विज्ञान

Class 9th Science Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न . सामान्यतया ठोस पदार्थ की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को पानी में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए, ऐसा क्यों होता है ?

उत्तर- बर्फ जो ठोस होता है तथा जल के अणुओं के बीच रिक्त स्थान होता है, जिसके कारण पानी की तुलना में बर्फ हल्का होता है। यही कारण है कि बर्फ का टुकड़ा जल में तैरता है।
प्रश्न . निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें।
(a) 300 k (b) 573 k

उत्तर- (a) 300 K = (300 – 273)°C
= 27°C
(b) 573 K = (573 – 273)°C
= 300°C
प्रश्न . निम्नलिखित तापमान पर पानी की भौतिक अवस्था क्या होगी?
(a) = 250°c (b) = 100°c

उत्तर- (a) 250oC पर जल की भौतिक अवस्था जल-वाष्प की होगी।
(b) 100oC पर जल की भौतिक अवस्था उबलते जल की होगी।
प्रश्न . किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान स्थिर क्यों रहती है?

उत्तर- किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता हैं क्योंकि दी गई उष्मीय ऊर्जा का उपयोग पदार्थ की अवस्था को बदलने में होता है।
प्रश्न . वायुमंडलीय गैसों को द्रव में परिवर्तन करने के लिए कोई विधि सुझाइए।

उत्तर- वायुमंडलीय गैसों को किसी बंद बर्तन में बंद करके और दाब बढ़ा कर तथा तापमान कम कर के द्रव में बदला जा सकता है।
प्रश्न .गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?

उत्तर-  कूलर अपने आस-पास की नमी को बढ़ा देता है| वायु में उपस्थित जल के कणों का आस-पास के ऊष्मा से वाष्पीकरण होता है| गर्म, शुष्क दिन में वातावरण में नमी का स्तर बहुत कम होता है, जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है| वाष्पीकरण की तीव्र दर के कारण कूलर अच्छी तरह काम करता है| इसलिए गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा करता है|
प्रश्न. गर्मियों में घड़े का पानी ठंडा क्यों होता है?

उत्तर- घड़ों में छोटे-छोटे रंध्र होते हैं। जिन से घड़ों में भरा पानी रिसता रहता है। बाहर रिसे हुए पानी का सतह क्षेत्र बढ़ जाता है जिसका तेज़ी से वाष्पण होता है। वाष्पण से ठंडक उत्पन्न होती है।
प्रश्न . एसीटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?

उत्तर- एसीटोन/पेट्रोल या इत्र कम तापमान पर वाष्पीकृत हो जाते हैं। जब कोई एसीटोन/पेट्रोल या इत्र हथेली पर डालता है, तो इसके कण हथेली या उसके आस-पास से ऊर्जा प्राप्त कर लेते हैं तथा वाष्पीकृत हो जाते हैं, जिस से हथेली ठंडी हो जाती है।
प्रश्न. कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं?

उत्तर- प्लेट का सतह क्षेत्र कप की अपेक्षा अधिक होता है। सतही क्षेत्र बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है जिस कारण गर्म दूध या चाय जल्दी ठंडी हो जाती है और उसे जल्दी पी लेते हैं।
प्रश्न. गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?

उत्तर- गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि यह पसीने का अच्छा अवशोषक होता है।सूती कपड़े में पसीना अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है, जिससे शरीर शीतल हो जाता है।

Previous page 1 2 3Next page

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button