Subjects

लोकतंत्र और विविधता Class 10th Political Science Chapter 3. Solution

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. एफ्रो अमेरिकन कौन हैं?

उत्तर – एफ्रो अमेरिकन वह अश्वेत लोग हैं जिनके पूर्वज औपनिवेशिक शासन में अमेरिका में गुलामों के रूप में लाए गए थे। वह सत्रहवीं से लेकर उन्नीसवीं सदी के बीच लाए गए थे। अधिकतर एफ्रो अमेरिकन लोग उत्तरी अमेरिका तथा कैरेबियन देशों में लाए गए थे।

प्रश्न 2. नागरिक अधिकार आंदोलन क्या था?

उत्तर – नागरिक अधिकार आंदोलन 1954 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा प्रजातीय भेदभाव के विरुद्ध चलाया गया था। अश्वेत लोगों के साथ प्रजातीय भेदभाव होता था। वह बहुत ही निर्धन थे तथा उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं थे। यहाँ तक कि उन्हें वोट देने का अधिकार भी प्राप्त नहीं था। इसलिए ही उन्होंने नस्ली भेदभाव के विरुद्ध अपनी आवाज़ उठाने के लिए तथा लोगों का ध्यान इस तरफ खींचने के लिए यह आंदोलन चलाया था।

प्रश्न 3. अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या था?

उत्तर – अश्वेत शक्ति आंदोलन एक उग्र तथा जातीय भेदभाव के विरुद्ध आंदोलन था जोकि 1966 में अमेरिका में हिंसा की सहायता से, जातीय भेदभाव खत्म करने के लिए चलाया गया था। 1975 में यह आंदोलन खत्म हुआ था। यह अमेरिका में से जातीय भेदभाव खत्म करने के लिए हिंसा का प्रयोग करने के भी पक्ष में था।

प्रश्न 4. किस प्रकार 1968 के ओलंपिक में दो अमेरिकी खिलाड़ियों ने जातीय भेदभाव के विरुद्ध अपना गुस्सा दिखाया?

उत्तर – दो अमेरिकी खिलाड़ियों टामी स्मिथ तथा जॉन कार्लेस, जिन्होंने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा कांस्य का पदक जीता था, अमेरिकी राष्ट्रीय गान के समय अपनी बंद मुट्ठियों को हवा में रखे हुए तथा सिर नीचे किए हुए खड़े रहे। उन्होंने सिर्फ मोज़े पहने हुए थे : तथा बिना जूतों के पदक ग्रहण किए ताकि जातीय भेदभाव के विरुद्ध गुस्सा दिखाया जा सके।

प्रश्न 5. सामाजिक अंतर का क्या अर्थ है?

उत्तर – सामाजिक अंतर वह स्थितियाँ हैं जिनमें जनता के साथ आर्थिक, जातीय तथा सामाजिक असमानता के आधार पर भेदभाव किया जाता है। इससे ही सामाजिक विविधता सामने आती है तथा सामाजिक विविधता अलग-अलग समाजों में अलग-अलग होती है।

प्रश्न 6. सामाजिक विभाजन से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर – सामाजिक विभाजन का अर्थ है समाज का सामाजिक अंतरों के आधार पर विभाजन। यह प्रादेशिक तथा भाषायी विविधता को भी दर्शाते हैं।

प्रश्न 7. अमेरिकी समाज में दो सामाजिक विभाजन कौन-से हैं?

उत्तर – अमेरिका में समाज दो सामाजिक विभाजनों में विभाजित है। पहले हैं श्वेत अमेरिकी तथा दूसरे हैं अफ्रीकी अमेरिकी या काले अमेरिकी जिन्हें सत्रहवीं से उन्नीसवीं शताब्दी के बीच अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था।

प्रश्न 8. भारत के किन समूहों के साथ सदियों से भेदभाव होता आया है ?

उत्तर – अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जनजातियों तथा स्त्रियों के साथ भारत में सदियों से भेदभाव होता आया है।

प्रश्न 9. उत्तरी आयरलैंड के प्रमुख जातीय समूहों के नाम बताएँ।

उत्तर – उत्तरी आयरलैंड के 44 प्रतिशत लोग रोमन कैथोलिक हैं तथा 53 प्रतिशत लोग प्रोटेस्टेंट हैं। प्रश्न 10. यूगोस्लाविया में कौन-से धार्मिक जातीय समूह रहते हैं? उत्तर कैथोलिक, मुस्लिम तथा रूढ़िवादी ईसाई लोग यूगोस्लाविया के धार्मिक जातीय समूह हैं।

प्रश्न 11. मेक्सिको में ओलंपिक खेलों का आयोजन कब हुआ?

उत्तर – मेक्सिको में ओलंपिक खेलों का आयोजन 1968 में हुआ।

प्रश्न 12. सिविल राईट मूवमेंट (नागरिक अधिकार आंदोलन) की शुरुआत क्यों हुई थी?

उत्तर – अमेरिका में अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों के साथ होने वाले भेद-भाव को खत्म करने के लिए इस आंदोलन की शुरुआत हुई।

प्रश्न 13. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन कब तक चला?

उत्तर – अमेरिका में चला नागरिक अधिकार आंदोलन 1954 में शुरू हुआ और 1968 तक चला।

प्रश्न 14. अमेरिकी समाज के दो विभाजन कौन-कौन से थे?

उत्तर – (क) अश्वेत अमेरिकी समाज
(ख) श्वेत अमेरिकी समाज

प्रश्न 15. सामाजिक भिन्नता के दो आधार कौन-से हैं?

उत्तर – (क) जन्म आधारित
(ख) हमारी पसंद

प्रश्न 16. अमेरिका में नागरिक आंदोलन का नेतृत्व किस ने किया?

उत्तर – मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अमेरिका में नागरिक आंदोलन का नेतृत्व किया।

प्रश्न 17. अल्पसंख्यक वर्ग का क्या अर्थ है ?

उत्तर – समाज का वह वर्ग जिसकी संख्या देश की आधी जनसंख्या से भी कम हो उन्हें अल्पसंख्यक कहते हैं।

इस पोस्ट में आपको Class 10th: पाठ 3 – लोकतंत्र और विविधता ,नसरत सोलूशन्स क्लास 10 सोशल साइंस पोलिटिकल chapter 3 लोकतंत्र और विविधता लोकतंत्र और विविधता कक्षा 10 लोकतंत्र नोट्स, democracy and diversity class 10 ncert questions and answers ,ch 3 civics class 10 notes, class 10 civics chapter 3 loktantra and vividhta ncert solution कक्षा 10 राजनीति विज्ञान के अध्याय लोकतंत्र और विविधता के नोट्स लोकतांत्रिक राजनीति कक्षा 10 अध्याय 3 question answer लोकतंत्र और विविधता प्रश्न उत्तर सामाजिक विज्ञान कक्षा 10 पाठ 3 के प्रश्न उत्तरसे संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Previous page 1 2

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button