विज्ञान

Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला

Class 8th Science Chapter 6 – दहन और ज्वाला

NCERT Solutions for Class 8th Science chapter 6. दहन और ज्वाला – आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जो अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 6 (दहन और ज्वाला) के लिए समाधान दिया गया है. इस NCERT Solutions for class 8 Science chapter 6 Combustion and Flames की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch. 6 दहन और ज्वाला के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न अभ्यास

प्रश्न 1. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए।

उत्तर- दहन के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ-दहन उत्पन्न करने के लिए तीन आवश्यकताएँ हैं

(i) ऑक्सीजन की उपस्थिति।
(ii) दाहन पदार्थ की उपस्थिति।
(iii) पदार्थ का निम्न ज्वलन ताप!

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) लकड़ी और कोयला जलने से वायु का ………… होता है।
(ख) घरों में काम आने वाला एक द्रव ईंधन ………… है।
(ग) जलना प्रारंभ होने से पहले ईंधन को उसके ………… तक गर्म करना आवश्यक है।
(घ) तेल द्वारा उत्पन्न आग को ………… द्वारा नियंत्रित नहीं किया जा सकता।

उत्तर- (क) प्रदूषण (ख) मिट्टी का तेल (ग) ज्वलन-ताप (घ) पानी।

प्रश्न 3. समझाइए कि मोटर वाहनों में सी० एन० जी० के उपयोग से हमारे शहरों का प्रदूषण किस प्रकार कम हुआ है ?

उत्तर- सी० एन० जी० एक साफ गैसीय ईंधन है। इसका वायु में पूर्ण दहन होता है जिससे यह कोई हानिकारक गैसें उत्पन्न नहीं करता। इसलिए सी०एन०जी० के उपयोग से शहरों में प्रदूषण कम हुआ है।

प्रश्न 4. ईंधन के रूप में एल० पी० जी० और लकड़ी की तुलना कीजिए।

उत्तर- एल० पी० जी० एक द्रवित पेट्रोलियम गैस है। इसका ऊष्मीय मान 50 kJ/g है। यह साफ और स्वच्छ ईंधन है। यह धुआं रहित ज्वाला से जलता है और कोई हानिकारक गैस उत्पन्न नहीं करता जबकि लकड़ी का ऊष्मीय मान 17 kJ/g है। यह जलने पर धुआँ और हानिकारक गैसें उत्पन्न करती है। इसलिए एल० पी० जी० एक बेहतर ईंधन है।

प्रश्न 5. कारण बताइए
(क) विद्युत् उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता।
(ख) एल० पी० जी० लकड़ी से अच्छा घरेलू ईंधन है।
(ग) कागज़ स्वयं सरलता से आग पकड़ लेता है जबकि ऐलुमीनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता।।

उत्तर- (क) विद्युत् उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु उस पदार्थ का उपयोग नहीं कर सकते, जो विद्युत् को सुचालक हो। इससे जान जाने का खतरा हो सकता है। जल विद्युत् का सुचालक है, इसलिए यह आग बुझाने हेतु उपयोग में नहीं लाया जा सकता। इस उद्देश्य के लिए कार्बन टेट्राक्लोराइड उपयोग में लाया जाता है।

(ख) देखो प्रश्न 4

(ग) ऐलुमिनियम पाइप के चारों ओर लपेटा गया कागज़ का टुकड़ा आग नहीं पकड़ता, क्योंकि ऊष्मा ऐलुमिनियम में स्थानांतरण हो जाती है और कागज का ज्वलन ताप नहीं पहुँच पाता है।

प्रश्न 6. मोमबत्ती की ज्वाला का चिनित चित्र बनाइए।

उत्तर-

प्रश्न 7. ईधन से ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ?

उत्तर- किलोजूल प्रति किलोग्राम (kJ/kg)।

प्रश्न 8. समझाइए कि CO2 किस प्रकार आग को नियंत्रित करती है ?

उत्तर- CO2 गैस वायु से भारी होती है। इसलिए यह जलती हुई आग के इर्द-गिर्द एक आवरण बना लेती है। इस आवरण के बनने से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती कट जाता है और आग जलना बंद कर देती है और नियंत्रित हो जाती है।

प्रश्न 9. हरी पत्तियों के ढेर को जलाना कठिन होता है, परंतु सूखी पत्तियों में आग आसानी से लग जाती है, समझाइए।

उत्तर-हरी पत्तियों में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है और हरी पत्तियों के ढेर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। परंतु सूखी पत्तियों में नमी की मात्रा कम होती है और सूखी पत्तियों के ढेर में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए सूखी पत्तियों के ढेर को आग आसानी से लग जाती है।

प्रश्न 10. सोने और चाँदी को पिघलाने के लिए स्वर्णकार ज्वाला के किस क्षेत्र का उपयोग करते हैं और क्यों?

उत्तर- स्वर्णकार ज्वाला के सबसे ऊपरी, अदीप्त, नीले क्षेत्र का उपयोग सोने और चांदी को पिघलाने के लिए करते हैं क्योंकि यह ज्वाला का सबसे अधिक गर्म क्षेत्र होता है।

प्रश्न 11. एक प्रयोग में 4.5 kg ईंधन का पूर्णतया दहन किया गया। उत्पन्न ऊष्मा का माप 1,80,000 kJ था। ईंधन का ऊष्मीय मान परिकलित कीजिए।

हल- उष्मीय मान = ऊष्मा का माप / प्रयोग होने वाले ईंधन का भार

उष्मीय मान = 180,000 / 4.5 = 40,000 kJ / kg

प्रश्न 12. क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा सकता है ? विवेचना कीजिए।

उत्तर- दहन वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमे पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है और ऊष्मा या प्रकाश के रूप में ऊर्जा देता है। जंग लग्न एक बहुत धीमी प्रक्रिया है जो हवा और नमी की उपस्थिति में होती है। यह प्रक्रिया किसी तरह की ऊष्मा या प्रकाश नहीं देती। यह धीमी प्रक्रिया है। इसलिए जंग लगने के प्रक्रम को दहन नहीं कहा जा सकता।

प्रश्न 13. आबिदा और रमेश ने एक प्रयोग किया जिसमें बीकर में रखे जल को गर्म किया गया। आबिदा ने बीकर को मोमबत्ती ज्वाला के पीले भाग के पास रखा। रमेश ने बीकर को ज्वाला के सबसे बाहरी भाग के पास रखा। किसका पानी कम समय में गर्म हो जाएगा ?

उत्तर- रमेश का पानी कम समय में गर्म हो जाएगा, क्योंकि ज्वाला का सबसे बाहरी भाग सबसे अधिक गर्म होता है।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कौन-से ईंधन उपयोग में लाए जाते हैं ?

उत्तर- लकड़ी, कृषि अवशेष और उपले।

प्रश्न 2. निम्न ठोस ईंधनों में से किस का ऊष्मण-ताप अधिक होता है-उपले, कोयला, लकड़ी।

उत्तर- कोयला।

प्रश्न 3. भारतीय घरों में उपयोग आने वाले तरल ईंधन का नाम लिखिए

उत्तर- मिट्टी का तेल।

प्रश्न 4. तीन तरल ईंधनों के नाम लिखें।

उत्तर- मिट्टी का तेल (केरोसीन तेल), पेट्रोल, डीजल।

प्रश्न 5. जब ईंधन जलते हैं, तो क्या उत्पन्न होता है ?

उत्तर- प्रकाश और ऊष्मा।

प्रश्न 6. ज्वलन ताप क्या है ?

उत्तर- ज्वलन ताप- वह न्यूनतम तापमान जिस पर कोई पदार्थ ऑक्सीजन की उपस्थिति में आग पकड़ लेता है, ज्वलन ताप कहलाता है।

प्रश्न 7. दो द्रव पदार्थों के नाम लिखो, जिनका ज्वलन ताप बहुत कम होता है ?

उत्तर- एल्कोहल और ईथर।

प्रश्न 8. विद्युत् द्वारा लगी आग बुझाने के लिए किस प्रकार के अग्निशामक का उपयोग होता है ?

उत्तर- कार्बन-ट्रेटाक्लोराइड अग्निशामक।

प्रश्न 9. दहन क्या है ?

उत्तर- यह एक ऐसा प्रक्रम जिसमें पदार्थ को ऑक्सीजन में जलाने से ऊष्मा और प्रकाश पैदा होता है।

प्रश्न 10. ईंधन के ऊष्मीयमान की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- ऊष्मीय मान-1 किलोग्राम पदार्थ के पूर्ण दहन से प्राप्त ऊर्जा की मात्रा, ऊष्मीय-मान कहलाता है।

प्रश्न 11. तेलीय आग बुझाने के लिए कौन-सा अग्निशामक उपयोग में आता है ?

उत्तर-झाग वाला (Foam type) अग्निशामक।

प्रश्न 12. काष्ठ कोयला लकड़ी की अपेक्षा एक ईंधन क्यों है ?

उत्तर- काष्ठ कोयले का ऊष्मीयमान लकड़ी के ऊष्मीयमान से अधिक है। इसलिए काष्ठ कोयला एक बढ़िया ईंधन है।

प्रश्न 13. मोमबत्ती की ज्वाला के क्षेत्रों के नाम लिखिए।

उत्तर- ठंडा आंतरिक क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, बाह्य अदीप्त क्षेत्र।

प्रश्न 14. दो पदार्थों के नाम लिखिए जो अग्नि बुझाने के काम आते हैं।

उत्तर– पानी, झाग (Foam)।

प्रश्न 15. किन्हीं तीन ज्वलनशील पदार्थों के नाम लिखिए।

उत्तर- (1) कागज (2) लकड़ी और (3) रसोई गैस ।

दहन और ज्वाला बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

इस पोस्ट में आपको class 8 science chapter 6 notes pdf दहन और ज्वाला प्रश्न उत्तर कक्षा 8 विज्ञान अध्याय 6 अतिरिक्त प्रश्न दहन और ज्वाला कक्षा 8 के विज्ञान विषय का अध्याय 6 नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 8th चैप्टर 6. दहन एवं ज्वाला dahan aur jwala lesson 1 NCERT Solutions Class 8 Science Chapter 6 Combustion and Flame Class 8th: Ch 6 Combustion and Flame Science दहन और ज्वाला कक्षा 8 notes दहन और ज्वाला पाठ के प्रश्न उत्तर class 8 science chapter 6 notes class 8 science chapter 6 question answer combustion and flame class 8 in hindi combustion and flame class 8 extra questions with answers से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions for Class 8 Science

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

  1. Please add few more questions for this chapter for haryana board students keeping in mind there SAT and survey level

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *