Mock Test

Railway Group D Math Question In Hindi

Railway Group D Math Question In Hindi

रेलवे ग्रुप डी मैथ क्वेश्चन पेपर इन हिंदी – Railway Group D की तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को प्रैक्टिस सेट मॉक टेस्ट ऑनलाइन टेस्ट इत्यादि की जरूरत पड़ेगी. जिससे कि वह अपनी परीक्षा की तैयारी ज्यादा अच्छे से कर पाए. Railway Group D Math Question की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में Railway Group D Math Question Paper Railway Group D Math Question Railway Group D Math Solved Paper से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं. हमारी वेबसाइट पर आपको अलग-अलग परीक्षाओं के मॉक टेस्ट दिए गए हैं . अगर यह टेस्ट आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे .

1. यदि 8 पुरुष 24 दिन में 80 हेक्टेयर की बिजाई कर सकते हैं तो फिर कितने हेक्टेयर में 30 दिन में 36 पुरुष बिजाई कर सकते हैं?
⚪ 610
⚪ 530
⚪ 450
⚪ 360

Answer
] 450

2. एक वस्तु की कीमत 40% से घटा दी जाती है। मूल कीमत में इसे वापस लाने के लिए घटी कीमत में कितनी प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी?

⚪ 66⅔%
⚪ 50%
⚪33⅓ %
⚪ 40%

Answer
] 66⅔%

3. एक हॉल 39 मी. 10 सेमी. लम्बा और 35 मी. 70 सेमी चौड़ा जिसमें नियमित आकार के वर्ग टाइल को फिट किए जाना है। वर्ग टाइल की लम्बाई क्या है, जो कमरे में फिट किया जा सकता है?

⚪ 1.67 मी. , 510 सेमी.
⚪1.85 मी. , 472 सेमी.
⚪1.70 मी. , 483 सेमी.
⚪इनमें से कोई नहीं

Answer
] 1.70 मी. , 483 सेमी.

4. एक रेलगाड़ी 40 किमी०/घण्टा की दर से चल रही है। एक आदमी उसी दिशा में रेलगाड़ी के समानान्तर 25 किमी०/घण्टा पर जा रहा है। यदि रेलगाड़ी 48 सेकण्ड में उसी आदमी को पार करती है, तो रेलगाड़ी की लम्बाई है –

⚪200 मी०
⚪ 150 मी०
⚪100 मी०
⚪ 50 मी०

Answer
]200 मी०

5. A, B तथा C किसी काम को क्रमश: 20, 30, और 60 दिन में कर सकते हैं। A उस काम को कितने दिन मे पूरा कर सकता है यदि B और C द्वारा हर तीसरे दिन उसकी मदद की जाए।

⚪ 10 दिन
⚪12 दिन
⚪15 दिन
⚪ 20 दिन

Answer
]15 दिन

6. तीन मुद्राओं को उछाला जाता है। दो शीर्ष और एक पुच्छ आने की सम्भावना निर्णय कीजिए।

⚪3/8
⚪ 3/4
⚪1/4
⚪ 5/8

Answer
] 3/8

7. यदि 5 वर्ष पूर्व राम की उम्र श्याम की उम्र की 1/3 थी और राम की वर्तमान उम्र 17 वर्ष है, तो श्याम की उम्र क्या है?

⚪45 वर्ष
⚪36 वर्ष
⚪ 38 वर्ष
⚪ 41 वर्ष

Answer
] 41 वर्ष

8. एक निर्दिष्ट धनराशि 3 वर्षों में 49,400 रु० एवं उसी ब्याज दर पर 5 वर्षों में 50,400 रु० हो जाती है। ब्याज दर प्रति वर्ष है-

⚪ 10%
⚪ 9.6%
⚪9%
⚪8%

Answer
]8%

9. एक ग्राहक को अपने क्रय पर 30% की छूट चाहिए। डीलर ने 20% एवं 12% की क्रमिक छूट दी। ग्राहक को छूट मिली –

⚪जितना उसे चाहिए था उससे कम
⚪ इनमें से कोई नहीं
⚪ जितना उसे चाहिए था उससे अधिक
⚪ जितना उसे चाहिए थे उतना ही

