HTET Level 3 PGT Fine Arts Question Paper 2016 in Hindi

21. विवेचनात्मक चिन्तन व्यक्ति में वे योग्यताएँ और कौशल विकसित करने में सहायक है, जो है।

⚪मूर्त अनुभव प्रदान करना।
⚪उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।
⚪कुछ उत्पन्न करने और निर्माण करना।
⚪प्रतिक्रिया की विधियों का चिन्तन करना।
Answer
उचित व्याख्या, विश्लेषण, मूल्यांकन और निष्कर्ष निकालना।

22. आनुवंशिकता सबसे महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है?

⚪बालक के भावनात्मक विकास में
⚪बालक के सामाजिक विकास में
⚪बालक के शारीरिक विकास में
⚪बालक के सांस्कृतिक विकास में
Answer
बालक के शारीरिक विकास में

23. विकास सामान्यतः सिर से पाँव की तरफ अग्रसर होता है, विकास का यह सिद्धान्त कहलाता है।

⚪द्विपार्श्व से एकपाय
⚪प्रोक्सिमोडिस्टल (अन्दर से बाहर की ओर)
⚪सामान्य से विशिष्ट
⚪शिरोपादीय
Answer
शिरोपादीय

24. एक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। उसके पिता ने उसे अच्छे अंक आने पर मोटरसाइकिल देने का वादा किया है। इसका अर्थ है।

⚪आन्तरिक प्रेरणा
⚪बाह्य प्रेरणा
⚪गणितीय प्रेरणा
⚪आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा
Answer
आन्तरिक तथा बाह्य प्रेरणा

25. एक किशोर अपने बायें हाथ से कार्य करता है;जैसे खाना लेना या लिखना, इस विकास का कारण है।

⚪वंशानुगत व्यवहार
⚪विकासात्मक व्यवहार
⚪गलत व्यवहार
⚪सभी विकल्प सही हैं।
Answer
विकासात्मक व्यवहार

26. संगणना अशक्तता समस्या सम्बन्धित है?

⚪शुद्ध बोलने से
⚪गलतियों के बिना लिखने से
⚪सही सूचना (संकेत) सुनने से
⚪गणितीय गणनाएँ करने से
Answer
गणितीय गणनाएँ करने से

27. एक किशोर के संवेगों के विषय में निम्नलिखित में से गलत कथन कौन-सा है?

⚪संवेग अभिव्यक्ति अधिगम द्वारा परिवर्तित होती है
⚪संवेग स्थायी होता है।
⚪प्रत्येक संवेग से एक भावना जुड़ी होती है।
⚪संवेग बाह्य उद्दीपनों से जाग्रत होता है।
Answer
संवेग स्थायी होता है।

28. समेकित शिक्षा से तात्पर्य है?

⚪व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।
⚪व्यक्तिगत भिन्नताओं को विभिन्न कक्षा-कक्षों में पूरा करना।
⚪व्यक्तिगत भिन्नताओं को विशिष्ट विद्यालयों में पूरा करना।
⚪व्यक्तिगत भिन्नताओं को घर पर अनुदेशन देकर पूरा करना।
Answer
व्यक्तिगत भिन्नताओं को सामान्य कक्षा-कक्ष में पूरा करना।

29. अधिगमकर्ता केन्द्रित उपागम के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से जो कथन गलत है वह है।

⚪यह अधिगमकर्ता की योग्यताओं, क्षमताओं और अधिगम शैली का ध्यान रखता है।
⚪यह अन्वेषण, अवलोकन महत्त्व पर बल देता है। और खोज के
⚪यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।
⚪यह अनुभवजन्य-अधिगम, समस्या-समाधान, सम्प्रत्यय-मानचित्र तथा सृजनशील-लेखन जैसी विधियों का प्रयोग करता है।
Answer
यह अध्यापक द्वारा अधिगमकर्ता को ज्ञान स्थानान्तरण पर बल देता है।

30. एक अच्छे अध्यापक के लिए सीखने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है, क्योंकि

⚪इससे अनुशासन बनाए रखने में सहायता मिलती है।
⚪पाठ्यवस्तु को रोचक बनाने में सहायता मिलती है।
⚪पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
⚪इससे समय की बचत होती है।
Answer
पाठ्यवस्तु को सरल तरीके से समझाने में सहायता मिलती है।
31. किस शब्द में समास की दृष्टि से विभक्ति का लोप नहीं, अपितु विभक्ति सहित प्रयोग किया गया है?
⚪सरसिज
⚪कृतघ्न
⚪स्वस्थ
⚪स्वर्णकार
Answer
सरसिज

32. ‘मैं खाना खा चुका हूँ।’ इस वाक्य में भूतकालिक भेद इंगित कीजिए।

⚪पूर्ण भूत
⚪सामान्य भूत
⚪आसन्न भूत
⚪संदिग्ध भूत
Answer
पूर्ण भूत

33. ‘गौरव’ शब्द की सही व्युत्पत्ति है?

⚪गुरु + व
⚪गुरु + अ
⚪गुरु + अव
⚪गौर + व
Answer
गुरु + अ

34. “यज्ञशाला’ शब्द में उपयुक्त समास का चयन करें?

⚪द्वितीया तत्पुरुष
⚪तृतीया तत्पुरुष
⚪षष्ठी तत्पुरुष
⚪चतुर्थी तत्पुरुष
Answer
चतुर्थी तत्पुरुष

35. अशुद्ध विकल्प को पहचानिए?

⚪विश्वामित्र = विश्व + मित्र
⚪मूसलाधार = मूसल + धार
⚪सभी = सब + ही
⚪दीनानाथ = दीना + नाथ
Answer
दीनानाथ = दीना + नाथ

36. निम्न शब्दों में से कौन-सा शब्द ‘रूढ़ है?

⚪गाय
⚪विद्यालय
⚪लम्बोदर
⚪पंकज
Answer
गाय

37. ‘भूल गए राग रंग भूल गए छकड़ी, तीन चीज़ याद रही नून, तेल, लकड़ी’ – लोकोक्ति के लिए सही अर्थ का चयन कीजिए।

⚪महँगाई के आगे की विवशता
⚪नून, तेल, लकड़ी के बिना संसार अधूरा है
⚪अत्यावश्यक वस्तुओं से ही प्रेम
⚪गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना
Answer
गृहस्थी के चक्कर में फँस जाना

38. कौन-सा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं है?

⚪कोदंड
⚪विशिखासन
⚪चाप
⚪विशिख
Answer
विशिख

39. ‘योगीश्वर’ शब्द का सम्यक् संधि विच्छेद होगा?

⚪योगी + इश्वर
⚪योगि + ईश्वर
⚪योगि + श्वर
⚪योगिन् + ईश्वर
Answer
योगिन् + ईश्वर

40. ‘जो नायिका अपने प्रेमी से मिलने स्वयं जाए’ -के लिए एक शब्द है।

⚪दुहिता
⚪अभिसारिका
⚪प्रोषितपतिका
⚪स्वयंगमना
Answer
अभिसारिका

1 thought on “HTET Level 3 PGT Fine Arts Question Paper 2016 in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top