विज्ञान

Class 6th Science Chapter 15 – हमारे चारों ओर वायु

Class 6th Science Chapter 15 – हमारे चारों ओर वायु

NCERT Solutions for Science Class 6th Chapter 15. हमारे चारों ओर वायु – सभी विद्यार्थियों अपनी क्लास में सबसे अच्छे अंक पाना चाहता है उसके लिए यहां पर एनसीईआरटी कक्षा 6th विज्ञान अध्याय 15. (हमारे चारों ओर वायु) का सलूशन दिया गया है. यह सलूशन एक सरल भाषा में दिया गया है ताकि विद्यार्थी को इसके प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाएँ .इस NCERT Solutions for class 6th Science chapter 15. Air Around Us की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है.

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1. वायु के संघटक क्या है ?

उत्तर- वायु में निम्नलिखित गैसें होती हैं

(i) नाइट्रोजन = 78%
(ii) ऑक्सीजन = 21%
(iii) जलवाष्प । = 0.4%
(iv) कार्बन डाइऑक्साइड = 0.03%
(v) धूल कण और अन्य गैसें = 0.57%

प्रश्न 2. वायुमंडल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है ?

उत्तर- ऑक्सीजन (Oxygen)

प्रश्न 3. आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक होती है ?

उत्तर- क्रिया-कलाप–एक जलती हुई मोमबत्ती लेकर टब के अंदर लगाएं जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। मोमबत्ती के ऊपर गिलास उलटा करके रखिए। कुछ समय बाद मोमबत्ती बुझ जाएगी। गिलास के अंदर जितनी वायु थी वह मोमबत्ती द्वारा प्रयोग कर ली गई । जब यह वायु समाप्त हो गई तब मोमबत्ती बुझ गई। इससे सिद्ध | जल मोमबत्ती । होता है कि वायु ज्वलन में सहायक है।

प्रश्न 4. आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है ?

उत्तर- क्रिया-कलाप-बीकर या किसी कांच के बर्तन में थोड़ा पानी लीजिए। इसको त्रिपाद स्टैंड के ऊपर रखकर धीरे-धीरे गर्म करें। पानी के उबलने से पहले सावधानीपूर्वक पात्र के अंदर की सतह पर आपको छोटे-छोटे बुलबुले चिपके हुए दिखाई देंगे। । ये बुलबुले पानी में घुली हुई वायु के कारण बनते हैं। जब आप पानी गर्म करते हैं तो घुली हुई वायु बुलबुलों के रूप में बाहर आती है।

प्रश्न 5. रूई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है ?

उत्तर- रूई के ढेर में जल मिलाने से रूई के बीच के रिक्त स्थान जिनमें वायु होता है। वहां पानी भर जायेगा जिससे रूई का ढेर बैठ जाएगा और रूई का ढेर सिकुड़ जाएगा।

प्रश्न 6. पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत …………….. कहलाती है।

उत्तर- वायुमंडल

प्रश्न 7. हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ……………. की आवश्यकता होती है।

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 8. पाँच क्रिया-कलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण संभव हैं।

उत्तर- वायु की उपस्थिति के कारण संभव क्रियाएँ निम्नलिखित हैं

(i) वस्तुओं का जलना।
(ii) जन्तुओं की श्वसन क्रिया
(iii) पौधे में प्रकाश संश्लेषण क्रिया
(iv) पवन चक्की का घूमना
(v) फूलों में परागण।

प्रश्न 9. वायुमंडल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जंतु एक-दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं ?

उत्तर- वायु में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड दोनों गैसों पाई जाती हैं। पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया में वायु की कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जंतु श्वसन क्रिया में ऑक्सीजन अंदर लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

अतः गैसों के आदान-प्रदान से पौधे और जंतु एक-दूसरे की सहायता करते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न- वायु मिश्रण है अथवा यौगिक ? वायु के मुख्य अवयव कौन-से हैं ? उनका विस्तार से वर्णन करें।

उत्तर- वायु एक मिश्रण है यौगिक नहीं। वायु कई गैसों का मिश्रण है। इसके मुख्य अवयव निम्नलिखित हैं

(1) जलवाष्प- वायु में जलवाष्प विद्यमान होते हैं। जब वायु किसी ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आती है तो इससे उपस्थित जलवाष्प ठंडी होकर संघनित हो जाती है तथा जल की बूंदें ठंडे पृष्ठ पर दिखाई पड़ती हैं। प्रकृति में जल-चक्र के लिए वायु में जल-वाष्प का उपस्थित होना अनिवार्य है।

(2) ऑक्सीजन – ऑक्सीजन पौधों और जंतुओं के लिए जरूरी है। ऑक्सीजन वायु का एक ज़रूरी अवयव है। ऑक्सीजन जलने में सहायता करती है। वायुमंडल में 21% के

लगभग ऑक्सीजन होती है अर्थात् वायु का लगभग : 1/5 वां भाग ऑक्सीजन है।

(3) नाइट्रोजन – वायु का यह सबसे मुख्य अवयव है। वायु में 78% के लगभग नाइट्रोजन होती है। यह एक अक्रियाशील गैस है। यह जलने में सहायक नहीं है। यह वायु का लगभग 4/5 वां भाग घेरती है।

(4) कार्बन डाइऑक्साइड- हमारे चारों ओर की हवा का एक छोटा अवयव कार्बन डाइऑक्साइड होता है। पादेप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में ऑक्सीजन का उपयोग करते हैं। और कार्बन डाइऑक्साइड बनाते हैं। जलने पर ऑक्सीजन का उपयोग होता है मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड तथा कुछ अन्य गैसें बनतीं हैं।

(5) धूल तथा धुआं – ईंधन तथा पदार्थों के जलने से धुआं भी उत्पन्न होता है। धुएं में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धूल कण होते हैं जो प्रायः हानिकारक होते हैं। इस कारण हम कारखानों में लंबी चिमनियां देखते हैं। ये चिमनियां हानिकारक धुएं तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाती हैं। वायु में धूल के कण सदैव उपस्थित रहते हैं।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. वायु क्या है ?

उत्तर- वायु (Air)-वायु गैसों का मिश्रण है जो पृथ्वी पर सर्वत्र व्याप्त है और सभी सजीवों के जीवन के लिए परम आवश्यक है।

प्रश्न 2. वायु में दो मुख्य गैसें कौन-सी हैं ?

उत्तर- नाइट्रोजन और ऑक्सीजन

प्रश्न 3. वायु का संघटन क्या है ?

उत्तर- नाइट्रोजन और ऑक्सीजन = 99 %
कार्बनडाइऑक्साइड अन्य गैसें तथा जलवाष्प = 1%.

प्रश्न 4. वायु में सूक्ष्म गैसें कौन-सी हैं ?

उत्तर- आर्गन, जलवाष्प और कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 5. वायु में कितना भाग ऑक्सीजन है ?

उत्तर- भाग (लगभग)।

प्रश्न 6. वायु में कितना भाग नाइट्रोजन है ?

उत्तर- भाग (लगभग)।

प्रश्न 7. वायु में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कितने प्रतिशत होती है ?

उत्तर- 0.03%.

प्रश्न 8. वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा कितनी है ?

उत्तर- 78% प्रतिशत।

प्रश्न 9. वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा लिखो।

उत्तर- 21% प्रतिशत

प्रश्न 10. पृथ्वी की सतह के समीप कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक क्यों होती है ?

उत्तर- क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड हवा से भारी है।

प्रश्न 11. पौधे अपनी सतह से किस प्रक्रिया द्वारा जल वाष्पित करते हैं ?

उत्तर- वाष्पोत्सर्जन से

प्रश्न 12. धुआं क्या है ?

उत्तर-  यह ईंधन के अपूर्ण दहन से प्राप्त कार्बन, राख तथा तेल के कणों का बना होता है।

प्रश्न 13. वायुमंडल किसे कहते हैं ?

उत्तर- धरती के चारों ओर से घिरा वायु का आवरण वायुमंडल कहलाता ।

प्रश्न 14. वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर- पौधों के विभिन्न भागों से जल के वाष्पित होने की प्रक्रिया को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न 15. वात सूचक किसे कहते हैं ?

उत्तर- वायु की दिशा ज्ञात करने वाली युक्ति को वात सूचक कहते हैं।

प्रश्न 16. क्या वायु स्थान घेरती है ?

उत्तर- हां, वायु स्थान घेरती है।

प्रश्न 17. क्या वायु का भार होता है ?

उत्तर- हाँ, वायु का भार होता है।

प्रश्न 18. पर्वतारोही ऊंचे पर्वतों पर चढ़ते समय कौन-सी गैस के सिलेंडर अपने पास लेकर जाते हैं ?

उत्तर- ऑक्सीजन-के

प्रश्न 19. वायु मिश्रण है या यौगिक ?

उत्तर- वायु मिश्रण है

प्रश्न 20. पादप एवं जंतु श्वसन प्रक्रिया में कौन-सी गैस का उपयोग करते हैं ?

उत्तर- ऑक्सीजन

प्रश्न 21. जलने के लिए कौन-सी गैस का उपयोग करते हैं ?

उत्तर- ऑक्सीजन का

प्रश्न 22. हम श्वसन के दौरान कौन-सी गैस छोड़ते हैं ?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 23. पौधे प्रकाश-संश्लेषण के समय कौन-सी गैस उपयोग करते हैं ?

उत्तर- कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न 24. पौधे प्रकाश-संश्लेषण के समय कौन-सी गैस पैदा करते हैं ?

उत्तर- ऑक्सीजन

प्रश्न 25. कारखानों में चिमनियां क्यों लगाई जाती हैं ?

उत्तर- चिमनियां हानिकारक धुएं तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाती हैं।

प्रश्न 26. हमें नाक से सांस लेनी चाहिए या मुँह से ?

उत्तर – हमें नाक से सांस लेनी चाहिए।

प्रश्न 27. नाक में छोटे-छोटे बाल क्या कार्य करते हैं ?

उत्तर- बाल, धूल के कणों को श्वसन तंत्र में जाने से रोकते हैं।

प्रश्न 28. पानी में रहने वाले जीवों को ऑक्सीजन कैसे मिलती है ?

उत्तर- पानी में रहने वाले जीव साँस लेने के लिए पानी में घुली हुई ऑक्सीजन का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 29. क्या मिट्टी में भी वायु होती है ?

उत्तर- हां, मिट्टी में भी वायु होती है।

प्रश्न 30. वायुमंडल में ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित कौन करता है ?

उत्तर- पौधे, प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा वायुमंडल में ऑक्सीजन को प्रतिस्थापित करते हैं।

प्रश्न 31. पवन किसे कहते हैं ?

उत्तर- पवन-बहती वायु को पवन कहते हैं।

प्रश्न 32. पवन चक्की किससे चलती है ?

उत्तर- पवन चक्की -पवन चक्की पवन से घूमती है।

प्रश्न 33. पवन चक्की का एक उपयोग लिखो।

उत्तर- इसका उपयोग ट्यूबवैल से पानी निकालने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 34. पक्षियों को उड़ने में कौन सहायता करता है ?

उत्तर- वायु पक्षियों को उड़ने में सहायता करती है।

इस पोस्ट में आपको air around us class 6 notes pdf NCERT Class VI Science Solutions: Chapter 15 Air Around Us NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 15 Air Around Us कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 15 सवाल जवाब नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 6th चैप्टर 15. हमारे चारों ओर वायु Science Class 6th. 15. हमारे चारों ओर वायु Notes for Class 6 Science chapter 15. हमारे चारों ओर वायु class 6 science chapter 15 extra question answer class 6 science chapter 15 notes air around us class 6 extra questions से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

Join Our Whatsapp Group For Latest Update :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *