Class 6th Social Science Geography Chapter 3 – पृथ्वी की गतियां
NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Chapter 3. पृथ्वी की गतियां– बहुत से विद्यार्थी हर साल 6th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 (पृथ्वी की गतियां) के लिए सलूशन दिया गया है.यह जो NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Motions of the Earth दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. .इसलिए आप Class 6th Geography Chapter 3 पृथ्वी की गतियां के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.
कक्षा: | 6th Class |
अध्याय: | Chapter 3 |
नाम: | पृथ्वी की गतियाँ |
भाषा: | Hindi |
पुस्तक: | पृथ्वी: हमारा आवास |
NCERT Solutions for Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 3 पृथ्वी की गतियाँ
अभ्यास के सभी प्रश्न
(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?
661
घूर्णन-जब पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए 24 घंटे में एक पूरा चक्कर लगा लेती है, उसे घूर्णन कहते हैं। पृथ्वी के घूर्णन के कारण दिन-रात बनते हैं। परिक्रमण-सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। इस गति के कारण दिन-रात छोटे-बड़े होते हैं और ऋतुएं परिवर्तित होती हैं।
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा लगभग 365 दिन 6 घंटे में पूरा करती है। इस समय को एक वर्ष कहा जाता है। परंतु अपनी सुविधा के लिए हम 365 दिन का एक वर्ष मानते हैं। इस तरह चार वर्षों में 24 घंटे का अर्थात एक दिन का अंतर पड़ जाता है। अतः प्रति चौथे वर्ष में हम एक दिन जोड़ देते हैं। इस वर्ष को हम लीप वर्ष कहते हैं। इसमें वर्ष 366 दिनों का होता है तथा फरवरी मास में 29 दिन होते हैं। …
21 जून को उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है। इस दिन सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तरी अयनांत कहते हैं।
जबकि इसके विपरीत 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है। इस दिन सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस दिन दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहते हैं।
21 मार्च तथा 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुवं सूर्य की ओर नहीं झुका होता है। इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात और दिन बराबर होते हैं। इस अवस्था को विषुव कहते हैं।
दक्षिणी गोलार्ध और उत्तरी गोलार्ध विषुवत वृत्त के विपरीत दिशाओं में स्थित है। जब उत्तरी गोलार्ध का झुकाव सूर्य की ओर होता है, तो उस समय दक्षिणी गोलार्ध सूर्य से दूर वाली अवस्था में स्थित होता है। जिस समय उत्तरी गोलार्ध में सबसे गर्म दिन होते हैं, तो उस समय दक्षिणी गोलाद्र्ध में सबसे ठंडे दिन होते हैं।
पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई रहती है। 21 मार्च से लेकर 23 सितंबर तक उत्तरी गोलार्ध का झुकाव सूर्य की ओर अधिक रहता है। उत्तरी गोलार्ध का बहुत बड़ा भाग सूर्य से ऊष्मा और रोशनी पाता है। अतः इस अवधि के दौरान उत्तरी ध्रुव पर लगभग 6 महीने के लिए दिन रहता है तथा दक्षिणी गोलार्ध पर 6 महीने के लिए रात रहती है। इसके विपरीत 23 सितंबर से लेकर 21 मार्च तक दक्षिणी गोलार्ध का झुकाव सूर्य की ओर होने के कारण दक्षिणी गोलार्ध पर लगभग 6 महीने के लिए लगातार दिन रहता है और उत्तरी गोलार्ध पर रात रहती है।
(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) झुकाव
उत्तर- परिक्रमण
(क) 21 मार्च
(ख) 21 जून ।
(ग) 22 दिसंबर
उत्तर- 21 मार्च
(क) जापान
(ख) भारत
(ग) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर- भारत
(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) गुरुत्वाकर्षण
उत्तर- परिक्रमण
(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ……………… होती है।
(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को .. ………………….. कहते हैं।
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर .. ……………………. कक्षा में घूमती है।
(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें ………………………. रेखा पर सीधी पड़ती हैं।
(v) …….. ……………. ऋतु में दिन छोटे होते हैं। ..
उत्तर- (i) 366, (ii) घूर्णन या दैनिक गति, (iii) अंडाकार, (iv) कर्क, (v) शीत। .
अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
पृथ्वी की दो गतियाँ-घूर्णन और परिक्रमण हैं।
एक ध्रुव से दूसरे ध्रुव तक एक काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के केंद्र से गुजरती है, अक्ष कहलाती है।
पृथ्वी एक घूर्णन लगभग 24 घंटे में पूरा करती है।
हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लट्ट की तरह लगातार घूमती रहती है और 24 घंटे में एक पूरा चक्कर लगा लेती है, इसे घूर्णन कहते हैं।
सामान्य वर्ष 365 दिनों का होता है।
पृथ्वी की परिक्रमण गति के कारण ऋतु परिवर्तन होता है।
पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण दिन और रात बनते हैं।
दोपहर के समय सूर्य की किरणें लंबवत पड़ती हैं।
23 सितंबर और 21 मार्च को पूरे विश्व में दिन और रात बराबर होते हैं।
22 दिसंबर को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन होता है।
पृथ्वी के विषुवत वृत्त पर सारा वर्ष दिन-रात बराबर होते हैं।
ध्रुवों पर 6 मास की रात और 6 मास का दिन होता है।
उसे विषुव कहते हैं।
गर्मी में क्रिसमस का त्योहार ऑस्ट्रेलिया में मनाया जाता है।
पृथ्वी की गतियां के बहुविकल्पीय प्रश्न
इस पोस्ट में आपको कक्षा 6 भूगोल अध्याय 3 – पृथ्वी की गतियाँ Prithvi ki Gatiyan Class 6 Social Science Geography पृथ्वी की गतियां के प्रश्न उत्तर पृथ्वी की गतियां कक्षा 6 प्रश्न class 6 geography chapter 3 solution class 6 geography chapter 3 notes class 6 geography chapter 3 pdf पृथ्वी की गतियाँ ke Question ncert solutions for class 6 geography chapter 3 in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.