NIOS Class 10 Arthashastra Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण

NIOS Class 10 Arthashastra Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण

NIOS Class 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण – ऐसे छात्र जो NIOS कक्षा 10 अर्थशास्त्र विषय की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है उनके लिए यहां पर एनआईओएस कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 17 (आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण) के लिए सलूशन दिया गया है. यह जो NIOS Class 10 Economics Chapter 17 Collection and Presentation of Data दिया गया है वह आसन भाषा में दिया है . ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए. इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप NIOSClass 10 Economics Chapter 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

NIOS Class 10 Economics Chapter 17 Solution – आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण

प्रश्न 1. आंकड़ों की परिभाषा दीजिए। प्राथमिक आंकड़े कैसे संकलित किए जाते हैं?
उत्तर- आंकड़े, सामूहिक तथ्यों को उपलब्ध कराने वाली संख्यात्मक जानकारी हैं। “आंकड़े” भी किसी कार्य या घटना के गुणों को बताते हैं। आंकड़े कोई भी घटना, तथ्य, निरीक्षण या विचार हो सकते हैं। नाम, तिथि, भार, मूल्य, अंक, ग्रेड आदि। इसलिए आंकड़े महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में सहायता देने वाले तथ्यों, संख्याओं आदि का संकलन हैं। प्राथमिक आंकड़ों का संकलन करने के लिए कई तरीके हैं।

1. प्रत्यक्ष वैयक्तिक अनुसंधान – इस प्रक्रिया में, अनुसंधानकर्ता उत्तरदाताओं से व्यक्तिगत रूप से डेटा प्राप्त करता है। इस प्रक्रिया में, अनुसन्धानकर्त्ता प्रत्यक्ष रूप से जानकारी एकत्रित करता है, इसलिए सूचनाओं और आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय माना जाता है। इसके बावजूद, अनुसन्धानकर्त्ता का व्यक्तिगत पक्षपात और पूर्वाग्रह परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

2. अप्रत्यक्ष अनुसंधान – अप्रत्यक्ष अनुसन्धान विधि में, अनुसंधानकर्त्ता किसी दूसरे को कार्यस्थल पर भेजकर जानकारी जुटाता है। इस प्रक्रिया को अक्सर सरकारी आयोगों ने अपनाया है।

3. संवाददाता के माध्यम द्वारा – इस विधि में अनुसंधानकर्त्ता संवाददाता या एजेन्ट को नियुक्त करता है, जो सूचनाएं संकलित करके अनुसंधानकर्त्ता या केंद्रीय कार्यालय को भेजते हैं। संचार एजेंसियों या मीडिया के क्षेत्र में अक्सर यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।

4. डाक प्रश्नावली – डाक प्रश्नावली के साथ एक सुव्यवस्थित, संरचित प्रश्नावली उत्तरदाता को डाक द्वारा भेजी जाती है, जो सूचनाओं को पूरा करके पुनः प्रश्नावली पत्र को अनुसंधानकर्त्ता या केंद्र में भेज देता है। इसके बावजूद, इस विधि के लिए एक सक्षम, साक्षर और ईमानदार उत्तरदाता की आवश्यकता होती है, जो सभी जानकारी को सही तथा स्पष्ट रूप से दे सकता है।

5. अनुसूची- इस विधि में उत्तरदाता के पास सूचीबद्ध प्रश्न भेजे जाते हैं। वे स्वयं उत्तरदाता की प्रतिक्रियाओं को एक सूची में जमा करते हैं। क्योंकि ग्रामीण लोग साक्षर नहीं होते, इसलिए इस विधि का अधिकांश प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है।

प्रश्न 3. चर और गुण में अंतर स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर- जिन आंकड़ों का वर्गीकरण समय या आकार की मात्रा के रूप में किया जा सकता है, उसे चर कहते हैं, जैसे- वजन, लम्बाई, उंचाई, आदि चर विच्छिन्न या अविच्छिन्न दोनों प्रकार के हो सकते हैं। विच्छिन्न चरों का प्रायः एक विशिष्ट मूल्य या माप होता है।
विच्छिन्न चर – कक्षा XI के जिन छात्रों के अनुक्रमांक 1, 2, 3, 5, 10, 15, 20, 30, 35 हैं, वे कक्षा में उपस्थित नहीं
हैं। अत: विच्छिन्न चरों को 1.17 आदि के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

अविच्छिन्न चर – कक्षा XI के बालकों की उंचाई को 5’1″, 52″, 5’3″ आदि अविच्छन्न चरों के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

गुण-सभी आंकड़ों को समय अथवा आकार के परिमाण में वर्गीकृत नही किया जा सकता, जैसे- बहादुरी, सुन्दर, अच्छा, मीठा, क्षमता आदि। ऐसे आंकड़ों को गुण कहा जा सकता है।

प्रश्न 4. वर्गीकरण की व्याख्या कीजिए ।
उत्तर- वर्गीकरण-वर्गों और समूहों में आंकड़ों को उनकी समानता और निकटता के अनुसार व्यवस्थित करना एक प्रक्रिया है। शुद्ध आंकड़ मूलतः एक बहुत बड़ी संख्या में आंकड़े होते हैं। परीक्षण करने के लिए, आंकड़ों को इकट्ठा करने के बाद उनका उपयोग करना मुश्किल है। इसलिए आंकड़ों को संकलन करने के बाद उनका वर्गीकरण करना अनिवार्य है।

आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण के अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1. सांख्यिकी या आंकड़ों की क्या विशेषताएं हैं ?
उत्तर- अर्थशास्त्र में आंकड़ों की विशेषताएं इस प्रकार हैं-
आंकड़े तथा अन्य सम्बन्धित विशेषताएँ

आंकड़ों का एकत्रीकरण (संकलन)

आंकड़ों का वर्गीकरण

आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण

विश्लेषण / संश्लेषण

परिणाम / निर्वचन

1. आंकड़ों का एकत्रीकरण – सांख्यिकी में एक तथ्य या कथन का कोई महत्त्व नहीं है। अनुसंधानकर्ता किसी भी निरीक्षण या परीक्षण के लिए तथ्यों का संकलन या एकत्रीकरण करते हैं।

2. संख्या में व्यक्त करना – आंकड़ों की प्रकृति सदैव संख्यात्मक होती है, जिसके आधार पर आंकड़ों को विभिन्न श्रेणियों या भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है।

3. प्रस्तुतीकरण- आंकड़ों की एक अन्य विशेषता प्रस्तुतीकरण से सम्बन्धित है। रेखाचित्र, ग्राफ, सारणी आदि के रूप में आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण किसी घटना या तथ्य को समझने में सहायक होता है।

4. संश्लेषण / विश्लेषण- आंकड़े कई कारणों से प्रभावित होते हैं। अत: अनुसंधानकर्त्ता द्वारा उन आंकड़ों का संश्लेषण तथा विश्लेषण करना सदैव महत्त्वपूर्ण रहता है।

5. परिशुद्धता या निर्वचन – शुद्ध और स्पष्ट परिणाम प्राप्त करने में सहायता मिलती है, जो आंकड़ों पर आधारित हैं उदाहरण के लिए, अगर एक विद्यालय गणित की कक्षा X में एक योग्य और सक्षम शिक्षक को नियुक्त करता है परीक्षा के परिणाम या गणित विषय में विद्यार्थियों को मिले अंक गणित शिक्षक की क्षमता को समझाने और व्यक्त करने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 2. अर्थशास्त्र में आंकड़ों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर – अर्थशास्त्र में आंकड़ों का महत्त्व इस प्रकार है-

(क) सरलीकरण- आंकड़े विशाल कथनों और सूचनाओं को सरल रूप में व्यक्त कर सकते हैं। इससे तथ्यों और कथनों को समझना आसान होता है और समय और मेहनत बचती है।

(ख) तुलनात्मक अध्ययन – विभिन्न सूचनाओं तथा घटनाओं के तुलनात्मक अध्ययन में आंकड़े हमारी सहायता करते हैं, जैसे कक्षा IX के छात्रों के गणित के विषय में प्राप्त अंकों के तुलनात्मक अध्ययन में आंकड़े हमारी सहायता करते हैं।

(ग) परीक्षणों के परिणाम की व्याख्या– अनुसन्धानकर्ताओं द्वारा किए गए परीक्षणों के परिणामों को समझने में आंकड़े महत्वपूर्ण हैं।

(घ) विश्वसनीयता का ज्ञान- अनुसन्धानकर्ता द्वारा किए गए परीक्षणों तथा अध्ययनों की विश्वसनीयता के निर्धारण में भी आंकड़ों का स्थान महत्त्वपूर्ण होता है।

(च) आर्थिक नियोजन में सहायक – विभिन्न योजनाओं तथा आर्थिक नीतियों के क्रियान्वयन में आंकड़े नियोजनकर्त्ताओं की सहायता करते हैं।

(छ) सरकारी नीतियों की प्रभावशीलता का अध्ययन- सरकार द्वारा गरीबी, बेरोजगारी, निरक्षरता आदि समस्याओं के उन्मूलन हेतु कई सरकारी नीतियों का क्रियान्वयन किया जाता है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी की प्रभावशीलता के अध्ययन हेतु एकत्रित सूचनाएं एवं आंकड़े सदैव महत्त्वपूर्ण सिद्ध होते हैं।

इस पोस्ट में आपको nios class 10 economics chapter 17 question answer Nios class 10 economics chapter 17 solutions Nios class 10 economics chapter 17 pdf Nios class 10 economics chapter 17 notes Nios class 10 economics chapter 17 mcq NIOS Class 10 Economics Chapter 17 Collection and Presentation of Data एनआईओएस कक्षा 10 अर्थशास्त्र अध्याय 17 आंकड़ों का संकलन और प्रस्तुतीकरण एनआईओएस अर्थशास्त्र पुस्तक कक्षा 10 समाधान से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top