साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के सूत्र इन के बीच का अंतर

साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के सूत्र इन के बीच का अंतर

ब्याज के बारे में हमे 5 वीं छठी क्लास से पढाया जाता है .आज अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं  मे ब्याज ,साधारण ब्याज आदि के बारे बहुत से प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए अगर कोई उम्मीदवार किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो उसे ब्याज ,साधारण ब्याज ,चक्रवृद्धि ब्याज आदि के बारे में जानकारी होनी चाहिए .

अगर आपको ब्याज ,साधारण ब्याज ,चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में पता होगा तभी आप इनके प्रश्नों को हल कर सकते है .इसलिए आज हमने इस पोस्ट में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में बताया है कि साधारण ब्याज क्या होता है ,साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के प्रश्नों को कैसे निकालते है .इसलिए आप इस पोस्ट को ध्यान से देखे .नीचे आपको साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में पूरी डिटेल में बताया गया है .

ब्याज Interest)

ब्याज एक ऐसा शुल्क है जो उधार ली गयी संपत्ति (ऋण) के लिए किया जाता है.ब्याज एक ऐसा धन होता है  जब कोई व्यक्ति किसी दुसरे व्यक्ति या बैंक सें पैसा लेता है .और बाद में वह उस धन के उपयोग करनें पर उस प्राप्त धन के अतरिक्त धन व्यक्ति दुसरे व्यक्ति अथवा बैंक को देता है  यही अतरिक्त धन ही ब्याज कहलाता है.

साधारण ब्याज (Simple Interest)

एक ऐसा ब्याज जो कि केवल मूलधन पर एक ही दर से एक निश्चित समय के लगाया जाता है , उसे साधारण ब्याज कहते हैं.

मिश्रधन (Amount)

यदि मूलधन और ब्याज को जोड़ दिया जाए तो उससे प्राप्त धन मिश्रधन कहलाता है।
ब्याज वह राशि है. जो हमें दूसरों का धन इस्तेमाल करने के बदले में देनी पडती है यदि यह वार्षिक देनी पडे तो दर प्रतिशत वार्षिक कहते है. इस प्रकार 6% वार्षिक का अर्थ है.कि 100 रु.पर 1 वर्ष में 6 रु. ब्याज है. जो धन उधार लिया जाता है.उसे मूलधन कहते है.मूलधन और ब्याज के योग को समस्त धन (मिश्रधन) कहते है.

साधारण ब्याज का सूत्र

समस्त ब्याज = मूलधन + ब्याज

जब समय,दर % और ब्याज दिए गए हों तो,

जब मूलधन,ब्याज और समय दिया गया हो तो,

जब मूलधन,ब्याज और दर दी गई हो तो,

चक्रवृद्धि अवधि (compounding period)

जब उधार ली गई धनराशि का ब्याज समय पर न देकर उसे धनराशि में जोड़ दिया जाता है और फिर उस धनराशि और ब्याज के प्राप्त योग पर ब्याज लगाया जाता है, तो उसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते हैं। उधार दी गई राशि को मूलधन तथा (मूलधन + ब्याज) के योग को चक्रवृद्धि मिश्रधन कहते हैं.यानि जिस अवधि के बाद ब्याज की गणना करके उसे मूलधन में जोड़ा जाता है, उसे चक्रवृद्धि अवधि (compounding period) कहते हैं.

चक्रवर्ती मिश्रधन = मूलधन (1 + दर ) समय वर्ष

चक्रवृद्धि ब्याज = चक्रवृद्धि मिश्रधन – मूलधन

यदि चक्रवर्ती ब्याज की दर प्रत्येक वर्ष में बदल रही हो तो —

समय,प्रत्येक दर के लिए 1 वर्ष है

i यदि ब्याज की गणना अर्ध्दवार्षिक है तो दर आधी तथा समय दोगुना कर दिया जाता है.

ii यदि ब्याज की गणना त्रैमासिक है तो दर को 4 से भाग तथा समय को 4 से गुणा करते हैं.

नोट : एक वर्ष के लिए साधारण ब्याज तथा चक्रवृद्धि ब्याज बराबर होते हैं.जबकि ब्याज की दर वार्षिक हो.

साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि  प्रश्न उत्तर

किस धनराशि पर 4% वार्षिक ब्याज की दर से 5 वर्ष का साधारण ब्याज 64 रु.होगा?
  • 220 रु.
  • 280 रु.
  • 320 रु.
  • 300 रु.

उत्तर . 320 रु.

400 रु. की राशि पर 5% प्रतिवर्ष की दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
  • 40 रु.
  • 41 रु.
  • 42 रु.
  • 43 रु.

उत्तर. 41 रु.

450 रु. पर 6% वार्षिक ब्याज दर से 4 मास का ब्याज कितना होगा?
  • 9 रु.
  • 8 रु.
  • 6 रु.
  • 5 रु.

उत्तर . 9 रु.

किसी राशि पर 6% चक्रवृद्धि ब्याज की दर से पहले वर्ष का ब्याज 60 रु. है,तो दूसरे वर्ष का ब्याज कितना होगा?
  • 120 रु.
  • 66.60 रु.
  • 63.60 रु.
  • 63 रु.

उत्तर. 63.60 रु.

कितने समय में 3600 रु.पर 6% वार्षिक दर से साधारण ब्याज 432 रु. होगा?
  • 1 वर्ष
  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष

उत्तर. 2 वर्ष

वह धनराशि ज्ञात करो,जिसका 5% ब्याज की दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज तथा साधारण ब्याज का अंतर 3 रु. हो?
  • 1400 रु.
  • 1500 रु.
  • 1300 रु.
  • 1200 रु.

उत्तर. 1200 रु.

Simple and compound interest short tricks

किस राशि पर 3% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष का ब्याज 36 रु. होगा?
  • 500 रु.
  • 575 रु.
  • 590 रु.
  • 600 रु.

उत्तर. 600 रु.

किस धन का 10% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्ष में मिश्रधन 1331. रु. होगा?
  • 1200 रु.
  • 1100 रु.
  • 1000 रु.
  • कोई नही

उत्तर. 1000 रु.

ब्याज की किस दर से कोई राशि 16 वर्षो में दोगुनी हो जाएगी?
  • 5 X 1/2 वर्ष
  • 6 X 1/4 वर्ष
  • 4 X 1/3 वर्ष
  • 2 X 1/2 वर्ष

उत्तर. 6 X 1/4 वर्ष

2500 रु. का 6% ब्याज की दर से 2 वर्ष का चक्रवर्ती ब्याज कितना होगा?
  • 306 रु.
  • 150 रु.
  • 309 रु.
  • 300 रु.

उत्तर. 309 रु.

5000 रु. की राशि पर 10% वार्षिक दर से 5 वर्ष का साधारण ब्याज कितना होगा?
  • 2200 रु.
  • 2500 रु.
  • 2300 रु.
  • 2600 रु.

उत्तर. 2500 रु.

कोई राशि चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्ष में चार गुनी हो जाती है,तो कितने वर्ष में वह राशि 8 गुनी हो जायेगी?
  • 5 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 2 वर्ष

उत्तर. 3 वर्ष

Simple and compound interest tricks

किस राशि का 6% वार्षिक ब्याज दर से 10% वर्ष दर से अपने से दोगुनी हो जाएगी?
  • 4 रु.
  • 8 रु.
  • 5 रु.
  • 6 रु.

उत्तर. 5 रु.

2400 रुपये पर 5% प्रतिवर्ष ब्याज की दर से 2 वर्ष में साधारण ब्याज तथा चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर होगा?
  • 8 रु.
  • 10 रु.
  • 9 रु.
  • 6 रु.

उत्तर. 6 रु.

कितने वर्षो में कोई राशि 10% वार्षिक दर से अपने से दोगुनी हो जाएगी?
  • 10 वर्ष
  • 8 वर्ष
  • 5 वर्ष
  • 12 वर्ष

उत्तर. 10 वर्ष

8000 रु. की राशि पर 5% प्रतिवर्ष ब्याज की दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
  • 1361 रु.
  • 1261 रु.
  • 1141 रु.
  • 1241 रु.

उत्तर. 1261 रु.

किस राशि का 5% दर से 5 वर्ष का साधारण ब्याज 80 रु.होगा?
  • 330 रु.
  • 320 रु.
  • 340 रु.
  • 380 रु.

उत्तर. 320 रु. 

यदि 5000 रु. पर 2 वर्ष का साधारण ब्याज 500 रु. हो,तो समस्त धन अर्थात मिश्रधन कितना होगा?
  • 5600 रु.
  • 5800 रु.
  • 5500 रु.
  • 6000 रु.

उत्तर. 5500 रु.

2000 रु. का 2 वर्ष में किस चक्रवृद्धि ब्याज की दर से मिश्रधन 2205 रुपये हो जायेगा?
  • 3 रु.
  • 4 रु.
  • 5 रु.
  • 6 रु.

उत्तर. 5 रु. 

Simple interest and compound interest tricks

2000 रुपये पर 6 1/2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से 8 महिने का साधारण ब्याज ज्ञात कीजिए?
  • 86 x 2/3 रु.
  • 86 x ¾ रु.
  • 86 x 1/3 रु.
  • 86 x 1/2 रु.

उत्तर. 86 x 2/3 रु. 

3200 रु. का 10% प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से कितने समय में चक्रवृद्धि ब्याज 672 रु. हो जायेगा?
  • 1 वर्ष
  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष

उत्तर. 2 वर्ष 

कितने समय में 450 रुपये का 8% वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज 90 रुपये हो जाएगा?
  • 2 वर्ष
  • 2 x 3/4 वर्ष
  • 2 x 1/2 वर्ष
  • 3 वर्ष

उत्तर. 2 x 1/2 वर्ष

किसी राशि का 60% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज 300 रुपये है.तो उसी राशि का उसी दर से उतने ही समय में चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
  • 306 रु.
  • 150 रु.
  • 309 रु.
  • 300 रु.

उत्तर. 309 रु.

घनश्याम ने 2000 रुपये अपने मित्र से 5% सालाना ब्याज पर लिया और उसने पूरा पैसा 8 माह बाद चुका दिया बताइए उसने कुल कितना धन चुकाया?
  • 2060.66 रु.
  • 2066.66 रु.
  • 2066 रु.
  • 2060 रु.

उत्तर. 2060.66 रु.

3600 रु. का 2 वर्ष का साधारण ब्याज 216 रुपये है. यदि ब्याज की दर 2% अधिक कर दी जाए तो इसी धनराशि पर इतने ही समय के लिए चक्रवर्ती ब्याज से क्या होगा?

369 रु.
375 रु.
380 रु.
400 रु.

उत्तर. 369 रु.

एक आदमी ने 600 रुपये 6% वार्षिक ब्याज पर उधार लिए 5 वर्ष बाद उसने 300 रुपये कीमत की एक घड़ी व कुछ धन उसको लौटाया तो बताओ उसने कितना धन लौटाया?
  • 480 रु.
  • 485 रु.
  • 490 रु.
  • 500 रु.

उत्तर. 480 रु.

किसी राशि पर 2 वर्ष का साधारण ब्याज 100 रु. तथा चक्रवृद्धि ब्याज 103 रु. है तो उस राशि पर ब्याज की वार्षिक दर कितने प्रतिशत होगी?
  • 2 %
  • 8 %
  • 6 % A
  • 10 %

उत्तर. 6 %

Simple and compound interest basic concepts

एक व्यक्ति अपने मित्र से 1000 रुपए 5% वार्षिक ब्याज की दर से उधार लेता है तीन वर्ष बाद वह उसे 500 रुपये नगद व एक रेडियो सेट लौटाता है तो रेडियो सेट की कीमत बताइए?
  • 675 रु.
  • 600 रु.
  • 650 रु.
  • 625 रु.

उत्तर. 650 रु. 

यदि ब्याज छ्माही देय हो तो 1500 रु. का 4% वार्षिक ब्याज की दर से 1 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा?
  • 60.60 रु.
  • 62 रु.
  • 63 रु.
  • 64 रु.

उत्तर. 60.60 रु.

यदि 450 रुपये की एक राशि 3 वर्ष में साधारण ब्याज पर 504 रुपये हो जाती है तो ब्याज की दर ज्ञात कीजिए?
  • 2%
  • 3%
  • 4%
  • 5%

उत्तर. 4% 

संजय ने 800 रुपयो का 5% सालाना ब्याज पर मोहन से उधार लिया यदि वह 9 माह पश्चात् 500 रुपये देता है तो उसको और कितनी धनराशि चुकानी बाकी है?
  • 300 रु.
  • 330 रु.
  • 325 रु.
  • 350 रु.

उत्तर. 330 रु. 

यदि किसी धनराशि का 5% चक्रवर्ती ब्याज की दर से पहले वर्ष का ब्याज 400 रु. है तो उस राशि का तीसरे वर्ष का ब्याज कितना होगा?
  • 1261 रु.
  • 1424 रु.
  • 1245 रु.
  • 1567 रु.

उत्तर. 1261 रु.

2 पैसे प्रतिमाह की दर से 471 रुपये पर 7 माह का साधारण ब्याज क्या होगा?
  • 65.49 रु.
  • 65.94 रु.
  • 65.84 रु.
  • 55.94 रु.

उत्तर. 65.94 रु. 

7 1/2% सरल ब्याज की दर से 2400 रुपये एक बैंक में जमा करवाये गए कितने वर्ष बाद कुल राशि 2850 रुपये हो जाएगी?

3 वर्ष
2 वर्ष
2 x 1/2 वर्ष
3 x 1/2 वर्ष

उत्तर. 2 x 1/2 वर्ष

Simple and compound interest for bank exams

वह धन ज्ञात करो,जिसका 4% वार्षिक ब्याज की दर से 4 वर्ष का साधारण ब्याज और 400 रुपये का 10% की दर से 2 वर्ष का चक्रवर्ती ब्याज बराबर हो?
  • 500 रु.
  • 550 रु.
  • 525 रु.
  • 450 रु.

उत्तर. 525 रु. 

1800 रुपये का 2 वर्ष 4 मास 20 दिन का 9% की दर से साधारण ब्याज और मिश्रधन ज्ञात करो?
  •  2187 रु.
  • 2178 रु.
  • 2190 रु.
  • 2180 रु.

उत्तर. 2187 रु. 

किसी राशि का 2 वर्ष के चक्रवर्ती ब्याज से मिश्रधन 5408 रु. तथा 3 वर्ष में 5624.32 हो जाता है,तो ब्याज की दर क्या है?
  • 8 %
  • 9 %
  • 4 %
  • 6 %

उत्तर. 4 % 

500 रुपये का 10% ब्याज की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज तथा चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर कितना होगा?
  • 10 रु.
  • 5 रु.
  • 8 रु.
  • 6 रु.

उत्तर. 5 रु. 

किसी धनराशि का 2 वर्ष के लिए 5% ब्याज की दर से साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर 15 रु. हो तो वह धनराशि कितनी होगी?
  • 5000 रु.
  • 5990 रु.
  • 6000 रु.
  • 6100 रु.

उत्तर. 6000 रु. 

1600 रु. का 25% ब्याज की दर से 3 वर्ष का चक्रवर्ती ब्याज कितना होगा?
  • 1200 रु.
  • 1425 रु.
  • 1525 रु.
  • 1575 रु.

उत्तर. 1525 रु.

इस पोस्ट में आपको साधारण ब्याज pdf साधारण ब्याज प्रश्न उत्तर साधारण ब्याज example साधारण ब्याज का सवाल साधारण ब्याज पर आधारित प्रश्न साधारण ब्याज का सूत्र साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज साधारण ब्याज सवाल और जवाब पीडीएफ साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर चक्रवृद्धि ब्याज के बारे में बताया गया है . अगर यह जानकारी आपको पसंद आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करें.अगर इसके अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

simple interest,compound interest tricks,simple and compound interest,compound interest formula,simple interest tricks,simple interest formula,simple and compound interest by kaushik mohanty

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top