विज्ञान

NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 8. गति

NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 8. गति

Class 9th Science Chapter 8. गति – नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 9th विज्ञान अध्याय 8 (गति) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 9th Science Chapter 8. Motion की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. अगर आपको यह समाधान फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे . हमारी वेबसाइट पर सभी कक्षाओं के सलूशन दिए गए है .

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न (Textual Questions)

प्रश्न 1. एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है ? अगर हां तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाएं।
उत्तर- हाँ, इसका विस्थापन शून्य हो सकता है।

उदाहरण – मान लीजिए, एक वस्तु बिंदु 0 से चलकर बिंदु A पर पहुँचता है तथा वापस बिंदु 0 पर आ जाता है तब प्रारंभिक तथा अंतिम बिंदु के बीच की न्यूनतम दूरी अर्थात विस्थापन = 0 (शून्य) होगा।

प्रश्न 2. एक किसान 10 M की भुजा वाले एक वर्गाकार खेत की सीमा पर 40 s में चक्कर लगाता है। 2 मिनट 20 सेकेंड के बाद किसान के विस्थापन का परिणाम क्या होगा ?
उत्तर – खेत की सीमा = AB + BC + CD + DA
= 10 + 10 + 10 + 10 = 40
कुल समय = 2 मिनट 20 सेकेंड
= 2 x 60 + 20
= 120 + 20 = 140 सेकेंड।

अब 40 सेकेंड में तय की गई दूरी = 40 मीटर
.:. 1 सेकेंड में तय की गई दूरी = 1 मीटर
10 | 140 सेकेंड में तय की गई दूरी = 1 x 140 = 140 मीटर

यदि किसान मूल बिंदु A से चलना आरंभ करता है तो वह 140 मीटर की दूरी तय करने के बाद बिंदु C पर होगा।

अर्थात् किसान का विस्थापन AC होगा।

= 10 x 1.44 = 14.14 मीटर

प्रश्न 3. विस्थापन के लिए निम्न में कौन सही है ?
(a) यह शून्य नहीं हो सकता।
(b) इसका परिमाण वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी से अधिक होता है।

उत्तर- दोनों में से कोई भी उत्तर सही नहीं है।

प्रश्न 4. चाल एवं वेग में अंतर बताइए।
उत्तर
चाल वेग
1. यह किसी भी दिशा में किसी वस्तु के द्वारा एकांक समय अंतराल में तय की गई दूरी होती है।

2. यह सदा धनात्मक होती है।

3. यह एक अदिश राशि है जिस में केवल परिमाण होता है।

4. चलती वस्तु की चाल कभी शून्य नहीं हो सकती।

1. यह एक निश्चित दिशा में किसी वस्तु के द्वारा एकांक समय अंतराल में तय की गई दूरी है

2. यह धनात्मक और ऋणात्मक दोनों होती है।

3. यह एक सदिश राशि है जिस में परिमाण और दिशा दोनों होते हैं।

4. औसत वेग शुन्य हो सकता है।

प्रश्न 5. किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा ?
उत्तर- जब वस्तु सीधी रेखा में गति कर रही है तो इसके औसत वेग का परिमाण उसी की औसत चाल के बराबर होगा।
प्रश्न 6. एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है ?
उत्तर- गाड़ी के द्वारा तय की गई दूरी को।
प्रश्न 7. जब वस्तु एक समान गति में होती है तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पड़ता है ?
उत्तर- एक सीधी सरल रेखीय।
प्रश्न 8. एक प्रयोग के दौरान अंतरिक्ष यान से एक सिग्नल को पृथ्वी पर पहुँचने में 5 मिनट का समय लगता है। पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से उस अंतरिक्ष की दूरी क्या है ?
(सिग्नल की चाल = प्रकाश की चाल = 3 x 108 ms-1)
उत्तर- सिग्नल की चाल = 3 x 108 ms-1
सिग्नल को पृथ्वी तक पहुँचने में लगा समय = 5 मिनट = 5 x 60 = 300 second
पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से अंतरिक्षयान की दूरी = चाल x समय = 3 x 108 x 300 = 9 x 1010 मीटर
प्रश्न 9. आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि
(I) वह एक समान त्वरण से गति में है ?
(II) वह असमान त्वरण से गति में है ?
उत्तर- (I) जब वस्तु सीधी सरल रेखा में चलती है और इसका वेग समान समय अंतराल में समान रूप से घटता या बढ़ता है।
(II) जब वस्तु का वेग असमान रूप से समान समय अंतराल में बदलता रहता है।
प्रश्न 10. एक बस की गति 5s में 80 km h-1 से घट कर 60 kmh-1 हो जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए।
उत्तर –

प्राम्भिक वेग , u = 80km h-1 =

अंतिम वेग , v = 60 km h-1 =

समय , t = 5 s


प्रश्न 11. एक रेलगाड़ी स्टेशन से चलना आरंभ करती है और एक समान त्वरण के साथ चलते हुए 10 मिनट में 40 km h-1 की चाल प्राप्त करती है। इसका त्वरण ज्ञात करो।
उत्तर-  प्राम्भिक वेग , u = 0

अंतिम वेग , v = 40 km h-1

t = 10 m = 10 x 60 = 600 s


प्रश्न 12. किसी वस्तु के एक समान व असमान गति के लिए समय दूरी ग्राफ की प्रकृति क्या होती है ?
उत्तर- किसी वस्तु की एक समान गति के लिए समय-दूरी ग्राफ एक सरल रेखा होती है।

ग्राफ में OA भाग यह प्रकट करता है कि दूरी एक समान दर से बढ़ रही है।

किसी वस्तु की असमान गति के लिए समय-दूरी ग्राफ किसी भी आरेखीय आकार का हो सकता है। ग्राफ में OA असमान गति दर्शाता है।


प्रश्न 13. किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं ? जिसकी दूरी-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है।
उत्तर- जब दूरी समय ग्राफ में समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा होती है तो वस्तु की गति के विषय में यह ज्ञात होता है कि उसकी दूरी एक समान ही है। वह समय के अनुसार अपनी स्थिति को नहीं बदल रही इसलिए वस्तु स्थिर है।


प्रश्न 14. किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं जिसका चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है।
उत्तर- जब चाल-समय ग्राफ में समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा होती है और ऊँचाई में कोई अंतर नहीं होता तब यह स्पष्ट होता है कि वस्तु एक समान वेग से गतिमान है।


प्रश्न 15. वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि क्या होती है ?
उत्तर- वेग-समय ग्राफ़ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को दर्शाता है|
प्रश्न 16. कोई बस विरामावस्था से चलना आरंभ करती है तथा 2 मिनट तक 0.1 ms-2 के एक समान त्वरण से चलती है। परिकलन कीजिए।
(a) प्राप्त की गई चाल
(b) तय की गई दूरी हल :
उत्तर-  बस की प्रारंभिक चाल, u = 0
त्वरण, a = 0.1 ms-2
समय, t = 2 मिनट = 120 s

(a) v = u + at
= 0 + 0.01 × 120
v = 12 ms-1

(b) गति के तीसरे समीकरण के अनुसार,
v2 – u2= 2as (जहाँ बस द्वारा तय की गई दूरी s है  )
(12)2 – (0)2 = 2(0.1) s
s = 720 m
बस द्वारा प्राप्त की गई चाल 12 m/s है|
बस द्वारा तय की गई दूरी 720 m है|

प्रश्न 17. कोई रेलगाड़ी 90 kmh-1 के चाल से चल रही है। ब्रेक लगाए जाने पर वह -0.5 ms-का एक समान त्वरण उत्पन्न करती है। रेलगाड़ी विरामावस्था में आने से पहले कितनी दूरी तय करेगी ?
उत्तर – रेलगाड़ी की प्रारंभिक चाल, u = 90 km/h-1 = 25 ms-1

रेलगाड़ी की अंतिम चाल, v = 0 (अंत में रेलगाड़ी विरामावस्था में होती है)
त्वरण, a = -0.5 ms-2
गति के तीसरे समीकरण के अनुसार,
v2 = u2+ 2 as
(0)2 = (25)2 + 2 (- 0.5) s
जहाँ रेलगाड़ी द्वारा तय की गई दूरी s है|
S = 252/2(0.5) = 625 m

रेलगाड़ी विरामावस्था में आने के पहले 625 m दूरी तय करेगी|

प्रश्न 18. एक ट्रॉली एक आनत तल पर 2 ms-2 के त्वरण से नीचे जा रही है। गति प्रारंभ करने के 3 s के पश्चात् उस का वेग क्या होगा ?
उत्तर- ट्रॉली का प्रारंभिक वेग, u = 0 cm s-1
त्वरण, a = 2 m s-2
समय, t = 3 s
हम जानते हैं कि ट्रॉली का अंतिम वेग, v = u + at = 0 + 2×3 ms-1
इसलिए गति प्रारंभ करने के 3 s के पश्चात् ट्रॉली का वेग = 6 ms-1
प्रश्न 19. एक रेसिंग कार का एक समान त्वरण 4 ms-2है। गति प्रारंभ करने के 10 s पश्चात् वह कितनी दूरी तय करेगी ?
उत्तर – कार का प्रारंभिक वेग,

u = 0 ms-1
त्वरण, a = 4 ms-2
समय, t = 10 s

हम जानते हैं, दूरी s = ut + (1/2) at2
इसलिए गति प्रारंभ करने के 10 s के पश्चात् कार द्वारा तय की गई दूरी = 0 × 10 + (1/2) × 4 × 102
= 0 + (1/2) × 4 × 10 × 10 m
= (1/2) × 400 m
= 200 m

प्रश्न 20. किसी पत्थर को ऊध्र्वाधर ऊपर की ओर 5 ms-1 के वेग से फेंका जाता है। यदि गति के दौरान पत्थर की ओर दिए त्वरण 10 ms-2 है तो पत्थर के द्वारा कितनी ऊँचाई प्राप्त की गई उसे वहाँ पहुँचने में कितना समय लगेगा ? हल :
उत्तर – दिया गया है,

पत्थर का प्रारंभिक वेग, u = 5 ms-1
नीचे की ओर ऋणात्मक त्वरण, a = 10 ms-2
हम जानते हैं कि 2 as = v2- u2
इसलिए, पत्थर के द्वारा प्राप्त की गई ऊँचाई, s = 2 × 02/52 × (-10) m

= (-25)/(-20) m
= 1.25 m
हम यह भी जानते हैं कि अंतिम वेग, v = u + at
या, t = (v-u)/a

इस प्रकार, पत्थर के ऊँचाई तक पहुँचने में लगा समय, t = (0-5)/(-10) = 0.5 s

अभ्यास के प्रश्न

प्रश्न 1. एक एथलीट वृत्तीय रास्ते, जिसका व्यास 200 m है, का एक चक्कर 40 s में लगाता है।2 min 20 s के बाद वह कितनी दूरी तय करेगा और उसका विस्थापन क्या होगा ? हल :

40 s में तय की गई कुल दूरी =

1 s में तय की गई कुल दूरी =

140 s में तय की गई कुल दूरी =

= 2200 m

विस्थापन = AB = 200 m

प्रश्न 2. 300 m सीधे रास्ते पर जोसेफ जॉगिंग करता हुआ 2 min 50 s में एक सिरे A से दूसरे सिरे B पर पहुँचता है और घूमकर 1 min में 100 m पीछे बिंदु C पर पहुँचता है। जोसेफ की औसत चाल और औसत वेग क्या होंगे ?
(a) सिरे A से सिरे B तक (b) सिरे A से सिरे C तक हल :
 उत्तर – रास्ते की लम्बाई = 300 m

(a) सिरे A से सिरे B तक

कुल दुरी = 300 m

कुल समय = 2 min 50 s = 170 s

= 17.60 ms-1

(b) सिरे A से सिरे C तक औसत चाल

कुल दुरी = 300 +100 = 400 m

कुल समय = 2 min 50 s 1.00 min

= 3 min 50 s = 230 s


प्रश्न 3. अब्दुल गाड़ी से स्कूल जाने के क्रम में औसत चाल को 20 km h-1 पाता है। उसी रास्ते में लौटने के समय वहाँ भीड़ कम थी और औसत चाल 40 kmh-1 है। अब्दुल की इस पूरी यात्रा में उसकी औसत चाल क्या है ?
उत्तर – मान लो दूरी = L
.:. जाने + आने में तय कुल दूरी = L+ L = 2L
स्कूल जाने में लगा समय =
स्कूल से आने में लगा समय =

कुल समय   = = =

औसत चाल =

जाने की चाल = 20 km h1

आने की चाल = 40 km h1

औसत चाल = 

= 26.67 km h-1

प्रश्न 4. कोई मोटर बोट झील में विरामावस्था से सरल रेखीय पथ पर 3.0 ms-2 की नियत त्वरण से 8.0 s तक चलती है। इस समय अंतराल में मोटर बोट कितनी दूरी तय करेगी ? हल :
उत्तर-    u = 0
a = 3.0 ms-2
t = 8.0 s
s = ?
s = ut +  1/2 at-2
s = 0×8 + (1/2)3.0 × (8)2
s= 0+(1/2) × 3 × 64m
s = 96 m
प्रश्न 5. किसी गाड़ी का चालक 52 kmh- की गति से चल रही कार में ब्रेक लगाता है तथा कार विपरीत दिशा में एक समान दर से त्वरित होती है। कार 5 s में रुक जाती है। दूसरा चालक 30 kmh-1 की गति से चलती हुई दूसरी कार पर धीमे-धीमे ब्रेक लगाता है तथा 10 s में रुक जाता है। एक ही ग्राफ पेपर पर दोनों कारों के लिए चाल-समय ग्राफ आलेखित करें। ब्रेक लगाने के पश्चात् दोनों में से कौन-सी कार अधिक दूरी तक जाएगी ?
उत्तर- पहली गाड़ी के द्वारा तय दूरी 
s1  = 1/2 x OD x OA
= 1/2 x 52 x 5/3600 x 1000 m
s1 = 36.11 m

दूसरी गाड़ी के द्वारा तय दूरी

s2  = 1/2 x OC x OB
s2 = 1/2 x 30 x 10/3600 x 1000 m
s1 = 47.22 m

ग्राफ से स्पष्ट है कि दूसरी गाड़ी अधिक दूरी तक जाएगी।
दूरी में अंतर = 47.22 – 36.11
= 11.11 m

प्रश्न 6. चित्र में तीन वस्तुओं A, B और C के दूरी-समय ग्राफ प्रदर्शित हैं। ग्राफ का अध्ययन करके निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(a) तीनों में से कौन सबसे तीव्र गति से गतिमान है ?
(b) क्या ये तीनों किसी भी समय सड़क के एक ही बिंदु पर होंगे ?
(c) जिस समय B, A से गुजरती है उस समय तक C कितनी दूरी तय कर लेती है ?
(d) जिस समय B, C से गुजरती है तो उस समय तक यह कितनी दूरी तय कर लेती है ?
उत्तर- (क) B सबसे तेज़ चल रहा है क्योंकि इसके समय ग्राफ की ढाल A और C की अपेक्षा अधिक है।

(ख) नहीं होंगे। ये तीनों सड़क पर तभी मिल सकते हैं यदि उनको दर्शाने वाले समय दूरी के ग्राफ एक बिंदु पर मिले पर ऐसा है नही। तीनों ग्राफ किसी एक बिंदु पर नहीं मिलते।
(ग) जब B तथा A एक-दूसरे को मिलते हैं उस समय C मूल बिंदु से 9 Km दूर है।
(घ) जब B, C से गुज़रती है उस समय तक ये 6 km दूरी तय कर लेते हैं।

प्रश्न 7. 20 m से ऊँचाई से एक गेंद को गिराया जाता है। यदि उसका वेग 10 ms के समान त्वरण की दर से बढ़ता है तो यह किस वेग से धरातल से टकराएगी। कितने समय के पश्चात् वह धरातल से टकराएगी ?
उत्तर –  h = 20 m
u = 0
g = 10 ms-2
1 = ?
v = ?
v – u = 2gs
v-12 = 2gs
v2 – (0)2 = 2 (10) x 20
v2 = 400
v = 20
v = 20 ms-1
v = u + gt
20 = 0 + 10 x t
10t = 20
t = 20/10 = 2 s
प्रश्न 8. किसी कार का चाल-समय ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है।
(a) पहले 4 s में कार कितनी दूरी तय करती है ? इस अवधि में कार द्वारा तय की गई दूरी को ग्राफ में छायांकित क्षेत्र द्वारा दर्शाइए। |
(b) ग्राफ का कौन-सा भाग कार की एकसमान गति को दर्शाता

उत्तर- (a) पहले 4 s में कार 6 m दूरी तय करती है।

(b) सरल रेखा कार की एक समान गति को दर्शाता है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्थाएँ संभव हैं तथा प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दें
(a) कोई वस्तु जिसका त्वरण नियत हो परन्तु वेग शून्य हो।
(b) कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में गति कर रही हो तथा त्वरण उसके लंबवत् हो।
उत्तर- (a) हाँ, यह स्थिति संभव है। जब किसी वस्तु को पृथ्वी तल से ऊपर की ओर फेंका जाता है तो अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग शून्य होता है परंतु त्वरण स्थिर रहता है।

(b) हाँ, प्रक्षेप्य की अधिकतम ऊँचाई पर वेग क्षैतिज दिशा में होता है तथा त्वरण लंबवत् दिशा में जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

प्रश्न 10. एक कृत्रिम उपग्रह 42250 km त्रिज्या की वृत्ताकार कक्षा में घूम रहा है। यदि वह 24 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा करता है तो उसकी चाल का परिकलन कीजिए।
उत्तर –   कृत्रिम उपग्रह के वृत्ताकार पथ की त्रिज्या (r) = 42250 कि० मी०

पृथ्वी के केंद्र पर बना कोण (θ)  = 2π रेडियन

पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में उपग्रह द्वारा लिया गया समय (t) = 24 घंटे = 24 x 3600 सेकंड = 86400 सेकंड

अतः कोणीय वेग (w) = θ/t = 2π/86400 rad/s
उपग्रह का रैखिक वेग (v) = r.w.
= 42250 x 2π/86400 km/s

= 42250 x 2x 3.14 /86400km/s

= 3.07 km/s उत्तर

इस पोस्ट में आपको नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 9th साइंस चैप्टर – 8 गति, एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 विज्ञान अध्याय 8. गति Science in Hindi for Class 9th: Ch 8 गति ncert solutions for class 9 science chapter 8 pdf ,motion chapter class 9 notes ,Solutions for Class 9 Science Chapter 8 Motion, NCERT Solutions for Class 9th Science Chapter 8 Motion, Notes for Class 9 Science chapter 8. गति in hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 9 Science (Hindi Medium)

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *