Grammarविज्ञान

Class 7th Science Chapter 3 – रेशों से वस्त्र तक

Class 7th Science Chapter 3 – रेशों से वस्त्र तक

NCERT Solutions for class 7 Science chapter 3 रेशों से वस्त्र तक – जो उम्मीदवार सातवीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें रेशों से वस्त्र तक के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 7th कक्षा के एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 3. (रेशों से वस्त्र तक) का सलूशन दिया गया है .इस NCERT Solutions for class 7 Science chapter 3. Fiber to Fabric की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.3 रेशों से वस्त्र तक के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे.

अभ्यास के प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1. संभवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी

(क) “बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’ ।
(ख) “मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’ ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि ।

(i) ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?
(ii) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?

Ans.(i) ब्लेक शीप (काली भेड) की त्वचा पर उगे रेशों से ऊन प्राप्त होती थी।
(ii) मेमने (लैम्ब) की त्वचा के निकट तंतुरूपी मुलायम बालों को सफेद रोम कहते हैं।
प्रश्न 2. रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए।

(क) केवल (अ)
(ख) केवल (ब)
(ग) (अ) और (ब)
(घ) न ही (अ) और न (ब)

Ans.(ग) (अ) और (ब)
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?

(क) याक ,
(ख) ऊँट
(ग) बकरी
(घ) घने बालों वाला कुत्ता

Ans.(घ) घने बालों वाला कुत्ता
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?

(क) पालन,
(ख) ऊन कटाई,
(ग) रेशम कीट पालन।

Ans.(क) पालन- लाभ के कुछ विशेष जंतुओं का रख-रखाव करना, पालन कहलाता है; जैसे मधुमक्खियों को शहद व मोम के लिए पालना, मधुमक्खी पालन, पशुओं को दूध, माँस आदि के लिए पालना पशुपालन और इसी प्रकार मत्स्य पालन, मुर्गी पालन आदि।

(ख) ऊन कटाई- पशु के शरीर; जैसे भेड़, बकरी और याक के शरीर (त्वचा) से बालों को उतारना ही ऊन कटाई कहलाता है।

(ग) रेशम कीट पालन- रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम के कीटों को पालना रेशम कीट पालना या सेरीकल्चर कहलाता है।

प्रश्न 5. ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।
ऊन कटाई, ………………., छंटाई ………… , ………….
Ans.अभिमार्जन, रंगाई, धागा बनाना।
प्रश्न 6. रेशम कीट के जीवनचक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संबंधित हैं।
Ans.


प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-से दो शब्द रेशम उत्पादन से संबंधित हैं? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्खी पालन, वनवर्धन।

संकेत-(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित हैं।
(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।

Ans.(i) रेशम कीट पालन, (ii) शहतूत कृषि।
प्रश्न 8. कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए।
कॉलम A कॉलम B
(क) अभिमार्जन

(ख) शहतूत की पत्तियाँ

(ग) याक

(घ) कोकून

(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है।

(ii) ऊन देने वाला जंतु

(ii) रेशम कीट का भोजन

(iv) रीलिंग

(v) काटी गई ऊन की सफाई

Ans.
कॉलम A कॉलम B
(क) अभिमार्जन

(ख) शहतूत की पत्तियाँ

(ग) याक

(घ) कोकून

(v) काटी गई ऊन की सफाई

(iii) रेशम कीट का भोजन

(ii) ऊन देने वाला जंतु

(i) रेशम फाइबर उत्पन्न करता है।

(iv) रीलिंग

अति-लघुत्तरात्मळ प्रश्न

प्रश्न 1. जोतव रेशा किसे कहते हैं?
Ans.जंतुओं से प्राप्त रेशा, जातव रेशा कहलाता है।
प्रश्न 2. दो जातव रेशों के नाम लिखें।
Ans.ऊन, रेशम जांतव रेशे हैं।
प्रश्न 3. रेशे प्रदान करने वाले जंतुओं के नाम लिखें।
Ans.रेशे प्रदान करने वाले जंतुओं के नाम भेड़, बकरी एवं याक हैं।
प्रश्न 4. रेशम का फाइबर रेशम कीट के …………. से प्राप्त होता है। (पूरा करें)
Ans.रेशम का फाइबर रेशम कीट के कोकून से प्राप्त होता है।
प्रश्न 5. जंतुओं की त्वचा पर बालों की मोटी परत का प्रमुख कार्य लिखें।
Ans.जंतुओं की त्वचा पर बालों की मोटी परत का प्रमुख कार्य जंतुओं को सर्दी से बचाना है।
प्रश्न 6. वायु ऊष्मा की सुचालक/कुचालक होती है। उचित शब्द छाँटिए।
Ans.वायु ऊष्मा की कुचालक होती है।
प्रश्न 7. तंतुरूपी बालों का दूसरा नाम क्या है?
Ans.कार्तित ऊन तंतुरूपी बालों का दूसरा नाम है।
प्रश्न 8. बढ़िया किस्म की ऊन प्राप्त करने के लिए विशेष गुणयुक्त भेड़ें किस प्रक्रिया से प्राप्त की जाती हैं?
Ans.बढ़िया किस्म की ऊन प्राप्त करने के लिए वरणात्मक प्रजनन द्वारा भेड़े प्राप्त की जाती हैं।
प्रश्न 9. याक की ऊन कहाँ सर्वाधिक प्रचलित है?
Ans.याक की ऊन तिब्बत व लद्दाख में प्रचलित है।
प्रश्न 10. पश्मीना किस जानवर से प्राप्त किया जाता है?
Ans.पश्मीना अंगोरा नस्ल की बकरी से प्राप्त किया जाता है।
प्रश्न 11. क्या ऊँट के बालों का इस्तेमाल भी ऊन के रूप में किया जाता है? (हाँ/नहीं)
Ans.हाँ, ऊँट के बालों का इस्तेमाल भी ऊन के रूप में किया जाता है।
प्रश्न 12. लामा और ऐल्पेका विश्व के किस देश में पाए जाते हैं?
Ans.लामा और ऐल्पेका विश्व के दक्षिण अमेरिका देश में पाए जाते हैं।
प्रश्न 13. आम भेड़ पालकों को किस नाम से पुकारा जाता है?
Ans.आम भेड़ पालकों को गडरिए के नाम से पुकारा जाता है।
प्रश्न 14. पंजाब व हरियाणा में प्रायः किस नस्ल की भेड़ पाली जाती है?
Ans.पंजाब व हरियाणा में नाली (नली) नस्ल की भेड़ पाली जाती है।
प्रश्न 15. रामपुर बुशायर नस्ल है (भेड़ की/बकरी की)। उचित उत्तर छाँटिए।
Ans.रामपुर बुशायर नस्ल भेड़ की उचित नस्ल है।
प्रश्न 16. जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल का नाम लिखें।
Ans.जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध भेड़ की नस्ल का नाम बाखरवाल है।
प्रश्न 17. हौजरी के लिए किस भेड़ से प्राप्त ऊन उत्तम मानी जाती है?
Ans.हौजरी के लिए पाटनवाड़ी नस्ल की भेड़ से प्राप्त ऊन उत्तम मानी जाती है।
प्रश्न 18. ऊन को प्रायः किस ऋतु में काटा जाता है?
Ans.ऊन को प्रायः गर्मी में काटा जाता है।
प्रश्न 19. ऊन या बाल काटने पर दर्द न होने का प्रमुख कारण क्या है?
Ans.ऊन या बालों का मृत कोशिकाओं से बना होना।
प्रश्न 20. सोर्टर्स रोग के कारक जीव का नाम लिखें।
Ans.एन्ट्रैक्स नामक जीवाणु।
प्रश्न 21. बर किसे कहते हैं?
Ans.बालों में से छोटे-छोटे कोमल व फूले हुए रेशे ‘बर’ कहलाते हैं।
प्रश्न 22. सेरीकल्चर किसे कहते हैं?
Ans.रेशम कीट पालन को सेरीकल्चर कहते हैं।
प्रश्न 23. रेशम उत्पादन में विश्व में किस देश का पहला स्थान है?
Ans.रेशम उत्पादन में विश्व में चीन देश का पहला स्थान है।
प्रश्न 24. कोकून किसे कहते हैं?
Ans.रेशम कीट अपने चारों तरफ रेशम के रेशों से आवरण बना लेता है जिसे कोकून कहते हैं।
प्रश्न 25. रेशम का धागा किस पदार्थ का बना होता है?
Ans.रेशम का धागा प्रोटीन पदार्थ का बना होता है।
प्रश्न 26. शुद्ध रेशम के धागे को जलाने से किस प्रकार की गंध आती है?
Ans.शुद्ध रेशम के धागे को जलाने से बाल जलने जैसी गंध आती है।
प्रश्न 27. रेशम कीट किस अवस्था में दिन-रात खाता रहता है?
Ans.लार्वा या कैटरपिलर या रेशम कीट अवस्था में।
प्रश्न 28. कोकूनों को गर्म पानी में क्यों उबाला जाता है?
Ans.ताकि कोकून के अंदर कीट मर जाएँ और रेशम फाइबर पृथक हो जाएँ।
प्रश्न 29. रेशम की रीलिंग किसे कहते हैं?
Ans.कोकून से रेशे निकालने की प्रक्रिया रेशम की रीलिंग कहलाती है।

NCERT Solutions for Class 7 Science

इस पोस्ट में आपको विज्ञान में अध्याय 3 कक्षा 7 के महत्वपूर्ण प्रश्न नसरत सोलूशन्स फॉर क्लास 7th साइंस चैप्टर – 3 रेशों से वस्त्र तक NCERT Solutions Class 7 Science Chapter 3 Fiber to Fabric class 7 science chapter 3 fibre to fabric class 7 science chapter 3 extra question answer fibre to fabric class 7 notes कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 7 के लिए एनसीईआरटी समाधान class 7 science chapter 3 notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *