सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान Class 7 इतिहास के प्रश्न उत्तर
Haryana Board Class 7 History Chapter 7 सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान Solution:- आज हम आपको HBSE Class 7 इतिहास पाठ-7 सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान के प्रश्न-उत्तर (Suheldev and Prithviraj Chauhan Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 7th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है. यहाँ HBSE कक्षा 7 इतिहास अध्याय 7 (सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आपHBSE Class 7 History Chapter 7 सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.
अभ्यास के प्रश्न-उत्तर
सही उत्तर छांटें :
1. चौहान वंश के शासकों ने ……… तक शासन किया।
(क) 08 से 11वीं सदी तक
(ख) 09 से 12वीं सदी तक
(ग) 10 से 13वीं सदी तक
.(घ) 07 से 10वीं सदी तक
उत्तर– (ख) 09 से 12वीं सदी तक
2. बहराइच के राजा ……….. के उपासक थे।
(क) सूर्यदेव
(ग) दोनों अ और ब को
(ख) भगवान राम
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर– (क) सूर्यदेव
3. चौहान वंश की राजधानी…………थी।
(क) आगरा
(ख) अवध
(ग) अजमेर
(घ) कश्मीर
उत्तर– (ग) अजमेर
4. राजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को उसकी सेना के साथ पराजित करने के बाद जीत के उपलक्ष्य में. ……. बनवाए।
(क) पोखर
(ख) बांध
(ग) सड़कें
(घ) महल
उत्तर– (क) पोखर
5. पृथ्वीराज …………. वर्ष की आयु में सिंहासन पर बैठे।
(क) 10
(ख) 11
(ग) 12
(घ) 13
उत्तर– (घ) 13
रिक्त स्थान की पूर्ति करें :
1. सुहेलदेव ………….राज्य के शासक थे ।
2. नायकी देवी गुजरात के राजा …….. की माँ थी।
3. चौहान वंश की प्रारम्भिक राजधानी ……….. थी।
4. पृथ्वीराजरासो नामक ग्रन्थ का लेखक………….था ।
5. तराइन का दूसरा युद्ध………… ई० में हुआ ।
उत्तर- 1. बहराइच, 2. मूलराज द्वितीय, 3. शाकंभरी, 4. चंदबरदाई, 5 1192
निम्नलिखित कथनों में सही ( ✓ ) अथवा गलत (X) का निशान लगाओ :
1. राजा सुहेलदेव ने 1027 ई० से 1077 ई० तक शासन किया।
2. चौहान राजवंश के संस्थापक का नाम कृष्ण देव चौहान था ।
3. पृथ्वीराज चौहान के विषय में जानकारी का एक मात्र स्रोत पृथ्वीराजरासो है ।
4. पृथ्वीराज चौहान को राय पिथौरा भी कहा जाता था ।
5. सुहेलदेव एवं सालार मसूद के बीच निर्णायक युद्ध का क्षेत्र चित्तौड़ झील से हठीला और अनारकली तक फैला हुआ था ।
उत्तर – 1. (√), 2. (x), 3. (x), 4. (V), 5. (√)
उचित मिलान करो :
|
|
उत्तर–
|
|
सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान के लघु प्रश्न :
प्रश्न 1. राजा सुहेलदेव ने युद्ध में किसे हराया था तथा भारत सरकार ने उनके प्रति किस प्रकार सम्मान व्यक्त किया है?
उत्तर – जून 1034 में, राजा सुहेलदेव ने महमूद गजनवी के भानजे सैयद सालार मसूद को हराया। भारत सरकार ने बहराइच के महान शासक राजा सुहेलदेव को डाक टिकट देकर उनका सम्मान किया है।
प्रश्न 2. पृथ्वीराज चौहान कौन थे? उनके जीवन तथा कार्यों की जानकारी के मुख्य स्रोत क्या हैं?
उत्तर – चौहान वंश का महान, वीर और अंतिम शासक पृथ्वीराज चौहान था। इनकी माता कमला देवी थी और पिता सोमेश्वर था। उन्हें अजमेर का शेर, राय पिथौरा और पृथ्वीराज तृतीय भी कहा जाता था। ‘पृथ्वीराज विजय’, ‘हमीर महाकाव्य’ और ‘पृथ्वीराजरासो’ पृथ्वीराज चौहान के जीवन और साहस के बारे में जानकारी के प्रमुख स्रोत हैं ।
प्रश्न 3. पृथ्वीराज चौहान का राज्य कहाँ तक फैला हुआ था? उनके राज्य का प्रशासनिक प्रबंधन किस प्रकार का था?
उत्तर – पृथ्वीराज चौहान का राज्य – पृथ्वीराज चौहान का राज्य राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि के आस-पास के क्षेत्रों तक फैला हुआ था ।
पृथ्वीराज चौहान के राज्य का प्रशासनिक प्रबंधन – चौहान राज्य में राजतंत्र था, लेकिन राजा निरंकुश नहीं थे। जनहित के काम किए जाते थे । राज्य का प्रमुख राजा था। वह सर्वोच्च न्यायाधीश, सेनापति, प्रबंधक और कानून-निर्माता था। राजा युवराजों, मंत्रियों और पदाधिकारियों से सलाह लेते थे कि प्रशासनिक व्यवस्था कैसे काम करती है।
आइए विचार करें
प्रश्न 1. राजा सुहेलदेव के प्रतिरोध की संक्षेप में व्याख्या करें।
उत्तर – महमूद गज़नवी की मृत्यु के बाद, उसके भानजे सैयद मसूद ने भारत में इस्लाम और तुर्क राज्य का विस्तार करना शुरू किया। उसने दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों पर आक्रमण करके कई शासकों को हराकर उनके क्षेत्रों पर अपना अधिकार स्थापित किया। बहराइच के राजा सुहेलदेव से बहुत से स्थानीय शासकों ने सालार मसूद को रोका। राजा सुहेलदेव, स्थानीय शासक, मसूद को रोकने के लिए भकला नदी के किनारे अपनी सेना से एकत्रित हुआ। सैयद सालार मसूद ने युद्ध की तैयारी करते ही उन पर हमला कर दिया। सालार इस लड़ाई में विजयी हुआ। जून 1034 में सैयद सालार मसूद और बहराइच की सेना के बीच एक बार फिर युद्ध हुआ। मसूद की सेना को राजा सुहेलदेव ने बुरी तरह परास्त किया। मसूद इस युद्ध में मारा गया।
प्रश्न 2. पृथ्वीराज चौहान द्वारा अपने साम्राज्य में स्थापित प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्थाओं के बारे में संक्षेप में व्याख्या करें।
उत्तर – प्रशासनिक व्यवस्था – चौहान राज्य में राजतंत्र था, लेकिन राजा निरंकुश नहीं थे। जनसेवा की गई थी। राज्य का प्रमुख राजा था। वह सर्वोच्च न्यायाधीश, सेनापति, प्रबंधक और कानून निर्माता था। राजा युवराजों, मंत्रियों और पदाधिकारियों से सलाह लेते थे कि प्रशासनिक व्यवस्था कैसे काम करती है।
आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था – पृथ्वीराज चौहान का साम्राज्य कृषि पर निर्भर था। उसके राज्य में कपड़ा, बर्तन और पत्थर की कलाकृतियों का उद्योग भी था । वर्णाश्रम राजपुताना समाज का मूल था। उस समय समाज में सती प्रथा और जौहर प्रथा प्रचलित थीं ।
प्रश्न 3. तराइन के प्रथम एवं द्वितीय युद्ध का विश्लेषणात्मक वर्णन करें।
उत्तर – तराइन का प्रथम युद्ध – तराइन का प्रथम युद्ध 1191 ई० में पृथ्वीराज चौहान और तुर्क आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी के बीच हुआ। दोनों की सेनाओं के बीच घमासान युद्ध हुआ । इस युद्ध में पृथ्वीराज चौहान के भाई गोबिन्दराय ने मोहम्मद गौरी को बुरी तरह घायल किया। इस युद्ध में मोहम्मद गौरी की करारी हार हुई और उसकी ‘बची सेना जान बचाने के लिए भाग खड़ी हुई ।
तराइन का द्वितीय युद्ध – 1192 ई. में, मोहम्मद गौरी ने तराइन के पहले युद्ध में अपनी हार का बदला लेने और भारत पर अपना साम्राज्य बनाने के लिए अपनी सेना को फिर से बनाया। 1,20,000 लोग मोहम्मद गौरी की सेना में थे। उसने अपनी सेना को पाँच हिस्सों में बाँट दिया। तराइन के मैदान के युद्ध में पृथ्वीराज चौहान और उसकी सेना ने वीरता से लड़ा, लेकिन मोहम्मद गौरी ने जीत हासिल की।
प्रश्न 4. जून 1034 ई० में सुहेलदेव एवं सालार मसूद के मध्य लड़े गए युद्धों को निर्णायक युद्ध कैसे कह सकते हैं?
उत्तर – सैयद सालार मसूद ने कई स्थानीय शासकों को हराकर उनके क्षेत्रों को अपनाया। किंतु जून 1034 में सैयद सालार मसूद और राजा सुहेलदेव के बीच हुआ युद्ध निर्णायक युद्ध बन गया क्योंकि मसूद ने इस युद्ध में हारी और मारा गया। दूसरे युद्ध के बाद लगभग 140 वर्षों तक किसी भी तुर्क सेनापति ने भारत को लूटने और इस्लाम को फैलाने का साहस नहीं किया।
इस पोस्ट में हमने आपको सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान Class 7 इतिहास Chapter 7 Question Answer Suheldev avam Prithviraj Chauhan Question Answer HBSE Class 7 इतिहास – हमारा भारत II Solution सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान Important Question Answer सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान Class 7 इतिहास Chapter 7 Notes से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.