Mock Test

Online Practice Set For CTET ,UPTET ,MPTET in Hindi

Online Practice Set For CTET ,UPTET ,MPTET in Hindi

जो उम्मीदवार CTET ,UPTET, MPTET की परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी प्रैक्टिस सेट मॉक टेस्ट ऑनलाइन टेस्ट इत्यादि से करनी चाहिए .इससे उम्मीदवार की तैयारी अच्छे से हो जाती है .इसलिए CTET ,UPTET, MPTET की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में Practice Mock Test for CTET ,UPTET Practice Set Paper ctet online test series 2018 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एक टेस्ट के रूप में दिए है .यह प्रश्न हर बार CTET ,UPTET, MPTET  की परीक्षा में पूछे जाते है .इसलिए इन टेस्ट को आप अच्छे से करिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे .

भाग। बाल विकास व शिक्षाशास्त्र

1. समावेशी शिक्षा मानती है कि हमें ••••••• के अनुरूप बदलना है?

• व्यवस्था/बच्चे
• परिवेश/परिवार
• बच्चे/परिवेश
• बच्चे/व्यवस्था
उत्तर. व्यवस्था/बच्चे

2. अध्यापक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी कक्षा के सभी शिक्षार्थी अपने आपको स्वीकृत और सम्मानित समझें। इसके लिए शिक्षक को चाहिए कि वह

• वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों का तिरस्कार करे ताकि वे अनुभव करें कि उन्हें अधिक कठोर परिश्रम करना है
• उन शिक्षार्थियों का पता लगाए जो अच्छी अंग्रेजी बोल सकते हों और सम्पन्न घरों से हों तथा उन्हें आदर्श के रूप में प्रस्तुत करे
• अपने शिक्षार्थियों की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त करे और कक्षा में विविध मतों को प्रोत्साहित करे
• कड़े नियम बनाए और जो बच्चे उनके पालन न करें उन्हें दण्ड दे
उत्तर. अपने शिक्षार्थियों की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की जानकारी प्राप्त करे और कक्षा में विविध मतों को प्रोत्साहित करे

3. कोहलबर्ग के सिद्धान्त के पूर्व-परम्परागत स्तर के अनुसार,कोई नैतिक निर्णय लेते समय एक व्यक्ति निम्नलिखित में से किस तरफ प्रवृत्त होगा?

• व्यक्तिगत आवश्यकताएँ तथा इच्छाएँ
• व्यक्तिगत मूल्य
• पारिवारिक अपेक्षाएँ
• अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड
उत्तर. अन्तर्निहित सम्भावित दण्ड

4. बच्चों को समूह कार्य देना एक प्रभावी शिक्षण रणनीति है,क्योंकि

• छोटे समूह में कुछ बच्चों को दूसरे बच्चों पर हावी होने की अनुमति होती है
• सीखने की प्रक्रिया में बच्चे एक-दूसरे से सीखते हैं और परस्पर सहायता भी करते हैं
• बच्चे अपना काम जल्दी करने में समर्थ होते हैं
• इससे शिक्षक का काम कम हो जाता है
उत्तर. सीखने की प्रक्रिया में बच्चे एक-दूसरे से सीखते हैं और परस्पर सहायता भी करते हैं

5. “जन-संचार माध्यम समाजीकरण का एक महत्त्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।” नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा सबसे उपयुक्त कथन है?

• समाजीकरण केवल माता-पिता और परिवार के द्वारा किया जाता है
• जन-संचार माध्यमों की पहुँच बढ़ रही है और जन-संचार माध्यम अभिवृत्तियों, मूल्यों और विश्वासों को प्रभावित करता है
• बच्चे संचार माध्यमों के साथ प्रत्यक्ष रूप से अन्तःक्रिया नहीं कर सकते हैं
• संचार माध्यम पदार्थों के विज्ञापन और विक्रय के लिए एक अच्छा माध्यम है
उत्तर. जन-संचार माध्यमों की पहुँच बढ़ रही है और जन-संचार माध्यम अभिवृत्तियों, मूल्यों और विश्वासों को प्रभावित करता है

6. प्राथमिक विद्यालय शिक्षक को अपने शिक्षार्थियों को अभिप्रेरित करने के लिए निम्नलिखित में से किस रणनीति को अपनाना चाहिए?

• प्रत्येक गतिविधि के प्रेरक के रूप में प्रोत्साहन, पुरस्कार और दण्ड का उपयोग करना
• बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पाने के उद्यम में सहायता करना
• पूरी कक्षा के लिए मानक लक्ष्य निर्धारित करना और उनकी उपलब्धि के आकलन के लिए कठोर मानदण्ड निर्धारित करना
• प्रत्येक शिक्षार्थी में अंक लाने के लिए स्पर्धा को प्रोत्साहित करना
उत्तर. बच्चों को उनकी रुचियों के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पाने के उद्यम में सहायता करना

7. निम्नलिखित में से कौन-सा समाजीकरण का एक प्रमुख कारक है?

• कम्प्यूटर
• आनुवंशिकता
• राजनीतिक दल
• परिवार
उत्तर. परिवार

8. सुरेश सामान्य रूप से एक शान्त कमरे में अकेले पढ़ना चाहता है, जबकि मदन एक समूह में अपने मित्रों के साथ पढ़ना चाहता है। यह उनके में विभिन्नता के कारण है?

• अभिक्षमता
• अधिगम शैली
• परावर्तकता-स्तर
• मूल्यों
उत्तर. अधिगम शैली

9. नवीन जानकारी को शामिल करने के लिए वर्तमान स्कीमा (अवधारणा) में बदलाव की प्रक्रिया ••••••• कहलाती है?

• आत्मसात्करण
• समायोजन
• अहंकेन्द्रिता
• अनुकूलन
उत्तर. आत्मसात्करण

10. पियाजे के अनुसार 2 से 7 वर्ष के बीच का एक बच्चा संज्ञानात्मक विकास की •••••• अवस्था में है?

• औपचारिक संक्रियात्मक
• मूर्त संक्रियात्मक
• वेदी-गतिक
• पूर्व संक्रियात्मक
उत्तर. पूर्व संक्रियात्मक

11. एक औसत बुद्धि वाला बच्चा यदि भाषा को पढ़ने एवं समझने में कठिनाई प्रदर्शित करता है, तो यह संकेत देता है। कि बच्चा ::’ का लक्षण प्रदर्शित कर रहा है?

• लेखन-अक्षमता (डिस्ग्राफिया)
• गणितीय-अक्षमता (डिस्कैल्कुलिया)
• गतिसमन्वय-अक्षमता (डिस्प्रैक्सिया)
• पठन-अक्षमता (डिस्लेक्सिया)
उत्तर. पठन-अक्षमता (डिस्लेक्सिया)

12. निम्नलिखित में से कौन-सा सृजनात्मकता से सम्बन्धित है?

• अभिसारी चिन्तन
• सांवेगिक चिन्तन
• अहंवादी चिन्तन
• अपसारी चिन्तन
उत्तर. अपसारी चिन्तन

13. निम्नलिखित में से कौन-सा आकलन करने का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका है?

• आकलन शिक्षण-अधिगम में अन्तर्निहित प्रक्रिया है
• आकलन एक शैक्षणिक सत्र में दो बार करना चाहिए शुरू में और अन्त में
• आकलन शिक्षक के द्वारा नहीं बल्कि किसी बाह्य एजेन्सी के द्वारा कराना चाहिए
• आकलन सत्र की समाप्ति पर करना चाहिए
उत्तर. आकलन शिक्षण-अधिगम में अन्तर्निहित प्रक्रिया है

14. शिक्षार्थियों (अधिगमकर्ता) की वैयक्तिक विभिन्नताओं के सन्दर्भ में शिक्षिका को चाहिए?

• निगमनात्मक पद्धति के आधार पर समस्याओं का समाधान करना
• कलनविधि (एल्गोरिथ्म) का अधिकतर प्रयोग करना
• याद करने के लिए शिक्षार्थियों को तथ्य उपलब्ध कराना
• विविध प्रकार की अधिगम परिस्थितियों को उपलब्ध कराना
उत्तर. विविध प्रकार की अधिगम परिस्थितियों को उपलब्ध कराना

15. भारत में भाषिक विभिन्नता बहुत है। इस सन्दर्भ में विशेषकर कक्षा । और || के प्राथमिक स्तर पर बहुभाषिक कक्षाओं के बारे में सर्वथा उपयुक्त कथन है।

• विद्यालय में उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया जाए जिनकी मातृभाषा वही हो जो शिक्षा के लिए अपनाई जा रही हो
• शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और सभी भाषाओं में अभिव्यक्ति के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए
• जो बच्चे कक्षा में मातृभाषा का उपयोग करते हैं अध्यापक को उनकी उपेक्षा करनी चाहिए
• शिक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा या स्थानीय भाषा का प्रयोग करने पर दण्डित किया जाए
उत्तर. शिक्षक को सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए और सभी भाषाओं में अभिव्यक्ति के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए

16. जब वयस्क सहयोग से सामंजस्य कर लेते हैं, तो वे बच्चे के वर्तमान स्तर के प्रदर्शन को सम्भावित क्षमता के स्तर के प्रदर्शन की तरफ प्रगति क्रम को सुगम बनाते हैं, इसे कहा जाता है?

• सहयोग देना
• सहभागी अधिगम
• सहयोगात्मक अधिगम
• समीपस्थ विकास
उत्तर. सहयोग देना

17. बच्चे किस प्रकार से सीखते हैं? नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा इस प्रश्न के विषय में सही नहीं है?

• बच्चे तब सीखते हैं जब वे संज्ञानात्मक रूप से तैयार होते हैं
• बच्चे अनेकों प्रकार से सीखते हैं
• बच्चे सीखते हैं क्योंकि वे स्वाभाविक रूप से प्रेरित होते हैं
• बच्चे केवल कक्षा में सीखते हैं
उत्तर. बच्चे केवल कक्षा में सीखते हैं

18. बच्चों की त्रुटियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

• बच्चों की त्रुटियाँ उनके सीखने की प्रक्रिया का अंग हैं
• बच्चे तब त्रुटियाँ करते हैं जब शिक्षक सौम्य हो और उन्हें त्रुटियाँ करने पर दण्ड न देता हो
• बच्चों की त्रुटियाँ शिक्षक के लिए महत्त्वहीन हैं और उसे चाहिए कि उन्हें काट दे और उन पर अधिक ध्यान न दें
• असावधानी के कारण बच्चे त्रुटियाँ करते हैं
उत्तर. बच्चों की त्रुटियाँ उनके सीखने की प्रक्रिया का अंग हैं

19. बच्चे

• चिन्तन में वयस्कों की भाँति ही होते हैं और ज्यों-ज्यों वे। बड़े होते हैं उनके चिन्तन में गुणात्मक वृद्धि होती है
• खाली बर्तन के समान होते हैं जिसमें बड़ों के द्वारा दिया गया ज्ञान भरा जाता है
• निष्क्रिय जीव होते हैं जो प्रदत्त सूचना को ज्यों-की-त्यों प्रतिलिपि के रूप में प्रस्तुत कर देते हैं
• जिज्ञासु प्राणी होते हैं जो अपने चारों ओर के जगत को खोजने के लिए अपने ही तर्कों और क्षमताओं का उपयोग करते हैं
उत्तर. जिज्ञासु प्राणी होते हैं जो अपने चारों ओर के जगत को खोजने के लिए अपने ही तर्कों और क्षमताओं का उपयोग करते हैं

20. मध्य बाल्यावस्था में भाषा •••••के बजाय ••••• अधिक है?

• समाजीकृत, अहंकेन्द्रित
• जीववादी, समाजीकृत
• परिपक्व, अपरिपक्व
• अहंकेन्द्रित, समाजीकृत
उत्तर. समाजीकृत, अहंकेन्द्रित

21. इनमें से कौन-सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चों की नहीं है?

• उच्च आत्म क्षमता
• निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ
• अन्तर्दृष्टिपूर्वक समस्याओं का समाधान करना
• उच्चतर श्रेणी की मानसिक प्रक्रियाएँ
उत्तर. निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ

22. बच्चों में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होती है। इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक की भूमिका है?

• सम्प्रेषक और व्याख्याता की।
• सुगमकर्ता की
• निर्देशक की
• तालमेल बैठाने वाले की
उत्तर. सुगमकर्ता की

23. जब एक शिक्षक यह समझता है कि स्वाभाविक रूप से लड़के गणित में लड़कियों से अच्छे हैं, यह दर्शाता है कि अध्यापक है?

• लिंग (जेण्डर) पक्षपाती
• शिक्षाप्रद
• सही दृष्टिकोण वाला
• नीतिपरक
उत्तर. लिंग (जेण्डर) पक्षपाती

24. बच्चों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से किस कथन से वाइगोत्स्की सहमत होते?

• बच्चे तब सीखते हैं जब उनके लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए जाएँ
• बच्चों के चिन्तन को तब समझा जा सकता है जब प्रयोगशाला में पशुओं पर प्रयोग किए जाएँ
• बच्चे जन्म से शैतान होते हैं और उन्हें दण्ड देकर नियन्त्रित किया जाना चाहिए
• बच्चे समवयस्कों और वयस्कों के साथ सामाजिक अन्तःक्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं
उत्तर. बच्चे समवयस्कों और वयस्कों के साथ सामाजिक अन्तःक्रियाओं के माध्यम से सीखते हैं

25. शैशवकाल की अवधि है?

• जन्म से 2 वर्ष तक
• जन्म से 3 वर्ष तक
• 2 से 3 वर्ष तक
• जन्म से 1 वर्ष तक
उत्तर. जन्म से 2 वर्ष तक

26. कक्षा-अध्यापक ने राघव को अपनी कक्षा में अपने की-बोर्ड पर स्वयं द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत बजाते हुए देखा। कक्षा-अध्यापक ने विचार किया कि राघव में •••••• बुद्धि उच्च स्तरीय थी?

• शारीरिक-गतिबोधक
• संगीतमय
• भाषायी
• स्थानिक
उत्तर. संगीतमय

27. ‘प्रकृति-पोषण’ विवाद में प्रकृति से क्या अभिप्राय है?

• जैविकीय विशिष्टताएँ या वंशानुक्रम सूचनाएँ
• एक व्यक्ति की मूल वृत्ति
• भौतिक और सामाजिक संसार की जटिल शक्तियाँ
• हमारे आस-पास का वातावरण
उत्तर. जैविकीय विशिष्टताएँ या वंशानुक्रम सूचनाएँ

28. बाल केन्द्रित शिक्षा में शामिल है?

• बच्चों का एक कोने में बैठना
• प्रतिबन्धित परिवेश में अधिगम
• वे गतिविधियाँ जिनमें खेल शामिल नहीं होते
• बच्चों के लिए हस्तपरक गतिविधियाँ
उत्तर. बच्चों के लिए हस्तपरक गतिविधियाँ

29. विकास •••••• से …….’ की ओर बढ़ता है?

• जटिल, कठिन
• विशिष्ट, सामान्य
• साधारण, आसान
• सामान्य, विशिष्ट
उत्तर. सामान्य, विशिष्ट

30. निम्नलिखित में से कौन-सा बाल विकास का एक सिद्धान्त नहीं है?

• विकास के सभी क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं
• सभी विकास परिपक्वन तथा अनुभव की अन्तःक्रिया का परिणाम होते हैं
• सभी विकास तथा अधिगम एकसमान गति से आगे बढ़ते हैं
• सभी विकास एक क्रम का पालन करते हैं
उत्तर. सभी विकास तथा अधिगम एकसमान गति से आगे बढ़ते हैं

भाग II गणित

31. जब दिल्ली में समय 8:49pm है, तब सिडनी में समय अगले दिन का 1:19 Am है। यदि दिल्ली में समय 11:19 Am है, तो सिडनी में क्या समय होगा?

