Mock Test

NTT Questions and Answers in Hindi

ntt exam questions and answers pdf in hindi NTT Questions and Answers in Hindi : एनटीटी परीक्षा प्रश्न और उत्तर पीडीएफ – NTT के लिए अलग-अलग राज्यों में नौकरियां निकलती रहती है .इसलिए जो उम्मीदवार Nursery Teacher Training (NTT) की तैयारी कर रहे है ,उन्हें NTT Question की जरुर पड़ेगी .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में राजस्थान नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के प्रश्न उत्तर ,एनटीटी शिक्षक के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए है .यह प्रश्न पहले भी NTT की परीक्षा में पूछे जा चुके है .और आगे भी पूछे जाएँगे .इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे यह आपके NTT के एग्जाम के लिए फायदेमंद होंगे .इसके अलवा भी हमारी वेबसाइट NTT के ऑनलाइन टेस्ट भी दिए गए है

NTT की परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

1. कम्प्यूटर के माध्यम से भेजे जाने वाले सन्देश को कहते हैं।
उत्तर . ई-मेल
2. राजस्थान में निम्न में से किस स्थान पर शक्कर बनाने का कारखाना नहीं है?
उत्तर . निम्बाहेड़ा
3. विजय स्तम्भ किसने बनवाया?
उत्तर . महाराणा कुम्भा
4. भारत में लड़के व लड़कियों की विवाह योग्य न्यूनतम आयु क्या है?
उत्तर . 21 वर्ष व 18 वर्ष
5. पदार्थ की किस अवस्था में अणुओं के मध्य की दूरी न्यूनतम होती है?
उत्तर . ठोस
6. ठगी अथवा अनुचित व्यापारिक व्यवहार होने पर हमें शिकायत करनी चाहिए
उत्तर . उपभोक्ता संरक्षण मंच को
7. वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है ।
उत्तर . 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक
8. राजस्थान राज्य के राज्य वृक्ष, राज्य पक्षी तथा राज्य जन्तु क्रमशः हैं।
उत्तर . खेजड़ी, गोडावण, चिंकारा
9. पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्देश्य है।
उत्तर . पोलियो का सम्पूर्ण उन्मूलन करना

10. ओजोन परत मिलती है ।
उत्तर . स्ट्रेटोस्फीयर में
11. सौर सैल द्वारा किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदला जा सकता है?
उत्तर . प्रकाश ऊर्जा
12. राजस्थान के लोगों का मुख्य व्यवसाय है।
उत्तर . कृषि
13. सीएनजी का पूरा रूप है।
उत्तर . कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस
14. ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है।
उत्तर . पौधे
15. कौन-सा राज्य ‘टाइगर स्टेट’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर . मध्य प्रदेश
16. एटीएम का पूरा रूप है।
उत्तर . ऑटोमेटेड टेलर मशीन
17. कश्मीरी चोगा कहलाता है।
उत्तर . फिरन
18. तम्बाकू की आदत किससे होती है?
उत्तर . निकोटीन
19. मनुष्य के शरीर की जैव-रासायनिक प्रयोगशाला है।
उत्तर . यकृत

20. डेंगू रोग का वाहक है।
उत्तर . एडीज मच्छर
21. संसार में अधिकतम ट्यूबवेल किस देश में है?
उत्तर . भारत
22. एकल परिवार से तात्पर्य है।
उत्तर . परिवार जिसमें माता-पिता एवं उनके बच्चे
23. हवा में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है।
उत्तर . नाइट्रोजन
24. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत होते हैं?
उत्तर . 12
25. राजस्थान में झीलों की नगरी है।
उत्तर . उदयपुर
26. कुत्ता मछली का आवास है।
उत्तर . समुद्र
27. गणगौर का त्योहार मनाया जाता है।
उत्तर . चैत्र शुक्ल तीज को
28. जिला उद्योग केन्द्र किस योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण युवकों को रोजगार मुहैया करता है?
उत्तर . प्रधानमन्त्री रोजगार योजना
29. 9 संख्याओं के एक समूह का औसत 68 है। यदि एक संख्या को एक नई संख्या से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है, तो औसत 72 हो जाता है। नई संख्या और पुरानी संख्या के बीच क्या अंतर है?
उत्तर . 36
30. उस संख्या का 80% क्या होगा जिसका 200%, 90 है?
उत्तर . 36

1 2 3 4 5Next page

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button