कक्षा 9 विज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

कक्षा 9 विज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

100+ Class 9 Science Important Questions Answers – जो उम्मीदवार 9th क्लास में पढ़े रहे है ,उन सब की आशा होती है की वह अच्छे अंक से पास हो .इसलिए जो उम्मीदवार 9th कक्षा में पढ़ रहे है ,उन्हें ज्याद कर साइंस के प्रश्न उत्तरों में दिक्कत आती है . इसलिए आज हमने इस पोस्ट में कक्षा 9 विज्ञान के 100 प्रश्न और उत्तर, कक्षा 9 विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए है .इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे क्योंकि इसमें से काफी प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में हर बार आते है .इसे आप ध्यानपूर्वक पढ़े ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद रहेगा.

100 Class 9 Science Important Questions Answers

[su_note] शुद्ध पदार्थ किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वह पदार्थ जिस में विद्यमान सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हों, उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं।

[su_note] कोई शुद्ध पदार्थ कितने प्रकार के कणों से बनता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]एक ही प्रकार के कणों से।

[su_note] मिश्रण किस से बनता है?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]मिश्रण एक या एक से अधिक शुद्ध तत्वों या यौगिकों के मिलने से बनता है।

[su_note] जल में घुले नमक (NaCI) को किस विधि से अवयवों में पृथक् कर सकते हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]आसवन विधि से।।

[su_note] एपीडर्मिस के नीचे पर्ण वृंत में कौन-सा ऊतक पाया जाता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कालेंकाइमा।

[su_note] पौधों को कठोरता और मजबूती कौन-सा ऊतक देता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्कलेरेंकाइमा।

[su_note] नारियल का रेशेदार छिलका किस ऊतक से बनता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्कलेरेंकाइमा।

[su_note] स्कलेरेंकाइमा ऊतक की कोशिकाएं कैसी होती हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]मृत, लंबी, पतली।

[su_note] स्कलेरेंकाइमा ऊतक की भित्ति किस कारण मोटी होती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]लिग्निन नामक रासायनिक पदार्थ के कारण।

[su_note] समांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जल में नमक, जल में चीनी।

[su_note] विषमांगी मिश्रण के दो उदाहरण दीजिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]नमक और लोहे की छीलन, नमक और गंधक।

[su_note] जल और तेल कैसा मिश्रण है?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]विषमांगी मिश्रण।

[su_note] हमारे चारों ओर की वस्तुएं किस कारण भिन्न दिखाई देती हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]आकार, आकृति और बनावट में भिन्नता के कारण वे भिन्न दिखाई देती हैं।

[su_note] पदार्थ किसे कहते हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]विश्व की हर वस्तु जिस भी सामग्री से बनती है, जो स्थान घेरती है और जिसका द्रव्यमान होता है, उसे पदार्थ कहते हैं।

[su_note] पदार्थ के पाँच उदाहरण दीजिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] हवा, भोजन, पत्थर, जल, पौधे।

[su_note] पंचतत्व किसे कहते हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]हमारे देश के प्राचीन दार्शनिकों ने सभी वस्तुओं को बनाने वाले पदार्थ को पाँच मूल तत्वों में वर्गीकृत किया था जिन्हें पंचतत्व कहते हैं।

[su_note] पंचतत्व कौन-कौन से हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वायु, पृथ्वी, अग्नि, जल और आकाश।

[su_note] यूनानी दार्शनिक कितने तत्वों का मूल मानते थे ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]चार

[su_note] प्लैज्मा झिल्ली की रचना किस सूक्ष्मदर्शी से देख सकते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]इलैक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से।

[su_note] एक कोशी जीवों में कोशिका झिल्ली का लचीलापन किस कार्य में सहायक बनता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]बाह्य वातावरण से भोजन तथा अन्य पदार्थ ग्रहण करने में।

[su_note] एंडोसाइटोसिस किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कोशिका झिल्ली के लचीलेपन से एक कोशिका वाले जीवों के द्वारा बाहरी पर्यावरण से अपना भोजन तथा अन्य पदार्थों को प्राप्त करना एंडोसाइटोसिस कहलाता है।

[su_note] पादप कोशिका भित्ति मुख्य रूप से किससे बनी होती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]सेल्यूलोज से।

[su_note] सेल्यूलोज की कोशिका भित्ति के निर्माण में क्या उपयोगिता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]यह जटिल पदार्थ है और पौधों को संरचनात्मक दृढ़ता प्रदान करता है।

[su_note] जीवद्रव्य कुंचन किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जब पादप कोशिका में परासरण से पानी की हानि होती है तो कोशिका झिल्ली सहित आंतरिक पदार्थ संकुचित हो जाते हैं जिसे जीव द्रव्य कुंचन कहते हैं।

[su_note] डाल्टन के अनुसार परमाणु के मूल गुण क्या थे ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]डाल्टन के अनुसार परमाणु अविभाज्य और अविनाशी था।

[su_note] डाल्टन के सिद्धांत को किस खोज ने गलत सिद्ध कर दिया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]इलैक्ट्रॉन और प्रोटॉन की खोज ने।

[su_note] टॉमसन ने क्या प्रस्तावित किया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है जिसमें इलैक्ट्रॉन धंसे होते हैं। ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं। इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं।

[su_note] रदरफोर्ड ने सोने की पत्ती पर किन्हें टकराया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अल्फा किरणों को।

[su_note] रदरफोर्ड का पूरा नाम क्या था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अरनेस्ट रदरफोर्ड।

[su_note] रदरफोर्ड ने सोने की पन्नी क्यों चुनी थी ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]रदरफोर्ड बहुत पतली परत चाहते थे जो 1000 परमाणुओं के बराबर मोटी थी।

[su_note] परमाणु संरचना से संबंधित पहला मॉडल किसने प्रस्तुत किया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जे० जे० टॉमसन।।

[su_note] टॉमसन के द्वारा प्रस्तुत परमाणु संरचना से संबंधित मॉडल किस की तरह था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]क्रिसमस केक की तरह अथवा तरबूज की तरह।

[su_note] यूनानी दार्शनिकों के द्वारा स्वीकार किए जाने वाले चार मूल तत्वों के नाम लिखिए?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]पृथ्वी, अग्नि, वायु और जल।

[su_note] आधुनिक वैज्ञानिक पदार्थ को किस आधार पर वर्गीकृत करते हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] भौतिक गुणधर्म और रासायनिक प्रकृति।।

[su_note] पदार्थ किससे बनते हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] पदार्थ कणों से मिलकर बनते हैं।

[su_note] पोटेशियम परमैंगनेट के बहुत थोड़े क्रिस्टलों से भी जल रंगीन क्यों हो जाता है?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]पोटेशियम परमैंगनेट के केवल एक क्रिस्टल में अनेक सूक्ष्म कण होते हैं।

[su_note] भारत के दार्शनिकों ने पदार्थ की विभाज्यता पर पहली बार कब विचार किया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]लगभग 500 ईसा पूर्व ।

[su_note] महर्षि कनाड ने क्या प्रतिपादित किया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]पदार्थ का सूक्ष्मतम कण अविभाज्य रहता है।

[su_note] महर्षि कनाड ने अविभाज्य सूक्ष्मतम कण को क्या नाम दिया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]परमाणु।

[su_note] भारतीय दार्शनिक पकावा कात्यायाम ने कणों के विषय में क्या कहा था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कण सामान्यत: संयुक्त रूप में पाए जाते हैं जो द्रव्यों को भिन्न-भिन्न रूप प्रदान करते हैं।

[su_note] किन दो ग्रीक दार्शनिकों ने अविभाज्य कण माना था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]डेमेक्रिटस और लियुसीपस ने।

[su_note] कणों पर किस शताब्दी तक प्रयोगात्मक कार्य नहीं हुआ था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]18वीं शताब्दी तक।

[su_note] द्रव्यों की प्रकृति के बारे में आधारभूत सिद्धांत किस ने प्रस्तुत किया था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जॉन डाल्टन ने।

[su_note] डाल्टन का सिद्धांत किस पर आधारित था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]रासायनिक संयोजन के नियमों पर।

[su_note] डाल्टन के सिद्धांत के अनुसार सभी द्रव्य किस से बने हुए हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]सूक्ष्म कणों से।

[su_note] परमाणु क्या है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]सभी द्रव्यों की रचनात्मक इकाई परमाणु होती है।

[su_note] द्रव्यमान संख्या किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की कुल संख्या के योग को द्रव्यमान संख्या कहते हैं।

[su_note] समस्थानिक किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है, उसे समस्थानिक कहते हैं।

[su_note] हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]प्रोटियम (H), ड्यूटीरियम (H), ट्राइटियम (H)

[su_note] क्लोरीन के दो समस्थानिक लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] Ci, 17ci

[su_note] कार्बन के दो समस्थानिक लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]18c, °C

[su_note] क्लोरीन के परमाणु का द्रव्यमान क्या है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]35.5

[su_note] क्लोरीन के 35 u तथा 37 u द्रव्यमान के दो समस्थानिक किस अनुपात में पाए जाते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]3

[su_note] न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जे० चैडविक ने।

[su_note] न्यूट्रॉन किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अनावेशित और द्रव्यमान में प्रोटॉन के बराबर अवपरमाणुक कण को न्यूट्रॉन कहते हैं जो हाइड्रोजन को छोड़ कर अन्य सभी परमाणुओं के नाभिक में होते हैं। इसे ‘n’ से दर्शाया जाता है।

[su_note] परमाणु द्रव्यमान किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के द्रव्यमान के योग को परमाणु द्रव्यमान कहते

[su_note] विभिन्न कक्षाओं में इलैक्ट्रॉनों के वितरण के नियम किसने प्रस्तुत किए थे ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]बोर और बरी ने।।

[su_note] इलैक्ट्रॉनों के कक्षा या वितरण का सूत्र लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]2n जहां कक्षा की संख्या का ऊर्जा स्तर होता है

[su_note] कुक्कट पालन में किन मुर्गियों को पाला जाता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अंडों के लिए लेअर तथा माँस के लिए ब्रोलर।

[su_note] नई किस्मों के लिए किन कुक्कटों का संकरण कराया जाता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]देशी एसिल तथा विदेशी लेगहार्न नस्लों का।

[su_note] ब्रौलर का आहार किससे परिपूर्ण होता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]प्रोटीन तथा वसा से।

[su_note] मुर्गियों में किस कारण कई तरह के रोग हो जाते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जीवाणु, विषाणु, कवक, परजीवी तथा पोषण हीनता के कारण।

[su_note] प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत कौन-सा है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]मछली।

[su_note] मछली उत्पादन में क्या-क्या आता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]पंख युक्त वास्तविक मछली, प्रॉम और मोलस्क।

[su_note] जल और स्थल के विकिरण से गर्म होकर वायु किस तरफ उठती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]ऊपर की ओर।।

[su_note] कौन-सी वायु अधिक गर्म होती है-जल के ऊपर या स्थल के ऊपर ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्थल के ऊपर।।

[su_note] दिन के समय वायु किस दिशा से किस दिशा की ओर प्रस्थान करती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]समुद्र से स्थल की ओर।।

[su_note] रात के समय वायु किस दिशा से किस दिशा की ओर बढ़ती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्थल से समुद्र की ओर।

[su_note] वायु की गतियां किसका परिणाम हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वायुमंडलीय प्रक्रियाओं का परिणाम।।

[su_note] हवाओं को कौन-से दो कारक प्रभावित करते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]पृथ्वी की घूर्णन गति तथा पर्वत श्रृंखलाएं।

[su_note] वृक्क में निस्पंदन न होने से शरीर में क्या होगा ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]शरीर में विषैले पदार्थ एकत्रित हो जाएंगे।

[su_note] मानवीय शरीर को भोजन की आवश्यकता क्यों होती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कोशिकाओं तथा ऊतकों को कार्य करने के लिए।

[su_note] स्वास्थ्य क्या है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्वास्थ्य वह अवस्था है जिस के अंतर्गत शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक कार्य समुचित क्षमता से उचित प्रकार किया जा सके।

[su_note] पर्यावरण में कैसे कारक आते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] भौतिक कारक।

[su_note] हमारे भौतिक पर्यावरण का निर्धारण किस के द्वारा होता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]सामाजिक पर्यावरण के द्वारा।

[su_note] अनुप्रस्थ तरंग का एक उदाहरण दीजिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]प्रकाश अनुप्रस्थ तरंग है पर इस के दोलन में माध्यम के कणों या उनके दाब या घनत्व नहीं होते।

[su_note] किसी ऐसी तरंगों का नाम लिखिए जो यांत्रिक तरंगें नहीं हैं?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]प्रकाश तरंगें।

[su_note] ध्वनि तरंग के कौन-कौन से अभिलक्षण होते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]आवृत्ति, आयाम और वेग।

[su_note] ध्वनि अनुप्रस्थ तरंग है या अनुदैर्ध्य तरंग ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अनुदैर्ध्य तरंग।।

[su_note] संपीडन में कणों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कण पास-पास आ जाते हैं।

[su_note] गतिज ऊर्जा किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]गति के आधार पर कार्य करने की क्षमता को गतिज ऊर्जा कहते हैं।

[su_note] स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]किसी वस्तु की स्थिति या आकार में उत्पन्न परिवर्तन के कारण उत्पन्न ऊर्जा को स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।

[su_note] गतिज ऊर्जा का सूत्र लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]गतिज ऊर्जा =12mv2 [जहाँ m→ द्रव्यमान तथा v→ वेग]

[su_note] स्थितिज ऊर्जा का सूत्र लिखिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]स्थितिज ऊर्जा Ep = mgh (जहाँ m = द्रव्यमान, ४ = गुरुत्वीय त्वरण, h = ऊँचाई)

[su_note] न्यूटन ने क्या सोचा था ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]यदि पृथ्वी सेब को अपनी ओर आकर्षित कर सकती थी तो चंद्रमा को अपनी ओर आकर्षित क्यों नहीं कर सकती थी।

[su_note] धागे को पत्थर के साथ बांध कर घुमाया जाए तो वह किस पथ में गति करता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वृत्ताकार पथ में।

[su_note] दिशा के परिवर्तन में कौन सम्मिलित होता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वेग परिवर्तन या त्वरण।

[su_note] जो बल वस्तु को वृत्ताकार पथ में गतिशील रखता है उसे क्या कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]अभिकेंद्र बल।

[su_note] अभिकेंद्र बल की अनुपस्थिति में पत्थर किधर गतिशील हो जाता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]एक सरल रेखा में मुक्त रूप से गतिशील हो जाता है।

[su_note] स्पर्श रेखा किसे कहते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]कोई सरल रेखा जो वृत्त से केवल एक ही बिंदु पर मिलती है उसे वृत्त पर स्पर्श रेखा कहते हैं।

[su_note] वर्गीकरण की आधारभूत इकाई तक किस प्रकार पहुँचते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]वर्गीकरण के पदानुक्रम क्रम में जीवों को विभिन्न लक्षणों के आधार पर छोटे-से-छोटे समूहों में बांटते हुए। आधारभूत इकाई तृक पहुंचते हैं।

[su_note] किस जाति में किस रूप में काफ़ी समानता होती है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]बाह्य रूप में।

[su_note] मोनेरा वर्ग में कौन-से जीव आते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]एक कोशिकीय जीव, जिन में कोशिका भित्ति पाई जाती है।

[su_note] मोनेरा वर्ग के जीव पोषण के आधार पर कैसे हो सकते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]-स्वपोषी और विषमपोषी।

[su_note] मोनेरा वर्ग के तीन उदाहरण दीजिए।
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]जीवाणु, नीली-हरी शैवाल, माइकोप्लाज्मा।

[su_note] प्रोटिस्टा वर्ग में गमन के लिए कौन-सी संरचनाएं पाई जाती हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]सीलिया, फ्लैजेला।

[su_note] अल्फा कण क्या होते हैं ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]विआवेशित हीलिमय कण होते हैं।

[su_note] अल्फा कणों पर कौन-सा आवेश होता है ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label]धन आवेश।

[su_note] . प्रक्षेपित अल्फा कणों में से कितने कण वापस आए थे ?
[/su_note] [su_label ]उत्तर.[/su_label] प्रत्येक 12000 कणों में एक कण वापस आया था।

इस पोस्ट में आपको Class 9 Top 100 Science Questions In Hindi 100 class 9 science important questions and answers pdf कक्षा 9 विज्ञान के प्रश्न-उत्तर Top 100 Class 9 Science Gk In Hindi Class 9th Science Question in Hindi कक्षा 9 विज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्न Class 9th Science Important Question कक्षा 9 विज्ञान से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top