विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Class 7 इतिहास के प्रश्न उत्तर
Haryana Board Class 7 History Chapter 4 विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Solution: – बहुत से विद्यार्थी हर साल 7th की परीक्षा देते है ,लेकिन बहुत से विद्यार्थी के अच्छे अंक प्राप्त नही हो पाते जिससे उन्हें आगे एडमिशन लेने में भी दिक्कत आती है .जो विद्यार्थी HBSE Class 7th में पढ़ रहे है उनके लिए यहां पर HBSE कक्षा 7 इतिहास अध्याय 4 (विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार) के लिए सलूशन दिया गया है. यहा जो HBSE Class 7th History Chapter 4. Vishwa me Bhartiya Sanskriti ka Prsar Question Answer दिए गए है वह भी आसन भाषा में दिए गए है .ताकि विद्यार्थी को पढने में कोई दिक्कत न आए . इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है . इसलिए आप Ch. 4 विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार प्रश्नोत्तर को अच्छे से पढ़े
अभ्यास के प्रश्न-उत्तर
सही उत्तर छांटें :
1. निम्नलिखित प्राचीन विश्वविद्यालयों में से कौन-सा विश्वविद्यालय आज के समय भारतीय भू-भाग में स्थित नहीं है।
(क) नालन्दा
(ख) तक्षशिला
(ग) वल्लभी
(घ) विक्रमशिला
उत्तर – (ख) तक्षशिला
2………..ई० में चीन के शासक मिंग-ती के निमंत्रण पर कश्यप मार्तंग तथा धर्मरक्षित नामक दो आचार्य चीन की यात्रा पर गए थे।
(क) 67
(ख) 60
(ग) 06
(घ) 76.
उत्तर – (क) 67
3. इंडीज शब्द भारत की………….. नदी से लिया गया है।
(क) गंगा
(ख) यमुना
(ग) सिंधु
(घ) भारत
उत्तर – (ग) सिंधु
4. महाविहार और अभयगिरी नामक बौद्ध मठ ………. देश में बनवाये गए।
(क) चीन
(ख) कम्बोडिया
(ग) श्रीलंका
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) श्रीलंका
5. निम्नलिखित में से किस मंदिर की दीवारों पर रामायण, महाभारत और पौराणिक आख्यानों के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया है।
(क) एरावन
(ग) पशुपति नाथ
(ख) अंकोरवाट
(घ) आतशगाह
उत्तर – (ख) अंकोरवाट
रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
1. कम्बोडिया में स्थित अंकोरवाट मंदिर…………देवता को समर्पित है।
2. मलेशिया में सेना प्रमुख को……….कहा जाता है।
3. राजा अशोक ने अपने पुत्र……..तथा पुत्री ……. को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का प्रचार करने श्रीलंका भेजा ।
4. भारतीय गणित को अरब देशों में……………के नाम से जाना जाता है।
उत्तर- 1. विष्णु, 2. लक्ष्मण, 3. महेंद्र, संघमित्रा, 4. हिंदिसा ।
मिलान करें :
|
|
उत्तर –
|
|
निम्नलिखित कथनों में सही (✓) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :
1. 1962 में इंडोनेशिया के न्यू गिनीज़ का नाम बदलकर जयापुर रखा गया।
2. कौंडिन्य नामक ब्राह्मण ने श्रीलंका में कौडिन्य राजवंश की स्थापना की।
3. जावा में स्थित बोरोबदूर मंदिर विश्व का सबसे बड़ा बौद्ध मंदिर है।
4. भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर अनेक देशों में हिन्दू तथा जैन मंदिरों का निर्माण हुआ।
5. सातवीं शताब्दी में तिब्बत के शासक नारदेव थे।
उत्तर- 1. (✓), 2. (x), 3. (✓), 4. (✓), 5. (✓) ।
लघु प्रश्न :
प्रश्न 1. ध्यान योग की पद्धति कब और कैसे कोरिया पहुँची ?
उत्तर- ध्यान योग की पद्धति 8वीं और 9वीं शताब्दी में चीन के रास्ते कोरिया पहुँची।
प्रश्न 2. खगोल ज्ञान का प्रसिद्ध ग्रंथ कौन-सा है? इसे अरब देशों में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- खगोल ज्ञान का प्रसिद्ध ग्रंथ ‘ब्रह्म-स्फुट – सिद्धांत’ है। इसे अरब देशों में सिंधिंन के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 3. भारतीय जीवन पद्धति का मुख्य आधार क्या है?
उत्तर- भारतीय जीवन पद्धति का मुख्य आधार ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का सिद्धान्त है।
प्रश्न 4. बौद्ध धर्म को चीन का राजकीय धर्म कब और किसने घोषित किया था ?
उत्तर- बौद्ध धर्म को चीन का राजकीय धर्म चौथी शताब्दी में ‘वी’ राजवंश के प्रथम शासक सम्राट ‘डाऊन’ ने घोषित किया ।
प्रश्न 5. किस देश में करेंसी नोटों पर गणेशजी की मूर्ति अंकित है ?
उत्तर- इंडोनेशिया में करेंसी नोटों पर गणेशजी की मूर्ति अंकित है।
आइए विचार करें :
प्रश्न 1. नालंदा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की विशेषताएँ क्या थीं?
उत्तर – नालंदा विश्वविद्यालय गुप्त सम्राट कुमारगुप्त ने स्थापित किया था। भारतीयों के अलावा विदेशी यात्रियों और विद्वानों को पठन-पाठन के लिए यह विश्वविद्यालय आकर्षक था। विश्वविद्यालय की पुस्तकालय सात मंजिला थी। यहाँ कई विषयों की पुस्तकें उपलब्ध थीं। यहाँ बहुत से विद्यार्थी और विद्वान बैठकर पुस्तकों का अध्ययन करते थे।
प्रश्न 2. ” व्यापारियों ने भारतीय वस्तुओं के व्यापार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के वाहक के रूप में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई” कथन को स्पष्ट करें।
उत्तर – प्राचीन भारत में काशी, मथुरा, उज्जैन और ताम्रलीप्ति, भृगुकच्छ, कावेरीपट्टनम, अरिकमेडु आदि बड़े नगर थे। भारतीय व्यापारी इन शहरों और बंदरगाहों से नए अवसरों की खोज करते थे । भारतीय संस्कृति और मूल्यों को ये व्यापारी हर जगह ले गए। कुछ व्यापारी उन देशों में बस गए। इन व्यापारियों ने भारतीय वस्तुओं और संस्कृति का प्रसार भी किया है।
प्रश्न 3. ” इंडोनेशिया पर भारतीय संस्कृति का गहरा प्रभाव है।” इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि करें।
उत्तर – “इंडोनेशिया पर भारतीय संस्कृति का गहरा प्रभाव है।” यह कथन पूरी तरह से सही है। संस्कृत शब्द “जया कृतः” से ही इंडोनेशिया की राजधानी “जकार्ता” का नाम है। बोरोबदूर मंदिर जावा, इंडोनेशिया में है। यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर है और बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। संस्कृत शब्द जावाद्वीप से भी “जावा” का नाम निकला है। जावा में स्थित प्रम्बनन मंदिर ब्रह्मा, विष्णु और शिव को समर्पित है। भगवान विष्णु के वाहन के नाम पर इंडोनेशिया की राष्ट्रीय विमान सेवा का नाम ‘गरुड़ इंडोनेशिया’ है। गणेश की प्रतिमा इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन के मुख्य द्वार पर खड़ी है। कृष्ण की जन्मस्थली ‘मथुरा’ और दक्षिण भारत का प्रमुख शहर ‘मदुरै’ से मिलकर इंडोनेशिया का शहर ‘मदुरा’ का नाम आता है। India के करेंसी नोटों पर भगवान गणेश का चित्र है।
प्रश्न 4 अंकोरवाट मन्दिर के बारे में विश्लेषणात्मक टिप्पणी करें।
उत्तर- कंबोडिया में अंकोरवाट मंदिर है। विश्व का सबसे बड़ा मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 12वीं शताब्दी की शुरुआत में यह मंदिर बनाया गया था। इस मंदिर की दीवारों पर रामायण, महाभारत और अन्य पौराणिक कहानियों के सुंदर चित्र हैं। इन चित्रों में समुद्र मंथन का सबसे बड़ा चित्रण है। यूनेस्को ने इस मंदिर को विश्व विरासत घोषित किया है।
प्रश्न 5. ” जापान पर भारतीय संस्कृति का धार्मिक प्रभाव पड़ा।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उदाहरण सहित पुष्टि करें।
उत्तर- भारतीय संस्कृति ने जापान पर निम्नलिखित धार्मिक प्रभाव डाला: लगभग 552 ई. में, कोरियाई सम्राट ने जापान के सम्राट को पूजा यंत्र और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेजी। हजारों जापानी बौद्ध भिक्षु बन गए। जापान में बौद्ध धर्म राजकीय धर्म था। जापान ने संस्कृत को पवित्र भाषा मान लिया। बौद्ध भिक्षुओं ने संस्कृत के मंत्रों और वर्णों को लिखने का अभ्यास किया। संस्कृत शब्द सिद्धम का जापानी संस्करण उनके द्वारा प्रयोग किया गया था।
इस पोस्ट में हमने आपको Vishwa me Bhartiya Sanskriti ka Prsar Question Answer विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Class 7 इतिहास Chapter 4 Question Answer HBSE Class 7 इतिहास हमारा भारत II Solution Vishwa me Bhartiya Sanskriti ka Prsar notes विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार Class 7 इतिहास Chapter 4 Notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.