Rajasthan Patwari Solved Question Paper in Hindi

81. निम्नलिखित विशेष्य-विशेषण युग्मों में एक गलत है?

⚪सर्व-सुलभ
⚪ताजी-रोटी
⚪कर्मनिष्ठ
⚪भाव-विह्वल
Answer
कर्मनिष्ठ

82. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

⚪सुरेश को एक पाती लिखना है।
⚪सुरेश ने एक पाती लिखनी है।
⚪सुरेश के लिए एक पत्र लिखनी है।
⚪सुरेश के लिए पत्र लिखना है।
Answer
सुरेश के लिए पत्र लिखना है।

83. निम्नलिखित में कौनसा शब्द ‘अरविन्द’ का पर्यायवाची नहीं

⚪मिलिन्द
⚪पंकज
⚪जलज
⚪अम्बुज
Answer
मिलिन्द

84. ‘तद्भव’ शब्द निर्दिष्ट कीजिए?

⚪आधा
⚪कूप
⚪विद्या
⚪व्योम
Answer
आधा

85. ‘ढीठ’ शब्द का तत्सम है?

⚪दृष्ट
⚪पुष्ट
⚪दृश्य
⚪धृष्ट
Answer
धृष्ट

86. कौनसा वाक्य शुद्ध है?

⚪शरत्कालीन दिनों में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।
⚪शरद् काल के दिनों में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।
⚪शरत् काल में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।
⚪शरत् काल के दिनों में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।
Answer
शरत् काल में चन्द्रमा की शोभा देखने योग्य होती है।

87. ‘तिमिर’ शब्द का विलोम है?

⚪आलोक
⚪किरण
⚪रंगीन
⚪रंगहीन
Answer
आलोक

88. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

⚪आइन्स्टीन के पास विलक्षण बुद्धि थी
⚪आइन्स्टीन के पास विचित्र बुद्धि थी
⚪आइन्स्टीन के पास अलौकिक बुद्धि थी।
⚪आइन्स्टीन के पास दैवीय बुद्धि थी
Answer
आइन्स्टीन के पास विलक्षण बुद्धि थी

89. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द ‘निशीथ’ का पर्यायवाची नहीं है?

⚪रात्रि
⚪रजनी
⚪तम्
⚪निशा
Answer
तम्

90. ‘ऋषि’ संज्ञा शब्द से विशेषण शब्द क्या बनेगा?

⚪आर्ष
⚪ऋषिकल्प
⚪ऋषितुल्य
⚪ऋषिवत्
Answer
आर्ष

91. ‘तिक्त’ शब्द का तद्भव है?

⚪तीता
⚪तीखा
⚪तिक्ता
⚪तिखन
Answer
तीता

92. निम्नलिखित में विशेष्य पद है?

⚪अनुरागी
⚪अनादृत
⚪अपमानित
⚪अग्नि
Answer
अग्नि

93. ‘यमुना’ का पर्यायवाची है?

⚪कालिन्दिनी
⚪भागीरथी
⚪यामिनी
⚪कालिन्दी
Answer
कालिन्दी

94. ‘उत्कर्ष’ शब्द का विलोम है?

⚪अकर्ष
⚪अनुत्कर्ष
⚪अपकर्ष
⚪आकर्ष
Answer
अपकर्ष

95. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?

⚪विरिहिणी
⚪विरहणी
⚪विरहिणी
⚪विरिहणी
Answer
विरहिणी

96. कौनसा तत्सम शब्द नहीं है?

⚪इन्दु
⚪दिनेश
⚪मनोज
⚪रात
Answer
रात

97. व्याकरण की दृष्टि से कौनसा शब्द विशेषण नहीं है?

⚪भयभीत
⚪निर्भीक
⚪भीरू
⚪भय
Answer
भय

98. ‘आविर्भाव’ शब्द का विलोम है?

⚪अनाविर्भाव
⚪विभाव
⚪अविर्भाव
⚪तिरोभाव
Answer
तिरोभाव

99. कौनसा वाक्य शुद्ध है ?

⚪यह आँखों से देखी घटना है।
⚪यह आँखों देखी घटना है।
⚪यह आँखों द्वारा देखी गई घटना है।
⚪यह आँखों द्वारा देखी सुनी घटना है।
Answer
यह आँखों देखी घटना है।

100. ‘बड़ा घर’ ‘छोटा आदमी’ और ‘नीला वस्त्र’ में विशेष्य पद कौन-कौनसे हैं?

⚪नीला, छोटा
⚪बड़ा, छोटा
⚪घर, आदमी, वस्त्र
⚪छोटा, नीला
Answer
घर, आदमी, वस्त्र

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top