रेरण मोटर
[su_spoiler title=”Answer”]श्रेणी मोटर [/su_spoiler][su_accordion]

43. दाहकर्म के लिए भट्टी में किस प्रकार का तापन प्रयुक्त होता है? [/su_accordion]
• प्रेरण तापन
• परावैद्युत तापन
• आर्क तापन
• प्रतिरोध तापन
[su_spoiler title=”Answer”]प्रतिरोध तापन[/su_spoiler][su_accordion]

44. क्रमशः 40 MVA तथा 60 MVA दरों वाले दो आल्टरनेटर, समान्तर स्थिति में कार्य करते हुए 80 MW भार की आपूर्ति कर रहे हैं। उन दोनों आल्टरनेटरों का चाल-नियमन 5% है। तदनुसार दोनों के बीच, भार की हिस्सेदारी कितनी होगी? [/su_accordion]
• 30 MW, 50 MW
• 32 MW, 48 MW
• 36 MW, 44 MW
• प्रत्येक को 40 MW
[su_spoiler title=”Answer”]32 MW, 48 MW[/su_spoiler][su_accordion]

45. एक कुंडली, जिसमें कई फेरे हैं, एक विशिट काल स्थिरांक वाली है। तदनुसार यदि उसके फेरों की संख्या दुगुनी कर दी जाए, तो उसके काल स्थिरांक पर क्या प्रभाव पड़ेगा? [/su_accordion]
• दुगुना हो जाएगा।
• चार गुना हो जाएगा
• आधा हो जाएगा
• अप्रभावित रहेगा
[su_spoiler title=”Answer”]दुगुना हो जाएगा।[/su_spoiler][su_accordion]

46. परिक्रामी क्षेत्र सिद्धान्त के आधार पर, 4 पोल के रोटर Emf, 50 Hz, तथा एकल फेज प्रेरण मोटर, जो 1300 Rpm पर अग्र क्षेत्र में उसी दिशा में चल रही है, की अग्रगामी तथा पश्चगामी आवृत्तियाँ क्रमशः क्या होगी? [/su_accordion]
• 6.67 Hz, 93.33 Hz
• 107.69 Hz, 7.69 Hz
• 93.33 Hz, 6.67 Hz
• 7.69 Hz, 107.69 Hz
[su_spoiler title=”Answer”]6.67 Hz, 93.33 Hz[/su_spoiler][su_accordion]

47. I = 6 + 10 Sin (100????) + 20 Sin (200????T) की धारा, एक PMMC तथा चल लोह यंत्र के संयोजन की अनुगामी है। तदनुसार, Ni.I. तथा PMMC मीटर में पंजीयन के अनुसार, दोनों धाराओं का अनुपात कितना होगा? [/su_accordion]
• 2.63
• 1.81
• 3.11
• 2.82
[su_spoiler title=”Answer”]2.82[/su_spoiler][su_accordion]

48. किसी मोटर में, संघर्षण कार्य के लिए सबसे उपयुक्त विशिष्टताएँ कौनसी हैं? [/su_accordion]
• D.C. शंट मोटर
• D.C. श्रेणी मोटर
• तुल्यकालिक मोटर
• प्रेरण मोटर
[su_spoiler title=”Answer”]d.C. श्रेणी मोटर[/su_spoiler][su_accordion]

49. सामान्यतः यदि एक ज्या तरंग, श्मिट ट्रिगर में प्रभरित की जाती है, तो उसका परिणाम क्या होगा?[/su_accordion]
• त्रिभुजाकार तरंग
• वर्ग तरंग
• आरा दाँती तरंग
• प्रवर्धित ज्या तरंग
[su_spoiler title=”Answer”]वर्ग तरंग [/su_spoiler][su_accordion]

50. अनुनाद पर RLC, Ac श्रेणी परिपथ के लिए धारा कितनी होती है?[/su_accordion]
• Pf से आगे अधिकतम
• Pf से आगे न्यूनतम
• Pf से पीछे न्यूनतम
• Pf इकाई पर अधिकतम
[su_spoiler title=”Answer”]pf इकाई पर अधिकतम[/su_spoiler][su_accordion]

51. एक उपभोक्ता को दिया गया लोड 2 KW है और उसकी अधिकतम माँग 1.5 KW है। तदनुसार उस उपभोक्ता का माँग गुणांक कितना है?[/su_accordion]
• 0.375
• 1.33
• इनमें से कोई नहीं
• 0.75
[su_spoiler title=”Answer”]0.75[/su_spoiler][su_accordion]

52. एक R-L श्रेणी परिपथ में R = 20ᘯ, L = 0.056H तथा प्रदाय आवृत्ति F = 50 Hz है। तदनुसार परिपथ की प्रतिबाधा का परिणाम कितना है?[/su_accordion]
• 20.056ᘯ
• 26.64ᘯ
• 20.0ᘯ
• 37.6ᘯ
[su_spoiler title=”Answer”]26.64ᘯ[/su_spoiler][su_accordion]

53. निम्नलिखित में कौन, विद्युत का सर्वोत्तम चालक है? [/su_accordion]
• आसवित जल आसावत जल
• गर्म जल
• नमक जल
• शीतल जल
[su_spoiler title=”Answer”]नमक जल[/su_spoiler][su_accordion]

54. तीन फेज के तारा-सम्बन्धित तुल्यकालिक जनित्र में, जिसके आँकडे निम्नलिखित हैं, प्रति फेज प्रेरित विद्युत वाहक बल (Emf) कितना होगा? वितरण गुणांक = 0.955: कुंडली-विस्तृति गुणक = 0.966; आवृत्ति = 50 Hz; प्रति ध्रुव फ्लक्स 25 Mwb; प्रति फेज वर्तन =240 [/su_accordion]
• 1737.80 वोल्ट
• 2128.36 वोल्ट
• 1228.81 वोल्ट
• 869.46 वोल्ट
[su_spoiler title=”Answer”]1228.81 वोल्ट[/su_spoiler][su_accordion]

55. चुम्बकीय निर्धमन कुंडलियाँ सामान्यत: कहाँ प्रयुक्त होती हैं?[/su_accordion]
• तेल परिपथ-वियोजक
• निर्वात परिपथ-वियोजक
• वायु वियोजन परिपथ-वियोजक
• वात्या परिपथ-वियोजक
[su_spoiler title=”Answer”]वायु वियोजन परिपथ-वियोजक[/su_spoiler][su_accordion]

56. निम्न में कौनसी विधि, चालक माध्यम के तापन के उपयुक्त है?[/su_accordion]
• भंवर-धारा तापन
• प्रेरण तापन
• (A) तथा (B) दोनों
• विकिरण तापन
[su_spoiler title=”Answer”](A) तथा (B) दोनों[/su_spoiler][su_accordion]

57. स्ट्रेन टाइप इंसुलेटर का प्रयोग ……. के लिए होता है।[/su_accordion]
• पूर्ण अंत के लिए।
• 11 KV से कम लो वोल्टेज लाइन के लिए
• तेज मोड़ के लिए
• उपर्युक्त सभी
[su_spoiler title=”Answer”]उपर्युक्त सभी[/su_spoiler][su_accordion]

58. एक 20 माइक्रो फैराड संधारित्र को एक आदर्श वोल्टता स्रोत के सम्पर्क में जोड़ दिया जाता है। तदनुसार संधारित्र की धारा कितनी हो जाएगी? [/su_accordion]
• पहले अत्यधिक होगी, अनंतर चरघातांकी ढंग से घटेगी
• पहले अत्यधिक होगी, अनंतर चरघातांकी ढंग से घटेगी और स्थिर अवस्था में शून्य हो जाएगी।
• इनमें कोई सच नहीं है।
• पहले शून्य होगी, अनंतर चरघातांकी ढंग से बढ़ेगी
[su_spoiler title=”Answer”]पहले अत्यधिक होगी, अनंतर चरघातांकी ढंग से घटेगी और स्थिर अवस्था में शून्य हो जाएगी।[/su_spoiler][su_accordion]

59. यदि किसी 3 फेज वाली प्रेरण मोटर का प्रवर्तन बल आघूर्ण,DOL प्रवर्तन हेतु Tst हो, तो वह उसी मोटर के तारा-त्रिकोण प्रवर्तन हेतु कितना होगा? [/su_accordion]
• 3Tst
• Tst/3
• Tst/√3
• √3Tst
[su_spoiler title=”Answer”]Tst/3 [/su_spoiler][su_accordion]

60. यथासंभव कम से कम वर्तनों के AC श्रेणी के मोटर किसमें कमी लाने के लिए बनाए जाते हैं? [/su_accordion]
• गति
• फ्लक्स
• प्रतिघात
• लाभ-हानि
[su_spoiler title=”Answer”]प्रतिघात[/su_spoiler][su_accordion]

61. जल वैद्युत शक्ति केन्द्र में प्रयुक्त आल्टरनेटर में तथा ताप विद्युत शक्ति केन्द्र में प्रयुक्त आल्टरनेटर से अधिक ध्रुव क्यों होते हैं?[/su_accordion]
• उसके आल्टरनेटर से जनित शक्ति कम होती है।
• मुख्य चालक की गति को आवश्यकतानुसार बदला जा सकता है।
• आल्टरनेटर से जनित शक्ति को माँग के अनुसार बदला जा सकता है।
• उसके मुख्य चालक की गति कम होती है।
[su_spoiler title=”Answer”]उसके मुख्य चालक की गति कम होती है।[/su_spoiler][su_accordion]

62. श्रेणी वाले RC परिपथ में, C के पार वोल्टता, परिपथ को V वोल्ट Dc पर चालू करते ही बढ़ने लगती है। तदनुसार C के पार वोल्टता-बढ़ोत्तरी की दर, परिपथ का स्विच बन्द करते ही (अर्थात् T = 0+ पर) कितनी हो जाएगी?[/su_accordion]
• R/CV
• RV/C
• CV/R
• V/RC
[su_spoiler title=”Answer”]V/RC[/su_spoiler][su_accordion]

63. एक स्वत: परिणामित्र की प्राथमिक कुंडली में वर्तनों की संख्या 210 है और द्वितीयक कुंडली में 140 है। तदनुसार यदि निवेश धारा 60A हो, तो वह निर्गम कुंडली तथा उभयनिष्ठ कुंडली में कितनी होगी?[/su_accordion]
• 90A, 150A
• 40A, 20A
• 40A, 100A
• 90A, 30A
[su_spoiler title=”Answer”]90A, 30A[/su_spoiler][su_accordion]

64. दो प्रेरकों का स्व प्रेरकत्व क्रमश: 9mH तथा 25 MH है। उन दोनों के बीच अन्योन्य प्रेरकत्व 12 MH है। तदनुसार उन दोनों प्रेरकों के बीच प्रेरणिक युग्मन का गुणांक कितना होगा? [/su_accordion]
• 1.25
• 18.75
• 0.25
• 0.8
[su_spoiler title=”Answer”]0.8[/su_spoiler][su_accordion]

65. एक 10μF तथा एक 20μF के संधारित्र श्रेणीबद्ध हैं उनके संयोजन में 150 V, एक ज्यावक्रीय वोल्टता-स्रोत से दिए जाते हैं। तदनसार 20μF के संधारित्र के सम्पर्क में कितनी वोल्टता रहेगी? [/su_accordion]
• 50 V
• 75V
• 125V
• 100 V
[su_spoiler title=”Answer”]50 V[/su_spoiler][su_accordion]

66. स्थाई चुम्बक बनाने के लिए जो चुम्बकीय सामग्री इस्तेमाल की जाती है, उसमें क्या होना चाहिए? [/su_accordion]
• निम्न निग्रह बल
• तेजी से उठते चुंबकन-वक्र
• छोटे हिस्टेरिसिस लूप
• उच्च धारणक्षमता
[su_spoiler title=”Answer”]उच्च धारणक्षमता[/su_spoiler][su_accordion]

67. किसी D.C, शंट मोटर के घूर्णन की दिशा, किसकी अदला-बदली करके उलटी की जा सकती है? [/su_accordion]
• केवल क्षेत्र टर्मिनलों से
• केवल आर्मेचर टर्मिनलों से
• फील्ड अथवा आर्मेचर टर्मिनलों से
• प्रदाय टर्मिनलों से
[su_spoiler title=”Answer”]फील्ड अथवा आर्मेचर टर्मिनलों से[/su_spoiler][su_accordion]

68. सार्वत्रिक मोटर कैसी मोटर होती है? [/su_accordion]
• शंट
• श्रेणी
• एककलीय प्रेरण
• तुल्यकालिक
[su_spoiler title=”Answer”]श्रेणी[/su_spoiler][su_accordion]

69. निम्न पदार्थों में, किसमें सबसे कम प्रतिरोधकता होती है? [/su_accordion]
• ताँबा
• लोहा
• मैंगनिन
• ऐलुमिनियम
[su_spoiler title=”Answer”]ताँबा[/su_spoiler][su_accordion]

70. निम्न में किस प्रकार का यंत्र चुम्बकीय हिस्टेरिसिस के कारण त्रुटि करने लगता है? [/su_accordion]
• PMMC
• प्रेरण प्रकार
• विद्युतगतीय
• चल लोह
[su_spoiler title=”Answer”]चल लोह[/su_spoiler][su_accordion]

71. लोह की क्रोड-कुंडली में हिस्टेरिसिस हानियाँ कब होती हैं? [/su_accordion]
• कुंडली की धारा केवल ज्यावक्रीय होने पर
• कुंडली की धारा प्रत्यावर्ती होने पर
• कुंडली की धारा केवल असममित प्रत्यावर्ती होने पर
• कुंडली की धारा केवल D.C. होने पर
[su_spoiler title=”Answer”]कुंडली की धारा प्रत्यावर्ती होने पर [/su_spoiler][su_accordion]

72. किसी D.C, शंट मोटर की प्राप्य अधिकतम गति कितनी होती है? [/su_accordion]
• शून्य भार गति के बराबर
• शून्य भार गति से काफी ज्यादा
• शून्य भार गति से काफी कम
• आदर्शत: अनंत
[su_spoiler title=”Answer”]शून्य भार गति के बराबर[/su_spoiler][su_accordion]

73. किसी परिपथ में थेवेनिन प्रमेय के प्रयोग से क्या परिणाम प्राप्त होता है?[/su_accordion]
• एक वोल्टता के स्रोत तथा एक प्रतिबाधा का श्रेणी में होना
• एक आदर्श वोल्टता स्रोत
• एक आदर्श धारा स्रोत
• एक धारा के स्रोत तथा एक प्रतिबाधा का समान्तर होना
[su_spoiler title=”Answer”]एक वोल्टता के स्रोत तथा एक प्रतिबाधा का श्रेणी में होना[/su_spoiler][su_accordion]

74. निम्न में किसमें, माप की शून्य विधि का प्रयोग नहीं होता?[/su_accordion]
• एसी विभवमापी
• मेगर
• डीसी विभवमापी
• केल्विन द्विसेतु
[su_spoiler title=”Answer”]मेगर[/su_spoiler][su_accordion]

75. दो निकटवर्ती युग्मित क्रोडों के बीच अन्योन्य प्रेरकत्व 1H है। तदनुसार, यदि एक क्रोड के फेरे घटाकर, आधे कर दिए जाएँ और दूसरे के दुगुने कर दिए जाएँ, तो अन्योन्य प्रेरकत्व का नया मान कितना हो जाएगा? [/su_accordion]
• 1/2H
• 1/4H
• 1H
• 2H
[su_spoiler title=”Answer”]1H[/su_spoiler][su_accordion]

76. नीचे दिए समीकरण के आधार पर प्रत्यावर्ती धारा का Rms मान कितना होगा? I = 50 Sin (314t – 10°) + 30 Sin (314t-20°)[/su_accordion]
• 77.43A
• 41.23 A
• 58.31A
• 38.73
[su_spoiler title=”Answer”]41.23 A[/su_spoiler][su_accordion]

77. किसी 100 KVA परिणामित्र में लोह हानि 1 KW है और पूर्ण भार पर ताँबा हानि 2KW है। तदनुसार उसकी अधिकतम क्षमता कितने भार पर होगी? [/su_accordion]
• 50 KVA
• 100 KVA
• 70.7 KVA
• 141.4KVA
[su_spoiler title=”Answer”]70.7 KVA [/su_spoiler][su_accordion]

78. 3 फेज वाली संतुलित प्रदाय प्रणाली के लिए, किस भार पर लाइन धाराओं का फेजर योग शून्य नहीं होगा? [/su_accordion]
• असंतुलित स्टार योजित
• संतुलित डेल्टा योजित
• असंतुलित डेल्टा योजित
• संतलित स्टार योजित
[su_spoiler title=”Answer”]असंतुलित स्टार योजित[/su_spoiler][su_accordion]

79. निम्नलिखित में कौन सही है? [/su_accordion]
• किसी तुल्यकालिक मशीन के मुख्य फ्लक्स पर क्षेत्र-धारा के प्रभाव को आर्मेचर प्रतिक्रिया कहते हैं।
• किसीतुल्यकालिक मशीनकीआर्मेचरधारापरवायु-अन्तराल फ्लक्स के प्रभाव को आर्मेचर प्रतिक्रिया कहते हैं।
• किसी तुल्यकालिक मशीन के मुख्य फ्लक्स पर आर्मेचर धारा के प्रभाव को आर्मेचर प्रतिक्रिया कहते हैं।
• किसी तुल्यकालिक मशीन के वायु-अन्तराल फ्लक्स पर आर्मेचर धारा के प्रभाव को आर्मेचर प्रतिक्रिया कहते हैं।
[su_spoiler title=”Answer”]किसी तुल्यकालिक मशीन के मुख्य फ्लक्स पर आर्मेचर धारा के प्रभाव को आर्मेचर प्रतिक्रिया कहते हैं।[/su_spoiler][su_accordion]

80. दो युग्मित प्रेरक L1 =0.2 H तथा L2= 0.8 H हैं। उनका युग्मन गुणांक K= 0.8 है। तदनुसार अन्योन्य प्रेरकत्व M कितना होगा? [/su_accordion]
• 0.24H
• 0.16H
• 0.02 H
• 0.32H
[su_spoiler title=”Answer”]0.32H[/su_spoiler][su_accordion]

81. एक उपभोक्ता को निम्न प्रकार की शुल्क दरें प्रस्तावित की गई हैं। उसे प्रतिमास के ₹ 1,000 का निश्चित शुल्क देना होगा और उपभुक्त शक्ति का ₹ 4.50 प्रति यूनिट की दर से चालू भुगतान करना होगा। तदनुसार यदि वह उपभोक्ता अपनी 1 KW लोड वाली मोटर को 0.85 शक्ति गुणांक पर औसतन 15 घंटे प्रति दिन चलाता है, तो उसका वार्षिक बिल कितना होगा? [/su_accordion]
• ₹ 32941.88
• ₹ 25637.50
• ₹ 36637.50
• ₹ 40985.29
[su_spoiler title=”Answer”]₹ 36637.50 [/su_spoiler]

इस पोस्ट में आपको Railway JE Online Test Series Rrb Je Free Mock Test In Hindi Free Online Mock Test For Rrb Je Exam Rrb Je Last Year Question Paper With Answer Rrb Je Question Paper In Pdf Rrb Je Model Paper In Hindi Rrb Je Model Paper Mechanical Pdf आरआरबी जेई ऑनलाइन परीक्षा प्रैक्टिस टेस्ट Rrb Je Old Paper Hindi Pdf Rrb Guwahati Je Question Paper 2014 Rrb Je Exam Paper In Hindi से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है. इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

1 thought on “Online RRB JE Exam Practice Test In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top