Mock TestSubjects

Class 6th Social Science Geography Chapter 2 – ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर

Class 6th Social Science Geography Chapter 2 – ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर

NCERT Solutions For Class 6 Social Science Geography Chapter 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर – जो विद्यार्थी 6 कक्षा में पढ़ रहे है ,उन सब का सपना होता है कि वे अच्छे अंक से पास हो ,ताकि उन्हें आगे में एडमिशन लेने में कोई दिक्कत न आए .जो विद्यार्थी 6th क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 2. (ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर) का सलूशन दिया गया है. इस NCERT Solutions For Class 6th Social Science Geography Chapter 2 Globe Akshansh Deshantar की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. हमारी वेबसाइट पर कक्षा 6 के सभी Chapter के सलूशन दिए है अगर यह सलूशन पसंद आपको आए तो अपने दोस्तों को शेयर जरुर करे. पृथ्वी: हमारा आवास एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान भूगोल अध्याय 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर नीचे दिया गया है ।

कक्षा: 6th Class
अध्याय: Chapter 2
नाम: ग्लोब : अक्षांश एवां देशषांतर
भाषा: Hindi
पुस्तक: पृथ्वी: हमारा आवास

NCERT Solutions For Class 6 भूगोल (पृथ्वी: हमारा आवास) Chapter 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर

अभ्यास के सभी प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है ?
उत्तर- पृथ्वी पूर्ण रूप से गोल न होकर अंडाकार है। यह उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर थोड़ी चपटी है और इसका मध्य भाग थोड़ा उभरा हुआ-सा है।
(ii) ग्लोब क्या है ?
उत्तर- मनुष्य द्वारा बनाए गए गोलाकार पृथ्वी के प्रतिरूप को ग्लोब कहते हैं। यह पृथ्वी का सर्वोत्तम और शुद्ध रूप है। यह हमें पृथ्वी की आकृति का सही ज्ञान करा सकता है। इस पर दोनों ध्रुव, अक्षांश और देशांतर रेखाएं, महासागर और महाद्वीप दिखाए जाते हैं। इस तरह से ग्लोब हमारे ग्रह का अधिक स्पष्ट विवरण प्रस्तुत करता है।
(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है ?
उत्तर- कर्क का अक्षांशीय मान 237 उ० अक्षांश है।
(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से हैं ?
उत्तर- पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध हैं-उष्ण कटिबंध, शीतोष्ण कटिबंध, शीत कटिबंध।
(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएं क्या हैं ?
उत्तर- अक्षांश रेखा काल्पनिक रेखाओं का एक समूह जो पृथ्वी के चारों ओर पूर्व से पश्चिम दिशा में विषुवत रेखा के समानांतर खींचा जाता है, अक्षांश रेखा कहलाता है। क्योंकि ये सभी रेखाएं विषुवत वृत्त तथा एक-दूसरे के समानांतर होती हैं, इसलिए इन्हें समानांतर रेखाएं भी कहा जाता है।

देशांतर रेखाएं -पृथ्वी पर उत्तर-दक्षिण दिशा में खींची गई काल्पनिक रेखाओं के समूह को देशांतर रेखाएं कहते हैं। ये रेखाएं एक-दूसरे के समानांतर नहीं होती और ध्रुवों पर मिल जाती हैं। ग्लोब पर ये रेखाएं अर्ध वृत्त बनाती हैं। इन्हें 1° के अंतराल पर खींचा जाता है।

(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं ?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय कर्क रेखा तथा मकर रेखा के बीच के अक्षांशों में स्थित है। इन अक्षांशों पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। सीधी किरणों में तिरछी किरणों की अपेक्षा अधिक ऊष्मा होती है। इसलिए उष्ण कटिबंध अधिक ऊष्मा प्राप्त करते हैं।
(vii) जब भारत में शाम के 5.30 बजते हैं तब लंदन में दोपहर के 12 क्यों बजते हैं?
उत्तर- लंदन ग्रीनविच पर स्थित प्रमुख देशांतर 0° पर स्थित है जबकि भारत की प्रमुख देशांतर रेखा 82°30′ के पूर्वी देशांतर पर स्थित है।देशांतर की 1° के बीच 4 मिनट के समय का अंतर आ जाता है। अतः भारत और लंदन के देशांतरों में 821 ° देशांतरों का अंतर होने के कारण दोनों स्थानों के समय में 827×4 = 330 मिनट अर्थात 5 घंटे का अंतर आता है। पूर्वी देशांतर में स्थित किसी स्थान के समय के अंतर को ग्रीनविच के समय में जोड़ देते हैं। यही कारण है कि जब भारत में शाम के 5.30 बजते हैं तो लंदन में दोपहर के 12 बजते हैं।
प्रश्न 2. सही उत्तर चिह्नित
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है।
(क) 90°
(ख) 0°
(ग) 60°

