Child Development and Pedagogy Objective Questions For HTET

Child Development and Pedagogy Objective Questions For HTET

HTET परीक्षा के लिए बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र के प्रश्न उत्तर  – यदि आप HTET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको Child Development and Pedagogy के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब आप HTET परीक्षा देते हैं, तो आपसे बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से प्रश्न जरुर पूछे जाएंगे. इसी बात को ध्यान में रखकर हमने इस पोस्ट में child development test questions and answers pdf, बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं.जो कि पहले भी HTET परीक्षाओं में पूछे जा चुके है. तो अपनी HTET परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें.
[su_accordion]एक अध्यापक/अध्यापिका विद्यार्थियों को किसी विषय की अपनी अवबोधनात्मकता को प्रतिबिम्बित करते हुए संकल्पनात्मक मानचित्र (Concept map) का निर्माण करने को कहता/कहती है। वह[/su_accordion]
(A) छात्रों की मुख्य बिन्दुओं का सार लिखने की क्षमता का परीक्षण कर रहा/रही है।
(B) छात्रों की उपलब्धि के मूल्यांकन हेतु शीर्षकों (Rubrics) के विकास का प्रयास कर रहा/रही है।
(C) विद्यार्थियों की स्मृतियों को मंथर गति से जागृत कर रहा/रही है।
(D) रचनात्मक आकलन कर रहा/रही है।

[su_spoiler title=”Answer”]छात्रों की उपलब्धि के मूल्यांकन हेतु शीर्षकों (Rubrics) के विकास का प्रयास कर रहा/रही है।
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा ब्लूम के पुनः संशोधित वर्गीकरण में ‘मूल्यांकन’ (Evaluating) के क्षेत्र को प्रदर्शित करता है?[/su_accordion]
(A) प्रदत्त आँकड़ों की प्रासंगिकता का मूल्यांकन करना
(B) वस्तुओं के श्रेणीकरण हेतु एक नूतन पद्धति का निर्माण करना
(C) आँकड़ों का प्रयोग करते हुए ग्राफ (Graph) अथवा चार्ट (Chart) का निर्माण करना
(D) एक समाधान की तार्किक सुसंगतता का परीक्षण करना

[su_spoiler title=”Answer”] एक समाधान की तार्किक सुसंगतता का परीक्षण करना
[/su_spoiler]
[su_accordion]जो अध्यापक/अध्यापिका अपने विद्यार्थियों की त्रुटियों में सुधार करना चाहता/चाहती है, उसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा समुचित मार्ग है ?[/su_accordion]
(A) उसे उन त्रुटियों का संशोधन करना चाहिए जो सामान्य अर्थ व अवबोधनात्मकता में हस्तक्षेप करती हैं।
(B) अगर त्रुटि-संशोधन प्रक्रिया बच्चों को क्षुब्ध करती है, तो उसे उनका संशोधन नहीं करना चाहिए।
(C) उसे अपने विद्यार्थियों की प्रत्येक त्रुटि का संशोधन करना चाहिए, इसके लिए चाहे उसे विद्यालय में देर तक बैठना पड़े।
(D) उसे बार-बार की जाने वाली तथा सामान्य त्रुटियों की अपेक्षा कम बार होने वाली त्रुटियों का अधिक संशोधन करना चाहिए।

[su_spoiler title=”Answer”] उसे उन त्रुटियों का संशोधन करना चाहिए जो सामान्य अर्थ व अवबोधनात्मकता में हस्तक्षेप करती हैं।
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा कौशल भावात्मक बुद्धि से सम्बद्ध नहीं है?[/su_accordion]
(A) भावनाओं की आलोचना
(B) कक्षा सहपाठियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार
(C) भावनाओं के प्रति जागरूकता
(D) भावनाओं का प्रबन्धन

[su_spoiler title=”Answer”] भावनाओं की आलोचना
[/su_spoiler]
[su_accordion]एक 11 वर्षीय बच्चे ने ‘स्टैनफोर्ड-बिने बुद्धि मापनी’ में 130 अंक पाए। मान लीजिए, कि एक सामान्य सम्भाव्य वक्र में = 100 तथा 6 = 15 है, तो उन 11 वर्षीय बच्चों के प्रतिशत की गणना कीजिए, जिनसे इस बच्चे ने बेहतर अंक प्राप्त किए -[/su_accordion]
(A) 78%
(B) 80%
(C) 98%
(D) 88%

[su_spoiler title=”Answer”] 98%
[/su_spoiler]
[su_accordion]अभिवृत्ति सम्प्रत्यय है[/su_accordion]
(A) संज्ञानपरक
(B) क्रियापरक
(C) संवेगात्मक
(D) ये सभी

[su_spoiler title=”Answer”] ये सभी
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा निरीक्षण हॉवर्ड गार्डनर के बहुविध बुद्धि सिद्धान्त का समर्थन[/su_accordion]
(A) विभिन्न बुद्धियाँ अपने स्वरूप में पदानुक्रमात्मक हैं।
(B) अनुदेशन के प्रारूप का निर्माण करते समय अध्यापकों को किसी एक विशिष्ट शैक्षिक नवाचार के सिद्धांत का अनुपालन करना चाहिए
(C) मस्तिष्क के एक भाग में हुई क्षति केवल किसी एक विशिष्ट योग्यता को प्रभावित करती है, न कि सम्पूर्ण को
(D) बुद्धि विश्लेषणात्मक, सृजनात्मक एवं व्यवहारात्मक बुद्धियों की अन्तःक्रिया है परीक्षा शास्त्र

[su_spoiler title=”Answer”] मस्तिष्क के एक भाग में हुई क्षति केवल किसी एक विशिष्ट योग्यता को प्रभावित करती है, न कि सम्पूर्ण को
[/su_spoiler]
[su_accordion]कक्षा में ध्यान न देने वाले बच्चे से व्यवहार करने के लिए कौन-सा उपाय सर्वाधिक लाभकारी हो सकता है?[/su_accordion]
(A) ध्यान केन्द्रित करने के लिए कार्य करते हुए बच्चे को खड़े रहने की अनुमति देना
(B) बच्चे के ध्यान को स्फूर्ति युक्त बनाने के लिए बीच-बीच में उसे अवकाश देना
(C) बच्चे को महसूस कराने के लिए उसे कक्षा में सबके सामने बार-बार डाँटना-डपटना
(D) बच्चे को उस जगह बैठाना जहाँ सबसे कम ध्यान भंग हो सके

[su_spoiler title=”Answer”] बच्चे को उस जगह बैठाना जहाँ सबसे कम ध्यान भंग हो सके
[/su_spoiler]
[su_accordion]भाषा-विकास के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र पियाजे के द्वारा कमतर आँका गया?[/su_accordion]
(A) अंह-केन्द्रित भाषा
(B) विद्यार्थी द्वारा सक्रियात्मक रचना
(C) आनुवंशिकता
(D) सामाजिक अन्त:क्रिया

[su_spoiler title=”Answer”] सामाजिक अन्त:क्रिया
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा निहितार्थ पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त से नहीं निकाला जा सकता है?[/su_accordion]
(A) खोजपूर्ण अधिगम
(B) शाब्दिक शिक्षण की आवश्यकता
(C) बच्चों की अधिगमनात्मक तत्परता के प्रति संवेदनशीलता
(D) वैयक्तिक भेदों की स्वीकृति

[su_spoiler title=”Answer”]शाब्दिक शिक्षण की आवश्यकता
[/su_spoiler]
[su_accordion]अधिगम-अक्षमताएँ[/su_accordion]
(A) सामान्य या उससे अधिक बुद्धि-लब्धांक वाले बच्चों में भी पाई जाती हैं।
(B) समय व हस्तक्षेप के स्वरूप की उपेक्षा करते हुए भी परिवर्तनशील नहीं होती हैं।
(C) वस्तुपरक तथ्य है तथा संस्कृति की इनमें कोई भूमिका नहीं है।
(D) पठन-अक्षमता के पर्याय हैं।

[su_spoiler title=”Answer”] सामान्य या उससे अधिक बुद्धि-लब्धांक वाले बच्चों में भी पाई जाती हैं। समय व हस्तक्षेप के स्वरूप की उपेक्षा करते हुए भी परिवर्तनशील नहीं होती हैं।
[/su_spoiler]
[su_accordion]एक अध्यापक/अध्यापिका ने पाया कि एक विद्यार्थी वर्ग बनाने में कठिनाई अनुभव कर रहा है। उसने अनुमान लगाया कि वह हीरे (diamond) का चित्र बनाने में भी कठिनाई अनुभव करेगा। उसने निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त पर आधारित होकर यह अनुमान लगाया?[/su_accordion]
(A) विकास निरन्तरीय होता रहता है।
(B) अलग-अलग लोगों के लिए विकास की प्रक्रिया भी अलग-अलग होती है।
(C) विकास एक व्यवस्थित क्रम में होने की प्रवृत्ति से सम्बद्ध है।
(D) विकास की प्रक्रिया एक उत्परिवर्तनीय प्रक्रिया है।

[su_spoiler title=”Answer”] विकास एक व्यवस्थित क्रम में होने की प्रवृत्ति से सम्बद्ध है।
[/su_spoiler]
[su_accordion]सीखने में अशक्त (disabled) बच्चों के सन्दर्भो में तत्काल सम्बद्धता प्रदान करना, सहयोग पर बल देना तथा गैर-अधिगमनात्मक तकनीकी, जैसी तत्काल सूचनात्मकता, बुद्धिपूर्वक गवेषण तथा सामग्री प्रबन्धन, को उत्तोलन (Leveraging) निम्नलिखित में से किस प्रारूप से सम्बद्ध हैं?[/su_accordion]
(A) उपचारात्मक प्रत्युत्तर
(B) अधिगम का सार्वाभौमिक प्रारूप
(C) संग्रथित अधिगम
(D) हस्तक्षेपी अधिगम

[su_spoiler title=”Answer”] संग्रथित अधिगम
[/su_spoiler]
[su_accordion]एक समावेशी कक्षा वह है, जहाँ[/su_accordion]
(A) समस्याओं का अधिकाधिक समाधान करने की सम्भावना की दृष्टि से बच्चों की सक्रिय भागीदारिता रहती है।
(B) अध्यापक प्रत्येक अधिगमकर्ता के लिए वैविध्यपूर्ण व सार्थक अधिगमनात्मक अनुभवों हेतु परिवेश का निर्माण करते
(C) तब तक आकलन की पुनरावृत्ति होती रहती है जब तक प्रत्येक अधिगमकर्ता न्यूनतम श्रेणी प्राप्त न कर ले।
(D) विद्यार्थियों का भार कम करने के लिए अध्यापक केवल अनुमोदित पुस्तकों से ही पढ़ाते हैं।

[su_spoiler title=”Answer”]अध्यापक प्रत्येक अधिगमकर्ता के लिए वैविध्यपूर्ण व सार्थक अधिगमनात्मक अनुभवों हेतु परिवेश का निर्माण करते
[/su_spoiler]
[su_accordion]कक्षा-कक्ष का वातावरण होना चाहिए[/su_accordion]
(A) शान्त
(B) शोरगुल से भरा
(C) अनुशासन से पूर्ण
(D) मित्रतापूर्ण

[su_spoiler title=”Answer”]मित्रतापूर्ण
[/su_spoiler]
[su_accordion]कठोर शिल्प उपागम किस सिद्धान्त पर आधारित हैं?[/su_accordion]
(A) औद्योगिक
(B) इन्जीनियरिंग
(C) व्यवसायिक
(D) अनुदेशन

[su_spoiler title=”Answer”]इन्जीनियरिंग
[/su_spoiler]
[su_accordion]किशोरावस्था में बच्चे किस प्रकार की समस्या का सामना करते हैं?[/su_accordion]
(A) शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन से समायोजन करना
(B) अपने साथियों से समायोजन करना
(C) अपने माता-पिता से समायोजन करना
(D) पढ़ाई सम्बन्धी समायोजन करना

[su_spoiler title=”Answer”] शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन से समायोजन करना
[/su_spoiler]
[su_accordion]सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन से तात्पर्य है[/su_accordion]
(A) नियमित रूप से मासिक परीक्षा लेना
(B) सीखने की प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्रों को नियमित रूप से आकलित करना
(C) नियमित रूप से कक्षा में गतिविधियाँ आयोजित करना
(D) अंक या ग्रेड प्रदान करना

[su_spoiler title=”Answer”] सीखने की प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्रों को नियमित रूप से आकलित करना
[/su_spoiler]
[su_accordion]यदि कोई बच्चा विद्यालय में हमेशा देर से पहुँचता है, तो आप क्या करेंगे?[/su_accordion]
(A) उसे डाँटेंगे ताकि वह यह गलती दोबारा न दोहराए
(B) प्रधानाचार्य को बताएंगे
(C) उसके माता-पिता से सम्पर्क करेंगे
(D) बच्चे से बातचीत करके कारण जानने का प्रयास करेंगे

[su_spoiler title=”Answer”] बच्चे से बातचीत करके कारण जानने का प्रयास करेंगे
[/su_spoiler]
[su_accordion]वर्तमान समय में शिक्षा का सबसे उपयुक्त उपागम कौन-सा है?[/su_accordion]
(A) व्यवहारवादी उपागम
(B) सृजनवादी उपागम
(C) संरचनात्मक उपागम
(D) मानवतावादी उपागम

[su_spoiler title=”Answer”] सृजनवादी उपागम
[/su_spoiler]
[su_accordion]’भूख’ और ‘प्यास’ हैं[/su_accordion]
(A) व्यक्तिगत प्रेरक
(B) जन्मजात प्रेरक
(C) सामाजिक प्रेरक
(D) अर्जित प्रेरक

[su_spoiler title=”Answer”] जन्मजात प्रेरक
[/su_spoiler]
[su_accordion]कक्षा-कक्ष में शिक्षक व विद्यार्थियों के मध्य सम्प्रेषण होना चाहिए[/su_accordion]
(A) पाठ्य-पुस्तक केन्द्रित
(B) विद्यार्थी केन्द्रित
(C) शिक्षक केन्द्रित
(D) उद्देश्य केन्द्रित

[su_spoiler title=”Answer”] उद्देश्य केन्द्रित
[/su_spoiler]
[su_accordion]राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 की संस्तुतियों के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?[/su_accordion]
(A) विश्वविद्यालयों को राजनीति से मुक्त रखना
(B) ज्ञान को बाह्य जीवन से जोड़ना
(C) राष्ट्र के प्रजातान्त्रिक मूल्यों का सम्मान
(D) परीक्षाओं में लचीलापन

[su_spoiler title=”Answer”] विश्वविद्यालयों को राजनीति से मुक्त रखना
[/su_spoiler]
[su_accordion]सीखने के वक्र[/su_accordion]
(A) सीखने की प्रगति के सूचक हैं।
(B) सीखने की मौलिकता के सूचक हैं।
(C) सीखने के गत्यात्मक स्वरूप के सूचक
(D) सीखने की रचनात्मकता के सूचक हैं।

[su_spoiler title=”Answer”]सीखने की प्रगति के सूचक हैं।
[/su_spoiler]
[su_accordion]अध्यापन के समय अध्यापक को निम्नलिखित में से किसका सर्वाधिक ध्यान रखना चाहिए?[/su_accordion]
(A) विषय-वस्तु
(B) विद्यार्थियों की आयु
(C) वैयक्तिक भिन्नता
(D) विद्यार्थियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि

[su_spoiler title=”Answer”] वैयक्तिक भिन्नता
[/su_spoiler]
[su_accordion]अभिप्रेरणा के स्रोत-कौन से हैं?[/su_accordion]
(A) आवश्यकता
(B) चालक
(C) प्रेरक
(D) उपयुक्त सभी

[su_spoiler title=”Answer”] उपयुक्त सभी
[/su_spoiler]
[su_accordion]व्यवहार में होने वाले स्थायी परिवर्तन, जो अभ्यास के कारण होते हैं, को कहा जाता[/su_accordion]
(A) सीखना
(B) सोचना
(C) क्रिया करना
(D) कल्पना करना

[su_spoiler title=”Answer”] सीखना
[/su_spoiler]
[su_accordion]गैग्ने निम्न में किससे सम्बन्धित है?[/su_accordion]
(A) अधिगम का श्रेणीक्रम
(B) अधिगम के सिद्धान्त
(C) अधिगम का मूल्यांकन
(D) अधिगम का प्रबन्धन परीक्षा शास्त्र

[su_spoiler title=”Answer”] अधिगम का श्रेणीक्रम
[/su_spoiler]
[su_accordion]बुद्धिलब्धि के सम्बन्ध में क्या सत्य है?[/su_accordion]
(A) बौद्धिक आयु से व्युत्क्रमी सम्बन्धित
(B) कालानुक्रमिक आयु से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित
(C) कालानुक्रमिक आयु से व्युत्क्रमी सम्बन्धित
(D) बौद्धिक तथा कालानुक्रमिक आयु दोनों से प्रत्यक्षतः सम्बन्धित

[su_spoiler title=”Answer”] कालानुक्रमिक आयु से व्युत्क्रमी सम्बन्धित
[/su_spoiler]
[su_accordion]16-PF का प्रयोग किसके मापन हेतु किया जाता है?[/su_accordion]
(A) सृजनात्मकता
(B) अभिरुचि
(C) व्यक्तित्व
(D) दबाव

[su_spoiler title=”Answer”]व्यक्तित्व
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा कारक स्मृति से सम्बन्धित नहीं है?[/su_accordion]
(A) पहचान
(B) धारण
(C) पुनमरण
(D) अनुभूति

[su_spoiler title=”Answer”] अनुभूति
[/su_spoiler]
[su_accordion]मैसलो के अभिप्रेरणा सिद्धान्त को कहा जाता है?[/su_accordion]
(A) आवश्यकता का सिद्धान्त
(B) शारीरिक सिद्धान्त
(C) दृढ़ इच्छाशक्ति सिद्धान्त
(D) अन्तर्नोद का सिद्धान्त

[su_spoiler title=”Answer”] आवश्यकता का सिद्धान्त
[/su_spoiler]
[su_accordion]उत्सुकता परीक्षण निम्न में किसका घटक है?[/su_accordion]
(A) सृजनात्मकता
(B) अभिप्रेरणा
(C) रुचि
(D) बुद्धि

[su_spoiler title=”Answer”] सृजनात्मकता
[/su_spoiler]
[su_accordion]……….के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ तकनीकें हैं जो परीक्षा के कारण होने वाली चिन्ता को दूर करती हैं।[/su_accordion]
(A) प्रश्न-पत्र की संरचना (पैटर्न) से परिचित कराना
(B) परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचना
(C) समर्थन प्राप्त करना
(D) विशिष्टताओं पर बल देना

[su_spoiler title=”Answer”] परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचना
[/su_spoiler]
[su_accordion]ब्लूम की टैक्सोनॉमी …………….. की पदानुक्रमिक व्यवस्था है।[/su_accordion]
(A) उपलब्धि लक्ष्यों
(B) पाठ्यचर्या सम्बन्धी घोषणाओं
(C) पठन कौशल
(D) संज्ञानात्मक उद्देश्यों

[su_spoiler title=”Answer”]संज्ञानात्मक उद्देश्यों
[/su_spoiler]
[su_accordion]अन्तरपरक अनुदेशन है[/su_accordion]
(A) शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना
(B) कक्षा में प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए कुछ अलग करना
(C) व्यवस्थित अथवा स्वच्छन्द शिक्षार्थी गतिविधियाँ
(D) ऐसे समूहों का प्रयोग जो कभी नहीं बदलते

[su_spoiler title=”Answer”] शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना
[/su_spoiler]
[su_accordion]सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा-वर्ग में आता है या नहीं, एक शिक्षक को करना चाहिए[/su_accordion]
(A) माता-पिता को इसमें सम्मिलित नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास अपना कार्य होता है।
(B) अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए।
(C) पारंगत मनोविज्ञानियों का उपयोग।
(D) वातावरणीय कारकों को प्रभावी बनाने के लिए बच्चे को अलग कर देना चाहिए।

[su_spoiler title=”Answer”] अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए।
[/su_spoiler]
[su_accordion]समाजीकरण में सम्मिलित हैं-सांस्कृतिक संचरण और…..।[/su_accordion]
(A) विद्रोहियों को निरुत्साहित करना
(B) वैयक्तिक व्यक्तित्व विकास
(C) बच्चों को लेबलों में समायोजित करना
(D) संवेगात्मक समर्थन उपलब्ध कराना

[su_spoiler title=”Answer”] वैयक्तिक व्यक्तित्व विकास
[/su_spoiler]
[su_accordion]शिक्षार्थी फैशन शो को देखकर मॉडल का अनुकरण करने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के अनुकरण को…….., कहा जा सकता है।[/su_accordion]
(A) प्राथमिक अनुकरण
(B) गौण अनुकरण
(C) सामाजिक अधिगम
(D) सामान्यीकरण

[su_spoiler title=”Answer”] सामाजिक अधिगम
[/su_spoiler]
[su_accordion]यदि शिक्षार्थी पाठ के दौरान लगातार गलतियाँ करते हैं, तो शिक्षक को[/su_accordion]
(A) अनुदेशन, कार्य समय-सारिणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए।
(B) पाठ को कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए और कुछ समय के बाद वापस जाना चाहिए।
(C) ग़लतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करनी चाहिए और उनके बारे में प्राचार्य से बात करनी चाहिए।
(D) ग़लतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर खड़ा कर देना चाहिए।

[su_spoiler title=”Answer”]अनुदेशन, कार्य समय-सारिणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए।
[/su_spoiler]
[su_accordion]बाल-केन्द्रित शिक्षा का समर्थन निम्नलिखित में से किस विचारक द्वारा किया गया?[/su_accordion]
(A) एरिक इरिकसन
(B) चार्ल्स डार्विन
(C) बी एफ स्किनर
(D) जॉन ड्यूवी

[su_spoiler title=”Answer”] जॉन ड्यूवी
[/su_spoiler]
[su_accordion]प्रतिभाशाली बच्चों के सन्दर्भ में संवर्द्धन (Acceleration) का अर्थ है[/su_accordion]
(A) ऐसे विद्यार्थियों को वर्तमान स्तर/ग्रेड को छोड़कर अगले उच्च स्तर/ग्रेड में प्रोन्नत करना।
(B) आकलन की प्रक्रिया का संवर्द्धन करना।
(C) शैक्षणिक गतिविधियों के सम्पादन में संवर्द्धन करना।
(D) सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सम्पादन की गति को बढ़ाना।

[su_spoiler title=”Answer”] ऐसे विद्यार्थियों को वर्तमान स्तर/ग्रेड को छोड़कर अगले उच्च स्तर/ग्रेड में प्रोन्नत करना। आकलन की प्रक्रिया का संवर्द्धन करना।
[/su_spoiler]
[su_accordion]……………..के अलावा निम्नलिखित घटना/ वृत्तान्त रिकॉर्ड की विशेषताएँ हैं[/su_accordion]
(A) यह पर्याप्त विस्तार से पूर्ण तथ्यात्मक प्रतिवेदन है।
(B) यह व्यवहार का व्यक्तिनिष्ठ साक्ष्य है और इसलिए यह शैक्षणिक क्षेत्र के लिए प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपलब्ध नहीं कराता है।
(C) यह घटनाओं का सही वर्णन है।
(D) यह बच्चे के व्यक्तिगत विकास अथवा सामाजिक अन्तः-क्रियाओं को वर्णित करता है।

[su_spoiler title=”Answer”] यह व्यवहार का व्यक्तिनिष्ठ साक्ष्य है और इसलिए यह शैक्षणिक क्षेत्र के लिए प्रतिपुष्टि (फीडबैक) उपलब्ध नहीं कराता है।
[/su_spoiler]
[su_accordion]मिश्रित आयु-वर्ग वाले विद्यार्थियों की कक्षा से व्यवहार रखने वाले शिक्षक के लिए ………..का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है[/su_accordion]
(A) उनके अभिभावकों का व्यवसाय
(B) सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि
(C) सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
(D) विकासात्मक अवस्थाएँ

[su_spoiler title=”Answer”]विकासात्मक अवस्थाएँ
[/su_spoiler]
[su_accordion]कक्षा-कक्ष में शिक्षक और विद्यार्थी किस प्रकार जेण्डर को…………..करते हैं, यह सीखने के वातावरण…………[/su_accordion]
(A) रूपान्तरित, को क्षुब्ध करता है।
(B) परिभाषित, को कम प्रभावी बनाता है।
(C) व्याख्यायित, पर कोई प्रभाव नहीं डालता।
(D) निर्मित, पर प्रभाव डालता है।

[su_spoiler title=”Answer”]रूपान्तरित, को क्षुब्ध करता है।
[/su_spoiler]
[su_accordion]उपलब्धि अभिप्रेरणा है[/su_accordion]
(A) सफलता व असफलता को समान रूप से स्वीकारने की तत्परता।
(B) बिना, विचारे, जल्दबाजी में कार्य करने की प्रवृत्ति।
(C) चुनौतीपूर्ण कार्य करने में डटे रहने की प्रवृत्ति।
(D) असफलता से बचने की प्रवृत्ति।

[su_spoiler title=”Answer”] चुनौतीपूर्ण कार्य करने में डटे रहने की प्रवृत्ति।
[/su_spoiler]
[su_accordion]विज्ञान के प्रयोगों में, सामान्यतः लड़के उपकरणों का नियंत्रण अपने हाथों में लेते हैं और लड़कियों से आँकड़ों को रिकॉर्ड करने अथवा बर्तनों को धोने के लिए कहते हैं। यह प्रवृत्ति यह दर्शाती है कि[/su_accordion]
(A) पुरुष और स्त्री की रुढिबद्ध, भूमिकाएँ विद्यालय में भी होती हैं।
(B) लड़के उपकरणों को ज्यादा कुशलता से संभाल सकते हैं, क्योंकि वे इस प्रकार के कार्यों को करने में प्राकृतिक रूप से सक्षम होते हैं।
(C) लड़कियाँ नाज़ुक होने के कारण ऐसे काम करना पसंद करती हैं जिनमें ऊर्जा की खपत कम होती है।
(D) लड़कियाँ बेहतरीन अवलोकनकर्ता होती हैं और बिना किसी गलती के आँकड़ों का रिकॉर्ड रखती हैं।

[su_spoiler title=”Answer”] पुरुष और स्त्री की रुढिबद्ध, भूमिकाएँ विद्यालय में भी होती हैं।
[/su_spoiler]
[su_accordion]सीखने के सिद्धांतों के संदर्भ में ‘स्कैफोल्डिंग’ की ओर संकेत करता है[/su_accordion]
(A) सीखने में वयस्कों द्वारा अस्थायी सहयोग
(B) विद्यार्थियों द्वारा की गई ग़लतियों के कारणों का पता लगाना
(C) अनुरूपित शिक्षण
(D) पूर्व अधिगम की पुनरावृत्ति

[su_spoiler title=”Answer”] सीखने में वयस्कों द्वारा अस्थायी सहयोग
[/su_spoiler]
[su_accordion]’एक महिला ने भोजन प्राप्त करने के लिए अपने बच्चे को बेच दिया।’ इस खबर को…………..के आधार पर अच्छी तरह समझा जा सकता है[/su_accordion]
(A) मनोसामाजिक सिद्धान्त
(B) पुनर्बलित आकस्मिकताओं का सिद्धान्त
(C) मनोविश्लेषणात्मक सिद्धान्त
(D) पदानुक्रमिक आवश्यकताओं का सिद्धान्त

[su_spoiler title=”Answer”] पदानुक्रमिक आवश्यकताओं का सिद्धान्त
[/su_spoiler]
[su_accordion]’अधिगमकर्ता का स्व-नियमन’ का क्या अर्थ है?[/su_accordion]
(A) विद्यार्थी निकाय द्वारा बनाए गए नियम एवं विनियम
(B) विद्यार्थियों के व्यवहार के लिए विनियमों का निर्माण करना
(C) स्व-अनुशासन और नियन्त्रण
(D) अपने सीखने का स्वयं अनुवीक्षण करने की योग्यता

[su_spoiler title=”Answer”] अपने सीखने का स्वयं अनुवीक्षण करने की योग्यता
[/su_spoiler]
[su_accordion]’मैडम चाय खाती है’ यह वाक्य[/su_accordion]
(A) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से सही है।
(B) अर्थ-विज्ञान एवं वाक्य-विन्यास दोनों की दृष्टि से गलत है।
(C) वाक्य-विन्यास की दृष्टि से सही है लेकिन अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से गलत
(D) अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से सही है लेकिन वाक्य-विन्यास की दृष्टि से गलत है।

[su_spoiler title=”Answer”] वाक्य-विन्यास की दृष्टि से सही है लेकिन अर्थ-विज्ञान की दृष्टि से गलत
[/su_spoiler]
[su_accordion]विद्यार्थियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करने का आदर्श ‘प्रतीक्षा समय’ ……. के सही अनुपात में होना चाहिए[/su_accordion]
(A) पिछले पाठों से प्रश्नों का उत्तर देने के लिये विद्यार्थियों द्वारा लिया गया समय
(B) वास्तविक जीवन में प्रश्न की प्रासंगिकता
(C) पाठ्यचर्या में प्रकरण विशेष के लिए आवंटित समय
(D) प्रश्न का कठिनाई स्तर

[su_spoiler title=”Answer”]प्रश्न का कठिनाई स्तर
[/su_spoiler]
[su_accordion]मान लीजिए, आप विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हैं, आप अपने अधिकार-क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की शिक्षा की संपूर्ण गुणवत्ता को सुधारने के लिए क्या योजना बनाएँगे? इस प्रकार का प्रश्न……………का एक उदाहरण है[/su_accordion]
(A) निम्न स्तरीय अभिसारी
(B) निम्न स्तरीय अपसारी
(C) उच्च स्तरीय अभिसारी
(D) उच्च स्तरीय अपसारी

[su_spoiler title=”Answer”] उच्च स्तरीय अपसारी
[/su_spoiler]
[su_accordion]सीखने……….आकलन, आकलन और अनुदेशन के बची……………के दृढ़ीकरण द्वारा सीखने को प्रभावित करता है?[/su_accordion]
(A) का, अन्तर
(B) का, भिन्नता
(C) के लिए, सम्बन्धों
(D) के लिए, अन्तर

[su_spoiler title=”Answer”] के लिए, सम्बन्धों
[/su_spoiler]
[su_accordion]’बच्चे फिल्मों में दिखाए गए हिंसात्मक व्यवहार को सीख सकते हैं।’ यह निष्कर्ष निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक द्वारा किए गए कार्य पर आधारित हो सकता है?[/su_accordion]
(A) एडवर्ड एल. थॉर्नडाइक
(B) जे. बी. वाटसन
(C) एल्बर्ट बंडूरा
(D) जीन पियाजे

[su_spoiler title=”Answer”] एल्बर्ट बंडूरा
[/su_spoiler]
[su_accordion]……. के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी सीखने के रूप में आकलन को बढ़ावा देते हैं।[/su_accordion]
(A) शिक्षार्थियों को आन्तरिक पृष्ठपोषण लेने के लिए कहना।
(B) अवसर लेने हेतु शिक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना।
(C) पढ़ाए गए विषय पर मनन करने के लिए शिक्षार्थियों को कहना।
(D) जितनी सम्भावना हो शिक्षार्थियों का लगातार परीक्षण लेना।

[su_spoiler title=”Answer”] जितनी सम्भावना हो शिक्षार्थियों का लगातार परीक्षण लेना।
[/su_spoiler]
[su_accordion]“निस् + संकोच’ उपसर्ग किस शब्द में[/su_accordion]
(A) निरुत्साह
(B) निरभिमान
(C) निस्संकोच
(D) इनमें से कोई नहीं

[su_spoiler title=”Answer”] निस्संकोच
[/su_spoiler]
[su_accordion]सामाजिक भूमिकाओं के कारण न कि जीव वैज्ञानिक सम्पत्ति के कारण सौंपी गई विशिष्टताएँ …….., कहलाती हैं।[/su_accordion]
(A) जेंडर भूमिका अभिवृत्ति
(B) जेंडर भूमिका दबाव
(C) जेंडर भूमिका रूढिबद्धता
(D) जेंडर भूमिका नैदानिकी

[su_spoiler title=”Answer”] जेंडर भूमिका रूढिबद्धता
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम को अधिकतम करने के लिए सर्वाधिक उचित है?[/su_accordion]
(A) शिक्षिका को अपनी संज्ञानात्मक शैली के साथ-साथ अपने शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक शैली की पहचान करनी चाहिए।
(B) शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नता को सहज बनाने के लिए समान शिक्षार्थियों के जोड़े बनाए जा सकते हैं।
(C) अधिकतम परिणाम लाने के लिए शिक्षक केवल एक अधिगम शैली पर ध्यान केन्द्रित करता है।
(D) समान सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले शिक्षार्थियों को एक कक्षा में स्थान चाहिए ताकि मत वैभिन्य से बचा जा सके।

[su_spoiler title=”Answer”] शिक्षिका को अपनी संज्ञानात्मक शैली के साथ-साथ अपने शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक शैली की पहचान करनी चाहिए।
[/su_spoiler]
[su_accordion]अ, ब, स तीन शिक्षार्थी हैं जो अंग्रेजी पढ़ते हैं। ‘अ’ को यह विषय रोचक लगता है और वह सोचता है कि यह उसके भविष्य में सहायक होगा। ‘ब’ अंग्रेजी इसलिए पढ़ती है, क्योंकि वह कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करना चाहती है। ‘स’ अंग्रेजी विषय इसलिए पढ़ता है, क्योंकि उसका प्राथमिक सरोकार उत्तीर्ण होने वाले ग्रेड्स प्राप्त करना है। अ, ब और स के उद्देश्य क्रमश …….[/su_accordion]
(A) निपुणता, निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा
(B) निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता णा शिक्षक पात्रता
(C) निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता, निष्पादन
(D) निपुणता, निष्पादन-उपेक्षा, निष्पादन

[su_spoiler title=”Answer”] निपुणता, निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा
[/su_spoiler]
[su_accordion]हालाँकि यह स्पष्ट रूप से उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के उल्लंघन में था, कैप्टन विक्रम बतरा देश को बचाने के दौरान कारगिल युद्ध में मारे गए। सम्भवतः उन्हें. …………, था/थी।[/su_accordion]
(A) नवीन अनुभव की प्राप्ति की इच्छा
(B) आत्म-सिद्धि की प्राप्ति
(C) अपने अपनत्व सम्बन्धी आवश्यकताओं की उपेक्षा
(D) अपने परिवार के नाम की ख्याति प्राप्ति

[su_spoiler title=”Answer”] आत्म-सिद्धि की प्राप्ति
[/su_spoiler]
[su_accordion]जब एक बावर्ची खाना पकाते समय खाने को चखता है, तो वह ………..के समान है।[/su_accordion]
(A) सीखने का आकलन
(B) सीखने के लिए आकलन
(C) सीखने के रूप में आकलन
(D) आकलन और सीखना

[su_spoiler title=”Answer”] सीखने के लिए आकलन
[/su_spoiler]
[su_accordion]प्रतिक्रिया का विलोप होना निम्नलिखित में से किसके बाद अधिक कठिन है?[/su_accordion]
(A) आंशिक पुनर्बलन
(B) निरन्तर पुनर्बलन
(C) दण्ड
(D) मौखिक भर्त्सना

[su_spoiler title=”Answer”] आंशिक पुनर्बलन
[/su_spoiler]
[su_accordion]…….के द्वारा निपुणता अभिविन्यास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।[/su_accordion]
(A) शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करके
(B) शिक्षार्थियों की सफलता की परस्पर तुलना करके
(C) गृहकार्य के रूप में बहुत अधिक अभ्यास सामग्री देकर
(D) अनपेक्षित परीक्षा लेकर

[su_spoiler title=”Answer”] शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करके
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्न में से किसका मिलान उचित है?[/su_accordion]
(A) शारीरिक विकास – वातावरण
(B) संज्ञानात्मक विकास – परिपक्वता
(C) सामाजिक विकास – वातावरण
(D) संवेगात्मक विकास – परिपक्वता

[su_spoiler title=”Answer”]सामाजिक विकास – वातावरण
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्न में कौन सृजनात्मकता से सम्बन्धित नहीं है?[/su_accordion]
(A) मौलिकता
(B) प्रवाह
(C) मितव्ययिता
(D) उपयोगिता

[su_spoiler title=”Answer”] मितव्ययिता
[/su_spoiler]
[su_accordion]प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ शिक्षक के लिए विद्यालय में कौन-सी नेतृत्व शैली बेहतर[/su_accordion]
(A) सत्ताधारी नेतृत्व
(B) प्रजातान्त्रिक नेतृत्व
(C) अहस्तक्षेपी नेतृत्व
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

[su_spoiler title=”Answer”] प्रजातान्त्रिक नेतृत्व
[/su_spoiler]
[su_accordion]”मानसिक स्वास्थ्य के नियमों को खोजना और उन्हें बनाए रखना” अध्ययन का केन्द्र बिन्दु है[/su_accordion]
(A) शैफर
(B) हैडफील्ड
(C) ड्रेवर
(D) लैडेल

[su_spoiler title=”Answer”]ड्रेवर
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित में कौन-सा भूलने का सिद्धान्त है?[/su_accordion]
(A) प्रतिस्पर्धात्मक अवरोध
(B) प्रतीपकारी अवरोध
(C) प्रतिबोधित अवरोध
(D) प्रतिच्छायित अवरोध

[su_spoiler title=”Answer”] प्रतीपकारी अवरोध
[/su_spoiler]
[su_accordion]निम्नलिखित मे से मानसिक विकार के लक्षणों को सभी दर्शाते हैं सिवाय[/su_accordion]
(A) भग्नाशा के
(B) तनाव के
(C) सम्बन्ध के
(D) चिन्ता के

[su_spoiler title=”Answer”]सम्बन्ध के
[/su_spoiler]

 

इस पोस्ट में आपको Child development and pedagogy mcq Child Development quiz for TET बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र प्रश्न उत्तर बाल विकास के महत्वपूर्ण प्रश्न PDF बाल विकास प्रैक्टिस टेस्ट PDF बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र टेस्ट Child Development Pedagogy for CTET, HTET, UPTET, UTET, से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top