• 3 : 19 Am
• 3 : 49 Pm
• 6 : 29 Pm
• 6 : 49 Am
उत्तर. 3 : 49 Pm

32. हारुन एक फल की दुकान पर गया। उसने डेढ़ दर्जन केले ₹ 2.50 प्रति केला की दर से, साढ़े तीन किलो सेब ₹ 57.60 प्रति किलो की दर से, डेढ़ किलो आम ₹ 75.40 प्रति किलो की दर से और 750 ग्राम अंगूर ₹ 120 प्रति किलो की दर से खरीदे। यदि उसने फलविक्रेता को ₹ 500 का एक नोट दिया हो, तो उसे विक्रेता से वापस मिलेंगे?

• ₹ 24.85
• ₹ 14.95
• ₹ 50.30
• ₹ 28.10
उत्तर. ₹ 50.30

33. यदि एक शिक्षार्थी को संख्याओं और परिकलन में समस्या हो रही है, तो उसमें असमर्थता हो सकती है, जिसका नाम है?

• लेखन-अक्षमता (डिस्ग्राफिया)
• गणितीय-अक्षमता (डिस्कैल्कुलिया)
• दृश्य-स्थानिक संगठन में असमर्थता
• पठन-अक्षमता (डिस्लेक्सिया)
उत्तर. गणितीय-अक्षमता (डिस्कैल्कुलिया)

34. गणित की कक्षा में सम्प्रेषण का उल्लेख किस क्षमता का विकास करना है?

• दण्ड आरेख (बार ग्राफ) को देखकर आँकड़ों का अर्थ लगाना
• कक्षा में पूछे गए प्रश्नों का तुरन्त उत्तर देना
• गणित की समस्याओं पर दूसरों के विचारों का खण्डन करना
• गणितीय विचार को सुव्यवस्थित, संचित और स्पष्ट करना
उत्तर. गणितीय विचार को सुव्यवस्थित, संचित और स्पष्ट करना

35. निम्नलिखित में से कौन-सा खुला अन्त वाला प्रश्न है?

• आप 15 को 3 से गुणा किस प्रकार करेंगे?
• कोई दो-संख्याएँ लिखिए जिनका गुणनफल 45 हो?
• संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए ‘3 बार 15’ का मान ज्ञात कीजिए
• 15 X 3 का मान ज्ञात कीजिए
उत्तर. आप 15 को 3 से गुणा किस प्रकार करेंगे?

36. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 सिफारिश करता है। कि प्राथमिक स्तर पर गणित की शिक्षा का केन्द्र होना चाहिए?

• उच्चतर गणित के लिए तैयारी
• गणित के अमूर्त विचार जानना
• कक्षा-कक्ष में की गई पढ़ाई को विद्यार्थियों की दैनिक जिन्दगी से जोड़ने में सहायता करना
• विद्यार्थियों को गणित की शिक्षा में अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड अर्जित करने में सहायता करना
उत्तर. कक्षा-कक्ष में की गई पढ़ाई को विद्यार्थियों की दैनिक जिन्दगी से जोड़ने में सहायता करना

37. यदि एक शिक्षार्थी पूर्णांकों, भिन्नों और दशमलव संख्याओं पर चारों आधारभूत संक्रियाएँ सम्पन्न करने में समर्थ है, तो वह

• विभाजनात्मक अवस्था में है
• उपादान अवस्था में है
• संक्रियात्मक अवस्था में है
• परिमाणात्मक अवस्था में है
उत्तर. संक्रियात्मक अवस्था में है

38. दस हजार + दस सौ + दस दहाई बराबर है?

• 11110
• 11100
• 11010
• 101010
उत्तर. 11100

39. कक्षा V में गणित के पीरियड में यह वाद-विवाद रखा गया शून्य सबसे अधिक प्रभावशाली संख्या है।” यह क्रियाकलाप बच्चे को प्रोत्साहित करता है?

• विश्लेषण और सम्प्रेषण में
• वे संख्याएँ लिखने में, जिनमें शून्य हो
• वे समस्याएँ हल करने में, जिन संख्याओं के अन्त में शून्य हो
• मित्रों को सहयोग देने में
उत्तर. विश्लेषण और सम्प्रेषण में

40. किसी आयत की लम्बाई, 80 सेमी परिमाप वाले एक वर्ग की भुजा की दोगुनी है। यदि आयत की चौड़ाई 20 सेमी है, तो आयत का क्षेत्रफल (सेमी में) वर्ग के क्षेत्रफल से अधिक है?

• 150
• 300
• 400
• 100
उत्तर. 400

41. एक मानचित्र पर आधा सेन्टीमीटर, भूमि पर 125 किमी को दर्शाता है। यदि दो नगरों की बीच की दूरी भूमि पर 2000 किमी है, तो मानचित्र पर उनके बीच की दूरी होगी?

• 6 सेमी
• 8 सेमी
• 10 सेमी
• 4 सेमी
उत्तर. 8 सेमी

42. 12112 को 11 से और 13223 को 13 से भाग देने पर प्राप्त शेषफलों का योग है?

• 3
• 4
• 5
• 2
उत्तर. 3

43. किसी विद्यालय में 660 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों का दो-तिहाई लड़के हैं। लड़कों की संख्या का तीन-चौथाई खिलाड़ी हैं और लड़कियों की संख्या का एक-चौथाई खिलाड़ी हैं। विद्यालय में कुल खिलाड़ियों की संख्या है?

• 370
• 385
• 395
• 330
उत्तर. 385

44. प्राथमिक स्तर पर शिक्षार्थियों के लिए व्यावहारिक उपकरणों का महत्त्व है, क्योंकि यह बहुत मदद करते हैं?

• मानसिक और मौखिक परिकलन की गति बढ़ाने के लिए
• परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए
• मूल गणितीय संकल्पनाओं को समझने के लिए
• शब्दों में व्यक्त समस्याओं को हल करने के लिए
उत्तर. मूल गणितीय संकल्पनाओं को समझने के लिए

45. ‘वैन हिले के ज्यामितीय स्तर के अनुसार जो विद्यार्थी आकृतियों को दिखावट के अनुसार वर्णित और वर्गीकृत कर सकते हैं, वे हैं?

• स्तर 1-विश्लेषण
• स्तर 2-अनौपचारिक निगमन
• स्तर 3-औपचारिक निगमन
• स्तर 0-मानसिक चित्रण
उत्तर. स्तर 0-मानसिक चित्रण

46. 56431 में 6 के स्थानीय मान तथा 4 के अंकित मान में अन्तर है?

• 999
• 5600
• 5996
• 2
उत्तर. 5996

47. 6 घण्टों में सेकण्डों की संख्या निम्नलिखित में से किसकी मिनटों की संख्या के बराबर है?

• 12 दिन
• 15 दिन
• 16 दिन
• 10 दिन
उत्तर. 15 दिन

48. अध्यापक ने कक्षा IV के छात्रों को 36 टाइल दीं और उन्हें सभी सम्भव आयतों में व्यवस्थित करने के लिए कहा। इस क्रियाकलाप द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी संकल्पना को सम्बोधित नहीं किया जा सकता है?

• गुणनफल
• क्षेत्रफल
• आयतन
• गुणनखण्ड
उत्तर. आयतन

49. 30, 36 और 42 के सबसे छोटे सार्वगुणज तथा सबसे बड़े सार्वगुणनखण्ड का गुणनफल है?

• 7460
• 7660
• 7650
• 7560
उत्तर. 7560

50. चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अधिगम उद्देश्य दिया गया है। विद्यार्थी दशमलव वाली दो संख्याओं की, जोकि दशमलव के दो स्थान तक हैं, को क्रम में रखने और उनकी तुलना करने की योग्यता रखता है।” यह अधिगम का उद्देश्य उल्लेख करता है?

• प्रक्रियात्मक ध्येय
• सुव्यवस्थितता ध्येय
• सामाजिक ध्येय
• विषयात्मक ध्येय
उत्तर. विषयात्मक ध्येय

51. कक्षा में ‘सममिति’ और ‘परावर्तन’ की ज्यामितीय संकल्पनाओं की वृद्धि के लिए निम्नलिखित में से कौन-से व्यवहार-कौशल उपकरणों की आवश्यकता है?

• मोतियों की माला
• बिन्दु शीट (डॉट पेपर)
• गिनतारा
• द्विमुखी पटल (काउण्टर)
उत्तर. बिन्दु शीट (डॉट पेपर)

52. रेनू अपने 9 मी लम्बे तथा 7 मी चौड़े कमरे के फर्श पर टाइलें लगाना चाहती है। टाइलों के निम्न साइजों में से, वह कौन-सी खरीदे जिससे कि फर्श पर टाइलें किसी टाइल को काटे बगैर लग जाएँ?

• 40 सेमी X 65 सेमी
• 55 सेमी X 40 सेमी
• 35 सेमी X 45 सेमी
• 35 सेमी X 35 सेमी
उत्तर. 35 सेमी X 45 सेमी

53. प्राथमिक स्तर पर गणित की अच्छी पाठ्य-पुस्तक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता महत्त्वपूर्ण है?

• उसमें अवधारणाओं का परिचय सन्दर्भो के द्वारा दिया जाना चाहिए
• उसमें केवल बहुत-से अभ्यास होने चाहिए जिससे कि यथातथ्य अभ्यास किया जा सके
• वह आकर्षक और रंगीन होनी चाहिए
• वह मोटी और बड़ी होनी चाहिए
उत्तर. उसमें अवधारणाओं का परिचय सन्दर्भो के द्वारा दिया जाना चाहिए

54. लकड़ी के बक्सों में 10290 पुस्तकों को पैक करना है। यदि एक बक्से में 98 पुस्तकें पैक हो सकती हैं और एक बक्से का मूल्य ₹ 518 है, तो पुस्तकों को पैक करने में बक्सों का कुल मूल्य है?

• ₹ 54390
• ₹ 54292
• ₹ 54908
• ₹ 53872
उत्तर. ₹ 54390

55. कक्षा || के कुछ विद्यार्थियों को हासिल वाले दो अंकों की संख्याओं के जोड़ में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का कारण है।

• गणित में रुचि का अभाव
• अंकित मान और स्थानीय मान में अन्तर की समझ को अभाव
• शून्य के महत्त्व की समझ का अभाव
• पुनर्समूहीकरण की प्रक्रिया की समझ का अभाव
उत्तर. पुनर्समूहीकरण की प्रक्रिया की समझ का अभाव

56. 84 के सभी धनात्मक गुणनखण्डों का योग, जो 7 के गुणज, हैं, निम्न है?

• 113
• 189
• 196
• 112
उत्तर. 196

57. निम्नलिखित में से कौन-सा संख्या की समझ का महत्त्वपूर्ण पहलू नहीं है?

• पंक्तिबद्धता
• गणना
• अंक लिखना
• संरक्षण
उत्तर. संरक्षण

भाग III पर्यावरण अध्यन

58. पर्यावरण अध्ययन शिक्षण के सन्दर्भ में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF, 2005) निम्नलिखित में से किसे प्रस्तावित नहीं करती?

• बच्चों के अनुभवों और सन्दर्भो से जोड़ना
• हस्तपरक क्रियाकलाप
• तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना
• विषयानुसार उपागम
उत्तर. तकनीकी शब्दावली से परिचित कराना

59. प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थियों में मानचित्र बनाने और समझने के लिए निम्नलिखित में से किन कौशल/कौशलों के विकास की आवश्यकता है?

A. स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ।
B. स्थानों की सापेक्ष दूरी और दिशाओं की समझ।
C. प्रतीकों और स्केल/पैमाने की समझ।
D. स्केल/पैमाने के अनुसार स्पष्ट ड्रॉइंग बनाना
• A, B और C
• केवल C
• केवल D
• A और B
उत्तर. A, B और C

60. एक शिक्षिका ने कक्षा IV के शिक्षार्थियों को पढ़ाने के लिए ‘पौधे अन्तर्वस्तु का चयन किया। उसने सीखने के लिए निम्नलिखित अवसर प्रदान किए। ||. समूहों में पत्तियों का संग्रह करना। ॥. पत्तियों के आकार, स्वरूप और अन्य विशेषताओं पर चर्चा करना। ||||. अपना वनस्पति संग्रहालय बनाना।। इस प्रकार की गतिविधियों हेतु शिक्षिका को किस बात के लिए सबसे अधिक प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए?

• जितनी अधिक पत्तियों के बारे में सम्भव हो उतना उनके नाम याद करने में बच्चों की पहल
• बच्चों के द्वारा कार्य का विस्तार
• बच्चों का निरन्तर गतिविधि में लगे रहना
• बच्चों की परस्पर क्रिया, अवलोकन और सहयोग
उत्तर. जितनी अधिक पत्तियों के बारे में सम्भव हो उतना उनके नाम याद करने में बच्चों की पहल

61. कक्षा V की शिक्षिका के रूप में आप ईंधन के संरक्षण प्रकरण को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से किस संसाधन । के उपयोग को सर्वश्रेष्ठ पाते हैं?

• सन्दर्भ पुस्तकें
• पोस्टर
• समाचार-पत्र
• पाठ्य-पुस्तक
उत्तर. समाचार-पत्र

62. निम्नलिखित में से कौन-सी बीमारी रुके या इकट्ठा हुए | पानी से हो सकती है?

• मलेरिया
• पोलियो
• निमोनिया
• चेचक
उत्तर. मलेरिया

63. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में ‘समुदाय सीखने-सिखाने का एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि

• यह एक बहुत सस्ता संसाधन है।
• यह आसानी से उपलब्ध होने वाला संसाधन है।
• इसमें समझदार और बुजुर्ग व्यक्ति होते हैं।
• यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है।
उत्तर. यह वास्तविक स्थितियों में सीखने के अवसर उपलब्ध कराता है।

64. किसी क्रियाकलाप के लिए समूह बनाते हुए सामाजिक अध्ययन के शिक्षक को चाहिए कि वह ?

• सुनिश्चित करे कि लड़के-लड़कियों के समूह अलग-अलग हो
• उनके अंकों के अनुसार समूह बनाए
• केवल दो समूह बनाए और प्रत्येक में बहुत-से विद्यार्थी हों
• सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करे
उत्तर. सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और सहयोग सुनिश्चित करे

65. गुरप्रीत पहली बार रेलगाड़ी से नई दिल्ली से चेन्नई गया अपनी रेलयात्रा में उसकी गाड़ी के द्वारा निम्नलिखित में से किस नदी को पार करने की सम्भावना नहीं है?

• गोदावरी
• गंगा
• कृष्णा
• नर्मदा
उत्तर. गंगा

66. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता बरगद के पेड़ की जड़ों की नहीं है?

• जड़े शाखाओं से नीचे लटकती हैं
• इसमें जमीन के भीतर जड़ें होती हैं
• जड़े भोजन का भण्डारण करती हैं
• जड़े खम्भों की तरह पेड़ को सहायता प्रदान करती हैं
उत्तर. जड़े भोजन का भण्डारण करती हैं

67. प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य सम्बन्धित नहीं है?

• विज्ञान के आधारभूत प्रत्ययों और सिद्धान्तों को रटकर याद कर लेना
• पर्यावरण को खोजने के अवसर प्रदान करना
• अवलोकन, मापन, भविष्यकथन और वर्गीकरण जैसे कौशलों का विकास करना
• भौतिक और सामाजिक परिवेश के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना
उत्तर. विज्ञान के आधारभूत प्रत्ययों और सिद्धान्तों को रटकर याद कर लेना

68. कोई व्यक्ति 30 अगस्त, 2015 को किसी एक्सप्रेस ट्रेन में अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन 13.30 बजे अहमदाबाद से छूटी और 1 सितम्बर, 2015 को 7:30 बजे त्रिवेन्द्रम पहुँची। यदि अहमदाबाद से त्रिवेन्द्रम के बीच की दूरी 2268 किमी है, तो इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन की औसत चाल थी?

• 42 मी/से
• 15 मी/से
• 9 मी/से
• 54 मी/से
उत्तर. 15 मी/से

69. घरों की नीचे दी गई विशिष्टताओं पर विचार कीजिए।A. निचली मंजिल में कोई खिड़की नहीं।B. पेड़ के तनों की लकड़ी से बनी ढालू छतें।C. पत्थर के खम्भों पर जमीन से लगभग 10-12 फुट ऊँचाई पर बने घर।D. पत्थर, गारा और चूने से बनी मोटी दीवारें।E. लकड़ी के फर्श। लेह और लद्दाख के घरों में ऊपर दी गई कौन-कौन-सी विशिष्टताएँ पाई जा सकती हैं?

• B, C, D
• C, D, E
• A, D, E
• A, B, C
उत्तर. A, D, E

70. कविताएँ और कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन की अन्तर्वस्तु को पढ़ाने में प्रभावशाली हैं। ऐसा इसीलिए है, क्योंकि कविताएँ और कहानियाँ ।A. बच्चों के परिवेश का समृद्ध चित्रण कर सकती हैं।B. सन्दर्भित अधिगम परिवेश प्रदान कर सकती हैं।C. विभिन्न अमूर्त अवधारणाओं की प्रभावशाली तरीके से | व्याख्या कर सकती हैं।D. सृजनात्मकता एवं सौन्दर्यबोध का पोषण कर सकती हैं?

• A, B और D
• केवल C
• केवल B
• A और B
उत्तर. A, B और D

71. पर्यावरण अध्ययन की एक शिक्षिका निम्नलिखित कारणों से अपनी कक्षा का प्रारम्भ कुछ मुख्य प्रश्न पूछते हुए करती है। सबसे कम प्राथमिकता वाला कारण कौन-सा है, उसे चुनिए?

• शिक्षार्थियों का चिन्तन उद्दीप्त किया जा सकता है।
• प्रश्न शिक्षार्थियों में उत्सुकता जगाते हैं।
• प्रश्न प्रकरण को सन्दर्भपरक बनाने में मदद करते हैं।
• शिक्षार्थियों का चिन्तन सीमित किया जा सकता है।
उत्तर. शिक्षार्थियों का चिन्तन सीमित किया जा सकता है।

72. नीता आन्ध्र प्रदेश जाती है और दो साड़ियाँ खरीदती है, जो खासतौर पर वहीं बनाई जाती हैं। वे क्या कहलाती हैं?

• पोचमपल्ली और कलमकारी
• पोचमपल्ली और कांजीवरम्
• कलमकारी और चंदेरी
• कलमकारी और कंथा
उत्तर. पोचमपल्ली और कलमकारी

73. एक नव-नियुक्त पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में पढ़ाने से पहले आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी?

• कक्षा में धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना
• शिक्षार्थियों के लिए पाठानुसार विस्तृत नोट्स तैयार करना
• शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल/विवरण तैयार करना
• पहले से पाठ-योजना तैयार करना
उत्तर. शिक्षार्थियों का समाज-सांस्कृतिक प्रोफाइल/विवरण तैयार करना

74. ऐस्किमो अपने घर ‘इग्लू’ का निर्माण बर्फ से करते हैं। इसका क्या कारण है?

• बर्फ ठण्डी हवा और पानी को अन्दर नहीं आने देता
• बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है
• बर्फ मुफ्त में मिलती है, अन्य सामग्री की कीमत अधिक होगी
• ध्रुवीय क्षेत्रों में केवल बर्फ ही उपलब्ध है
उत्तर. बर्फ की दीवारों के बीच मौजूद हवा अन्दर की गरमी को बाहर जाने से रोकती है

75. बच्चों के द्वारा सब्जी बाजार से इकट्ठी की गई निम्नलिखित सामग्री में से उन्हें पहचानिए जिनके भीतर बीज होते हैं। आलू, टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, प्याज, खीरा

• टमाटर, नाशपाती और चीकू
• टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, खीरा
• टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, खीरा
• नाशपाती और चीकू
उत्तर. टमाटर, नाशपाती, चीकू, भिण्डी, करेला, खीरा

76. कक्षा IV की एक शिक्षिका, शिक्षार्थियों से कहती है कि वे अपने कार्य-पत्रक, अवलोकन-रिपोर्ट और सत्र में एकत्रित की गई सामग्री को एक फोल्डर में डाल दें। इन फोल्डरों को ”•••••” कहा जा सकता है।

• पोर्टफोलियो
• दत्त कार्य
• परियोजना कार्य
• घटना-वृत्तान्त अभिलेख
उत्तर. पोर्टफोलियो

77. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता नहीं होनी चाहिए?

• यह शिक्षार्थियों की वैविध्यपूर्ण पृष्ठभूमि की जरूरतों को पूरा करती है
• यह वास्तविक कहानियों और घटनाओं को शामिल करती है
• यह परिभाषाओं और अमूर्त अवधारणाओं की व्याख्या करने पर ध्यान केन्द्रित करती है
• यह प्राकृतिक और समाज-सांस्कृतिक परिवेश को एकीकृत तरीके से प्रस्तुत करती है।
उत्तर. यह परिभाषाओं और अमूर्त अवधारणाओं की व्याख्या करने पर ध्यान केन्द्रित करती है

78. हमारे देश में निम्नलिखित स्थानों में से कौन-सा ‘ठण्डा रेगिस्तान’ है?

• जैसलमेर
• लद्दाख
• मेघालय
• दार्जिलिंग
उत्तर. लद्दाख

79. रेहाना अपने परिवार के साथ केरल जाती है। वहाँ उसे ऊँचे वृक्ष दिखाई पड़ते हैं जो उसके गृह नगर शिमला के ऊँचे वृक्षों से भिन्न है। उसने केरल में कौन-से वृक्ष देखे होंगे?

• नारियल
• सेब
• लीची
• चीड़
उत्तर. नारियल

80. निम्नलिखित में से कौन बीज नहीं है?

• गेहूँ
• काली मिर्च
• साबूदाना
• सौफ
उत्तर. साबूदाना

81. एन.सी.ई.आर.टी. (रा.शै.अ.प्र.प.) की पर्यावरण अध्ययन की कक्षा V की पाठ्य-पुस्तक में ‘सुनीता अन्तरिक्ष में शीर्षक पाठ स्पेसशिप में अन्तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अनुभवों का वर्णन करता है। इसे शामिल करने का/के क्या कारण हो सकता है/सकते हैं?A. यह घटना अन्तरिक्ष यात्रियों की जिन्दगी में झाँकने का अवसर देती है।B. यह घटना स्पेसशिप में भौतिक स्थितियों का वर्णन करती है।C. यह घटना स्त्री-पुरुष लिंग (जेण्डर) रूढ़िवादिता को चुनौती देती है।D. यह घटना गुरुत्वाकर्षण की अवधारणा को समझने में मदद करती है।

• ‘केवल D
• A, B और C
• A, B, C और D
• केवल A
उत्तर. A, B और C

82. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक है?

• आसोम-बिहू
• ओडिशा-भरतनाट्यम
• तमिलनाडु-लावणी
• कर्नाटक-कत्थक
उत्तर. आसोम-बिहू

83. शिक्षार्थियों का आकलन करते समय पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका को निम्नलिखित में से क्या नहीं करना चाहिए?

• बच्चों के पूर्व आकलन के साथ तुलना करना
• शिक्षार्थियों की सीखने की क्षमताओं को ध्यान में रखकर सूचना दर्ज करना
• बच्चों के कार्य के केवल कुछ पक्षों पर ध्यान केन्द्रित करना
• बच्चों के कार्य से सम्बन्धित गुणात्मक उल्लेख करना
उत्तर. बच्चों के कार्य के केवल कुछ पक्षों पर ध्यान केन्द्रित करना

84. कक्षा V की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक का एक पाठ ‘उसी से ठण्डा उसी से गर्म’ डॉ. जाकिर हुसैन द्वारा लिखी गई एक कहानी है। उन्होंने बच्चों के लिए ऐसी कई कहानियाँ लिखी हैं। अपनी मृत्यु के समय वे थे?

• भारत के मुख्य न्यायाधीश
• भारत के उप-राष्ट्रपति
• भारत के राष्ट्रपति
• भारत के प्रधानमन्त्री
उत्तर. भारत के राष्ट्रपति

85. खाद्य संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा ठीक नहीं है?

• आलू-चिप्स
• दूध-पनीर
• सेब-जैम
• कच्चा आम-अचार
उत्तर. दूध-पनीर

86. पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति निम्नलिखित का समर्थन नहीं करती?

• बच्चे कम गलतियाँ करें
• बच्चों को करके सीखने का अवसर मिले
• बच्चे बहुत से प्रश्न पूछे
• बच्चों को खोज करने के लिए पर्याप्त स्थान मिले
उत्तर. बच्चे कम गलतियाँ करें

भाग IV हिन्दी (भाषा)

निर्देश (प्र.सं. 87-95) नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए | प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनिए।
स्थूल एवं बाह्य पदार्थ सूक्ष्म एवं मानसिक पदार्थों एवं भावों की अपेक्षा अधिक महत्त्व के विषय नहीं हैं। जो व्यक्ति रचनात्मक कार्य करने में समर्थ है, उसे भौतिक स्थूल लाभ अथवा प्रलोभन न तो लुभाते हैं।और न ही प्रोत्साहित करते हैं। विश्व में विचारक दस में से एक ही व्यक्ति होता है। उसमें भौतिक महत्त्वाकांक्षाएँ अत्यल्प होती हैं। ‘पूँजी’ का रचयिता कार्ल मार्क्स जीवनभर निर्धनता से जूझता रहा। राज्याधिकारियों ने सुकरात को मरवा डाला, पर वह जीवन के अन्तिम क्षणों में भी शान्त था, क्योंकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का भली-भाँति निर्वाह कर चुका था। यदि उसे पुरस्कृत किया जाता, प्रतिष्ठा के अम्बारों से लाद दिया जाता, परन्तु अपना काम न करने दिया जाता तो निश्चय ही वह अनुभव करता कि उसे कठोर रूप में दण्डित किया गया है। ऐसे अनेक अवसर आते हैं जब हमें बाहरी सुख-सुविधाएँ आकर्षित करती हैं, वे अच्छे जीवन के लिए अनिवार्य लगने लगती हैं किन्तु महत्त्वपूर्ण यह है कि क्या हमने जीवन का उद्देश्य प्राप्त कर लिया? यदि इसका उत्तर हाँ है, तो बाह्य वस्तुओं का अभाव नहीं खलेगा और यदि नहीं है, तो हमें अपने को भटकने से बचाना होगा और लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।

87. “जो व्यक्ति रचनात्मक कार्य करने में समर्थ हैं…..।” वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर कौन-सा शब्द प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है?

• क्षमतावान
• सक्षम
• शक्तिशाली
• सामर्थ्यवानं
उत्तर. शक्तिशाली

88. ‘प्रतिष्ठा के अम्बारों से लाद दिया जाता।’ रेखांकित का तात्पर्य है?

• ढेर से
• आभार से
• कृतज्ञता से
• भार से
उत्तर. ढेर से

89. मनुष्य को बाहरी सुख क्यों लुभाते हैं?

• सम्पन्नता के लिए।
• भरे-पूरे जीवन के लिए
• अच्छे जीवन के लिए
• आराम के लिए
उत्तर. अच्छे जीवन के लिए

90. भली-भाँति निर्वाह कर चुका था।’ उपरोक्त वाक्यांश में क्रिया-विशेषण है?

• भली-भाँति
• निर्वाह
• कर चुका
• भली
उत्तर. भली-भाँति

91. पूँजी’ का रचयिता कार्ल मार्क्स कथन से संकेत मिलता है। कि ‘पूँजी’ का अर्थ है?

• एक विचार
• एक ग्रन्थ
• विरासत
• धन-सम्पत्ति
उत्तर. एक ग्रन्थ

92. भौतिक लाभ किन्हें नहीं लुभाते?

• सामर्थ्यवान लोगों को
• जीवन का लक्ष्य पूरा करने वालों को
• रचनात्मक कार्य करने वालों को
• धन-सम्पन्न लोगों को
उत्तर. रचनात्मक कार्य करने वालों को

93. ‘महत्त्वाकांक्षा’ किन शब्दों से मिलकर बना है?

• महत्त्व + आकांक्षा
• महत्व + आकांक्षा
• महत्त्वा + कांक्षा
• महत् + आकांक्षा
उत्तर. महत्त्व + आकांक्षा

94. विचारकों की एक विशेषता यह है कि उनमें

• भौतिक महत्त्वाकांक्षाएँ कम होती हैं।
• पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करने की इच्छा होती है।
• रचनात्मक कार्य करने की क्षमता होती है
• महत्त्वाकांक्षाएँ नहीं होती
उत्तर. भौतिक महत्त्वाकांक्षाएँ कम होती हैं।

95. सुकरात को अपना काम न करने देने की स्थिति कठोर दण्ड जैसी प्रतीत होती, क्योंकि?

• वह जीवन के कार्य समाप्त कर चुका था।
• वह स्थूल प्रलोभनों की अपेक्षा नहीं करता था
• उसे जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने में रोक दिया गया होता
• वह अन्तिम क्षणों में भी शान्त था
उत्तर. उसे जीवन का उद्देश्य प्राप्त करने में रोक दिया गया होता

निर्देश (प्र.सं. 96-101) निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए।
रोना और मचल जाना भी क्या आनन्द दिखाते थे। बड़े-बड़े मोती-से आँसू, जयमाला पहनाते थे। मैं रोई, माँ काम छोड़कर आई, मुझको उठा लिया। झाड़-पोंछकर चूम-घूम गीले गालों को सुखा दिया। आ जा बचपन ! एक बार फिर दे-दे अपनी निर्मल शान्ति। व्याकुल व्यथा मिटाने वाली, वह अपनी प्राकृत विश्रान्ति वह भोली-सी मधुर सरलता, वह प्यारा जीवन निष्पाप। क्या फिर आकर मिटा सकेगा तू मेरे मन का सन्ताप? मैं बचपन को बुला रही थी, बोल उठी बिटिया मेरी।
नंदन-वन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी।

96. ‘नन्दन-वन-सी फूल उठी, यह छोटी-सी कुटिया मेरी’ का भाव है?

• कुटिया सुन्दर हो गई
• कुटिया में आनन्द उमड़ उठा
• कुटिया में शान्ति छा गई
• छोटी कुटिया बड़ी हो गई
उत्तर. कुटिया में आनन्द उमड़ उठा

97. ‘मिटा सकेगा तू मेरे मन का संताप?’उक्त पंक्ति में ‘तू’ किसे कहा गया है?

• बचपन को
• कवि को
• पाठक को
• बच्चे को
उत्तर. बचपन को

98. कवयित्री अपने बचपन को क्यों बुलाना चाहती है?

• अपनी बिटिया की याद में
• बचपन के आनन्द की याद में
• बचपन के खेलों की याद में
• अपनी माँ की याद में
उत्तर. बचपन के आनन्द की याद में

99. बच्चे की आँखों से निकलते आँसुओं को देखकर क्या अनुभूति होती है?

• सुख की
• विजय की
• प्यार की
• कष्ट की
उत्तर. प्यार की

100. ‘बचपन’ शब्द है?

• विशेषण
• क्रिया-विशेषण
• सर्वनाम
• संज्ञा
उत्तर. संज्ञा

101. समग्र भाषा पद्धति पर आधारित कक्षा?

• गतिविधियों के आयोजन पर बल देते है
• बच्चों के भाषायी विकास की स्पष्ट समझ पर बल देती है
• बाल साहित्य को पढ़कर सुनाने पर बल देती है
• सभी भाषाओं को सीखने पर बल देती है
उत्तर. बच्चों के भाषायी विकास की स्पष्ट समझ पर बल देती है

102. भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि

• भाषा-शिक्षक भाषा का पूर्ण ज्ञाता हो
• भाषा-शिक्षक बच्चों की उच्चारणगत शुद्धता पर विशेष ध्यान दे
• भाषा-शिक्षक बच्चों की वर्तनी को बहुत कठोरता से ले
• स्वयं भाषा-शिक्षक की भाषा प्रभावी हो
उत्तर. स्वयं भाषा-शिक्षक की भाषा प्रभावी हो

103. पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे

• पठन-लेखन में दक्ष होते हैं
• स्व-अभिवयक्ति जानते हैं
• भाषा के व्याकरणिक नियम जानते हैं।
• तुतलाकर बोलते हैं।
उत्तर. स्व-अभिवयक्ति जानते हैं

104. विद्यालय के बाहर का जीवन और वहाँ प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भाषा सीखने के लिए आवश्यक प्रेरणा देते हैं, क्योंकि

• मानक वर्तनी का सम्यक् ज्ञान मिलता है।
• लेखन की विभिन्न शैलियों का परिचय मिलता है।
• समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।
• इससे व्याकरणिक नियमों का जानकारी प्राप्त होती है।
उत्तर. समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।

105. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं है?

• वाद-विवाद में बोझिझक होकर बोलना
• कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना
• अपनी कल्पनाओं की मौखिक अभिव्यक्ति
• बातचीत में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करना
उत्तर. कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना

106. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है?

• भाषिक संरचनाओं पर अधिकार
• भाषा-प्रयोग की कुशलता पर अधिकार
• भाषा-अनुकरण की कुशलता पर अधिकार
• भाषिक नियमों पर अधिकार
उत्तर. भाषा-प्रयोग की कुशलता पर अधिकार

107. भाषा की पाठ्य-पुस्तक में सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष है?

• आकर्षक चित्र
• पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन
• अभ्यासों की बहुलता
• कागज की गुणवत्ता
उत्तर. पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन

108. समावेशी कक्षा में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भाषा-शिक्षक के रूप में आपकी मुख्य जिम्मेदारी शरापर नहीं है?

• बच्चों की भाषा सम्बन्धी क्षमताओं का पहचान करना
• बच्चों की विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रृंव्य सामग्री उपलब्ध कराना
• बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना
• विभिन्न आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों की खोज करना
उत्तर. बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना

109. सुरभि अकसर ‘ड़ वाले शब्दों को गलत तरीके से उच्चारित करती है। आप क्या करेंगे?

• उसे ‘ड़ वाले शब्दों की सूची पढ़ने एवं लिखकर अभ्यास करने के लिए देंगे ।
• उसे ‘ड’ वाले शब्दों की अपने पीछे-पीछे दोहराने के लिए कहेंगे।
• उसे सहजता के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे
• उसे ‘ड़ वाले शब्दों की सूचना पढ़ने एवं बोलकर अभ्यास करने के लिए लेंगे।
उत्तर. उसे सहजता के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे

110. व्याकरण-शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है?

• पहले नियम बताना
• पहले नियमका विश्लेषण करना
• पहले मनोरंजक गतिविधियाँ कराना
• पहले उदाहरण प्रस्तुत करना
उत्तर. पहले उदाहरण प्रस्तुत करना

111. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है?

• बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास
• बच्चों में ‘सुनकर दोहराने की आदत का विकास
• बच्चों की अनुशासन में रखना
• बच्चों का मनोरंजन करना
उत्तर. बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास

112. किसी भी भाषा पर अधिकार प्राप्त करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है?

• शब्दों के अर्थ जानना
• उस भाषा की वाक्य-संरचना जानना
• उस भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करना
• उस भाषा का व्याकरण जानना
उत्तर. उस भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करना

113. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है?

• विराम-चिह्नों का ज्ञान
• पढ़ने में प्रवाह
• अर्थ का निर्माण
• वर्गों का पहचान
उत्तर. अर्थ का निर्माण

114. पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में ::::::: पठन को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।

• वैयक्तिक
• सस्वर
• मौन
• सामूहिक
उत्तर. वैयक्तिक

115. ‘व्याकुल व्यथा मिटाने वाली में प्रयुक्त अलंकार है?

• रूपक अलंकार
• उपमा अलंकार
• अनुप्रास अलंकार
• यमक अलंकार
उत्तर. अनुप्रास अलंकार

116. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे-अपनी ”””, अपने अनुभव, दुनिया के देखने का अपना दृष्टिकोण आदि।

• समस्याएँ
• भाषा
• पाठ्य-पुस्तकें
• कमियाँ
उत्तर. भाषा

Part V English (Language II)

Directions (Q. Nos. 121-129) Read The Passage Given Below And Answer The Questions That Follow By Selecting The Most Appropriate Options. One Sunday Morning, I Was Travelling On A Subway In Mumbai. People Were Sitting Quietly Some Reading Newspapers, Some Lost In Thought. It Was A Calm, Peaceful Scene. Then Suddenly, A Man And His Children Entered The Subway Car. The Children Were So Loud And Rambunctious That Instantly The Whole Climate Changed. The Man Sat Next To Me And Closed His Eyes, Apparently Oblivious To The Situation. The Children Were Yelling Back And Forth, Throwing Things, Even Grabbing People’s Papers. It Was Very Disturbing. And Yet, The Man Sitting Next To Me Did Nothing. It Was Difficult Not To Feel Irritated. I Could Not Believe That He Could Be So Insensitive As To Let His Children Run Wild And Do Nothing About It, It Was Easy To See That Everyone Else On The Subway Felt Irritated, Too. So Finally, I Turned To Him And Said, “Sir, Your Children Are Really Disturbing A Lot Of People. I Wonder If You Couldn’t Control Them A Little More?” The Man Lifted His Gaze As If To Come To A Consciousness Of The Situation For The First Time And Said Softly, “Oh, You’re Right. I Guess Should Do Something About It. We Just Came From The Hospital Where Their Mother Die An Hour Ago. I Don’t Know What To Think And I Guess They Don’t Know How To Handle It Either.” Can You Imagine What I Felt At That Moment. My Paradigm Shifted. Suddenly I Saw Things Differently, And Because I Saw Things Differently, I Thought, Felt And Behaved Differently. My Irritation Vanished; My Heart Was Filled With The Man’s Pain. Feelings Of Sympathy And Compassion Flowed Freely “Your Wife Just Died? Oh, I Am Sorry! Can You Tell Me About It? What Can I Do To Help?” Everything Changed In An Instant.

117. How Did The Man (Children’s Father) React To The Unruly Behaviour Of His Children?

• He Rebuked Them
• He Tried To Control Them
• He Did Nothing
• He Enjoyed Their Antics
Answer. He Did Nothing

118. It Can Be Inferred From The Man’s Behaviour That He Was

• An Indulgent Parent
• Mentally Disturbed
• Unsocial
• Insensitive
Answer. Mentally Disturbed

119. The Word Oblivious (Para 3) Means

• Unaware
• Neglectful
• Inconsiderate
• Insensitive
Answer. Unaware

120. ‘I Felt Differently,’Tense Of The Above Sentence Has-Been Correctly Changed Into Present Continuous In

• I Am Feeling Differently
• Thad Been Feeling Differently
• I Was Feeling Differently
• T Have Been Feeling Differently
Answer. I Am Feeling Differently

121. The Primary Purpose Of The Author Is To

• Narrate An Amusing Incident
• Show How Indulgent Parents Spoil Their Children
• Show A Radical Shift In Attitude
• Highlight The Problems Of Subueay Travellers
Answer. Show A Radical Shift In Attitude

122. The Children’s Behaviour On The Subway Was

• Irritating
• Disgusting
• Shocking
• Amusing
Answer. Irritating

123. The Word Which Is Opposite In Meaning To ‘Compassion’ (Para 6) Is

• Coarseness
• Dislike
• Wildness
• Cruelty
Answer. Cruelty

124. My Irritation Vanished.’ The Sentence Given Above Has Been Correctly Changed Into Interrogative Form In

• Couldn’t My Irritation Vanish?
• Hadn’t My Irritation Vanished?
• Didn’t My Irritation Vanish?
• Did My Irritation Vanish?
Answer. Didn’t My Irritation Vanish?

125. When The Writer Learnt The Truth

• His Heart Was Filled With The Man’s Suffering
• He Was Angry With Himself For Being Judgemental
• He Decided To Help The Man Out
• He Felt Apologetic
Answer. His Heart Was Filled With The Man’s Suffering
Directions (Q. Nos. 126-131) Read The Passage Given Below And Answer The Questions That Follow By Selecting The Most Appropriate Options. Your Attitudes Are The Perspectives From Which You View Life. Some People Seem To Have A Good Attitude Towards Most Things. Some People Seem To Have A Bad Attitude Towards Everything. But When You Look Closer, You Will Find That Most Of Us Have A Combination Of Attitudes, Some Good, Some Not So Good.
Whatever attitude we have towards anything will affect how we feel about it, which is turn determines whether or not we will do well. So our right attitudes play a very important part in helping us become successful. In fact, as we can see, a good attitude is essential for achievement of any kind! We so often hear of someone who is said to have a ‘bad attitude’. The term is often applied to young people, especially to teenagers who frequently get into trouble, but we often hear it about adults, too . The implication is always that the individual in question is not going to make it if he doesn’t change his attitude. I would agree, without a good attitude it is not possible to see the opportunities ahead and set one’s sights to reach them. But even more important is the fact that in order to possess the kind of feelings which work for us we’ve got to have the right attitude to start with. But where do we get our attitudes from? Are we born with them or do they just appear out of nowhere ? Our attitudes are no accident: They don’t just happen. Our attitudes created and influenced entirely by our beliefs.

126. Which One Of The Following Statements Is Correct?

• Our Attitudes Are Influenced By Our Parents Only
• Our Attitudes Are Created An Of Controlled By Our Beliefs
• Our Attitudes Are The Results Of Own Personal Experience
• We Are Born With Our Attitudes
Answer. Our Attitudes Are Created An Of Controlled By Our Beliefs

127. A/An_ Attitude Is Absolutely Necessary For Attainment Of Any Kind.

• Cheerful
• Optimistic
• Good
• Virtuous
Answer. Good

128. Which Part Of Speech Is The Underlined Word In The Sentence Given Below? ‘Some People Seem To Have A Good Attitude Towards Most Things.

• Preposition
• Adjective
• Conjunction
• Adverb
Answer. Preposition

129. The Word ‘Determine’ Most Nearly Means

• Influence
• Overcome
• Engage
• Govern
Answer. Govern

130. Right Attitudes Are Absolutely Essential To

• Win The Goodwill Of Our Peers And Superiors
• Have Harmonious Relations With Others
• Promote Our Mental Well-Being
• Succeed In Life
Answer. Succeed In Life

131. The Term Bad Attitude Is Used For Young People Because They

• Behave Irresponsibly
• Often Get Into Difficulty
• Are Unpredictable
• Defy All Kinds Of Authority
Answer. Often Get Into Difficulty
Directions (Q.Nos. 132-146) Answer The Following Questions By Selecting The Most Appropriate Options.

132. Maximum Participation Of Student’s During Teaching In A Language Class Room Is Possible Through

• Lecture Method
• Translation Method
• Inductive Method
• Discussion And Demonstration Methods
Answer. Discussion And Demonstration Methods

133. The Structural Approach Advocates

• Resorting To Fluency
• Selection And Gradation Of Material
• Assessing Learners’ Performance Using Mother Tongue
• Using Mother Tongue
Answer. Selection And Gradation Of Material

134. Which Of The Following Is The Highest Level Of Cognitive Ability?

• Knowing
• Understanding
• Evaluating
• Analyzing
Answer. Evaluating

135. During The Process Of Language Learning, Students Lack Confidence In Their Pronunciation. How Can One Overcome This?

• Providing Scope For Special Activities With The Help Of Language Experts For Removing Speaking Defects
• Correcting Mistakes Immediately
• Reading Aloud In The Classroom
• Organizing Play Like Tasks In Which Children Can Talk To One Another
Answer. Reading Aloud In The Classroom

136. Dyslexia Is An Intellectual Disability That Negatively Affects The Understanding Abilities In Terms Of

• Oral Language
• Sign Language
• Dialect
• Reading
Answer. Dialect

137. Why Is Story Telling Most Important In An English Language Class At Primary Level?

• It Is Useful For Developing Integrated Language Skills
• It Develops Moral Values Among The Students
• It Improves Students Vocabulary
• It Creates Fun In The Class
Answer. It Is Useful For Developing Integrated Language Skills

138. The Linguist, Noam Chomsky Maintains That Every Child Has An Innate Language Acquisition Device (LAD) That He/She Uses For

• Phonemes
• Universal Grammar
• Complex Words
• Semantics
Answer. Universal Grammar

139. Which Approach Emphasizes. Interaction As The Means And The Goal Of Learning A Language?

• Communicative
• Oral-Aural
• Immersion
• Silent Way
Answer. Communicative

140. Who Strongly Maintains That Language Is Learnt By Imitation Of Stimuli And Reinforcement Of Correct Responses?

• Albert Bandura
• Kurt Lewin
• Tolman
• BF Skinner
Answer. BF Skinner

141. What Is The Main Purpose Of Poetry Recitation In A Language Classroom?

• To Appreciate And Enjoy The Poem
• To Give Their Opinions About The Poem
• To Become Aware Of The Poet And Her Work
• To Know The Historical Background Of The Poem
Answer. To Appreciate And Enjoy The Poem

142. Under Which Activity Do Recognising Sounds And Deducing Meanings From Them Come?

• Speaking
• Listening
• Reading
• Writing
Answer. Listening

143. Which Of The Following Helps In Learning The Second Language Without Using The Printed Text?

• Situations Approach
• Natural Approach
• Language Immersion
• Grammar-Translation Method
Answer. Natural Approach

144. According So Socio-Cultural Theory Of Vygotsky

• Sel-Directed Speech Is The Lowest Stage Of The Scaffolding
• Children Can Think In Abstract Terms If Abstract Material Is Provided At A Lower Age
• Children Drink In Different Domain And Do The Take A Complete Perspective
• Culture Helps In Language Development
Answer. Culture Helps In Language Development

145. A Good Teacher Is One Who

• Gives Them Ample Opportunities To Learn
• Gives Them Useful Information
• Explains Concepts And Principles
• Gives Printed Notes To Students
Answer. Gives Them Ample Opportunities To Learn

146. A Person, Who Is A Fluent Speaker, Is Likely To Possess

• Logico-Mathematical Ability
• Bodily-Kinesthetic Ability
• Musical Ability
• Verbal-Linguistic Ability
Answer. Verbal-Linguistic Ability

इस पोस्ट में आपको uptet online test paper in hindi online uptet practice set in hindi uptet practice set in hindi pdf uptet quiz in hindi tet practice papers Free Online Tet Practice Test CTET Hindi Practice Sets टीईटी के लिए ऑनलाइन अभ्यास सेट uptet प्रैक्टिस सेट्स इन हिंदी UPTET and CTET solved papers UP TET 2018 Free Online Mock Test Series uptet question paper 2019 pdf से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है.  इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *