Subjects

भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक Class 10th Economics Chapter 2. Solution

अति लघु-उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. प्राथमिक क्षेत्र से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- प्राथमिक क्षेत्र वह क्षेत्र है जिसमें प्राकृतिक साधनों का प्रयोग करके वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है जैसे वानिका, मत्स्यन।

प्रश्न 2. द्वितीयक क्षेत्र से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- द्वितीयक क्षेत्र वह क्षेत्र है जिसमें उद्यम एक प्रकार की वस्तु को दूसरी प्रकार की वस्तु में परिवर्तित करता है; जैसे कपास द्वारा कपड़े का उत्पादन।

प्रश्न 3. तृतीयक क्षेत्र की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- तृतीयक क्षेत्र वह क्षेत्र है जिसमें सेवाओं का उत्पादन किया जाता है; जैसे-बीमा, बैंकिंग, संचार आदि।

प्रश्न 4. उत्पादन संरचना की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- उत्पादन संरचना से अभिप्राय है कार्यशील जनसंख्या का उत्पादन के विभिन्न क्षेत्रों में विभाजन।

प्रश्न 5. स्वतंत्रता के समय राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का कितना भाग था?

उत्तर- स्वतंत्रता के समय राष्ट्रीय आय में तृतीयक क्षेत्र का 28.5 प्रतिशत भाग था

प्रश्न 6. प्राथमिक क्षेत्र प्राथमिक क्यों कहलाता है?

उत्तर- क्योंकि यह उन सभी उत्पादों का आधार है जिन्हें हम क्रमश: निर्मित करते हैं। हम अधिकांश प्राकृतिक उत्पाद कृषि, डेयरी, मत्स्यन और वनों से प्राप्त करते हैं। इसलिए इस क्षेत्र को प्राथमिक या कृषि क्षेत्र कहा जाता है।

प्रश्न 7. तृतीयक क्षेत्रक की कुछ गतिविधियों के उदाहरण दें।

उत्तर- परिवहन, भंडारण, संचार, बैंक सेवाएँ और व्यापार तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 8. सकल घरेलू उत्पाद क्या है ?

उत्तर- यह एक वर्ष की अवधि में किसी अर्थव्यवस्था में अवस्थित सभी उत्पादक संसाधनों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं : के बाजार मूल्यों के जोड़ के समान होता है।

प्रश्न 9. अतिंम वस्तुएं किसे कहते है ?

उत्तर-   ये पूरी तरह से तैयार उत्पाद होता है अर्थात् इसका उपभोक्ता उपभोग के लिए या उत्पादक निवेश के लिए प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 10. मध्यवर्ती वस्तुएँ किसे कहते हैं?

उत्तर- ये वस्तुएँ वे होती हैं जिनका आगे अन्य वस्तुओं के उत्पादन में प्रयोग होता है।

प्रश्न 11. उस क्षेत्रक का नाम बताइए जो प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्रको के विकास में मदद करता है

उत्तर- तृतीयक क्षेत्रक।

प्रश्न 12. किस क्षेत्र में सर्वाधिक श्रमिक कार्यरत हैं?

उत्तर- प्राथमिक क्षेत्र में

प्रश्न 13. किस क्षेत्र में श्रमिक कार्य सुरक्षा का आनंद उठाते हैं?

उत्तर- संगठित क्षेत्र में

प्रश्न 14. सड़कों पर काम करते लोग, निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक किस क्षेत्र से संबंधित हैं?

उत्तर- गैर-संगठित क्षेत्र से।

प्रश्न 15. अध्यापक वर्ग किस क्षेत्र से संबंधित हैं?

उत्तर- तृतीयक क्षेत्र से।

प्रश्न 16. जब हम विनिर्माण द्वारा प्राकृतिक साधनों को अन्य रूप में बदलते हैं तो उसे किस क्षेत्र की गतिविधि कहते हैं ?

उत्तर- द्वितीयक क्षेत्र।

इस पोस्ट में आपको कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान – (अर्थशास्त्र) अध्याय 2 – भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक NCERT Solutions for Economics Class 10th Chapter 2. भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक, भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक Class 10 Notes Class 10 Social Science Economics Chapter 2 भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक Class 10 Social Economics Chapter 2 Sectors of Indian Economy से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Previous page 1 2 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button