KVS TGT Physical & Health Education Question Paper 22 Dec 2018

KVS TGT Physical & Health Education Question Paper 22 Dec 2018

केवीएस टीजीटी शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा प्रश्न पत्र 22 दिसंबर 2018 – जो विद्यार्थी KVS TGT Physical & Health Education की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के क्वेश्चन पेपरों को देखकर करनी चाहिए . इसलिए आज हमने इस पोस्ट में केवीएस टीजीटी शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा क्वेश्चन पेपर दिया गया है .जिसे देखकर आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है .और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप इस KVS TGT Physical Question Paper 2018 को अच्छे से करे यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होगा .अगर आप KVS TGT Physical & Health Education 22 Dec 2018 Question Paper PDF डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है

[su_accordion] कोहना का मानना है कि अभिप्रेरित करने के लिये सही प्रदान करना आवश्यक है :
[/su_accordion](A) पुरस्कार
(B) प्रोत्साहन
(C) अवसर
(D) परिवेश
[su_spoiler title=”Answer”] परिवेश

[/su_spoiler][su_accordion] यह किसका मानना है कि उपलब्धि, संबंधन तथा शक्ति ये तीन अभिप्रेरण की व्याख्या करने हेतु महत्त्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं?
[/su_accordion](A) मास्लो
(B) मैक क्लीलैंड
(C) मैक ग्रेगर
(D) हर्जबर्ग
[su_spoiler title=”Answer”] मैक ग्रेगर

[/su_spoiler][su_accordion] आमाशय में पदार्थ के प्रवेश की अनुमति देने वाले पेशी वलय कहलाता है :
[/su_accordion](A) अनुदैर्घ्य पेशी स्तर
(B) हृदय संवरणी
(C) वृत्तीय पेशी स्तर
(D) सीरोसा
[su_spoiler title=”Answer”] हृदय संवरणी

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन-सा खेल प्रशिक्षण का सिद्धांत नहीं है?
[/su_accordion](A) वैयक्तिक मतभेद का सिद्धांत
(B) अतिभार का सिद्धांत
(C) अभिप्रेरण का सिद्धांत
(D) उपयोग/अनुप्रयोग का सिद्धांत
[su_spoiler title=”Answer”] अभिप्रेरण का सिद्धांत

[/su_spoiler][su_accordion]  उपलब्धि अभिप्रेरण को निम्न में से किस प्रकार परिभाषित किया जाता है?
[/su_accordion](A) किसी स्पर्धात्मक स्थिति में पहुँचने अथवा उससे दूर रहने हेतु खिलाड़ी की पूर्वानुकूलता
(B) खेल विशिष्ट उपलब्धि स्थ
(C) संतोषकारी अभियान पर आधारित अभिप्रेरण
(D) उच्चतर आवश्यकताओं की पूर्ति की इच्छा
[su_spoiler title=”Answer”] किसी स्पर्धात्मक स्थिति में पहुँचने अथवा उससे दूर रहने हेतु खिलाड़ी की पूर्वानुकूलता

[/su_spoiler][su_accordion] सामान्यतः मिट्टी कार्य अथवा राजगीरी से निर्मित कृत्रिम झीलों, जिनमें काफी मात्रा में भूपृष्ठ जल जमा किया जाता है, को कहा जाता है :
[/su_accordion](A) तालाब (टैंक)
(B) अवरुद्ध जलागार
(C) कुआँ
(D) नलकूप
[su_spoiler title=”Answer”] अवरुद्ध जलागार

[/su_spoiler][su_accordion] हॉकी बॉल का वजन और व्यास कितना होना चाहिए?
[/su_accordion](A) 162-169 ग्राम तथा 73.8 -79.6 मि.मी.
(B) 156-163 ग्राम तथा 71.3-74.8 मि.मी.
(C) 143-151 ग्राम तथा 70.9-73.1 मि.मी.
(D) 150-155 ग्राम तथा 73.8. -81.6 मि.मी.
[su_spoiler title=”Answer”] 156-163 ग्राम तथा 71.3-74.8 मि.मी.

[/su_spoiler][su_accordion] निम्न में से किसके द्वारा कोई अच्छा दिख सकता है, अच्छा अनुभव कर सकता है और लंबा जीवन जी सकता है?
[/su_accordion](A) नियमित व्यायाम
(B) डॉक्टर के पास नियमित रूप से जाना
(C) नियमित रूप से दवा खाना
(D) अपने अनुकूल रहने के लिये मशीन पर विश्वास करना
[su_spoiler title=”Answer”] नियमित व्यायाम

[/su_spoiler][su_accordion] यदि कोई व्यक्ति किसी समूह में इतना तल्लीन हो जाता है कि वह गुमनाम – सा हो जाता है, तो वह व्यक्ति :
[/su_accordion](A) अन्य की अपेक्षाएं पूरी करने हेतु अपनी सामाजिक पहचान बदल सकता है ।
(B) सामाजिक तुलना के कारण अतंर्बाधित हो सकता है।
(C) निर्वैयक्तिकरण के कारण अन्तर्बाधा प्रवर्तित करता है ।
(D) अपनी क्रियाओं का उत्तरदायित्व स्वीकार करता है ।
[su_spoiler title=”Answer”] निर्वैयक्तिकरण के कारण अन्तर्बाधा प्रवर्तित करता है ।

[/su_spoiler][su_accordion] भारतीय खेल प्राधिकरण की कब स्थापना हुई थी ?
[/su_accordion](A) 25 जनवरी, 1984
(B) 25 जनवरी, 1982
(C) 25 अप्रैल, 1984
(D) 25 अप्रैल, 1982
[su_spoiler title=”Answer”] 25 जनवरी, 1984

[/su_spoiler][su_accordion] सतत प्रशिक्षण :
[/su_accordion](A) लंबी कालावधि के लिये निम्न मध्यम तीव्रता पर प्रशिक्षण है ।
(B) विभिन्न तीव्रताओं पर प्रशिक्षण है ।
(C) से वातापेक्षी तथा वातनिरपेक्ष स्वस्थता में सुधार होता है ।
(D) में एक कार्यक्रम का उपयोग किया जाता है जिसमें पुनरावृत्ति तथा समुच्चय होते हैं ।
[su_spoiler title=”Answer”] लंबी कालावधि के लिये निम्न मध्यम तीव्रता पर प्रशिक्षण है ।

[/su_spoiler][su_accordion] बेरान पिअरे द क्यूबर्टिन ने किस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का गठन किया?
[/su_accordion](A) 1891
(B) 1892
(C) 1893
(D) 1894
[su_spoiler title=”Answer”] 1894

[/su_spoiler][su_accordion] एक अस्थि के एक छोर से दूसरे को जोड़ने वाले संयोगी ऊतक की तंतुमय पट्टी अस्थिबंध (लिगामेंट) में तनाव तथा/अथवा विदरण की स्थिति कहलाती है :
[/su_accordion](A) तीव्र चोट
(B) विभंग
(C) मोच (स्प्रेन)
(D) खिंचाव (स्ट्रेन)
[su_spoiler title=”Answer”] मोच (स्प्रेन)

[/su_spoiler][su_accordion] वह स्थिति जिसमें किसी जोड़ में अस्थि के छोर को इसके सामान्य स्थान से हटाने के लिये बाध्य होना पड़ता है, है :
[/su_accordion](A) विभंग
(B) दबाव विभंग
(C) विस्थापन (संधिच्युति)
(D) ग्रीन स्टीक विभंग
[su_spoiler title=”Answer”] विस्थापन (संधिच्युति)

[/su_spoiler][su_accordion] वह रोग संक्रमण जिसमें पारंपरिक 5 एफ सहित क्रियाविधि के प्रकार का अनुसरण करता है, कहलाता है :
[/su_accordion](A) प्रत्यक्ष संक्रमण
(B) अप्रत्यक्ष संक्रमण
(C) पार-स्थानन संक्रमण
(D) टीकाकरण (इनॉकुलेशन संक्रमण)
[su_spoiler title=”Answer”] अप्रत्यक्ष संक्रमण

[/su_spoiler][su_accordion]  वह स्थिति जिसमें किसी पेशी और/अथवा कंडरा ( टेन्डन ) का मरोड़, खिंचाव और / अथवा विदरण हो, कहलाती है :
[/su_accordion](A) मोच (स्पेन)
(B) अतिप्रयोग चोट
(C) खिंचाव (स्ट्रेन)
(D) नील (अंतःक्षति) (कंट्यूजन)
[su_spoiler title=”Answer”] खिंचाव (स्ट्रेन)

[/su_spoiler][su_accordion] किसी जलधारी स्तर में किसी कुंड में खोदा गया कुआँ है :
[/su_accordion](A) आर्टिजन कुआँ
(B) पक्का कुआँ
(C) बावली (स्टेप वेल)
(D) कच्चा कुआँ
[su_spoiler title=”Answer”] कच्चा कुआँ

[/su_spoiler][su_accordion] दीर्घीकरण (लेंथेनिंग) के समय पेशी बल लगाता है । यह संचलन कहलाता है :
[/su_accordion](A) संकेंद्री
(B) गत्यात्मक
(C) उत्केन्द्री
(D) स्थैति
[su_spoiler title=”Answer”] उत्केन्द्री

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन खेल मनोवैज्ञानिक के लिए नैतिक दिशानिर्देशों का माँग नहीं है ?
[/su_accordion](A) सक्षमता
(B) खेल मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि
(C) ईमानदारी
(D) व्यावसायिक तथा वैज्ञानिक उत्तरदायित्व
[su_spoiler title=”Answer”] खेल मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि

[/su_spoiler][su_accordion] स्वास्थ्य शिक्षा के सिद्धांत के अंतर्गत कैरट एवं स्टिक (पुरस्कार और दंड) उपागम का अर्थ है :
[/su_accordion](A) किसी घोड़े के सामने एक गाजर लटकाना तथा पीछे से मारना ।
(B) किसी किसान से किसी व्यक्ति द्वारा गाजर मांगना तथा नहीं दिये जाने पर उसे पीटने की धमकी देना ।
(C) यह प्रोत्साहन तथा पुरस्कार परक व्यवहार है
(D) यह धमकी देने तथा दंड देने का उपागम है
[su_spoiler title=”Answer”] यह प्रोत्साहन तथा पुरस्कार परक व्यवहार है

[/su_spoiler][su_accordion] निम्नलिखित में से कौन किसी व्यक्ति पर समूह के प्रभाव का उदाहरण नहीं है?
[/su_accordion](A) अल्पसंख्यक प्रभाव
(B) निर्वैयक्तिकरण
(C) सामाजिक सुकरीकरण
(D) सामाजिक स्वैरचारण
[su_spoiler title=”Answer”] अल्पसंख्यक प्रभाव

[/su_spoiler][su_accordion] लक्ष्य प्राप्ति के लिये जिन चरणों से गुजरना पड़ता है, वे हैं :
[/su_accordion](A) उद्देश्य (ऑब्जेक्टिव्स)
(B) सिद्धांत
(C) प्रयोजन (पर्पस)
(D) लक्ष्य (ऐम्स)
[su_spoiler title=”Answer”] उद्देश्य (ऑब्जेक्टिव्स)

[/su_spoiler][su_accordion] अन्य रासायनिक स्रोतों से ए.टी.पी. का निर्माण कर ऊर्जा भंडारण प्रक्रिया कहलाती है :
[/su_accordion](A) ग्लाइकोलिसिस
(B) फॉस्फोक्रिएशन
(C) उपचयन
(D) फॉस्फोरिलीकरण
[su_spoiler title=”Answer”] फॉस्फोरिलीकरण

[/su_spoiler][su_accordion] वह विभंग जिसमें दोनों अस्थियों के भग्न छोर एक-दूसरे से टकराते हैं, है :
[/su_accordion](A) दबाव विभंग
(B) सर्पिल विभंग
(C) सम्मिश्र विभंग
(D) अंतर्घट्टित विभंग
[su_spoiler title=”Answer”] अंतर्घट्टित विभंग

[/su_spoiler]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top