Answer
] जितना उसे चाहिए था उससे कम

10. क आदमी की 15 वर्ष बाद की आयु, उसकी 15 वर्ष पूर्व की आयु से चार गुना हो जाएगी। उसकी वर्तमान आयु है –

⚪ 20 वर्ष
⚪ 10 वर्ष
⚪ 15 वर्ष
⚪ 25 वर्ष

Answer
] 25 वर्ष

11. विपरीत दिशाओं में चलने वाली दो ट्रेनें एक-दुसरे को 7.5 सेकण्ड में पार करती है। यदि एक ट्रेन की लम्बाई 150 मी० है, तो दूसरी ट्रेन की लम्बाई क्या होगी, यदि ट्रेनें क्रमशः 50 किमी० एवं 70 किमी० प्रति घण्टा की चाल से चल रही हैं?

⚪ 200 मीटर
⚪125 मीटर
⚪ 150 मीटर
⚪ 100 मीटर

Answer
] 150 मीटर

12. एक बेईमान ग्वाला क्रय-मूल्य पर दूध बेचने का दिखावा करता है, परन्तु वह उसमें पानी मिलाता है और इस प्रकार उसे 25% का लाभ होता है। मिश्रण में पानी का प्रतिशत है-

⚪ 25%
⚪ 20%
⚪ 4%
⚪ 6¼%

Answer
]20%

13. एक ट्रेन A से B 20 किमी/घंटा की रफ़्तार से यात्रा करती है, और B से A 30 किमी/घंटा की रफ़्तार से यात्रा करती है, ट्रेन की औसत स्पीड क्या है?

⚪ 48 किमी./घंटा
⚪ 24 किमी./घंटा
⚪ 42 किमी./घंटा
⚪ 34 किमी./घंटा

Answer
] 24 किमी./घंटा

14. तीन क्रमिक पूर्णांक संख्याओं का कुल योग 1350 है, तो सबसे छोटी तथा सबसे बड़ी संख्या का योग होगा –

⚪ 1000
⚪ 975
⚪ 950
⚪ 900

Answer
] 900

15. 5 मीटर त्रिज्या एवं 10 मीटर तिरछी ऊँचाई वाले एक समवृत्तीय शंकु के पार्श्विक सतह को रंगने की लागत 10 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से लगभग किसके सन्निकट होगी?

⚪860 रुपए
⚪ 1000 रुपए
⚪ 1570 रुपए
⚪2150 रुपए

Answer
]1570 रुपए

16. (897)² = ?

⚪2050624
⚪804609
⚪ 45321
⚪ 42849

Answer
]804609

17. 352.88 रुपए में बेचे जा रहे एक लेख पर 12 प्रतिशत का नुकसान होता है, फिर लेख की लागत है-

⚪ 401
⚪390
⚪ 418
⚪431

Answer
] 401

18. एक नाव, धारा की विपरीत दिशा में 6 घंटों में 24 किमी चलती है और धारा की दिशा में 4 घंटों में 20 किमी चलती है। तदनुसार स्थिर पानी में नाव की गति तथा उस पानी में धारा की गति कितनी है?

⚪ 4 किमी/घण्टा तथा 3 किमी/घण्टा
⚪ 4.5 किमी/घण्टा तथा 0.5 किमी/घण्टा
⚪4 किमी/घण्टा तथा 2 किमी/घण्टा
⚪ 5 किमी/घण्टा तथा 2 किमी/घण्टा

Answer
] 4.5 किमी/घण्टा तथा 0.5 किमी/घण्टा

19. 600 वर्ग सेमी सतह क्षेत्रफल वाले धातु से बने घन को गलाकर 0.5 सेमी लम्बाई एवं √7 सेमी त्रिज्या वाले छोटे स्टील सिलेण्डर में परिवर्तित किया जाता है। कितने पूर्ण सिलेण्डर ढाले जा सकते हैं? (Π = 22/7)

⚪110
⚪ 80
⚪ 90
⚪100

Answer
] 90

20. यदि एक संख्या के 3 5 के 60% का मान 36 है, तो संख्या है-

⚪ 75
⚪ 90
⚪ 80
⚪ 100

Answer
] 100

21. 150 मी० है, तो दूसरी ट्रेन की लम्बाई क्या होगी, यदि ट्रेनें क्रमशः 50 किमी० एवं 70 किमी० प्रति घण्टा की चाल से चल रही हैं?

⚪ 150 मीटर
⚪ 100 मीटर
⚪ 200 मीटर
⚪ 125 मीटर

Answer
]100 मीटर

22. यदि Y का X% 13x है, तो Y है –

⚪1300
⚪ 130
⚪ 650
⚪ 2600

Answer
]1300

23. एक घड़ी की सुइयाँ एक दिन में कितनी बार एक-दुसरे से मिलती हैं?

⚪ 20
⚪ 22
⚪ 21
⚪ 24

Answer
] 22

24. कौन-सा सबसे छोटा 5 अंकीय नंबर जो 98 से पूरी तरह से विभाजित किया जा सकता है?

⚪ 99,874
⚪ 10,196
⚪24,412
⚪ 10,094

Answer
] 10,094

25. समान व्यास वाले 10 पाइप किसी टंकी को 24 मिनट में भर सकते हैं। यदि दो पाइप ख़राब हो जाए, तो शेष पाइप उस टंकी को कितनी देर में भरेंगे?

⚪ 30 मिनट में
⚪ 19 ⅕ मिनट में
⚪40 मिनट में
⚪ 45 मिनट में

Answer
] 30 मिनट में

26. A और B 8 दिनों में एक कार्य कर सकते हैं, B और C वही कार्य 12 दिनों में कर सकते हैं। A, B और C एकसाथ मिलकर इसे 6 दिनों में पूरा सकते हैं। A और C एकसाथ इस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?

⚪ 8 दिन
⚪12 दिन
⚪ 4 दिन
⚪ 6 दिन

Answer
] 8 दिन

27. A और B ने क्रमशः 20,000 रु० और 15,000 रु० के निवेश पर एक व्यवसाय शुरू किया। छह महीनों के बाद C 20,000 रु० लगाते हुए उनके व्यवसाय से जुड़ गया। व्यवसाय शुरू करने के समय से 2 वर्ष के अंत पर अर्जित 25,000 रु० के लाभ में B का हिस्सा कितना होगा?

⚪ 9,500 रु०
⚪ 10,000 रु०
⚪7,500 रु०
⚪ 9,000 रु०

Answer
]7,500 रु०

28. यदि एक संख्या का 1/7 इसके 1/11 हिस्से से 100 अधिक है, तो वह संख्या है-

⚪1825
⚪ 1200
⚪ 770
⚪1925

Answer
] 1925

29. आयताकार उद्यान के चारों ओर 5 रुपए प्रति मीटर की दर से बाड़ लगाने की लागत 2506.32 रुपए आती है। उद्यान की लम्बाई यदि चौड़ाई का डेढ़ गुना हो, तब उद्यान की चौड़ाई लगभग क्या होगी?

⚪ 200 मीटर
⚪ 250 मीटर
⚪100 मीटर
⚪ 150 मीटर

Answer
]100 मीटर

30. 60 व्यक्ति एक दीवार 40 दिन में बना सकते हैं। यद्यपि वे कार्य एक साथ ही आरम्भ करते हैं, 5 व्यक्ति प्रत्येक 10 दिन पर छोड़कर चले जाते हैं, तो दीवार बनाने में कितना समय लगेगा?

⚪45 दिन
⚪ 51 दिन
⚪ 49.5 दिन
⚪ 47.5 दिन

Answer
] 47.5 दिन

31. एक धन राशि दो वर्षों में 756 रुपए और 3.5 वर्ष में 873 रुपए हो जाती है। साधारण ब्याज की वार्षिक दर है:

⚪ 11%
⚪ 13%
⚪ 17%
⚪ 19%

Answer
]13%

32. 30 किमी० की दूरी तय करने में अभय, समीर से 2 घण्टे ज्यादा समय लेता है। यदि अभय अपनी गति को दोगुनी कर ले, तो वह समीर से 1 घण्टा कम समय लेगा। अभय की गति है-

⚪7.5 किमी० प्रति घण्टे
⚪ 6.25 किमी० प्रति घण्टे
⚪6 किमी० प्रति घण्टे
⚪ 5 किमी० प्रति घण्टे

Answer
] 5 किमी० प्रति घण्टे

33. एक आयताकार पानी की टंकी के आधार का क्षेत्रफल 6500 वर्ग सेमी. हैं, तथा इसमें भरे पानी का आयतन 2.6 घन मीटर हैं.टंकी में पानी की गहराई कितनी हैं?

⚪4 मीटर
⚪6 मीटर
⚪ 3.5 मीटर
⚪ 5 मीटर

Answer
]4 मीटर

34. स्थिर पानी में नाव का वेग 15.5 किमी०/घण्टा है एवं प्रतिकूल वेग 8.5 किमी०/घण्टा है। धारा का वेग है-

⚪ 3.5 किमी०/घण्टा
⚪ 5.75 किमी०/घण्टा
⚪ 7 किमी०/घण्टा
⚪ 6.5 किमी०/घण्टा

Answer
] 3.5 किमी०/घण्टा

35. मेरे खर्च और बचत के बीच अनुपात 3 : 4 है। यदि यह अनुपात 4 : 3 करना है तो तब खर्च में कितने प्रतिशत वृद्धि करनी होगी ?

⚪ 26.66
⚪33.33
⚪25
⚪35.55

Answer
]33.33

36. एक लड़का घर से 3 किमी. की रफ़्तार से स्कूल में जाता है और स्कूल से 2 किमी. की रफ़्तार से घर वापस आता है। अगर वह जाने और आने में पाँच घण्टे लेता है तो घर और स्कूल के बीच की दूरी क्या है?

⚪ 9 किमी.
⚪6 किमी.
⚪ 8 किमी.
⚪ 5 किमी.

Answer
]6 किमी.

37. A और B एक साथ मिलकर 6 दिनों में एक काम को कर सकते हैं। A अकेले उसी काम को 9 दिनों में कर सकता है। तो B अकेले उसी काम को कितने दिनों में कर सकता है?

⚪ 18 दिन
⚪ 14 दिन
⚪ 21 दिन
⚪ 24 दिन

Answer
] 18 दिन

38. कोई ट्रैन एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने में 3 घण्टे का समय लेती है इसकी चाल यदि 12 किमी/घण्टा कम कर दी जाए, तब इस यात्रा में उसे 45 मिनट अधिक लगते हैं। स्टेशन के बीच की दूरी है –

⚪ 220 किमी०
⚪ 180 किमी०
⚪ 210 किमी०
⚪ 160 किमी०

Answer
] 180 किमी०

39. 0.02 और 0.32 का माध्य समानुपात है –

⚪ 0.16
⚪ 0.08
⚪ 0.34
⚪0.03

Answer
] 0.08

40. एक मालगाड़ी 72 किमी० प्रति घण्टे के वेग से चलती हुई 26 सेकण्ड में 250 मी० लम्बे एक प्लेटफॉर्म को पार करती है। मालगाड़ी की लम्बाई है?

⚪ 260 मी०
⚪ 270 मी०
⚪ 230 मी०
⚪ 240 मी०

Answer
] 270 मी०

41. दूध और पानी के 30 लीटर मिश्रण में दूध और पानी का अनुपात 7 : 3 है। इस मिश्रण में कितना पानी और मिलाया जाना चाहिए ताकि दूध और पानी का अनुपात 3 : 7 हो जाए?

⚪ 28
⚪40
⚪ 5
⚪12

Answer
]40

42. विक्रय मूल्य दो गुना कर देने पर तीन गुना लाभ होता है। लाभ का प्रतिशत है –

⚪ 105⅓ %
⚪120%
⚪66⅔ %
⚪100%

Answer
] 100%

43. एक फल विक्रेता आम 9 रु प्रति किग्रा. बेचता है तब उसे 20% हानि होती है। 5% लाभ कमाने के लिए उसे 1 किग्रा. आम किस दर से बेचने होंगे?

⚪11.81 रु
⚪15 रु
⚪ 12.31 रु
⚪16 रु

Answer
] 11.81 रु

44. एक परीक्षा में 65% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। यदि अनुत्तीर्ण की संख्या 420 है, तो कुल परीक्षार्थी थे-

⚪ 1000
⚪ 1625
⚪ 500
⚪1200

Answer
] 1200

45. 5 वर्ष के बाद, पिता की आयु पुत्र की आयु की तीन गुना होगी। पाँच साल पहले पिता की उम्र उस समय बेटे की उम्र की 7 गुणा थी। पिता और पुत्र की वर्तमान आयु क्या है?

⚪32 वर्ष, 8 वर्ष
⚪ 35 वर्ष, 7 वर्ष
⚪45 वर्ष, 9 वर्ष
⚪ 40 वर्ष, 10 वर्ष

Answer
] 40 वर्ष, 10 वर्ष

46. पांच घंटियाँ एकसाथ क्रमशः 2, 5, 6, 8 एवं 9 सेकंड अन्तराल में बजती हैं। एक घंटे में वे एकसाथ कितनी बार बजेंगी ?

⚪ 10
⚪ 6
⚪ 11
⚪ 12

Answer
] 11

47. 3.78 मी० लम्बे और 5.25 मी० चौड़े आयताकार आंगन में समान आकार की वर्गाकार टाइल्स बिछाई जाती है। उन टाइल्सों की न्यूनतम संख्या है –

⚪ 450
⚪460
⚪ 430
⚪ 440

Answer
] 450

48. एक पेन को 15 रुपए में बेचने पर किसी व्यक्ति ने जितने मूल्य का वह पेन खरीदा, उसे उसकी एक सोलहवीं हानि होती है। पेन का क्रय मूल्य है –

⚪ 16 रु
⚪22 रु
⚪ 18 रु
⚪ 20 रु

Answer
] 18 रु

49. एक परीक्षा में 120 छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक 35 है। यदि सफल छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक 39 है और असफल छात्रों द्वारा प्राप्त औसत अंक 15 है। सफल छात्रों की संख्या क्या है?

⚪ 100
⚪ 110
⚪80
⚪ 90

Answer
] 100

50. कोई ट्रैन 180 किलोमीटर की दूरी 4 घण्टे में तय करती है। एक अन्य ट्रेन यही दूरी एक घण्टे कम में तय करती है। एक घण्टे में इन दोनों ट्रेनों द्वारा तय की गई दूरियों के बीच अन्तर क्या होगा?

⚪ 15 किमी.
⚪ 45 किमी.
⚪ 40 किमी
⚪ 9 किमी.

Answer
] 15 किमी.

51. 50 फ़ीट लम्बी एक सीढ़ी को एक गली में इस प्रकार रखा जाता है कि वह 40 फ़ीट ऊँची खिड़की तक पहुँच जाता है। इसके पाँव को उसी स्थान पर रखते हुए सीढ़ी को दूसरी तरफ घूमाने पर यह 30 फ़ीट ऊँचे स्थान पर पहुँचता है। गली की चौड़ाई है-

⚪ 50 फ़ीट
⚪ 70 फ़ीट
⚪ 60 फ़ीट
⚪ 80 फ़ीट

Answer
] 70 फ़ीट

52. एक निश्चित राशि का सादे ब्याज पर निवेश किया जाता है। यदि वह 10 वर्ष में तीन गुना हो जाती है, तो ब्याज दर क्या है?

⚪ 22% प्र० व०
⚪25% प्र० व०
⚪ 18% प्र० व०
⚪20% प्र० व०

Answer
]20% प्र० व०

53. 110 मी. लम्बी एक रेलगाड़ी 60 किमी./घंटा की गति से यात्रा कर रही है। रेलगाड़ी, 6 किमी./घंटा की गति से विपरीत दिशा में आने वाले एक आदमी को पार करने में कितने सेकण्ड लेगी?

⚪ 9 सेकण्ड
⚪ 6 सेकण्ड
⚪ 3 सेकण्ड
⚪ 12 सेकण्ड

Answer
] 6 सेकण्ड

54. अशोक ने 25000 रुपए के निवेश से एक व्यापार प्रारम्भ किया। 3 माह पश्चात् 3000 रुपए की पूँजी के साथ विनोद इनमें शामिल हो गया। वर्ष के अन्त में लाभ यदि 19000 रुपए हो, तब अशोक का हिस्सा क्या होगा?

⚪ 9000 रु
⚪ 8000 रु
⚪ 5000 रु
⚪ 10000 रु

Answer
] 10000 रु

55. समीर और तनुज की आयु का अनुपात 8 : 15 है। 9 वर्ष के पश्चात् उनकी आयु का अनुपात 11 : 18 हो जाएगा। उनकी आयु में कितना अंतर है?

⚪ 21 वर्ष
⚪20 वर्ष
⚪24 वर्ष
⚪33 वर्ष

Answer
] 21 वर्ष

56. एक मशीन की कीमत उसके आरम्भिक वर्ष से हर वर्ष 10% कम होती है। यदि मशीन की वर्तमान कीमत 7, 290 रु है, तो 3 वर्ष पूर्व उसकी कीमत थी-

⚪10,000 रु०
⚪7,508.70 रु०
⚪ 9,471 रु०
⚪ 8,000 रु०

Answer
]10,000 रु०

57. दो संख्याओं का अनुपात 3 : 5 है। प्रत्येक संख्या में 10 बढ़ा देने पर अनुपात 5 : 7 हो जाता है। वे संख्याएँ हैं –

⚪ 13, 22
⚪15, 25
⚪ 3, 5
⚪ 7, 9

Answer
]15, 25

58. 10 मीटर व्यास वाले एक गोल ढाँचे के बाहरी सतह को रंगा जाना है। इसे रंगने की सन्निकट लागत क्या होगी, यदि रंगने की लागत 80 रुपए प्रति वर्ग मीटर है?

⚪ 10550 रुपए
⚪12780 रुपए
⚪ 25120 रुपए
⚪40220 रुपए

Answer
]25120 रुपए

59. A और B की वर्तमान आयु का योग उनकी आयु के बीच अन्तर का सात गुना है। 5 वर्ष पश्चात् उनकी आयु का योग उनकी आयु के बीच अंतर का 9 गुना हो जाएगा। दोनों में से बड़े की वर्तमान आयु क्या है ?

⚪ 35 वर्ष
⚪ज्ञात नहीं हो सकती
⚪ 10 वर्ष
⚪ 20 वर्ष

Answer
] 20 वर्ष

60. दो पाइप किसी टैंक को क्रमशः 15 घण्टे और 12 घण्टे में भर सकते हैं, जबकि एक तीसरा पाइप इसे 20 घण्टे में खाली कर सकता है। टैंक यदि खाली हो और तीनों पाइपों को एक साथ खोल दिया जाए, तब टैंक को भरने में कितना समय लगेगा?

⚪16 घण्टे
⚪ 7 घण्टे
⚪ 14 घण्टे
⚪10 घण्टे

Answer
]10 घण्टे

61. यदि X : Y = 3 : 4 है, तो (7x + 3y) : (7x – 3y) = ?

⚪ 11 : 3
⚪ 37 : 19
⚪ 4 : 3
⚪ 5 : 2

Answer
] 11 : 3

62. यदि कोई व्यापारी किसी वस्तु को लागत मूल्य पर 1 किग्रा० के स्थान पर 900 ग्राम करके बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत होगा-

⚪ 9%
⚪11%
⚪ 10%
⚪ 100/9 %

Answer
] 100/9 %

63. 12, 15, 18 और 27 से पूर्णतः भाज्य चार अंकों वाली सबसे बड़ी संख्या है –

⚪9960
⚪ 9930
⚪9720
⚪ 9690

Answer
] 9720

64. एक कस्बे की आबादी 60000 से बढ़ कर 65000 हो जाती है तो वृद्धि का प्रतिशत है?

⚪ 3(1/8)%
⚪11(1/9)%
⚪8(1/3)%
⚪7(2/5)%

Answer
] 8(1/3)%

65. किसी आयत की चौड़ाई A और लम्बाई B है। चौड़ाई यदि 20% कम कर दी जाए और लम्बाई 10% बढ़ा दी जाए, तब वर्तमान क्षेत्रफल क्या होगा?

⚪ 1.1 Ab
⚪1.04 Ab
⚪ 0.88 Ab
⚪0.92 Ab

Answer
] 0.88 Ab

66. एक डिब्बे में 2 सफ़ेद गेंद, 3 काली गेंद और 4 लाल गेंद हैं। डिब्बे में से 3 गेंदों को कितने तरीकों से निकली जा सकती है कि कम से कम एक काली गेंद निकाली गई गेंदों में रहे ?

⚪ 64
⚪ 96
⚪ 32
⚪ 48

Answer
] 48

67. 50 को दो भागों में इस प्रकार विभाजित किया जाए कि उनके व्युत्क्रम का योग 1/12 के समकक्ष हो जाए। वे भाग हैं-

⚪ 30, 20
⚪28, 22
⚪26, 24
⚪ 36, 14

Answer
] 30, 20

68. एक पम्प 2 घंटे में एक टंकी को पानी से भर सकता है। रिसाब होने के कारण, इसने टंकी भरने में 2⅓ घंटे समय लिया। रिसाब से टंकी का पूरा पानी कितने समय में खाली हो पाएगा ?

⚪ 8 घंटे
⚪14 घंटे
⚪4⅓ घंटे
⚪ 7 घंटे

Answer
]14 घंटे

69. यदि 2x²+ 12x + 18 = 0, तो X का मान है –

⚪ 2
⚪ 3
⚪-3
⚪ -2

Answer
]-3

70. एक नंबर 5 द्वारा इसे गुना के बजाय 5 से विभाजित है, इस त्रुटि के कारण क्या % परिवर्तन परिणाम में होगा?

⚪120%
⚪200%
⚪ 96%
⚪95%

Answer
] 96%

71. एक नाव प्रवाह के विपरीत दिशा की तुलना में प्रवाह की दिशा में एक निश्चित दूरी आधे समय में तय करती है। स्थिर पानी में नाव की गति और प्रवाह की गति का अनुपात क्या है?

⚪ 2 : 1
⚪1 : 3
⚪ 1 : 2
⚪ 3 : 1

Answer
] 3 : 1

72. A किसी कार्य को अकेले 8 दिनों में कर सकता है और B अकेला उसी कार्य को 15 दिनों में कर सकता है। A और B ने रु० 3600 में कार्य करने की जिम्मेदारी ली और C की मदद से उन्होंने कार्य को 5 दिनों में ख़त्म कर दिया। कुल राशि में से C का कितना हिस्सा होगा ?

⚪300
⚪250
⚪ 400
⚪ 150

Answer
] 150

73. 10 विद्यार्थियों की औसत आयु 15 वर्ष है। जब 5 नए विद्यार्थी शामिल किए जाते हैं, तो औसत आयु 1 वर्ष से बढ़ जाती है। नए विद्यार्थियों की औसत आयु वर्ष में क्या होगी?

⚪ 15
⚪ 17
⚪ 18
⚪ 16

Answer
] 18

74. एक पुस्तक का छपे मूल्य पर 10% कमीशन देने के बाद एक प्रकाशक 20% लाभ कमाता है। यदि कमीशन बढ़ाकर 15% कर दिया जाए, तो लाभ प्रतिशत कितना है?

⚪16⅔ %
⚪ 13⅓ %
⚪ 15⅙ %
⚪इनमें से कोई नहीं

Answer
] 13⅓ %

75. यदि दो संख्याओं का योग 18 और उनके वर्गों का योग 164 है तो इनमें से छोटी संख्या क्या है

⚪8
⚪6
⚪12
⚪10

Answer
]8

इस पोस्ट में आपको Railway Group D Math Question Paper In Hindi Railway Group D Question Paper In Hindi Free Download Pdf Railway Group D Question Paper 2014 Pdf रेलवे ग्रुप डी मैथ क्वेश्चन पेपर इन हिंदी pdf download Railway Group D Question Paper 2018 Railway Group D Syllabus Railway Group D Math Paper Railway Group D Maths Railway Group D Math Question in Hindi PDF रेलवे ग्रुप डी मैथ क्वेश्चन पेपर इन हिंदी PDF रेलवे ग्रुप डी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर इन हिंदी पीडीएफ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button