NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 3. प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 3. प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 3 प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण – आज हम आपको एनआईओएस कक्षा 12 पर्यावरण विज्ञान पाठ 3 प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण के प्रश्न-उत्तर (Degradation of Natural Environment Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 12th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है. यहाँ एनआईओएस कक्षा 12 पर्यावरण विज्ञान अध्याय 3 (प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप NIOSClass 12th Environmental Science 3 प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण के प्रश्न उत्तरोंको ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

NIOS Class 12 Environmental Science Chapter 3 Solution – प्राकृतिक पर्यावरण का अवक्रमण

प्रश्न 1. मानव द्वारा किए जाने वाले पर्यावरणीय अवक्रमण के दो प्रकार बताइए ।
उत्तर– मानव द्वारा किए जाने वाले पर्यावरणीय अवक्रमण हैं – वनोन्मूलन, जीवाश्म ईंधन की कमी, खनिजों की कमी, वायु जल या मृदा प्रदूषण आदि ।

प्रश्न 2. जनसंख्या वृद्धि का एक कारण बताइए ।
उत्तर – जनसंख्या में वृद्धि मुख्यतः आयु सीमा में वृद्धि, अच्छी चिकित्सा सुविधा तथा भोजन की उपलब्धता के कारण हुई।

प्रश्न 3. विश्व की जनसंख्या की अतिशय वृद्धि खतरे की घंटी क्यों है ?
उत्तर – विश्व की जनसंख्या की अतिशय वृद्धि खतरे की घंटी है, क्योंकि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। पर्यावरण का अवक्रमण जीवों के लिए एक खतरा है।

प्रश्न 4. वनोन्मूलन किसे कहते हैं?
उत्तर – वनोन्मूलन का अर्थ है जंगलों को साफ करने के लिए पेड़ों का काटना। जंगलों की कटाई उद्योग स्थापित करने, इमारतें खड़ी करने व खेती करने के लिए की जाती है।

प्रश्न 5. मनुष्य द्वारा पेड़ों को काटने के कोई दो कारण बताइए ।
उत्तर– मनुष्य पेड़ों को कई कारणों से काटता है- खेती करने के लिए, ईंधन की प्राप्ति के लिए, भवन निर्माण के लिए, इमारती लकड़ी प्राप्त करने के लिए आदि ।

प्रश्न 6. वनोन्मूलन के कोई दो परिणाम बताइए ।
उत्तर – जैव विविधता की कमी, अपरदन बाढ़, CO, सिंक की कमी आदि वनोन्मूलन के परिणाम हैं।

प्रश्न 7. वनोन्मूलन के कारण वन्य जीव विलुप्त होने के कगार पर क्यों हैं?
उत्तर– वनोन्मूलन के कारण जंगल जो कि जंगली जानवरों का निवास स्थान है, नष्ट हो रहे हैं। फलस्वरूप वन्य जीवों के जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रश्न 8. वनोन्मूलन मृदा अपरदन का कारण क्यों है?
उत्तर– पौधों की जड़ें मृदा को अपनी जगह जकड़े रहती हैं इसीलिए वनोन्मूलन मृदा अपरदन का कारण बनता है।

प्रश्न 9. रासायनिक कीटनाशकों को हानिकारक क्यों माना जाता है, जबकि वे फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कीटों को मारते हैं?
उत्तर – रासायनिक कीटनाशकों को हानिकारक माना जाता है, क्योंकि कीटनाशक के प्रयोग से न केवल वे कीट, जो फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, मरते हैं बल्कि बहुत से ऐसे कीट भी मर जाते हैं. जो हमारे लिए उपयोगी हैं।

प्रश्न 10. खेतों में प्रयोग किए जाने वाले रासायनिक उर्वरक जलस्रोतों में कैसे पहुँच जाते हैं?
उत्तर– वर्षा के दौरान अनुपयोगी रासायनिक उर्वरक खेतों से बहकर जल स्रोतों तक पहुँच जाते हैं।

प्रश्न 11. आधुनिक कृषि के पर्यावरण पर पड़ने वाले कोई तीन अवक्रमणी प्रभाव बताइए ।
उत्तर – आधुनिक कृषि के पर्यावरण पर पड़ने वाले अवक्रमणी प्रभाव निम्न हैं-
कृषि के उपयोग हेतु कृषि उद्योगों से निकले अपशिष्ट, जलभराव, जंगलों को कृषि क्षेत्र में बदलना आदि ।

प्रश्न 12. शहरों में पानी की कमी क्यों है ?
उत्तर – शहरों में पानी की कमी अधिक जनसंख्या के कारण है इसलिए उपलब्ध पानी की तुलना में पानी का उपयोग करने वाले उपभोक्ता अधिक हैं।

प्रश्न 13. खनिज और धातुएं प्राकृतिक रूप से कहाँ मिलते हैं?
उत्तर– खनिज और धातुएं प्राकृतिक रूप से मृदा के नीचे और उसके अन्दर मिलते हैं तथा वहां से खनन प्रक्रिया द्वारा निकाले जाते हैं।

प्रश्न 14. खनन के बुरे परिणाम बताइए ।
उत्तर– खनन के कारण उपयोगी धातुओं की कमी होने लगी है। भूस्खलन, भूकंप तथा संबंधित स्थान के जीवों की स्पीशीज़ में कमी सभी कुछ खनन के कारण हैं।

प्रश्न 15. एक प्राकृतिक संसाधन का नाम बताइए जो औद्योगिकीकरण के कारण समाप्त होने जा रहा है।
उत्तर- औद्योगिकीकरण के कारण समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन हैं – खनिज, जीवाश्मीय ईंधन तथा जल ।

प्रश्न 16. मिनमाटा रोग के लिए उत्तरदायी रसायन का नाम बताइए।
उत्तर – मिनमाटा रोग Hg/पारा रसायन के कारण होता है।

प्रश्न 17. जिन जंगलों में शेरों को शिकारी मार डालते हैं वहाँ शाकाहारी जीवों की संख्या क्यों बढ़ जाती है ?
उत्तर- जिन जंगलों में शेरों को शिकारी मार डालते हैं वहाँ शिकारी जीवों की संख्या बढ़ जाती है, क्योंकि शाकाहारी जीव शेरों का भोजन हैं। शेरों के न रहने पर शाकाहारियों की संख्या निरन्तर बढ़ती जाती है तथा खाद्य श्रृंखला प्रभावित होती है।

प्रश्न 18. मानव प्रक्रियाओं के कारण अत्यधिक बाढ़ का कोई एक कारण बताइए ।
उत्तर- अत्यधिक बाढ़ का खतरा ग्रीन हाऊस गैस प्रभाव के कारण बढ़ा है, जिससे तापमान बढ़ा है और तापमान बढ़ने से पहाड़ों की बर्फ पिघलने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रश्न 4. शुद्ध वर्षा जल का मान क्या होता है? उत्तर- शुद्ध वर्षा जल का मान 5.6 है।

प्रश्न 19. समुद्री जल में किसके मिलने से तेल पर्त (Oil Slick) बनती है ?
उत्तर- जब तेल के कम वाष्पशील घटक समुद्री जल से मिलते हैं, तब तेल पर्त (Oil Slick) बनती है।

प्रश्न 20. CFC को विस्तारपूर्वक लिखिए ।
उत्तर – CFC का अर्थ है क्लोरो फ्लोरो कार्बन ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top