उत्तर- (ख) 0°

(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
(क) ध्रुवों
(ख)विषुवत वृत
(ग) कर्क रेखा

उत्तर- (क) ध्रुवों

(iii) देशांतरो की कुल संख्या है-
(क) 360
(ख) 180
(ग) 90

उत्तर- (ख) 180

(iv) दक्षिण ध्रुव वृत स्थित है-
(क) उत्तरी गोलार्ध मे
(ख) दक्षिणी गोलार्ध मे
(ग) पूर्वी गोलार्ध मे

उत्तर- (ख) दक्षिणी गोलार्ध मे

(v) ग्रिड किसका जाल है।
(क) अक्षांशो(समानांतर) रेखाओं और देशांतरीय याम्योत्तरो का
(ख) कर्क रेखा और मकर रेखा का
(ग) उत्तर ध्रुव और दक्षिण ध्रुव का

उत्तर- (क) अक्षांशो(समानांतर) रेखाओं और देशांतरीय याम्योत्तरो का

प्रश्न 3. खाली स्थान भरें
(i) मकर रेखा …….. …………….. पर स्थित है।

(ii) भारत का मानक याम्योत्तर ………………………. है।

(iii) 0° याम्योत्तर को ………………………. के नाम से जाना जाता है।

(iv) देशांतरों के बीच की दूरी ………………………. की तरफ घटती जाती है।

(v) उत्तर ध्रुव वृत्त . ……… गोलार्ध में स्थित है।

उत्तर- (i) 237° द० अक्षांश, (ii) 821° पूर्वी, (iii) ग्रीनविच, (iv) ध्रुवों, (v) उत्तरी।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. पृथ्वी के धरातल पर दो संदर्भ बिंद्र कौन से हैं?
उत्तर- (i) उत्तरी ध्रुव, (ii) दक्षिणी ध्रुव। .
प्रश्न 2. उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव किसे कहते हैं?
उत्तर- पृथ्वी के अक्ष के उत्तरी बिंदु को उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी बिंदु को दक्षिणी ध्रुव कहते हैं।
प्रश्न 3. विषुवत वृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर- पृथ्वी के सबसे बड़े वृत्त को विषुवत वृत्त कहा जाता है।
प्रश्न 4. उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव के अक्षांश बताइए।
उत्तर- उत्तरी ध्रुव का अक्षांश 90° उ. तथा दक्षिणी ध्रुव का अक्षांश 90° द. है।
प्रश्न 5. कर्क रेखा क्या है ?
उत्तर- 23°30′ उत्तरी अक्षांश को कर्क रेखा कहते हैं।
प्रश्न 6. प्रधान मध्याह्न रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर- ग्रीनविच सेगुजरने वाली 0° देशांतर रेखा को प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं। .
प्रश्न 7. मकर रेखा क्या है?
उत्तर- 23°30′ दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहते हैं।
प्रश्न 8. अंटार्कटिक वृत्त किस गोलार्द्ध में है ?
उत्तर- दक्षिणी गोलार्द्ध में।
प्रश्न 9. भारत का मानक समय ग्रीनविच समय से कितना आगे है ?
उत्तर- भारत का मानक समय ग्रीनविच समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।
प्रश्न 10. 24 घंटे में पृथ्वी कितने देशांतर घूम जाती है ?
उत्तर- पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है।

ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर के बहुविकल्पीय प्रश्न

इस पोस्ट में आपको भूगोल कक्षा 6 अध्याय 2 Question and answer अक्षांश और देशांतर से संबंधित प्रश्न pdf ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर कक्षा 6 class 6 geography chapter 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर Class 6 Social Science (भूगोल) Chapter 2 ग्लोब : अक्षांश और देशांतर के प्रश्न Class 6 Social Science Geography Chapter 2 Globe Latitudes and Longitudes class 6 geography chapter 2 notes ncert class 6 geography chapter 2 pdf download Class 6 Geography Chapter 2 in Hindi से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *